Blog

  • बारिश का कहरः कहीं पुल के ऊपर से बह रही नदी, तो कहीं मलबे में दबे वाहन, देखें वीडियो

    बारिश का कहरः कहीं पुल के ऊपर से बह रही नदी, तो कहीं मलबे में दबे वाहन, देखें वीडियो

    उत्तरकाशी/चमोलीः उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई नेशनल हाईवे और मोटर मार्ग मलबे व बोल्डरों के कारण बाधित हो गए हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गांवों का संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    प्रतिदिन कहीं न कहीं बादल फटने और लैंड स्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों के घर तबाह हो गए हैं तथा कइयों की गाड़ियां मलबे में दब जाने से उन्हें भारी नुक्सान हुआ है। हालात ये हैं कि हाईवे पर बने भारी भरकंप और ऊंचे-ऊंचे पुल भी अब नदियां में समाने शुरू हो गए हैं। ऐसे ही हालात स्याना चट्टी मोटर पुल के भी बन गए हैं। उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी मोटर पुल के ऊपर से यमुना नदी का पानी तेजी से बह रहा है। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी का पानी पुल के ऊपर से गुजरने लगा। यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी में यमुना जी का रौद्र रूप कम नहीं हो रहा है। यहां यमुना का जल स्तर एक बार फिर से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले स्याना चट्टी पुल के ऊपर पहुंच गया है। इससे पुल पर आवाजाही फिर से बाधित हो गई है।

    वहीं दूसरी ओर सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर गौचर-कमेड़ा के पास भारी मलबा आने से एक बस फंस गई, जिसके चलते हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। बीआरओ की टीम बोल्डरों को हटाने में जुटी हुई है, लेकिन लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण आवागमन बाधित है। वहीं, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर भी भारी मलबे के चलते आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। कनखुल तल्ला क्षेत्र में शनिवार सुबह फिर से मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया। पिछले 24 घंटे से इस मार्ग पर यातायात बाधित है, जिससे कपीरी पट्टी के दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार से संपर्क टूट गया है।

    उधर, मानसून के रुकने के अभी आसार नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब सितंबर मध्य तक बना रहेगा। निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, अगले पांच दिन कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है और 15 सितंबर तक मानसून जारी रहेगा। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे इसका असर कम हो सकता है।

  • Punjab News: रावी नदी में उफान से तबाही, धुसी बांध में आई दरारें, कई गांवों के संपर्क टूटे, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी नदी में उफान से तबाही, धुसी बांध में आई दरारें, कई गांवों के संपर्क टूटे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में रावी नदी के बढ़ते जलस्तर ने भारी तबाही मचाई है। हाल ही में आई बाढ़ के चलते नदी के आसपास के लगभग 15 से 16 किलोमीटर क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी के कहर के कारण धुसी बांध में 14 स्थानों पर गंभीर दरारें आ गईं, जिससे पानी ग्रामीण इलाकों में घुस गया।

    लगभग 200 से अधिक गांवों की संपर्क पुलियां टूट चुकी हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके अलावा, बाढ़ ने सड़क मार्गों और पुलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन इस आपदा से निपटने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है।

    एडीसी गुरदासपुर हरजिंदर सिंह बेदी ने बताया कि प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं। हमारी प्राथमिकता इन दरारों को जल्द से जल्द भरकर गांवों को सुरक्षित करना है। कई सामाजिक संगठन भी इस काम में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवकों की मदद से बांध की मरम्मत और राहत कार्य लगातार जारी हैं। प्रशासन का दावा है कि हालात पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।

  • जल्द Air Force में शामिल हो सकते है 2 Tejas Mark-1A लड़ाकू विमान, 83 Aircrafts होंगे Deliver

    जल्द Air Force में शामिल हो सकते है 2 Tejas Mark-1A लड़ाकू विमान, 83 Aircrafts होंगे Deliver

