Blog

  • सरकारी स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर हमला; दो गंभीर घायल

    सरकारी स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर हमला; दो गंभीर घायल

    चित्रकूटः चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझफार्म कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल कुत्ता स्कूल परिसर में घुस गया। स्कूल में घुसते ही कुत्ते बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे गंभीर घायल हो गए। जानकारी केे अनुसार बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे। इस दौरान कुत्ते ने बच्चों पर हमला किया। बच्चों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

    आपको बता दें विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। हमले में कक्षा दूसरी के छात्र श्याम और आंगनबाड़ी केंद्र की बच्ची जानवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने डंडों और पत्थरों की मदद से कुत्ते को वहां से भगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

    इस मामले में चित्रकूट की बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला ने बताया कि स्कूल परिसर में कुत्ते द्वारा दो बच्चों को काटने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि कुत्ता स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई, इसकी जांच के लिए एक टीम गठित कर दी है।

    उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्यालय की बाउंड्री पर जाली लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए है।

  • 19वें दिन भी भूख हड़ताल पर Sonam Wangchuk, समर्थकों से की खास अपील, देखें वीडियो

    19वें दिन भी भूख हड़ताल पर Sonam Wangchuk, समर्थकों से की खास अपील, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर 19वें दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हुए सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार की मांग उठाने वाले सोनम वांगचुक का अनशन लगातर तूल पकड़ रहा है। लगातार उपवास के चलते उनकी सेहत कमजोर होती जा रही है परंतु उन्होंने यह साफ कह दिया है कि वह फिलहाल वो अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने समर्थकों से अपील भी की है कि उनसे अनशन तोड़ने की अपील करने की जगह 20 जुलाई को प्रस्तावित चलो सांसद मार्च में शामिल हो जाएं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    काफी कमजोर हो चुके हैं सोनम वांगचुक

    देर रात चले हुए एक वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि – मैं पूरी तरह से ठीक नहीं हूं लेकिन इतनी भी खराब स्थिति में नहीं हूं। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत कमजोर जरुर है परंतु उनका संकल्प अभी भी मजबूत है। अब हाल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 59 साल के वांगचुक की हालत पर डॉक्टर लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे में उनका वजन 400 ग्राम और अनशन शुरु होने के बाद अब तक 8.9 किलोग्राम हो गया है फिलहाल उनका वजन 57.15 किलोग्राम दर्ज हो गया है।

    Read In English: https://encounternews.in/india/sonam-wangchuk-says-walk-with-me-urges-citizens-to-join-parliament-march-on-july-20/

    डॉक्टर के अनुसार, सोनम वांगचुक का वजह अभी तक 9 किलोग्राम से ज्यादा हो गया है हालांकि अभी वो मेंटली तौर पर पूरी तरह से अलर्ट हैं। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए यह कह दिया है कि – सोनम वांगचुक हमारे देश का अनमोल रत्न हैं। सरकार से हमारी यह विनती है कि उनके अनशन को खत्म करवाने के लिए गंभीर कोशिश करें और बातचीत के जरिए समाधान निकालें।

    24 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में हैं सोनम वांगचुक

    मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर 105/76 mmHG, ब्लड शुगर 80 mg/Dl और ऑक्सीजन स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया है। डॉक्टरों का यह कहना है कि वो पूरी तरह से एक्टिव है और मानसिक तौर पर सामान्य हैं परंतु उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें 24 घंटे डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

    समर्थकों से की अपील

    वीडियो के जरिए सोनम वांगचुक ने अपने समर्थकों से एक भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि उनसे अनशन खत्म करने के लिए न कहें। यदि लोग वास्तव में उनके आंदोलन का साथ देना चाहते हैं तो 20 जुलाई को होने वाले शांतिपूर्ण चलो सांसद मार्च में शामिल होकर अपनी आवाज को बुलंद करें। बता दें कि जंतर-मंतर पर वांगचुक के साथ कई और छात्र संगठन भी आंदोलन में शामिल है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के मंच पर नेहा, मनीष और आमीन नाम के छात्र भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठके हुए हैं।  
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल बस चालक की जमकर हुई छितर परेड, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल बस चालक की जमकर हुई छितर परेड, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः थाना सतनामपुरा के अधीन आते इलाके में स्थित निजी स्कूल बस चालक की लोगों ने जमकर छितर परेड की। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के बाहर बस चालक को खडा करके उसकी जमकर छितर परेड की जा रही है। आरोप है कि बस चालक ने स्कूल की युवती से छेड़छाड़ की थी और उसे किसी को ना बताने के लिए धमकी दी थी।

