Blog

  • पंजाब भर में चलाया गया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    पंजाब भर में चलाया गया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    बटाला,फिरोजपुर,बठिंडा,अमृतसर  – पंजाब सरकार और एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर के सख्त आदेशों के तहत बटाला पुलिस ने गांधी कैंप बटाला में नशे के खिलाफ कासो सर्च अभियान चलाया। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि पंजाब सरकार और डीजीपी पुलिस के आदेशों के तहत पुलिस ने गांधी कैंप बटाला में नशे के खिलाफ कासो सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑप्रेशन के तहत संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह का अपराध नहीं होने दिया जाएगा और अपराध सहित नशे पर नकेल कसने के लिए कड़ी निगरानी की जा रही है। इस मौके पर डीएसपी दविंदर सिंह, एसएचओ प्रभजोत सिंह समेत बड़ी संख्या में फोर्स के जवान मौजूद थे।

    इसी तरह फिरोजपुर – फिरोजपुर रेंज के डीआइजी की देखरेख में ऑपरेशन ईगल के तहत छापेमारी की गई। ये छापेमारी नशके 14 हॉटस्पॉट जगह पर की गई। इस छापेमारी के दौरान 300 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे। उन्होंने औचक तलाशी ली और कई घरों में छापेमारी भी की गई।

     इसी तरह बठिंडा –  पंजाब में बढ़ रही नशा तस्करी को रोकने के लिए पुलिस सख्त होती जा रही है। आए दिन बड़े-बड़े अभियान चलाकर तस्करों को भी काबू किया जा रहा है। अभियान को आगे बढ़ाते बठिंडा में एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने धोबियाना बस्ती में चैकिंग की। इस दौरान पुलिस ने नशा तस्करों के घरों में छानबीन की। सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल देखने को मिला। इस दौरान एसपी सिटी, डीएसपी सिटी व अन्य मुलाजिम भी मौजूद थे। वहीं एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि नशे पर नकेल डालने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया है। तस्करों के अड्डों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस को बड़ी कामयाबी भी मिली है। उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

    इसी तरह अमृतसर – पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशानुसार यह ईगल ऑपरेशन पूरे पंजाब में चलाया जा रहा है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ये ईगल ऑपरेशन चलाया गया है। जिसके चलते ये ईगल ऑपरेशन अमृतसर में भी चलाया गया है। यह ईगल ऑपरेशन अमृतसर के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब भर में ईगल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  • Punjab: हाईवे पर कार से टक्कर होने पर 15 फीट दूर गिरे बाइक सवार, 2 की मौत

    Punjab: हाईवे पर कार से टक्कर होने पर 15 फीट दूर गिरे बाइक सवार, 2 की मौत

    फिरोजपुरः अबोहर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे पर आज सुबह कार और मोटरसाइकिल में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मोटरसाइिकल सवार दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार करीब 15 फुट की दूरी पर जाकर गिरे। दोनों मृतक राजस्थान के हिंदूमल कोट इलाके के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार गांव हिंदुमलकोट निवासी लक्ष्मण पुत्र प्रभाती राम आज अपने दोस्त के साथ अबोहर आ रहा था।

    जब वह खुईयां सरवर में सड़क क्रॉस करने लगे तो हिम्मतुपरा निवासी कार चालक की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक राय सिंह नगर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क बढ़िया व नेशनल हाईवे होने के कारण यहां वाहन तेज गति से गुजरते हैं लेकिन खुइयां सरवर में ओवरब्रिज न बना होने के कारण अकसर हादसे होते रहते हैं।

    लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर टोल तो वसूला जाता है लेकिन खुइयां सरवर में पुल न बनाए जाने का कार्य लटकाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी। जिस पर एएसआई सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और ऐम्बुलेंस के मदद से शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सतनाम सिंह ने बताया कि एक युवक की पहचान हो गइ है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं दूसरे युवक का पता लगाया जा रहा है।

     

  • Kapurthala: Train से उतरते समय फौजी के साथ हुआ हादसा

    Kapurthala: Train से उतरते समय फौजी के साथ हुआ हादसा

    कपूरथला : रेलवे स्टेशन पर सरबत दा भला ट्रेन से उतरने समय एक फौजी नीचे गिर गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल फौजी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र राम चंद्र मिश्रा निवासी सिकंदरापुर के तौर पर हुई है। दोपहर करीब 2 बजे नई दिल्ली से लोहिया खास तक जाने वाली सरबत दा भला ट्रेन पहुंची।

    ट्रेन अभी रुकने ही वाली थी कि तभी उसमें से एक फौजी चलती ट्रेन से उतरने लगा, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मुंह के बल प्लेटफॉर्म पर गिर गया। जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया।

    स्टेशन पर मौजूद जीआरपी की टीम ने तुरंत घायल फौजी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने पर अमृतसर के गुरु नानक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। घायल फौजी ओल्ड कैंट कपूरथला में तैनात है।

  • Punjab: घर से 40 तोले सोना और नगदी लेकर चोर फरार

    Punjab: घर से 40 तोले सोना और नगदी लेकर चोर फरार

    अबोहरः पंजाब में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही है। वहीं अब गांव भंगाला चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात चोर घर में घुसकर करीब 40 तोले सोना लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरू की। भंगाला निवासी कुलदीप सिंह और हरदीप सिंह ने बताया कि उनका परिवार एक ही घर में रहता है।

    वे कुल सात सदस्य हैं। मंगलवार रात पूरा परिवार आंगन में कूलर लगाकर सोया हुआ था। सुबह वे रोजाना से कुछ देर से उठे और उनकी आंखों में भी नींद थी। उन्होंने देखा कि उनके कमरों के ताले खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि कमरे में रखी अलमारियों से करीब 40 तोले सोना और 5-6 हजार की नगदी गायब थी।