    नई दिल्लीः दो देशी तेजस मार्क 1ए फाइटर जेट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रक्षा सचिव आरके सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सितंबर में भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए लड़ाकू विमान सौंप सकता है। इन विमानों में वेपंस इंटीग्रेशन यानी हथियारों को जोड़ा भी किया गया है। इसके अलावा सिंह ने बताया कि सरकार HAL के साथ 97 और तेजस खरीदने का नया करार करने जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 67,000 करोड़ रुपए होगी। फिलहाल 38 तेजस वायुसेना में शामिल हैं।

    सूत्रों के हवाले से पता चला था कि केंद्र सरकार ने 19 अगस्त को भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट खरीदने के लिए ₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। दरअसल, फरवरी 2021 में सरकार ने HAL के साथ 83 तेजस मार्क-1ए खरीदने के लिए 48,000 करोड़ का करार किया था, लेकिन HAL अमेरिकी इंजन की डिलीवरी में देरी की वजह से अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट नहीं सौंपा पाया। हालांकि, अब उम्मीद है कि 2028 तक HAL सभी एयरक्राफ्ट्स वायुसेना को सौंप देगा।

    LCA मार्क 1A, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। LCA मार्क-1A के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं। तेजस को भी HAL ने डेवलप किया है। यह सिंगल इंजन वाला हल्का लड़ाकू विमान है।

    HAL के पास 83 एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी करने के लिए 2028 तक का समय है। HAL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील ने कहा कि डिलीवरी में देरी के पीछे इंडस्ट्री को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, लेकिन यह देरी तकनीकी खामी की वजह से हुई है। अब इसे दूर कर लिया गया है।

  • आज का राशिफल, 31 अगस्त 2025

    आज का राशिफल, 31 अगस्त 2025

    राशिफल: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 59 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज राधाष्टमी भी मनायी जाएगी। साथ ही आज से सोलह दिवसीय महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आपके साथ कुछ नए क्लाइंट भी जुड़ेंगे। आज आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन होगा, जिससे आपके दाम्पत्य जीवन में जिम्मेदारी आएगी। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको लम्बे समय से चल रही किसी शारीरिक समस्या से मुक्ति मिलेगी।

    वृषभ राशि: वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी मुद्दे के ऊपर जीवनसाथी से सलाह – मशवरा कर सकते हैं। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है, आप सारी तैयारी अच्छे से कर लें। आज किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में आपको जीत मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप खेल – कूद से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकतें हैं।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर – परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे और आपको कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज आप दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें, जितना हो सके अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल रखें, आपके लिए अच्छा होगा।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग कर सकते हैं। आज आप अपने खान – पान को लेकर डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं। आज आपको स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे और आप बच्चों के साथ बाहर घूमने जायेंगे।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आप किसी बड़ी डील को फ़ाइनल कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ होगी और बॉस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आज आपके घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिससे आप कुछ बड़ा करने का विचार कर सकते हैं।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच – विचार कर लें, जिससे बाद में कोई पछतावा न हो। इस राशि के लेखक आज किसी अच्छी कविता को लिखने का मन सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर कुछ चर्चा कर सकते हैं।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति विदेश जाने का मन बना रहे थे, आज आपको किसी से मदद मिलेगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से आपको प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    वृश्चिक राशि: आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से ऑफर मिलेगा।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आप अच्छा लाभ कमायेंगे। इस राशि के सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्ति सामाजिक हित के लिए किसी विशेष मुद्दे को उठा सकते हैं। आज आपका ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी और व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप व्यापारिक लेन – देन में सारी चीजें अच्छे से चेक करें और कर्मचारियों के साथ अच्छे से व्यवहार करें। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, जिससे आपके बहुत से अटके काम पूरे होंगे। आज आप दाम्पत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, जिसमें जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं , जिसका लाभ आपको बहुत जल्द मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने सपनों को पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज आपको किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा, जिसे आप नजरंदाज न करें। आज आप भाई – बहनों के साथ मार्केट शॉपिंग करने जा सकते हैं और आप उन्हें कुछ गिफ्ट भी दिलायेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आज आप किसी मामले में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह ले सकते हैं, जिससे वो आसानी से सुलझ जायेगा। आज आप अपनी माता जी की किसी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे उनका प्यार व आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए दिन थोड़ा ज्यादा व्यस्त रहेगा , जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है।

