Blog
-

आखिर क्यों खास होता है भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की रस्सी को खींचना? जानें पौराणिक कथा
धर्म: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा आज से शुरु हो गई है। यह यात्रा 24 जुलाई को खत्म होगी। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि कई लोगों की आस्था, समर्पण और भक्ति का एक महासागर होता है। हर साल आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ओडिशा के पुरी में निकलने वाली यह यात्रा पूरे विश्व के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर देती है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए और भगवान के रथ की रस्सियों को खींचने का अपना एक खास महत्व होता है। -

Jalandhar News: Chawla Mobile पर फायरिंग मामला, युवक को पीटने पर मिली धमकी, दुकानदारों ने मांगी माफी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर करीब एक माह पहले फायरिंग की गई थी। जहां बाइक पर आए 2 युवकों ने दुकान के सामने 3 गोलियां चलाईं। इस घटना में दुकान के शीशे टूट गए। वहीं दुकानदार ने एक युवक को काबू कर लिया था और उसकी जमकर छितर परेड की थी। जिसके बाद युवको को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं अब चावला मोबाइल पॉइंट पर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया। बताया जा रहा कि युवक की पिटाई को लेकर दुकानदारों को गैंगस्टरों की धमकियां आ रही है। जिसके बाद उक्त युवक और गैंगस्टरों से दुकानदारों द्वारा हाथ जोड़कर माफी मांगी गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, दुकानदारों ने यह कदम एक कथित जान से मारने की धमकी के बाद उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पीड़ित युवक से जुड़े एक गैंगस्टर द्वारा दुकानदारों को कथित तौर पर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इस धमकी के बाद बाजार के व्यापारी और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दुकानदारों ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी किया। वीडियो में मारपीट में शामिल दुकानदार माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में दुकानदार हाथ जोड़कर पंजाबी में अपनी गलती स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि कुछ दिन पहले चावला मोबाइल पॉइंट पर एक घटना हुई थी, जिसमें भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी। दुकानदार ने युवक से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि वह इस पूरी घटना के लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने युवक को भेजने वालों से भी माफी मांगी और कहा कि वे सीधे-साधे काम करने वाले लोग हैं, इसलिए उन्हें माफ कर दिया जाए।इस माफीनामे के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, सरेआम फायरिंग करने और दुकानदारों को धमकाने के मामले से व्यापारियों में डर का माहौल है। कई व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
-

20 स्कॉर्पियो गाड़ियों में आए बदमाश, ठेकेदार का आरोप गैंगस्टर के नाम पर मांगी रंगदारी, देखें वीडियो
गुरुग्राम: सेक्टर-108 थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर कथित रंगदारी मांगने और ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ठेकेदार मनीष दहिया ने राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दबंग 20 स्कॉर्पियो गाड़ियों सवार होकर पहुंचे थे। मनीष दहिया के पास सेक्टर-108 और 106 में दो बिल्डर साइट पर पानी व मिट्टी का ठेका है। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि उसकी निर्माण साइट पर कई स्कॉर्पियो गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे दर्जनों लोगों ने न सिर्फ शक्ति प्रदर्शन किया, बल्कि काम जारी रखने के लिए हिस्सेदारी और पैसे देने का दबाव भी बनाया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर भय का माहौल बन गया। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना निर्माण स्थल पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मनीष दहिया ने सेक्टर-108 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में दविंदर उर्फ सुक्कू, दिनेश दहिया समेत कई अन्य लोगों के नाम दर्ज कराए हैं।
साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी कथित रूप से कौशल चौधरी गैंग से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस दावे की पुष्टि अभी नहीं हुई है और इसकी सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं, सेक्टर-108 थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।
-

Jalandhar News: सफाई अभियान के चलते भाजपा प्रधान ने पार्क में लगाया झाड़ू, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में भाजपा के 620 मंडलों में 3,100 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान आयोजित किए गए। इसी के चलते जालंधर के पार्क में पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों द्वारा सफाई की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर के बाबा बुद्धा जी नगर स्थित पार्क में दकोहा मंडल के अध्यक्ष चंदन रखेजा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सफाई की।
इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पंजाब में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा के साथ-साथ समूचा पंजाबी समाज प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित है और पलक-पांवड़े बिछाकर उनका अभिनंदन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके तहत भाजपा के 620 मंडलों में 3,100 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, अस्पतालों, मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे देश में चलाए गए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर यह अभियान आयोजित किया गया है। हमारा उद्देश्य देश को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाना है। अपने आसपास, गांव और शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंजाब को कई बड़े विकास परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। उनके दौरे के दौरान रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पीजीआई में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और शीघ्र ही भारत विश्व के अग्रणी विकसित देशों में शामिल होगा। इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।View this post on Instagram -

शिक्षा मंत्री ने बस दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया
शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के गारटोला में गत सायं बस दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में घायल 21 लोग उपचाराधीन है। शिक्षा मंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने तथा घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। रोहित ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
-

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के गारटोला में गत सायं बस दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में घायल 21 लोग उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
-

Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रवनीत बिट्टू का आया बयान, 4 रेलवे स्टेशनों को देंगे सौगात, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री कल हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे, पीएम जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम चंडीगढ़ में दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ पीएम चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र और उन्नत तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पैकेज 1 से 6 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। मामले की जानकारी देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहाकि पंजाबवासी देश के प्रधानमंत्री द्वारा कल कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धघाटन किए जाने को लेकर काफी उत्साहित है।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भी पंजाब का है और चंडीगढ़ में पीएम मोदी पीजीआईएमईआर (PGIMER) में अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा 150 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यूरो का बड़ा सेंटर तैयार किया जा रहा है। वहीं आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 2 से 3 करोड़ की सर्जरी मुफ्त की जाएंगी, जिसका प्रबंध किया जा रहा है।
ऐसे में चंडीगढ़ में 3 यूनिट का उद्धघाटन किया जा रहा है। जिसके बाद देश के 70 स्टेशन का उद्धघाटन किया जाएगा। जिसमें पंजाब के 4 स्टेशन शामिल है। हालांकि कुछ स्टेशन पर काम चल रहा है। ऐसे में श्री आनंदपुर साहिब में रेलवे स्टेशन, श्री मुक्तसर साहिब में रेलवे स्टेशन, मोहाली रेलवे स्टेशन और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का कल उद्धघाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी देंगे और जालंधर में वह लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए का उद्धघाटन किया जाएगा और पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात दी जाएगी।
-

Meharchand Polytechnic College के प्रिंसिपल Dr. Jagroop Singh की देखरेख में विद्यार्थियों को मिलेगी लाखों रुपये की छात्रवृत्ति
जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को हर साल पूर्व छात्र (एलुमनाई) एवं कॉलेज के शुभचिंतक दानदाताओं के द्वारा लाखों रुपये की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। पिछले तीन सालों में 12 लाख रुपये से ज्यादा की राशि छात्रवृत्ति के रुप में विद्यार्थियों में बांटी जा चुकी है। इस बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि यह छात्रवृत्तियां सिंगल पैरेंट परिवारों के विद्यार्थियों, आर्थिक रुप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है।
वर्तमान समय में कॉलेज में पुष्पा रानी मेमोरियल स्कॉलरशिप, सुख शांति मेमोरियल स्कॉलरशिप, सरोज शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप, प्रो. कंवलजीत ढुड्डीके स्कॉलरशिप, रचना कौर मेमोरियल स्कॉलरशिप, हार्मनी-1984 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1986 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1991 स्कॉलरशिप, प्रो. कुलदीप लडोइया स्कॉलरशिप, प्रो. ठाकुर दास शर्मा स्कॉलरशिप, एच. के गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, जी.एस गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, रमनदीप कनाडा स्कॉलरशिप, हरी सिंह चैरिटेबल स्कॉलरशिप, बी.डी मेमोरियल स्कॉलरशिप, एच.आर कपूर मेमोरियल स्कॉलरशिप तथा एलुमनाई स्कॉलरशिप सहित कई छात्रवृत्तियां दी जाती हैं।
कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा एक समिति का भी गठन किया जाता है। यह समिति विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत छात्रवृत्ति आवेदन-पत्रों की जांच करती है उनके साक्षात्कार लेती है और पात्रता एंव जरुरत के आधार पर सर्वाधिक योग्य और जरुरतमंद विद्यार्थियों का चयन करती हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने सभी पूर्व छात्रों एवं कॉलेज के दानवीर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। इन्हीं महानुभावों के साथ से आर्थिक रुप से कमजोर तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश की सेवा के लिए प्रेरित हो रहे हैं।
-

अर्धनग्न युवक को पुलिसकर्मी ने जड़े थप्पड़, वायरल होने पर आया कर्मी का बयान, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः सेक्टर-34 का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी गरीब व्यक्ति के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में पीसीआर में तैनात हेड कॉन्स्टेबल युवक को लगातार 4 सेकेंड में 5 थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना कि युवक सड़क किनारे बैठकर महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा था।
परिवार के साथ मार्केट में शॉपिंग करने आए एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत थी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। युवक ने कमीज नहीं पहन रखी थी और सड़क किनारे बैठकर लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह हाथापाई करने लगा था। वीडियो सामने आने के बाद पीसीआर एडमिन इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने बताया कि सेक्टर-34 बूथ मार्केट से 112 नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि एक शख्स बिना कमीज के मार्केट में घूम रहा है। आरोप था कि वह वहां से गुजर रही महिलाओं की ओर अश्लील इशारे कर रहा था और उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मी परमजीत सिंह और एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, जब उन्होंने युवक को पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, वायरल वीडियो में केवल थप्पड़ मारने का हिस्सा ही दिखाई देता है। उससे पहले की घटना या पुलिस तक शिकायत पहुंचने की पूरी स्थिति वीडियो में नजर नहीं आती। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पुलिसकर्मी की कार्रवाई नियमों के अनुरूप थी या नहीं।View this post on Instagram -

सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने गए मार्केट कमेटी के इंफोर्समेंट विंग पर हमला, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित फल एवं सब्जी मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों का आरोप है कि कार्रवाई का विरोध कर रहे रेहड़ी-फड़ी संचालकों और उनके साथ मौजूद लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और जब्त किया जा रहा सामान छुड़ा लिया। इस दौरान मेमो बुक भी फाड़ दी गई। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि दो बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर कोई नहीं पहुंचा।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब छह बजे मार्केट कमेटी की टीम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत मंडी परिसर से अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने और सामान जब्त करने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि पहले कर्मचारियों से जब्त किया गया सामान छीना गया, फिर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। कर्मचारियों ने दावा किया कि उन पर पत्थरों और बैटरियों से भी हमला किया गया। हंगामे की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के सचिव राजिंदर कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को तुरंत पुलिस बुलाने के निर्देश दिए गए, लेकिन दो बार कॉल करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची। बाद में मार्केट कमेटी की प्रशासक की ओर से सूचना दिए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बीच-बचाव करते समय राजिंदर कुमार की घड़ी भी टूट गई। मार्केट कमेटी ने मंडी में अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के लिए नियमित पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा विशेष रूप से दो महिला कांस्टेबल तैनात करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बिना विवाद कार्रवाई की जा सके।View this post on Instagram