Blog

  • Punjab News: ED की इन जिलों में रेड, प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: ED की इन जिलों में रेड, प्रॉपर्टी डीलरों से पूछताछ जारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट और फिरोजपुर में सुबह अलग-अलग जगह पर ईडी की रेड से हफरा-तफरी मच गई। ईडी की टीमों ने घरों में दबिश दी है। ईडी के अधिकारी घरों के अंदर जांच कर रहे है। फिरोजपुर में ED अधिकारियों ने बताया कि ये प्रॉपर्टी डीलर करोड़ों रुपए के प्रॉपर्टी सौदों में शामिल था। ED पिछले ढाई घंटे से लगातार उससे पूछताछ कर रही है। मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस को भी ED ने वापस भेज दिया। बताया जा रहा है कि ये प्रॉपर्टी डीलर करोड़ों रुपए के बेनामी प्रॉपर्टी सौदों में शामिल है।

    उधर, पठानकोट में के गांव तारागढ़ में पहले एक प्रॉपर्टी डीलर (पूर्व सरपंच तारागढ़) के घर पर रेड की, इसके इलावा 4 ओर जगहों पर रेड की जोकि क्रेशर इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी है, फिलहाल किन मामलों को लेकर ये रेड की गई है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

     

     

     

  • Punjab News: सरदार तेजा सिंह समुंदरी की जयंती पर कल कार्यक्रम; देखें वीडियो

    Punjab News: सरदार तेजा सिंह समुंदरी की जयंती पर कल कार्यक्रम; देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरुद्वारा सुधार आंदोलन के महान योद्धा सरदार तेजा सिंह समुंदरी की शताब्दी के उपलक्ष्य में कल एक विशेष दीवान सजाया जाएगा। महान सिख योद्धा सरदार तेजा सिंह समुंदरी जिन्होंने गुरुद्वारा सुधार आंदोलन, साका ननकाना साहिब और गुरु के बाग जैसे मोर्चों पर अहम योगदान दिया था, उनकी 100वीं जयंती शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा खालसाई शान-ओ-शौकत के साथ मनाई जा रही है। 17 को सुबह 9 बजे उनके नाम पर बने सरदार तेजा सिंह समुंदरी हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन होगा, जिसके बाद दिन भर गुरमत समागम चलेगा।

    अपने शांत और संयमित स्वभाव के कारण सरदार तेजा सिंह समुंदरी जिन्होंने बिना किसी लड़ाई-झगड़े के कई गुरुद्वारों का प्रबंधन किया। उनको सिख-विरोधी ताकतों ने गिरफ्तार कर लाहौर जेल में डाल दिया था। अदालत में गवाही के दिन उन्होंने पूरे जोश के साथ अपना पक्ष रखा, लेकिन अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे शहीद हो गए।

    इस महान शहीद की याद में आयोजित कार्यक्रमों में उनका परिवार विशेष रूप से भाग ले रहा है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे भारी संख्या में आएं और उस योद्धा को श्रद्धांजलि दें, जिसने सिख धर्म, गुरुद्वारों की गरिमा और आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

     

     

  • Punjab News: आवारा कुत्तों ने हमला करके पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, 15 दिन में दूसरी घटना

    Punjab News: आवारा कुत्तों ने हमला करके पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, 15 दिन में दूसरी घटना

    लुधियानाः पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर जारी है। वहीं जगराओं क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक से इलाके में 15 दिनों में दूसरी मौत हो गई। दरअसल, गांव पब्बियां में देर रात को आवारा कुत्तों के झुंड ने 80 वर्षीय पूर्व सरपंच पर उनके ही घर में हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। कुत्तों ने पूर्व सरपंच की एक बाजू और एक टांग पूरी खा ली। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है और गांव वासियों में आवारा कुत्तों को लेकर रोष है।

    मिली जानकारी के अनुसार, देर रात पूर्व सरपंच जगदीश सिंह अपने ही खेत की बनी मोटर पर था। देर रात को जब वह बाथरूम जाने के लिए उठे तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग होने के कारण वह अपना बचाव भी नहीं कर सके। कुत्तों ने इतनी बेरहमी से हमला किया कि वह खुद को बचा नहीं सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

    महज 15 दिन पहले गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने बिहार के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर पर हमला कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया था। लगातार दूसरी मौत ने गांववासियों के मन में भय पैदा कर दिया है। लोग अब रात के समय घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके स्थायी प्रबंधन के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए। उनका कहना है कि यदि अब भी ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़ी त्रासदियां हो सकती हैं।

