Blog

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घटना स्थल से हथौड़ा बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घटना स्थल से हथौड़ा बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरू नानक पुरा वेस्ट में इलाके में स्थित एक घर की छत पर बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुजुर्ग के सिर पर चोट के कारण सिर खून से लथपथ था और शव के पास एक हथौड़ा पड़ा था। बुजुर्ग के बेटी किसी शादी समारोह में गई थी और उसे मौत का पता घर लौटने के दौरान चला। मृतक की पहचान गुरू नानक पुरा वेस्ट अशोक कुमार के रूप में हुई हैं। परिवार घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

    गुरु नानक वेस्ट की रहने वाली खुशबू ने बताया कि उसके पिता शटरिंग का काम करते थे। वह सुबह किसी रिश्तेदार के घर प्रोग्राम में जाने के लिए सुबह घर से चली गई थी। वह रात को वापस घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।वह छत पर गई तो पिता वहां गिरे हुए थे और उनके सिर पर खून लगा हुआ था। उसने पिता को उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक पिता का मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि शव के पास एक हथौड़ा पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने आस पास के लोगों व पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

    वहीं थाना रामामंडी के जाँच अधिकारी प्रेम पाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि गुरुनानक पुरा वेस्ट इलाके में स्थित एक घर की छत पर शव पड़ा हुआ है। वह टीम सहित मौके पर पहुँचे तो प्राथमिक जांच में सिर पर चोट का निशान और उस खून लगा हुई दिखाई दिया। परिवार को घटनास्थल से एक हथौड़ा मिला लेकिन उस पर कोई खून का निशान नही था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और वह पीड़ित परिवार की बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया उछाल

    लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आया उछाल

    नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,150 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स 242.70 अंक यानी 0.31% तेजी के साथ 77,428.13 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी 62.35 अंक यानी 0.26% ऊपर 24,140.85 अंक पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 130.49 अंक तेजी के साथ बंद हुआ था जबकि निफ्टी में 26.45 अंक की उछाल आई थी। इस बीच रुपया डॉलर के मुकाबले मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 1 पैसा ऊपर 96.24 पर है।

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 2.16 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एनटीपीसी में गिरावट आई है।

    आज लगातार चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.26% उछलकर 85.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। बीते महज चार कारोबारी सेशन में इसमें लगभग 12% तक का उछाल आया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल आज 0.18% की तेजी के साथ 80.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच चुका है। ईरान और अमेरिका के बीच गहराते सैन्य टकराव और होर्मुज के जरिए एनर्जी सप्लाई में संभावित रुकावट आने की चिंता से क्रूड की कीमतों को लगातार ऊपरी स्तरों पर सपोर्ट मिल रहा है।