  • इंदौर जा रही Air India की फ्लाइट में मिला Fire alert, Emergency Landing करवाई

    इंदौर जा रही Air India की फ्लाइट में मिला Fire alert, Emergency Landing करवाई

    नई दिल्लीः दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की एक फ्लाइट को रविवार को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद वापिस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन ने जानकारी दी कि विमान के राइट इंजन में “फायर इंडिकेशन” मिला, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਇੰਦੌਰ ਜਾ ਰਹੀ ਏਅਰ ਇੰਡੀਆ ਦੀ ਉਡਾਣ ਵਿੱਚ ਖ਼ਰਾਬੀ, ਸੱਜੇ ਇੰਜਣ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਦੇ ਸੰਕੇਤ ਨਾਲ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਟਲਿਆ

    एअर इंडिया के मुताबिक, यह घटना फ्लाइट AI2913 के साथ हुई, जो 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर जा रही थी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन से संबंधित फायर अलर्ट मिला। स्टैंडर्ड प्रोसीजर का पालन करते हुए, कॉकपिट क्रू ने तुरंत इंजन को शट डाउन कर दिया और विमान को सुरक्षित तरीके से वापिस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।

    एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और उसकी तकनीकी जांच चल रही है। साथ ही यात्रियों को इंदौर भेजने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो जल्द ही उड़ान भरेगा।

  • इस समय Dryfruits खाना सेहत के लिए फायदेमंद, Metabolism और नींद दोनों में होगी सुधार

    इस समय Dryfruits खाना सेहत के लिए फायदेमंद, Metabolism और नींद दोनों में होगी सुधार

    सेहत: ड्राई फ्रूट्स और नट्स हैल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। पोषण से भरपूर ये सूपरफूड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते है परंतु आप शायद यह नहीं जानते कि इनको किस समय खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आप ड्राई फ्रूट्स और नट्स को सही समय और सही तरीके से खाएंगे तो आपके शरीर को और भी फायदे मिलेंगे। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। पाचन क्षमता अच्छी होगी, वजन कंट्रोल में रहेगा और नींद अच्छी आएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि ड्राई फ्रूट्स किस समय खाना सही रहेगा।

    सुबह खाने से तेज होगा मेटाबॉल्जिम

    सुबह यदि आप खाली पेट ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएंगे तो आपका मेटाबॉल्जिम तेज होगा। पाचन क्षमता अच्छी होगी और सारा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। भीगे हुए बादाम, अखरोट, किश्मिश और अंजीर सुबह आप खा सकते हैं। इसके अलावा वर्कआउट से पहले 30 मिनट खजूर, किश्मिश जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। यदि इन्हें आप बादाम या पिस्ता के साथ खाएंगे तो प्रोटीन के साथ हैल्दी फैट्स भी शरीर को मिलेंगे। इससे आपको लंबे समय तक वर्कआउट करने में मदद मिलेगी।

    स्नैक्स के तौर पर खाएं

    ड्राई फ्रूट्स को स्नैक्स के तौर पर भी आप खा सकते हैं। सुबह और दोपहर के बीच यदि आप स्नैक्ल लेंगे तो शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। एक मुट्ठी नट्स या ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके खाने से भूख कम लगेगी और शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इससे आप अपना काम भी अच्छे से कर पाएंगे।

    अच्छे पाचन के लिए खाएं ये ड्राईफ्रूट्स

    अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन सही रहे तो आप अंजीर, किश्मिश और सूखे आलूबुखारे खा सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करेंगे और कब्ज से बचाएंगे। इन्हें सुबह खाने से पाचन अच्छा रहेगा।