    जिसके बाद युवती ने जब परिजनों को बताया तो उसके बाद अंबेडकर सेना द्वारा बस चालक की जमकर छितर परेड की गई। इस मामले को लेकर थाना सतनामपुरा में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ 121 नंबर एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए अंबेडकर सेना के नेता ने कहा कि बीते दिन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    जिसमें अंबेडकर सेना की टीम को युवती ने शिकायत दी थी कि स्कूल बस चालक उसके साथ गलत हरकते कर रहा था और उसे डरा धमका रहा था। इस घटना के बाद अंबेडकर सेना की टीम द्वारा बस चालक की जमकर छितर परेड की गई। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रिंसीपल का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Jalandhar News: कैंट स्टेशन पर भारी फोर्स तैनात, जायजा लेने पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैंट स्टेशन पर भारी फोर्स तैनात, जायजा लेने पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन करने के लिए 17 जुलाई को जालंधर आ रहे है। पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर डीजीपी गौरव यादव जायजा लेने पहुंचे है। इस दौरान डीजीपी के साथ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह सहित अलग-अलग जिलों के एसएसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद है।

    पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिल्कुल निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी को इस दौरान यात्रा करनी ही हो तो वह अपने सफर का समय बदल लें या निर्धारित अवधि से पहले अथवा बाद में यात्रा करें।

    DGP ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध न्यूनतम समय के लिए ही रहे और लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।

    DGP ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी सोच के तहत यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, ताकि लोगों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके। विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

  • Punjab News: ED प्रॉपर्टी डीलर के पहुंची घर, 2.30 घंटे से पूछताछ जारी

    Punjab News: ED प्रॉपर्टी डीलर के पहुंची घर, 2.30 घंटे से पूछताछ जारी

    फिरोजपुरः ईडी की टीम फिरोजपुर में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंची, जहां दो गाड़ियों में टीमों ने जांच शुरू की। प्रॉपर्टी डीलर के करोड़ों रुपए के प्रॉपर्टी के लेन-देन में शामिल होने को लेकर ईडी पहुंची है। ईडी पिछले ढाई घंटे से लगातार उससे पूछताछ कर रही है।

    सूत्रों के हवाले कहा जा रहा है कि ये प्रॉपर्टी डीलर करोड़ों रुपए के बेनामी प्रॉपर्टी सौदों में बिचौलिए के तौर पर शामिल था, जिसको लेकर ईडी जांच कर रही है। फिलहाल अभी जांच जारी है।

     

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रूट डायवर्ट, भारी सुरक्षा तैनात, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रूट डायवर्ट, भारी सुरक्षा तैनात, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, 17 जुलाई को कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी द्वारा उद्धाघटन किया जाएगा। इस दौरे को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस द्वारा पीएम मोदी के दौरे से पहले रूट डायवर्ट कर दिए गए है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाम में एंबुलेंस फंसी दिखी। इस दौरान मरीज एबुलेंस में मौजूद है।

    चालक शेरसिंह ने कहाकि वह मरीज को मुकेरियां से लेकर आए है और लंबे जाम के कारण रास्ते में फंसे हुए है। उन्होंने मरीज को डीएमसी लेकर जाना है। वहीं विशेष डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिल्कुल निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी को इस दौरान यात्रा करनी ही हो तो वह अपने सफर का समय बदल लें या निर्धारित अवधि से पहले अथवा बाद में यात्रा करें।

    DGP प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध न्यूनतम समय के लिए ही रहे और लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।

    DGP सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी सोच के तहत यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, ताकि लोगों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके। विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

    हालांकि रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ऐसा प्रबंध किया जा रहा है कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने 17 जुलाई को रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की। अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह रेलवे विभाग का कार्यक्रम है, इसलिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। अन्य राजनीतिक नेताओं या विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