  • आज का राशिफल, 16 जुलाई 2026

    आज का राशिफल, 16 जुलाई 2026

    मेष राशि: आज का दिन घर और परिवार के मामले में गहरे आत्मचिंतन का है। घर से जुड़ा कोई पुराना और उलझा हुआ मामला आज नई रोशनी में दिखेगा और सुलझने की दिशा में बढ़ सकता है। मां से आज जरूर मिलें या बात करें, उनकी बात में कुछ जरूरी छुपा हो सकता है। जमीन या संपत्ति का कोई पुराना काम आज आगे बढ़ाएं। वाहन का ध्यान रखें। पैसों में आज स्थिर और अनुकूल एनर्जी है। करियर में पुराने काम को पूरा करने पर ध्यान दें। आज रथ यात्रा पर्व है, भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा का लाभ लें।
    वृष राशि: आज का दिन बातचीत और यात्रा के मामले में गहरा और सावधानी भरा है। भाई-बहन के साथ कोई पुरानी और अटकी बात आज नई गहराई के साथ सुलझ सकती है। पड़ोसी से भी कोई जरूरी बात हो सकती है, ध्यान से सुनें। छोटी यात्रा में आज सावधानी रखें। कंधों में थकान हो सकती है। व्यक्तित्व में मंगलदेव की ऊर्जा एक स्थिर और भरोसेमंद रंग दे रही है। पैसों के मामले में शुभ स्थिति बनी हुई है। जीवनसाथी के साथ शाम को शांति से बात करें। यात्रा में जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, थोड़ी सावधानी बरतें, वर्ना नुकसान हो सकता है।
    मिथुन राशि: आज का दिन धन और परिवार के लिहाज से गहरे आत्मचिंतन का है। खान-पान का आज खास ध्यान रखें, हल्का और सादा भोजन करें। आंखों को आराम दें। संभव हो तो डिजिटल डिटॉक्स करने की कोशिश करें। अपनी वाणी और आवाज का ध्यान रखें, तेज बोलने से बचें। परिवार में कोई पुरानी और दबी हुई बात आज अचानक सामने आ सकती है, शांति से सुनें। पैसों का कोई बड़ा फैसला आज टालें। लग्नेश की एनर्जी भीतर की तरफ मुड़ी है, आज सोचें ज्यादा बोलें कम। रथ यात्रा पर्व है, लिहाजा मन को शांत रखें।
    कर्क राशि: आज का दिन गहरे आत्मचिंतन और अंतर्मुखता का है। मन में आज एक ऐसी तीक्ष्ण और गहरी अंतर्दृष्टि आएगी जो पुरानी उलझनों को एक नई रोशनी में दिखाएगी। सिर में हल्का भारीपन हो सकता है, थोड़ा आराम करें। आज अपने बारे में कुछ ऐसी बात समझ आएगी, जो पहले नहीं आई थी। गुरू का शुभ साथ व्यक्तित्व पर बना हुआ है। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। जीवनसाथी के साथ शाम को शांत बातचीत करें। हालांकि, आज कोई भी नया बड़ा शुभ कार्य, नई शुरुआत या बड़ा निवेश टाल दें। रथ यात्रा पर भगवान के दर्शन करें।
    सिंह राशि: आज का दिन एकांत और गहरे आत्मचिंतन का है। एकांत में आज एक ऐसी गहरी और रहस्यमयी अंतर्दृष्टि मिलेगी, जो आपके मन में अटके पुराने सवालों का जवाब दे सकती है। नींद में कुछ गहरे और असाधारण सपने आ सकते हैं, घबराएं नहीं। अपने खर्चों पर नजर रखें और उन्हें कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। करियर में योगकारक मंगलदेव की स्थिर ऊर्जा बनी हुई है। शुक्रदेव व्यक्तित्व पर एक व्यावहारिक और अनुशासित आकर्षण दे रहे हैं। आध्यात्मिक काम के लिए आज का दिन उत्तम है। हालांकि, एकांत में नए संकल्प या नई शुरुआत आज न करें।
    कन्या राशि: आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में गहरे मंथन का है। कोई पुरानी इच्छा या लंबे समय से मन में चल रहा विचार आज एक नई और गहरी रोशनी में दिखेगा। बड़े भाई-बहन से कोई जरूरी बात हो सकती है, ध्यान से सुनें। किसी पुराने मित्र के बारे में कोई छुपी बात सामने आ सकती है। गुरू का शुभ साथ लाभ में बना हुआ है। करियर में लग्नेश की एनर्जी पुराने काम को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है। नई बड़ी नेटवर्किंग योजना में पैसा आज न लगाएं। जीवनसाथी के साथ शांत वक्त बिताएं।
    तुला राशि: आज का दिन करियर के मामले में गहरे मंथन और सावधानी का है। करियर में आज कोई पुरानी और उलझी हुई बात नई रोशनी में सामने आ सकती है। बॉस या किसी वरिष्ठ की बात आज बहुत ध्यान से सुनें, उसमें कुछ जरूरी छुपा हो सकता है। सरकारी काम में आज सावधानी बरतें। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में एक व्यावहारिक और स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। करियर के क्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। करियर में नया बड़ा कदम या नया उद्घाटन आज न करें। जीवनसाथी के साथ शाम को शांत बातचीत करें।