    गांव निवासी जगराज सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों का आंतक का डर इस कदर है कि अब लोग अंधेरा होते ही घरों में घुस जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नही दिया तो गांव की तरफ से प्रदर्शन कर बड़े स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इससे पहले भी जगराओं शहर में एक ही सप्ताह के दौरान 18 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। लगातार बढ़ रही घटनाओं ने नगर परिषद और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • अब अमेरिका ने ब्राजील पर लगा डाला 25% Tariff, भड़के राष्ट्रपति Lula Da Silva ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी

    अब अमेरिका ने ब्राजील पर लगा डाला 25% Tariff, भड़के राष्ट्रपति Lula Da Silva ट्रंप को सुनाई खरी-खोटी

    नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच में ब्राजील पर टैरिफ का बम फोड़ डाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का आदेश दे दिया है। यूएस ने ब्राजील पर आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा और उनकी सरकारी ईमानदारी से सहयोग नहीं कर रही है। उसने लूला के लिए कहा है कि वो समझौते को मानने की जगह राजनीति कर रहे हैं।

    मार्को रुबियो ने शेयर की पोस्ट

    अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने टैरिफ को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि – ‘राष्ट्रपति ट्रंप ने यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव को ब्राजील से आने वाले ज्यादातर सामानों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के पीछे के कारण को लेकर कोई भी भ्रम नहीं होना चाहिए। राष्ट्रपति लूला और उनकी सरकार ने अमेरिका के साथ ईमानदारी और अच्छी नीयत से बातचीत नहीं की है’।

    टैरिफ को लेकर अमेरिका पर भड़का ब्राजील

    ब्राजील ने टैरिफ के मामले को लेकर ट्रंप और अमेरिका की आलोचना कर दी है। राष्ट्रपति लूला ने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘हमारे देश के खिलाफ एकतरफा कदम उठाया जाना सही नहीं है। पिछले 15 सालों में अमेरिका ने ब्राजील से गुड्स एंड सर्विस से 424.5 अरब डॉलर का सरप्लस हासिल किया है। 2025 में अमेरिका से आने वाले करीबन 76 प्रतिशत आयात बिना किसी इम्पोर्ट ड्यूटी के ब्राजील में प्रवेश किए हैं। इसके साथ ही अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर औसत प्रभावी शुल्क सिर्फ 3.1 प्रतिशत रहा है’। आपको बता दें कि ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगा दिया था। अब उन्होंने ब्राजील पर टैरिफ बम फोड़ दिया है। ब्राजील सरकार का कहना है कि मनमाने ढंग से लगाए गए टैरिफ के खिलाफ हम रिसिप्रोसिटी लॉ का रास्ता अपनाएंगे। वहीं ब्राजील का कहना है कि यह विवाद विश्व व्यापर संगठन तक जाएगा।
  • 50 हज़ार की रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    50 हज़ार की रिश्वत लेते GST डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विजिलेंस टीम ने राज्य सेक्टर-6 की जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर अंबिका सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने मौके से निकलने की कोशिश की और महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इसके बाद विजिलेंस टीम उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    आरोप है कि उन्होंने एक कंपनी की जीएसटी फाइल के निस्तारण के बदले रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, लखरांव बजरडीहा, थाना भेलूपुर, वाराणसी निवासी अजय कुमार मौर्य ब्लैक स्मिथ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी के निदेशक हैं। कंपनी के फरवरी 2023 के रिटर्न और जीएसटी (राज्य) के आकलन से संबंधित फाइल के निस्तारण के लिए उपायुक्त अंबिका द्वारा उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। व्यापारी ने पहले रिश्वत देने से इनकार किया, लेकिन दबाव के बाद उन्होंने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। इस दौरान रिश्वत की मांग से परेशान अजय कुमार मौर्य ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, वाराणसी सेक्टर से की। शिकायत की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। विजिलेंस की टीम ने अजय कुमार मौर्य से 50 हजार रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए जीएसटी (राज्य) सेक्टर-6, वाराणसी की उपायुक्त अंबिका को चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के बगल से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब डिप्टी कमिश्नर द्वारा पूर्व में निस्तारित अन्य फाइलों की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं अन्य मामलों में भी अनियमितता तो नहीं हुई।
  • Punjab News: पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल, 9 डिपो पूरी तरह बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल, 9 डिपो पूरी तरह बंद, देखें वीडियो

