होशियारपुरः ब्यास नदी में तेज़ हवाओं के कारण मुकेरियां के गांव मौटला के पास धुसी बांध टूट गया और हल्द जनारदन, मौटला, महितापुर आदि कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। लोगों को बचाने का काम चल रहा है। जानकारी के अनुसार बाबा दीप सोसाइटी द्वारा लोगों को बचाने का कार्य किया जा रहा है। ब्यास में पानी के लगातार आने के कारण कमजोर धुसी बांध टूट गया, जिससे मुकेरियां के कई गांव इस समय पानी की लपेट में हैं। यदि ब्यास में पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा तो मुकेरियां, टांडा और दसूहा के कई गांव 2023 की तरह बाढ़ की मार झेलेंगे।
Blog
-

Punjab News: पानी के तेज बहाव में बही जीप, शटरिंग के पोल गिरने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाब में बीते दिन से हो रही बारिश, तेज आंधी और तूफान के चलते कई जगहों पर घटनाएं होने के मामले सामने आए है। वहीं एयरपोर्ट रोड पर स्थित सीपी-67 मॉल के बाहर लोहे के बड़े पोल अचानक से गिर गए। जानकारी के अनुसार लोहे की शटरिंग के बड़े पोल अचानक से सड़क की तरफ गिर गए। सड़क पर खड़ी 8 से 10 गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई और गाड़िया क्षतिग्रस्त हाे गई। हादसे में गनीमत ये रही कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय वहां पर कोई व्यक्ति नहीं था या कोई व्यक्ति गाड़ी में नहीं बैठा था।
अगर ऐसा होता तो किसी की जान भी जा सकती थी। हादसे के बाद मॉल के कर्मचारियों ने तुरंत वहां से पोल हटाने का काम शुरू किया और उसके बाद वहां से गाड़ियां हटाई गई। वहीं ट्राइसिटी में तेज बहाव नाले से निकलने की कोशिश में एक जीप बह गई। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस भी जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के इलाके में जीप को खोजने के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड सफेद रंग की जीप बह गई।
यह घटना कुछ ही मिनटों में वहां मौजूद लोगों के बीच दहशत फैलाने वाली बन गई। वीडियो के अनुसार नाला उस समय पूरे उफान पर था और लोग बहाव के शांत होने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद जीप वहां पहुंची और नाले को पार करने का प्रयास करने लगी। आसपास खड़े लोग चालक को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह नहीं रुका। जीप कुछ दूरी तक आगे बढ़ी, लेकिन तेज बहाव में चालक का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते गाड़ी नाले में बह गई। जिसके बाद कुछ दूरी पर जीप पलटी खाकर सीधी हो गई और उसके सवार एक व्यक्ति बाहर निकल गया।
-