    वृश्चिक राशि: आज का दिन भाग्य और धर्म के लिहाज से गहरे आत्मचिंतन का है। भाग्य में आज एक ऐसी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि आएगी, जो बताएगी कि कौन सा रास्ता सही है। किसी तीर्थ यात्रा का प्लान आज बनाना शुभ है। गुरू का शुभ साथ भाग्य में बना हुआ है। किसी गुरू या बड़े से आज मार्गदर्शन लेना फलदायी रहेगा। लग्नेश मंगलदेव जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और भरोसेमंद ऊर्जा दे रहे हैं। छुपे मामलों में भी आज कुछ गहरी बात सामने आ सकती है। लंबी यात्रा के लिए आज नई शुरुआत से बचें।
    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और गुप्त विषयों के लिहाज से गहरे मंथन का है। बीमा, आयकर या कोई पुराना दस्तावेज जो लंबे समय से अटका हो उस पर आज गहरी स्पष्टता आ सकती है। ससुराल पक्ष से जुड़ी कोई बात आज सामने आ सकती है, संभल कर रहें। लग्नेश बृहस्पतिदेव छुपे मामलों में आज एक गहरी और विश्लेषणात्मक ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आज गहराई से बात करने का अवसर है। सेहत का ध्यान रखें। आज कोई नया छुपा निवेश न करें।
    मकर राशि: आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में गहरे मंथन का है। जीवनसाथी या किसी करीबी साझेदार के साथ कोई पुरानी और दबी हुई बात आज गहराई से सामने आ सकती है। इसे सुनें, शांत रहें और समझदारी से जवाब दें। व्यापारिक साझेदार के साथ आज नया बड़ा समझौता न करें। पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें। लग्नेश शनिदेव बातचीत में एक गहरी और कर्म से जुड़ी ऊर्जा दे रहे हैं। गुरू का शुभ साथ साझेदारी में बना हुआ है। भाग्य में भी एक अनुकूल एनर्जी है, जिससे जिस काम में हाथ डालेंगे, वह कम मेहनत में ही पूरा हो जाएगा।
    कुंभ राशि: आज का दिन सेहत और नौकरी के मामले में सावधानी का है। सेहत का आज खास ध्यान रखें, पेट और पाचन से जुड़ी कोई पुरानी तकलीफ आज फिर से परेशान कर सकती है। दिनचर्या में आज लापरवाही बिल्कुल न करें। मामा या मामी से जुड़ी कोई बात आज सामने आ सकती है। नौकरी में कोई पुरानी और उलझी बात आज गहराई से सामने आ सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों या नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। लग्नेश शनिदेव धन में एक कर्मनिष्ठ और अनुशासित ऊर्जा दे रहे हैं। जीवनसाथी के साथ शांत वक्त बिताएं। मीन राशि: आज का दिन प्रेम, संतान और रचनात्मकता के मामले में गहरे मंथन का है। प्रेम संबंध में आज कोई पुरानी और दबी हुई बात गहराई से सामने आ सकती है, संयम से सुनें और जवाब दें। बच्चों से जुड़ी कोई बात आज नई रोशनी में दिखेगी। रचनात्मक काम में मन लगाएं, आज गहरी और अलग किस्म की प्रेरणा मिलेगी। रीढ़ की हड्डी का ध्यान रखें। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक गहरी और विश्लेषणात्मक ऊर्जा दे रहे हैं। करियर में एक अनुकूल एनर्जी है। बच्चों के साथ शाम को कुछ मनोरंजन करें।
  • Jalandhar News: एक्टिवा की डिग्गी से मोबाइल फोन चोरी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्टिवा की डिग्गी से मोबाइल फोन चोरी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ चोर आए दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिससे शहरवासियों में डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताजा मामला भगत सिंह नगर इलाके से सामने आया है, जहां एक्टिवा की डिग्गी में रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित हरविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी ने स्कूल से आये बच्चों को लेकर आये। जिसके बाद एक्टिवा खड़ी की थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर एक्टिवा की डिग्गी खोलकर उसमें रखा मोबाइल फोन निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद जब हरविंदर सिंह को मोबाइल चोरी होने का पता चला तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक बड़ी चालाकी से डिग्गी से मोबाइल निकालते हैं और कुछ ही सेकंड में वहां से निकल जाते हैं।