  • डंपर चालक ने National Highway पर Zepto Delivery Boy को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    डंपर चालक ने National Highway पर Zepto Delivery Boy को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, नेशनल हाईवे-48 पर सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जेप्टो के डिलीवरी पार्टनर को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनिल निवासी अयोध्या के रूप में हुई है। मृतक अनिल गुरुग्राम में किराए पर अकेला रह रहा था। वह दो साल से जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    खबर मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय मौके पर इकट्ठा हो गए। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने और पुलिस के कोई एक्शन न लेने को लेकर गुस्साए डिलीवरी बॉयज ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते हाईवे पर 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मॉर्निंग ड्यूटी टाइम की वजह से काफी लोग जाम में फंस गए। वहीं, इसके चलते होम डिलीवरी ठप हो गई। डिलीवरी राइडर्स ने पुलिस को 3 घंटे तक शव तक उठाने नहीं दिया। बाद में, पुलिस ने डिलीवरी राइडर्स को समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ग्रॉसरी प्रोवाइडर जेप्टो कंपनी में काम करता था। सुबह करीब 8 बजे डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। उसने जेप्टो का बैग लिया हुआ था। इसी दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा के बाद उसे एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और डंपर के टायर के नीचे आ गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उसके काफी देर बाद एंबुलेंस और पुलिस टीम पहुंची। जिससे डिलीवरी राइडरों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव उठा रहे पुलिसकमियों को रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। एंबुलेंस में आए एक व्यक्ति ने जब शव को डंपर के नीचे से निकालने का प्रयास किया, तो डिलीवरी राइडर्स ने उसे खदेड़ दिया और उसके साथ हाथापाई की। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने आला अधिकारियों के साथ राइडर्स को समझाया और तीन घंटे बाद शव को उठा पाए। डिलीवरी राइडर्स के हंगाम के कारण एनएच-48 पर मानेसर की तरफ जाने वाली लाइन में वाहनों की लाइन लग गई है। सुबह ऑफिस टाइम होने के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और वाहनों को सावधानीपूर्वक निकाला।  
  • करंट से युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग पर अड़ा परिवार

    करंट से युवक की मौत पर आक्रोश, मुआवजे की मांग पर अड़ा परिवार

    देवरियाः बिजली के करंट से युवक की मौत पर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए संस्कार करने से मना कर दिया और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों की मांग है कि परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।

    मृतक की पहचान निखिल कुशवाहा के रूप में हुई है वह एयरफोर्स की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार गोपाल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद भी गांव पहुंचकर परिवार से मिले। देर रात तक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता चलती रही।

    स्वजन ने अधिकारियों के समक्ष मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 30 लाख रुपए का मुआवजा, किसान आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता तथा विद्युत विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि हादसा विभागीय लापरवाही का परिणाम है, इसलिए पीड़ित परिवार को पर्याप्त सहायता मिलनी चाहिए।

    वार्ता के दौरान प्रशासन ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग में मानदेय के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद स्वजन प्रशासन के आश्वासन पर सहमत हो गए। इसके बाद समझौते की औपचारिक कार्रवाई शुरू हुई और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगीं। घटना के बाद गांव में ग्रामीण जुटे रहे।

     

  • Punjab News: पीएम मोदी के दौरे से पहले चला स्वछता अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: पीएम मोदी के दौरे से पहले चला स्वछता अभियान, देखें वीडियो

    पठानकोटः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के मद्देनजर भाजपा द्वारा 15 और 16 जुलाई को पूरे पंजाब में 2 दिवसीय स्वछता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पठानकोट में कई जगहों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज को सकारात्मक संदेश देना है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अपने आसपास सफाई रखना केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

    जिस तरह हम अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी तरह अपने शहर, मोहल्ले और गलियों को भी स्वच्छ रखना चाहिए। इसी कड़ी में विभिन्न मंडलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विधायक अश्वनी शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं सफाई की और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से कूड़ा उठाकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

  • Punjab News: यूबीडीसी व्यास लिंक नहर में महिला ने लगाई छलांग, RAF जवान ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Punjab News: यूबीडीसी व्यास लिंक नहर में महिला ने लगाई छलांग, RAF जवान ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू नेशनल हाईवे पर बर्फानी मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महिला यूबीडीसी व्यास लिंक नहर की ओर दौड़ती हुई लोगो ने देखी। इस दौरान अचानक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कुदता देख वही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात आरएएफ जवान (रैपिड एक्शन फोर्स) संतोष कुमार द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी।

    आरएएफ जवान द्वारा महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। महिला की नहर की तरफ दौड़ते की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वही आरएएफ जवान की बहादुरी और तत्परता की सराहना की जा रही है। वहीं महिला की खुदखुशी करने का कारण उसके पति द्वारा परेशान करना बताया जा रहा है। इस बारे में बात करते हुए चश्मदीद महिला पुलिस कर्मचारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आरएएफ जवानों के साथ वह तैनात हैं।

    उन्होंने एक महिला नहर में बहती देखी जिसके चलते आरएएफ के जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसको निकालने के लिए नहर में छलांग लगा दी और महिला को जिंदा बाहर निकाल लिया। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पति द्वारा उसे तंग परेशान किया जा रहा है। जिसके कारण वह मानसिक तौर पर परेशान है। जिसके चलते उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।