Punjab News: बारिश का कहर जारी, स्कूल-कालेज बंद, घरों और खेतों में घुसा पानी
पठानकोट/फिरोजपुरः हिमाचल के बाद पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दरअसल, बीते दिन लगातार बारिश होने से बाढ़ की स्थिति बननी शुरू हो गई है। किसानों के मनों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पठानकोट में शनिवार रात से हो रही बारिश के बाद डीसी डीसी आदित्य उप्पल ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कालेज और अन्य शिक्षक संस्थान में आज छुट्टी घोषित कर दी है। आदेश में कहा गया है कि अगर किसी भी स्कूल, कालेज, शिक्षक संस्थान में बोर्ड, यूनिवर्सिटी द्वारा कोई पेपर, प्रैक्टिकल इस दिन दिन निर्धारित किया है तो यह आदेश उस पर लागू नहीं होंगे।
सतलुज दरिया उफान के चलते बाढ़ का पानी मुठियां वाला के घरों व खेतों में घुस गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव मुठियां वाला में दरिया का पानी ऊंची सड़कें क्रास उनके घरों व खेतों में घुस गया है। ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों के ऊपर से पानी बह रहा है। रात होते ही इस पानी की आवाज डरावनी हो जाती है। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश भी हो रही है। लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचने लगे हैं। पठानकोट में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। चक्की खड्ड समेत सभी दरिया और बरसाती नाले उफान पर हैं। हजारों एकड़ भूमि और गांव पानी में डूब चुके हैं। चक्की खड्ड पर बना अंग्रेजों के जमाने का दिल्ली-कटड़ा रेल पुल खतरे में आ गया है क्योंकि पुल नीचे के कटाव इतना तेज है कि दोनों साइड से पिल्लर साफ दिखने लगे हैं।
पिलरों के आगे सपोर्ट के लिए लगी रिटेनिंग वॉल बह चुकी है। रेलवे विभाग 10 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से पुल से ट्रेनें अप-डाउन करवा रहा है। वहीं पठानकोट-जालंधर, जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। खड्ड पर बने पुल की एक साइड तेज बाहव की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई है, इस वजह से उसके ऊपर से आवाजाही अगले आदेश तक बंद कर दी गई है। पहाड़ों से मैदान तक हो रही तेज बारिश की वजह से रणजीत सागर डैम के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है और वह खतरे के निशान से कुछ ही नीचे है। डैम प्रशासन फ्लड गेट खोलने के बारे में विचार कर रहा है। पानी छोड़ने से आसपास के क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो सकते हैं।
पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में उज्ज दरिया और जलालिया दरिया के उफान पर होने के चलते गांव मंगवाल को जोड़ने वाली सड़क बीच से टूट गई है। इसी तरफ पठानकोट के कंडी क्षेत्र में धार कलां के निकट फर्शी खड्ड में बाढ़ आ गई है। पठानकोट के गांव कोठे मनवाल और खानपुर के बीच बहती खड्ड के पानी के तेज बहाव में दो मंजिला घर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पठानकोट में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता जहां चक्की कटाव से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं, साथ लगती सैन्य दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।
रंजीत सागर डैम के एक्सईन गगनदीप ने कहा कि झील का वाटर लेवल 526 तक पहुंच गया है और अभी फ्लड गेट खोलने पर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक चल रही है। डैम का अधिकतर जलस्तर 527.91 है। ऐसे में डैम प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कभी भी डैम के फ्लड गेट खोले जा सकते हैं। डैम के आसपास गांव में रहते लोगों को भी अलर्ट किया जा रहा है। बार्डर क्षेत्र का मंत्री लाल चंद ने दौरा कर स्थिति को जांचा है।
पठानकोट में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने के बाद डीसी आदित्य उप्पल ने लोगों से अपील की कि वे दरिया और नालों के नजदीक न जाए। कहा कि दरिया के साथ लगते गांवों में अगर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होती है तो वह जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01862346944 पर सूचित किया जा सके। लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग -अलग गांव का क्लस्टर बना कर सहायता केन्द्र बनाए गए हैं।
-

बड़ा हादसाः श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और कंटेनर में हुई टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल, देखें वीडियो
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य घायल हो गए। बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक ट्रैक्टर में 50 से 60 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी कासगंज से जाहरवीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे थे।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
ਬੁਲੰਦਸ਼ਹਿਰ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ – 8 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, 45 ਜ਼ਖਮੀ
इसी दौरान यह हादसा हो गया। बुलंदशहर देहात एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि कासगंज जनपद के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव के रहने वाले 60 के करीब श्रद्धालु रविवार शाम 6 बजे के करीब राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में स्थित गोगामेडी मंदिर जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र स्थित घटाल गांव के पास ट्रैकर ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली में सवार श्रद्धालु उछलकर सड़क पर जा गिरे।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सरकारी एंबुलेंस और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को खुर्जा स्थित कैलाश अस्पताल, मुनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जटिया अस्पताल में भर्ती कराया. कैलाश अस्पताल में 29, मुनी सीएचसी में 18, जटिया अस्पताल में 10 घायलों को भर्ती कराया गया। कैलाश अस्पताल में डॉक्टरों ने दो बच्चों समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुनी सीएचसी में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित किया।
-

बस और कार की टक्कर में Punjab के 4 लोगों की मौत
कैथलः हरियाणा के कैथल में सुबह हरियाणा रोडवेज की बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा से लोग कार में सवार होकर पिहोवा में गुरुद्वारा में होने वाले एक कार्यक्रम में जा रहे थे।
Read in English:Four Killed as Car Collides with Haryana Roadways Bus in Kaithal
जैसे ही वे गांव क्योड़क के पास पहुंचे तो कार की बस से टक्कर हो गई। इसके बाद कार पलट गई। हरियाणा रोडवेज की ये बस आदमपुर से चंडीगढ़ जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਹਰਿਆਣਾ – ਕੈਥਲ ਵਿੱਚ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਚਾਰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ
-