    पीड़ित ने मामले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

     

     

  • Jalandhar Cantt Railway Station पहुंचे पंजाब बीजेपी प्रधान केवल ढिल्लों, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    Jalandhar Cantt Railway Station पहुंचे पंजाब बीजेपी प्रधान केवल ढिल्लों, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    कहा- पंजाब में अब ‘डबल इंजन’ सरकार की जरूरत

    जालंधर: पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी दी लीडरशिप से मुलाकात की और रेलवे स्टेशन पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जालंधर में आ रहे हैं और वह बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पंजाब को दे रहे हैं। पंजाब में प्रधानमंत्री जब जब आए हैं वह पंजाब को कुछ न लेकर आए हैं।

    उन्होंने कहा कि वह जालंधर सहित पंजाब के चार बड़े रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और स्पेशल चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संत रविदास जी ट्रेन को हरी झंडी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि भारत सभी मुल्कों में सबसे बढ़िया देश होना चाहिए। इसे देखते हुए जो पुराने रेलवे स्टेशन का नवीकरण किया जा रहा है।

    ​ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 तारीख को पंजाब आ रहे हैं, जहां वे राज्य को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें चार प्रमुख रेलवे स्टेशनोंजालंधर, मोहाली, मुक्तसर साहिब और आनंदपुर साहिब—का आधुनिकरण और पुनर्विकास शामिल है। इन स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं जैसे आधुनिक वेटिंग हॉल, वाई-फाई, उन्नत प्लेटफॉर्म और वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों के लिए एस्केलेटर से लैस किया जाएगा। इसके अलावा, पीएम जालंधर में ‘संत रविदास जी एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और राज्य में राजमार्ग (हाईवे) परियोजनाओं, पीजीआई चंडीगढ़ की परियोजनाओं और पंजाब यूनिवर्सिटी में मल्टी-परपज स्टेडियम के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

    ​फिल्म ‘सतुल्ज’ से जुड़े विवाद पर ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि इसे बंद कराने में बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में 1984 के दंगों और पंजाब में आतंकवाद के दौरान हुए अत्याचारों को दर्शाया गया है, और यह कांग्रेस के शासनकाल की सच्चाई है। उन्होंने कांग्रेस के आंतरिक कलह पर तंज कसते हुए कहा कि वे केवल कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं।

    ​आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ढिल्लों ने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के 22 राज्यों में बीजेपी की सरकारें विकास कर रही हैं, उसी तर्ज पर पंजाब में भी अब ‘डबल इंजन’ वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जरूरत है।

     

  • ऊना में शराब कारोबारियों के साथ पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त बैठक, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    ऊना में शराब कारोबारियों के साथ पुलिस-आबकारी विभाग की संयुक्त बैठक, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना और आबकारी एवं कराधान विभाग ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना में जिले के सभी लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों के साथ संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आईपीएस सचिन हिरेमठ ने की, जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त विशाल गोरला सहित विभाग के सभी सर्कल अधिकारी और जिला पुलिस के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना तथा अवैध शराब के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना रहा। बैठक में कारोबारियों को निर्देश दिए गए कि वे केवल लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही शराब का भंडारण और बिक्री करें, निर्धारित समय का पालन करें, नाबालिगों को शराब न बेचें तथा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखें। साथ ही अवैध शराब, तस्करी या मिलावटी शराब से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य संबंधित कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि जिला पुलिस वैध कारोबार को पूरी सुरक्षा और सहयोग देना चाहती है, लेकिन कानून तोड़ने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने सभी कारोबारियों से प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं, आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त विशाल गोरला ने कारोबारियों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि उनके मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त अभियान चलाएंगे तथा जिम्मेदार व्यापारिक आचरण को बढ़ावा दिया जाएगा।

     

  • हिमाचल में रेल सुविधाओं के विस्तार को नई उड़ान

    हिमाचल में रेल सुविधाओं के विस्तार को नई उड़ान

    2 नई ट्रेनों से देश के बड़े शहरों से हिमाचल और करीब से जुड़ा

    ऊना,सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने उनकी माँग पर हिमाचल प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत अंबाला-करतोली वाया ऊना एक नई ट्रेन चलाने व दिल्ली-दौलतपुर चौक दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का अब पंजाब के करतोली स्टेशन तक विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है व इसे हिमाचल में रेल सेवाओं के विस्तार में एक बड़ा कदम बताते हुए इस से यात्रियों को बहुत लाभ मिलने की बात कही है।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष स्नेह के कारण हिमाचल प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार को पिछले 12 वर्षों में नई गति मिली है। नए प्रोजेक्टों की मंजूरी से लेकर पुराने प्रोजेक्टों की फंडिंग बढ़ाने व छतिग्रस्त मरम्मत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मोदी सरकार का विशेष योगदान रहा है। मुझे यह बताते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि मैंने हिमाचल में रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी से पत्राचार के माध्यम व व्यक्तिगत रूप से भेंट करके अंबाला-करतोली वाया ऊना एक नई ट्रेन चलाने व दिल्ली-दौलतपुर चौक दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का अब पंजाब के करतोली स्टेशन तक विस्तार की माँग रखी थी। मेरी इस माँग को रेल मंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए  इसके लिए अपनी मंज़ूरी दे दी है। हिमाचल के रेल यातायात सुविधा में यह एक अहम पड़ाव है, जिसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी का आभार प्रकट करता हूँ।