    नींद आएगी अच्छी

    बादाम, अखरोट और पिस्ता में मैग्नीशियम और मेलाटोनिन होते हैं जो नींद को रेगुलर करने में मदद करेंगे। शाम को आप इनको दूध, केला या चेरी के साथ खा सकते हैं। इससे खाने से नींद अच्छी आएगी।
  • Punjab News: फैक्ट्री के बाहर कूड़े की बोरी फेंकने पर बवाल, पिस्टल लहराकर की हवाई फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: फैक्ट्री के बाहर कूड़े की बोरी फेंकने पर बवाल, पिस्टल लहराकर की हवाई फायरिंग, देखें वीडियो

    लुधियाना: लुधियाना से चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32-ए में शुक्रवार को फैक्ट्री के बाहर कूड़े की बोरी फेंकने को लेकर दो फैक्ट्री मालिकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गोली चलने तक पहुंच गया। ट्रक सवार फैक्ट्री मालिक ने अपने बेटे को मौके पर बुलाकर न केवल पिस्तौल लहराई, बल्कि हवाई फायर भी कर दिया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता फैक्ट्री मालिक समीर रल्हन ने पुलिस को बताया कि जब उनके पड़ोसी सुखविंदर का ट्रक उनकी फैक्ट्री के सामने से गुजरा तो उसने बाहर कूड़े की बोरी फेंक दी। आपत्ति जताने पर दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच सुखविंदर ने अपने बेटे परमिंदर को मौके पर बुला लिया। परमिंदर मौके पर पहुंचा और अपनी महिला बिजनेस पार्टनर की लाइसेंसी 9.65 कैलिबर पिस्तौल निकालकर गुस्से में हवा में फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और एक खाली मैगजीन बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • Himachal News: नर सेवा नरायण सेवा ने खेड़ा स्कूल में कराई प्रतियोगिता

    Himachal News: नर सेवा नरायण सेवा ने खेड़ा स्कूल में कराई प्रतियोगिता

     प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुमारी राधिका ने बाजी मारी

    बद्दी (सोलन): नर सेवा-नारायण सेवा समिति ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा में प्रश्नोत्तरी आयोजित की जिसमें विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार राशि दी गई । कुमारी राधिका चंदेल,  कुमारी जीत कौर, कुमारी कनक लता, कुमारी सोनम कौशिक  और कुमारी नव्या विजेता रही।

    संस्था के मुख्य संरक्षक देव व्रत यादव ने छात्राओं से प्रश्न पूछे। इन सभी नकद पुरस्कार दिए।स्कूल में लगाया 150 लीटर का वायर कूलर नर सेवा- नारायण सेवा समिति बद्दी के माध्यम से खेड़ा स्कूल में  विद्यार्थियों को आ रही स्वच्छ एवं शीतल पेय जल की किल्लत को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के अग्रणी समाज सेवी विधि चंद राणा के सुपुत्र जसविंदर सिंह राणा ने 150 लीटर का वाटर कूलर विद्यालय को भेंट किया।

    स्कूल में लगाया भंडारा: नर सेवा- नारायण सेवा समिति ने खेड़ा स्कूल में लगाया लंगर, 930 छात्रों ने लंगर का लिया आनंद

    नर सेवा- नारायण सेवा समिति बद्दी के माध्यम से खेड़ा स्कूल में लंगर लगाया। जिसमें स्कूल के 930 बच्चों ने भोजन ग्रहण किया।  समिति के मुख्य संरक्षक देवव्रत यादव ने बताया कि समिति ने सनातन और हमारी प्राचीन परंपरा को जीवित रखने के लिए  अभियान चलाया हुआ है जिसमें पाश्चात्य सभ्यता का परित्याग करते हुए जन्मदिन, सालगिरह एवं कोई भी खुशी को मनाने के लिए अन्न दान किया जाए । उन्होंने बताया कि क्षेत्रवाशी अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने में भरपूर योगदान दे रहे हैं।

    इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक देव्र यादव यादव, अध्यक्ष विष्णु शर्मा, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, राधा गोविन्द मंत्री, पार्वती मंत्री, प्रेम लता भावसार,रमेश पाल ,निर्मल शम्मी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अक्षत कुमार व  स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

  • विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने किया अन्वीक्षण का आयोजन – रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव

    विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने किया अन्वीक्षण का आयोजन – रचनात्मकता और नवाचार का उत्सव

    बद्दी/ सचिन बैंसल: विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बद्दी ने गर्व के साथ अन्वीक्षण का आयोजन किया, जो एक शानदार प्रदर्शनी थी, जिसमें छात्रों की रचनात्मकता, टीमवर्क और नवाचार की भावना एक मंच पर प्रदर्शित हुई। इस आयोजन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र और भाषाओं जैसे विभिन्न विषयों में कुल ११५ परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया, जो स्कूल के समग्र शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

    प्रौद्योगिकी: नवाचार की नई ऊँचाइयाँ

    प्रौद्योगिकी खंड ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। कक्षा ९-सुबोध के अंकित ने एक परिष्कृत रडार सिस्टम प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा ९-सत्य के जय शर्मा और रमन कुमार ने कपड़े सुखाने के लिए स्मार्ट हैंगिंग सिस्टम का प्रदर्शन किया। कक्षा ९-सुबोध के शौर्य मिश्रा ने स्वचालित सीढ़ी लाइट सिस्टम प्रस्तुत किया, जो पैरों की गति को पहचानकर लाइट चालू करता है, जिसे सभी दर्शकों ने सराहा। डिजिटल प्रोबेबिलिटी सिमुलेशन, गणितीय क्विज़ मॉड्यूल, स्वचालित स्ट्रीट लाइट्स, वॉयस-नियंत्रित लैंप, टोल बैरियर, मोशन डिटेक्टर, ड्राइवर सेफ्टी अलार्म सिस्टम, स्वचालित पानी के नल, सर्विंग रोबोटिक कार और ४० से अधिक सेंसर-आधारित परियोजनाएँ इस खंड में प्रदर्शित की गईं।

    रोबोटिक्स: इंटरैक्टिव मॉडल्स का प्रदर्शन

    रोबोटिक्स क्षेत्र उत्साह से भरा हुआ था, जहाँ कक्षा ६ से ८ के छात्रों ने सेंसर कार, टीवी रिमोट बॉट्स, बॉट मूवमेंट डेमोंस्ट्रेटर्स और ऑब्जेक्ट अवॉइडर्स जैसे इंटरैक्टिव मॉडल्स प्रदर्शित किए। ये रोबोट फर्श पर घूमते हुए सटीक गणितीय आकृतियाँ बनाने जैसे कार्यों को प्रदर्शित करते थे, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

    कोर साइंस: प्रभावशाली मॉडल्स

    कक्षा ११ और १२ (मेडिकल) के छात्रों ने कैंसर सेल बनाम सामान्य सेल, पोस्ट-फर्टिलाइजेशन प्रक्रिया, आपदा-प्रतिरोधी इमारतें, फेफड़े का मॉडल, अग्निशामक, सौर ऊर्जा इलेक्ट्रोलिसिस, और लिफ्ट और हाइड्रोलिक लिफ्ट के कार्यशील प्रोटोटाइप जैसे नवाचारी मॉडल्स से सभी को प्रभावित किया। ये परियोजनाएँ सैद्धांतिक और व्यावहारिक विज्ञान के मिश्रण को दर्शाती थीं।

    भाषाएँ: साहित्य और संस्कृति का उत्सव

    अंग्रेजी खंड में, कक्षा ११ और १२ के छात्रों ने रस्किन बॉन्ड के जीवन और कार्यों को एक सुंदर काव्य दीवार और आकर्षक व्याकरण गैलरी के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। हिंदी खंड में, भगवद गीता के समय के महाभारत का एक दृश्य जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्रों ने भगवान कृष्ण के भक्ति भजनों को गाया।