    बरनालाः पीआरटीसी पनबस 25/11 कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के आह्वान पर पंजाब के 9 पीआरटीसी डिपो में पूर्ण हड़ताल की गई। इस हड़ताल में करीब 1200 कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों की मुख्य मांग चंडीगढ़ डिपो के उस एक कर्मचारी की सेवा बहाल करना है, जिसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। यूनियन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा कर्मचारी के साथ न्याय किया जाए।

    हड़ताल के चलते आज बरनाला, बुढलाडा, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, फरीदकोट, चंडीगढ़, कपूरथला और बठिंडा के पीआरटीसी डिपो पूरी तरह बंद रखे गए हैं, जिससे बस सेवाएं प्रभावित हुईं और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हड़ताल का मुख्य कारण बताते बरनाला यूनियन के प्रधान ने कहा कि चंडीगढ़ डिपो के एक कंडक्टर गुरविंदर सिंह पर अड्डा पर्चियों में कथित गड़बड़ी करने और फर्जी अड्डा पर्चियां काटने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी निष्पक्ष जांच के ही कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

    बरनाला बस स्टैंड पर पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पीआरटीसी मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि पीआरटीसी प्रबंधन संबंधित कर्मचारी के साथ धक्केशाही कर रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारी के साथ न्याय नहीं किया गया और मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई, तो यूनियन अपना संघर्ष और तेज करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीआरटीसी की बसें हड़ताल पर हैं, लेकिन यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो पंजाब रोडवेज के अन्य कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर सड़कों पर उतरेंगे।

  • Punjab News: JE को NDPS के झूठे केस में फंसाने के आरोप में DSP के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: JE को NDPS के झूठे केस में फंसाने के आरोप में DSP के खिलाफ मामला दर्ज

    जलालाबादः पंजाब स्टेट पावरकॉम के जूनियर इंजीनियर (जेई) को झूठे केस में फंसाने के मामले में डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ को भी नामजद करके मामल दर्ज किया गया है। मामले में नया मोड़ उस समय आया, जब गिरफ्तार आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ शम्मी ने अदालत में बयान देते हुए डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ का नाम लिया। इसके बाद अदालत के आदेश पर डीएसपी को भी मामले में नामजद कर लिया गया। मामले में नामजद डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

    दरअसल, पावरकॉम में जूनियर इंजीनियर अमित कुमार ने शिकायत दी थी कि 3 जून 2026 को मंडी रोडांवाली में स्थित अपने घर से अरनीवाला शेख सुभान ड्यूटी पर जाने के दौरान स्विफ्ट कार में सवार 3 लोगों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए उनकी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंडक्टर सीट के नीचे टेप से लिपटा एक पैकेट बरामद होने का दावा किया गया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में सब-जेल फाजिल्का भेज दिया गया है, जबकि डीएसपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

    पुलिस के अनुसार वह घर से अरनीवाला शेख सुभान ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गंग नहर के पास कार में रखे वाटर कूलर के लिए पानी भरने के दौरान एक स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताते हुए उनकी कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंडक्टर सीट के नीचे टेप से लिपटा एक पैकेट बरामद होने का दावा किया गया। अमित कुमार ने मौके पर ही पैकेट से किसी भी प्रकार का संबंध होने से इनकार कर दिया। इसी दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अमित कुमार को पैकेट सहित सीआईए स्टाफ फाजिल्का ले जाया गया, जहां जांच में पैकेट में कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला और उन्हें छोड़ दिया गया।

    शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में परिवार और अपने स्तर पर की गई जांच में पता चला कि 2 जून की रात सुखजिंदर सिंह उर्फ शम्मी, सागर और राजन कुमार उर्फ नन्नू ने कथित रूप से पहले से रची गई साजिश के तहत उनकी कार में सफेद पाउडर का पैकेट रखा था। उनका मकसद उन्हें झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाकर बदनाम करना था। साथ ही पुलिस को भी कथित रूप से गलत सूचना दी गई। शिकायत के आधार पर थाना अरनीवाला पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 212, 61(2) तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 58 के तहत मामला दर्ज किया था।

  • दक्षिण हरियाणा को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा और हरित रेल की सौगात, पीएम मोदी करेंगे बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

    दक्षिण हरियाणा को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा और हरित रेल की सौगात, पीएम मोदी करेंगे बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

    चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के विकास और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिहाज से आने वाला 17 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी दौरे के दौरान प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अहम विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इन परियोजनाओं में जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के लिए बहुप्रतीक्षित भिवानी मेडिकल कॉलेज और महेंद्रगढ़ के कोरियावास मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी शामिल है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी और कोरियावास में नए मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर भी मिल सकेंगे।

    पर्यावरण और तकनीक के क्षेत्र में इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जींद-सोनीपत मार्ग पर देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का परिचालन शुरू होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह कदम न केवल प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा, बल्कि भविष्य के हरित परिवहन की दिशा में एक नया मार्ग भी प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के सुदृढ़ीकरण, रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण और चिकित्सा तंत्र को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे यह कदम आने वाले समय में राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगे।

     

  • Punjab News: केमिकल फैक्टरी के खिलाफ लोगों का विरोध, प्रदूषण फैलाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: केमिकल फैक्टरी के खिलाफ लोगों का विरोध, प्रदूषण फैलाने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः मकबूलपुरा फोकल पॉइंट में एक केमिकल फैक्टरी को लेकर उद्योगपतियों और स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। फोकल पॉइंट के उद्योगपतियों का दावा है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, NGT और अन्य विभागों की ओर से फैक्टरी के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है, इसके बावजूद फैक्टरी चलाई जा रही है। उनका कहना है कि फैक्टरी से निकलने वाले एसिडिक केमिकल की वजह से पास की 20 फुट ऊंची दीवार गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

    उद्योगपति पुनीत सिर ने आरोप लगाया कि फैक्टरी से होने वाले प्रदूषण के कारण इलाके में सांस लेना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर एसिड कंक्रीट और मोर्टार को नुकसान पहुंचा सकता है, तो इंसानी सेहत पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने मांग की कि अगर फैक्टरी बंद करने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं, तो इसे पूरी तरह सील किया जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    दविंदरपाल सिंह ने दावा किया कि फैक्टरी सीवर में प्रदूषण फैलाने वाले केमिकल छोड़ रही है, जिससे पर्यावरण और लोगों की सेहत को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन कटने और FIR दर्ज होने के बावजूद फैक्टरी जनरेटर के जरिए चलाई जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

    अमृतसर इंडस्ट्रियल मंच के अध्यक्ष दलजीत सिंह कोहली ने कहा कि अगर विभिन्न सरकारी विभागों की कार्रवाई और आदेशों के बावजूद फैक्ट्री चल रही है, तो इसके लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि दीवार गिरने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है और जांच के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई जरूरी होगी, उसे लागू किया जाएगा।

  • Punjab News: नगर काउंसिल के प्रेसिडेंट चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस पार्षदों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर काउंसिल के प्रेसिडेंट चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस पार्षदों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    बटालाः कादियां में नगर काउंसिल के प्रेसिडेंट पद के लिए चुनाव को लेकर आप और कांग्रेस कार्यकताओं में झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पार्टी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई हुई। मिली जानकारी नगर काउंसिल परिसर में पहुंचने से पहले ही रास्ते में अज्ञात लोगों ने कांग्रेस पार्षदों पर हमला किया। इस दौरान 3 पार्षद लापता हो गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच हुई इस ज़बरदस्त झड़प के कारण पूरे इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बन गई है।

    गौरतलब है कि आज कादियां हलके में नगर परिषद के नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना था। चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों द्वारा अपना-अपना दावा मज़बूत करने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक एकत्र किए गए थे। लेकिन वोटिंग या चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही किसी बात को लेकर बहसबाज़ी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते एक बड़ी झड़प का रूप धारण कर लिया। दोनों धड़ों द्वारा एक-दूसरे के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की गई और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

    इस घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय और वरिष्ठ नेता भी अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने और स्थिति का जायज़ा लेने के लिए घटना स्थल पर एकत्र हो गए।

    मौके पर मौजूद प्रताप सिंह बाजवा ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बाजवा की पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई और वे पुलिस प्रशासन से उलझते हुए नज़र आए। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस पक्षपाती रवैया अपना रही है और चुनाव प्रक्रिया को धांधली से प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

    दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार के डर से बौखलाहट में आकर हंगामा कर रही है और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में बाधा डाल रही है। ‘आप’ नेताओं का कहना है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने माहौल ख़राब करने की पहल की है।