सुबह-सुबह शेयर बाजार में आया उछाल, निफ्टी 24900 के पार
नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 25 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 223 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़कर 81,530.48 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 69 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,939.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बाजार में तेजी का असर अदाणी ग्रुप के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है।
अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज समेत अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी पोर्ट्स शुरुआती सेशन में बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। जिसमें सबसे ज्यादा तेजी अदाणी टोटल गैस के शेयरों में नजर आया। यह 9:38 बजे के करीब 1 फीसदी से अधिक तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट्स का पॉजिटिव ट्रेंड है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल ने वायोमिंग में जैक्सन होल सिम्पोजियम में अपने भाषण में संकेत दिए कि आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। पॉवेल ने कहा कि रोजगार के मोर्चे पर गिरावट दिख रही है जबकि महंगाई अभी भी लक्ष्य से ऊपर है, ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए पॉलिसी में बदलाव जरूरी हो सकता है।
-

आज का राशिफल, 25 अगस्त 2025
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 50 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।
मेष राशिः आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। आज आप फाइनेंस से रिलेटिड सारे काम समय पर निपटा लेंगे। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप जीवनसाथी को सरप्राइज देने के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं।
वृषभ राशिः आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और अपनी जीवन शैली में बदलाव करेंगे। आज आप किसी चीज को बिना जाने – समझे उसके बारे में फैसला करने से बचें। आज आपको अपने करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखें और बाहर का खाना अवॉयड करें, जिससे हेल्दी रहें। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा।
मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस राशि के बच्चे आज मन लगाकर पढाई करेंगे, जिससे टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप परिवार के साथ बैठकर इंजॉय करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपका धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में कुछ समय बीतेगा, साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज आपका मन रचनात्मक चीजों में लगेगा, आज आप अधूरी पड़ी पेंटिंग को पूरा कर सकते हैं।
कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन शांत रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जहां आपको आनंद की एक अलग ही अनुभूति होगी। आज आप जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है, आपका एक गलत कदम आपको उलझन में डाल सकता है। आज आप दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन बन जायेगा। आज आप अपने बच्चों का आत्म बल बनाये रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपको अपने काम से रिलेटिड अथॉरिटी मिल सकती है , जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पायेंगे।
कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। आज घर में परिवारजनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा। आज ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए जा सकते हैं। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढ़ेंगी।
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको सरकारी कामों में समझदार व्यक्ति से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। आज समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। आज आप अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखेंगे, जिससे समय की बचत होगी। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।
वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है, जिससे आप अधिक से अधिक लाभ कमा सकें। आज आप जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकतें हैं, जिससे आपको बहुत हल्का महसूस होगा। आज आप ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आपके घर पर अचानक रिश्तेदार का आगमन होगा , जिससे परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श चलता रहेगा।
धनु राशिः आज का दिन आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आज आपके रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आप पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, नये लोगों से डील पक्की हो सकती है।
मकर राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप वो पाने में सफल रहेंगे, जिसके लिए आपने कड़ी मेहनत की थी। आज आप व्यावसायिक योजना बनाने में सफल रहेंगे, आगे चलकर जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। इस दौरान आपको अपने खर्चे पर नजर रखने की जरूरत है। आज आप काम के साथ – साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें, जिससे आप बेहतर तरीके से काम कर पायें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा और आप कुछ गिफ्ट भी कर सकते हैं।
कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए आशाजनक बना रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप बातचीत के दौरान कुछ भी कहने से पहले शब्दों पर ध्यान दें, जिससे आपके आपसी रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इस राशि के लेखक आज अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे समाज के द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। आज बच्चे पढ़ाई के साथ – साथ खेल – कूद में भी मन लगायेंगे, जिससे फिजिकल हेल्थ ठीक रहेगी।
मीन राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक बना रहेगा। आज आप कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप ऑफिस के प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं। इस राशि के खेल – कूद में रूचि रखने वाले छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें वे अच्छा परफॉर्म करेंगे। आज आप अपने व्यक्तिगत, और पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
-