    अनुराग सिंह ठाकुर में कहा “ मोदी जी के आशीर्वाद से अंबाला-करतोली वाया ऊना व अम्ब-अंदौरा के बीच नई ट्रेन सेवा व दिल्ली-दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक चलने वाली दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब पंजाब के करतोली रेलवे स्टेशन तक यात्रियों की सेवा के लिए समर्पित रहेगी। नई ट्रेन संख्या 14501/14502 अंबाला सिटी-करतोली एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी जोकि करतोली से यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे अंबाला सिटी पहुंचेगी। अंबाला से देश के बड़े शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी के लिए अनेकों ट्रेन और देवभूमि हिमाचल से बहुत कम खर्चे में यात्री अंबाला पहुँच कर देश के एनी हिस्सों की यात्रा कर सकते हैं। वापसी में अंबाला सिटी से दो शाम 4:15 बजे चलकर रात 8:25 बजे करतोली पहुंचेगी। देवभूमि हिमाचल में इस नई ट्रेन का ठहराव दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल के स्टेशनों पर रहेगा जिससे हमारे हिमाचल यात्रियों को देश के बड़े शहरों में पहुँचने में सुविधा रहेगी।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ रेल मंत्रालय ने  ट्रेन संख्या 14053/14054 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस का विस्तार करतोली तक कर दिया गया है। अब दिल्ली से यह ट्रेन रात 10:50 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी, यहां से ट्रेन सुबह 7:22 बजे चलेगी और सुबह के 7:50 बजे करतोली पहुंचेगी। वापसी में करतोली से ट्रेन रात 8:55 बजे चलकर 9:03 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी, जहां से रात 9:05 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:00 बजे दिल्ली पहुँच जाएगी। इस नई रेल सेवा शुरू होने से देवभूमि हिमाचल के पर्यटकों, कामगारों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों को बड़े  पैमाने पर लाभ मिलेगा और हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बढ़ोत्तरी होगी।

     

  • पंजाब देश का पहला राज्य, जहां प्रत्येक जिले में स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी (एसएए) स्थापित: डॉ. बलजीत कौर

    पंजाब देश का पहला राज्य, जहां प्रत्येक जिले में स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी (एसएए) स्थापित: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़: पंजाब में बाल संरक्षण तथा बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाने की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन एजेंसी (स्टेट एडॉप्शन रिसोर्स एजेंसी-एसएआरए), पंजाब द्वारा आज ‘एडॉप्शन रेगुलेशंस, 2022’ विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि राज्य का कोई भी बच्चा परिवार के स्नेह, देखभाल और सुरक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रतिबद्धता को एक अधिक मजबूत, पारदर्शी और बाल-केंद्रित व्यवस्था में परिवर्तित कर रही है, जो प्रत्येक बच्चे के अधिकारों और उसके सर्वोत्तम हितों की रक्षा सुनिश्चित करती है।

    मंत्री ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां प्रत्येक जिले में स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी (एसएए) स्थापित की गई है। वर्तमान में राज्य में कुल 26 स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसियां सफलतापूर्वक कार्यरत हैं, जिनमें 16 सरकारी तथा 10 गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) द्वारा संचालित की जा रही हैं।

    उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान पंजाब में अनाथ, परित्यक्त तथा सरेंडर किए गए कुल 87 बच्चों को कानूनी रूप से गोद दिलाया गया है। इनमें से 66 बच्चों को देश के भीतर ही परिवार मिले, जिनमें 18 लड़के और 48 लड़कियां शामिल हैं, जबकि 21 बच्चों को विदेशों में गोद लिया गया, जिनमें 5 लड़के और 16 लड़कियां हैं। इसी अवधि के दौरान विशेष आवश्यकता (स्पेशल नीड्स) वाले 10 बच्चों को भी स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराया गया।

    इसके अतिरिक्त रिश्तेदारों तथा सौतेले माता-पिता (स्टेप-पेरेंट्स) के माध्यम से भी 47 बच्चों को कानूनी रूप से गोद लिया गया, जिससे कुल 134 बच्चों को स्थायी पारिवारिक सुरक्षा और स्नेहपूर्ण वातावरण प्राप्त हुआ। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये आंकड़े प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे को सुरक्षित घर उपलब्ध कराने के प्रति राज्य सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

    उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के समयबद्ध पुनर्वास तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी और कानूनी रूप से विनियमित बनाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाल कल्याण समितियां (सीडब्ल्यूसी), जिला बाल संरक्षण इकाइयां (डीसीपीयू) तथा स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से उपायुक्तों के प्रतिनिधि, सिविल सर्जनों/मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के प्रतिनिधि, बाल कल्याण समितियों के सदस्य, जिला बाल संरक्षण इकाइयों के अधिकारी, स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसियों के अधिकारी तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण के दौरान सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (सीएआरए) के प्रतिनिधि सयम बिन खालिद ने एडॉप्शन रेगुलेशंस, 2022 के प्रमुख प्रावधानों, CARINGS पोर्टल के उपयोग, दस्तावेजीकरण, समयबद्ध कार्यवाही तथा विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही पीजीआई के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. भवनीत भारती ने बच्चों की चिकित्सीय जांच, स्वास्थ्य मूल्यांकन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान तथा उनके मेडिकल रिकॉर्ड के महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवाद करते हुए दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के दौरान आने वाली चुनौतियों, उनके समाधान तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई, ताकि दत्तक ग्रहण प्रक्रिया से जुड़े सभी हितधारक कानूनी प्रावधानों और नवीनतम दिशा-निर्देशों से पूरी तरह अवगत और अद्यतन रह सकें।

    इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक श्रीमती शेना अग्रवाल, विशेष सचिव श्री केशव हिंगोनिया तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 19 चार्ज अधिकारी सम्मानित

    जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 19 चार्ज अधिकारी सम्मानित

    ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त जतिन लाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनगणना से जुड़े 19 चार्ज अधिकारियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहले तीन चार्ज अधिकारियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य अधिकारियों को प्रशस्ति दिए गए।

    इनमें शहरी क्षेत्र की श्रेणी में नगर पंचायत बंगाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा दूसरे स्थान पर रही, जबकि नगर पंचायत दौलतपुर चौक, अम्ब तथा टाहलीवाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रामीण क्षेत्र में तहसील हरोली प्रथम, उप तहसील जोल द्वितीय तथा उप तहसील मेहतपुर बसदेहड़ा एवं तहसील ऊना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूर्ण होना जिला प्रशासन, चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों की उत्कृष्ट कार्यशैली, समर्पण तथा टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध होते हैं। इसलिए इस अभियान से जुड़े प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उपायुक्त ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में जिला ऊना ने पूरे हिमाचल प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस क्रम में लाहौल-स्पीति प्रथम तथा किन्नौर द्वितीय स्थान पर रहे। उन्होंने इसे जिला प्रशासन एवं जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

    उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत प्रगणकों ने मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से 33 निर्धारित प्रश्नों के आधार पर मकानों एवं परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्रित की। हिमाचल प्रदेश में प्रथम चरण का यह अभियान 16 जून से प्रारंभ हुआ था, जिसे जिला ऊना में निर्धारित समय के भीतर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।

    उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चरणों में भी इसी समर्पण, पारदर्शिता और दक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि जनगणना 2027 का संपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, सहायक आयुक्त विनय मोदी, जिला नोडल जनगणना कार्य निदेशालय शिमला से दीपक कुमार यदुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 28 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे

    हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 28 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे

    10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन – शिव सिंह

    ऊना,पंडित: बाल विकास परियोजना हरोली के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 7 और सहायिकाओं के 21 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ हरोली शिव सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 10 अगस्त सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं। शिव सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र भदसाली हरिजन बस्ती, भुलिया मोहल्ला भदसाली, कुठार बीत-2, हरिजन बस्ती- 1 पूबोवाल, ब्रह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, हरोली-2 और खत्री बस्ती पंजावर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1-1 पद भरा जाएगा। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र लोहार मोहल्ला बाथड़ी, ब्राह्मण मोहल्ला सिंगा, विदडवाल, भांडीवारा – 2, पंजुवाना – 1, मकोडगढ़, वर्तमान लोअर बढ़ेड़ा, लोहार मोहल्ला बढ़ेड़ा, अप्पर पालकवाह, वर्तमान सैंसोवाल, धर्मपुर लोअर, मिश्रा मोहल्ला दुलैहड़, ब्राह्मण मोहल्ला हीरानगर, गोंदपुर जयचंद – 3, ब्रह्मण मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, राजपूत तरखान मोहल्ला गोंदपुर जयचंद, खरोइया मोहल्ला पंडोगा, अटावा मोहल्ला पंडोगा, अप्पर वर्तमान भदसाली, हीरा-1 और धनारू मोहल्ला ललड़ी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 1-1 पद भरा जाएगा।

    शैक्षणिक योग्यता एवं मानदंड

    सीडीपीओ हरोली शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र का सामान्य निवासी होना चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।

    ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया

    उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए जमा दो के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें जमा दो में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे।

    एससीध्एसटीध्ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हरोली के दूरभाष नम्बर 01975-292563 पर सम्पर्क कर सकते हैं।