    गणित: संख्याओं में रचनात्मकता

    गणित कॉर्नर में, कक्षा ११ और १२ (गैर-मेडिकल) के छात्रों ने ज्यामितीय पार्क और सिटी, बीजीय सर्वसमिकाएँ, और ऊँचाई व दूरी अनुप्रयोग जैसे रचनात्मक परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं, जो गणितीय अवधारणाओं की सुंदरता और व्यावहारिकता को दर्शाती थीं।

    सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य और समाजशास्त्र: वास्तविक समाधान

    सामाजिक विज्ञान खंड में स्वचालित रेन शील्ड और सौर-ऊर्जा संचालित मंदिर जैसे नवाचारी समाधान प्रस्तुत किए गए। वाणिज्य में, छात्रों ने सतत विकास, जीएसटी और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे समकालीन मुद्दों पर मॉडल्स के माध्यम से प्रकाश डाला। समाजशास्त्र खंड ने ग्रामीण बनाम शहरी क्षेत्रों के तुलनात्मक मॉडल के साथ बहुत ध्यान आकर्षित किया।

    किंडरगार्टन: रचनात्मकता का उल्लास

    आयोजन को और आकर्षक बनाते हुए, किंडरगार्टन के छात्रों ने अपने शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन में चार मौसमों—ग्रीष्म, शीत, वसंत और शरद—पर मनमोहक परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। उनके जीवंत कलाकृतियों और प्रदर्शनी के मनोरम वातावरण को सभी ने सराहा।

    समग्र विकास के लिए एक मंच

    माता-पिता और दर्शकों ने छात्रों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इतना सार्थक मंच प्रदान किया। अन्वीक्षण ने यह दिखाया कि शिक्षा पाठ्यपुस्तकों से परे जाकर प्रत्येक बच्चे में आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता और समस्या-समाधान कौशल को पोषित करती है।

    इस अवसर पर, शैक्षणिक निदेशक श्री तुषार शर्मा ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल के उस दृष्टिकोण पर बल दिया, जिसमें सच्चा ज्ञान प्रदान किया जाता है—जो शैक्षणिक शिक्षा, नवाचार, कल्पनाशीलता और वास्तविक जीवन अनुप्रयोग का मिश्रण है। उन्होंने कहा, “अन्वीक्षण हमारी समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जहाँ प्रत्येक बच्चे की क्षमता को एक उज्जवल भविष्य के लिए पोषित किया जाता है।”

  • रोगी को दवाई दिलाने आई एक कार हुई बेकाबू, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

    रोगी को दवाई दिलाने आई एक कार हुई बेकाबू, पुलिस ने चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

    बद्दी (सोलन): बद्दी अस्पताल में एक निजी शिक्षण संस्थान की  एक होंडा कार अचानक ओवर रेस होने के कराण बेकाबू हो गई। कार ने अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक अल्टो कार, दो स्कूटी व एक बाईक को रोंदते हुए दीवार तोड़ कर नाले में लटक गई। इस हादसे में जान माल का नुकसान होने से बच गया।

    यह दासरा दोपहर बाद दो बजे के करीब हुआ। शिक्षण संस्थान  की कार का चालक अश्वनी में अपने स्टाफ को दवाई दिलाने के लिए बद्दी अस्पताल आया। दवा लेने के बाद चालक जैसे ही गाड़ी चलाने लगा और स्टाफ के दो सदस्य उसमें बैठने लगे तो अचानक ही गाड़ी ओवर रेस हो कर आगे को चल पड़ी। यह शुक्र रहा कि वह दोनों लोग अभी बैठे नहीं थे। कार सामने खड़े दो स्कूटी, बाईक व कार को रौंदते हुए सामुदायिक भवन की दीवार के तोडऩे के बाद नाले की ओर लटक गई। वहां जाकर कार रूक गई। जिससे चालक को कोई  चोट नहीं लगी।

    सूचना मिलते ही बद्दी पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया। अल्टो कार, स्कूटी व बाईक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।