Punjab News: बीच सड़क में SHO और मार्केट-कमेटी चेयरपर्सन के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो
फाजिल्का: जिले में महिला एसएचओ और मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन के बीच धक्का मुक्की करने का मामला सामने आया है। यह घटना जलालाबाद के सरकारी अस्पताल की है, जहां पर थाना अमीर खास पुलिस गांव थारा सिंह वाला के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल पहुंची। मौके पर मौजूद हल्का गुरुहरसहाय मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन ने पुलिस पर रिश्वत लेकर लड़ाई-झगड़े के मामले में धारा बढ़ोतरी करने के आरोप लगाए। जिसके बाद चेयरपर्सन और महिला एसएचओ आपस में भिड़ती दिखाई दी। हालांकि पुलिस ने आरोपों को खारिज किया है।
चेयरपर्सन सुशील कौर भट्टी ने कहा कि मामले में कुल 6 भाई हैं। पांच एक तरफ हैं तो एक भाई दूसरी ओर है। जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस के तफ्तीश अधिकारी ने रिश्वत लेकर मामले में धारा की बढ़ोतरी कर दी है। घटना शनिवार की है, जिसकी जानकारी अब पता चली है।
इस मामले में वह एक युवक को पकड़ कर लाए और वह उनके पीछे अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और गाड़ी के नीचे देने के प्रयास करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पुलिस एसएचओ के खिलाफ लिखित शिकायत दी जाएगी और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की जा रही है।
उधर थाना अमीरखास की महिला एसएचओ गुरमेल कौर ने बताया कि 2 अगस्त को एफआईआर नंबर 67 दर्ज की गई थी, जिसमें लड़ाई झगड़े के मामले में चार लोगों के खिलाफ 323,24 का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद 22 अगस्त को डॉक्टरी रिपोर्ट मिली जिसके अनुसार बढ़ोतरी कर धारा 326 लगा दी गई। इस मामले में अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसे अस्पताल में मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश किया जाना था, जहां लोगों ने पुलिस को अस्पताल घेर कर ड्यूटी में बांधा डाली।
-

Punjab News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का किया Murder, देखें वीडियो
अमृतसर: जिले में एक परिवार की खुशहाली पल में तबाह हो गई। जब पत्नी द्वारा पति के खिलाफ साजिश रचकर उसकी जान ले ली गई। परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि उनके घर का चिराग इस तरह बुझ जाएगा। मामला भगतां वाला क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
मृतक की बहन नीतू शर्मा ने बताया कि शुरुआत में पत्नी ने परिवार को गुमराह करते कहा कि पति अपने दोस्तों के साथ गया है और वापस आ जाएगा। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भी जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धीरे-धीरे सच्चाई सामने आने लगी।
कई दिनों की तलाश के बाद मृतक का शव खालड़ा के पास पाकिस्तान सीमा के करीब बुरी हालत में मिला। बहन ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान जब पूछताछ की गई तो पत्नी ने स्वीकार किया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेमी घर के सामने रहने वाला एक फोटोग्राफर है।
मृतक के परिवार ने गहरे दुख के साथ कहा कि यह हत्या सिर्फ दो लोगों का काम नहीं हो सकती। उन्हें शक जताया कि छह फुट के युवक को दो लोग अकेले नहीं मार सकते, इस घटना में और भी लोग शामिल हों सकते है। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
मृतक की दूसरी बहन ने भी बताया कि पत्नी ने शुरू से ही झूठ बोलकर गुमराह किया। कई दिनों तक अलग-अलग बहाने बनाकर सच्चाई छुपाई। लेकिन जब कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो हकीकत सामने आने लगी। बहन के मुताबिक यह अफेयर पिछले तीन साल से चल रहा था और आखिरकार इसने जानलेवा रूप ले ही लिया।
इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच जारी है। परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।
-

Odisha Police की Ludhiana मे कार्रवाई, 2 ठग गिरफ्तार
लुधियाना: ओडिशा पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम ने लुधियाना मे कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकरी के अनुसार पकडे गए आरोपी बिट्टू कुमार पर ओडिशा के एक व्यापारी से 6.16 करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज है। ओडिशा पुलिस ने यह कार्रवाई शहर के किस इलाके मे की है। इसकी जानकारी अभी हासिल नहीं हुई है।
इसके साथ ही ओडिशा पुलिस ने गुंटूर (आंध्र प्रदेश) से भी आरोपी आरोपी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अलग-अलग मामलों में पकड़े गए हैं और 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी करने का आरोप है।
आरोपियों ने लोगो को डिजिटल करेंसी एक्सचेंज ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच देकर फंसाया था। पीड़ित ने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए, लेकिन जब पैसे वापस मांगने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को लुधियाना से ट्रेस किया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे आपत्तिजनक सामान जब्त किए हैं।