    यह सोना सास बहू का संभाल कर रखा हुआ था जिसे चोर चुरा ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डाग स्कवायड की टीम और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। उनके अनुसार घर में 4-5 लोगों के दीवार फांदकर घुसने के सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शायद चोरों ने कूलर के पानी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे परिवार वाले उठ ही नहीं सके।

  • लंबे और घने बाल पाने के लिए अपनी Diet में शामिल करें ये सुपरफूड्स

    लंबे और घने बाल पाने के लिए अपनी Diet में शामिल करें ये सुपरफूड्स

    Health Tips: बालों को लंबे और घने बनाने के लिए सही Diet का होना बहुत जरूरी है। यहां कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से बालों की ग्रोथ और मजबूती में मदद मिल सकती है:

    1. Egg (अंडे)
    अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना नाश्ते में अंडे शामिल करने से बालों को आवश्यक प्रोटीन मिलता है।

    Eggs

    2. Spinach (पालक)
    पालक आयरन से भरपूर होता है। आयरन की कमी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण हो सकती है, इसलिए आयरन युक्त आहार लेना बहुत जरूरी है।

    Spinach (Paalak)

    3. Dry Fruits (सूखे मेवे)
    बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। ये फैटी एसिड्स बालों की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    Dry fruits

    4. Citrus Fruits (खट्टे फल)
    संतरा और नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं। विटामिन सी शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है और स्कैल्प के लिए भी फायदेमंद होता है।

    Citrus Fruits

    5. Carrot (गाजर)
    गाजर विटामिन ए से भरपूर होती है, जो स्कैल्प को नेचुरल सीबम बनाने में मदद करती है और बालों की जड़ों को स्वस्थ रखती है।

    carrots

    इन चीजों को अपनी Diet में शामिल करके आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकते हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर को वो सभी पोषक तत्व मिलते हैं जो हेल्दी हेयर ग्रोथ के लिए आवश्यक हैं।

  • Election Commission ने 12 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान

    Election Commission ने 12 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान

    नई दिल्लीः भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। 14 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

    राज्यसभा उपचुनाव असम और महाराष्ट्र में दो सीट, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा में एक-एक सीट पर होगा। हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में बीजेपी उम्मीदवार के जीतने की संभावना है क्योंकि इन राज्यों में भाजपा की सरकार है और संख्या बल बीजेपी के पक्ष में है।

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपेंद्र हुड्डा, मीसा भारती, बिप्लब कुमार देब, केसी वेणुगोपाल सहित मौजूदा सदस्यों के लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण राज्यसभा की दस सीटें खाली हो गईं। जबकि दो सीटें सदस्यों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है।

     

  • Punjab: तेजधार हथियारों से पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab: तेजधार हथियारों से पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    मोहाली : हमलावरों द्वारा घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। पिंजौर के गांव बसोला में पड़ोसियों ने घर में घुसकर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने रॉड, दातर सहित उनपर हमला किया। इस हमले में हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने सुबह 9 बजे वह अपने घर में बैठे हुए थे कि अचानक हमारे पड़ोसियों ने आकर हमारे ऊपर रॉड, डंडों और दातर से हमला कर दिया।

    उसने बताया कि परिवार के 8 लोगों ने आकर घर में हमला किया। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति ने अपने आप को बचाने की बहुत कोशिश की, पहले घर के अंदर मेरे पति को मारा, उसके बाद जब मेरा पति घर से अपना बचाव करने के लिए गली में भागने लगा तो गली में पीछे-पीछे उसके ऊपर दातर और रॉड से हमला किया। जिससे हरप्रीत गंभीर घायल हो गया। जिसके बाद उसे नजदीक के अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डाक्टरों ने उसको पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर हरप्रीत की मौत हो गई।

    मृतक के भतीजे अमनप्रीत ने कहा कि आपसी जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा था। जिसके चलते रोज लड़ाई होती थी। लेकिन आज सुबह इन सभी ने आकर घर में मेरे चाचा के ऊपर हमला कर दिया और इन सभी ने उसके ऊपर दातर और रॉड से हमला किया और इलाज दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

  • बड़ी खबरः इस जगह हेलीकॉप्ट हुआ क्रैश, 4 की मौत, उड़ान के 3 मिनट बाद टूटा संपर्क

    बड़ी खबरः इस जगह हेलीकॉप्ट हुआ क्रैश, 4 की मौत, उड़ान के 3 मिनट बाद टूटा संपर्क

    शिवपुरीः नेपाल में प्लेन हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर नेपाल में हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। हादसा नेपाल के नुवाकोट में हुआ है। एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में आग लग गई और अंदर बैठे 4 लोगों की जान चली गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेपाल के नुवाकोट स्थित शिवपुरी में ये भयानक हेलीकॉप्टर हादसा देखने को मिला। हेलीकॉप्टर ने रसुवा के लिए उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में 4 चीनी नागरिक समेत पांच लोग सवार थे। कैप्टन अरुण मल्ला हेलीकॉप्टर में बौतर पायलट मौजूद थे। टीआईए से टेकऑफ करने के महज 3 मिनट बाद अचानक हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ गई।

    मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर हादसे की वजह पहाड़ी से टकराव को माना जा रहा है। खबरों के अनुसार पांच लोगों के साथ हेलीकॉप्टर ने नेपाल के काठमांडू से उड़ान भरी थी। यह रसुवा की तरफ जा रहा था। तभी नुवाकोट जिले के सूर्य चौर-7 में हेलीकॉप्टर एक पहाड़ी से टकरा गया। पहाड़ी से टकराने के बाद विमान में आग लग गई और अंदर मौजूद 4 लोगों की जान चली गई।

  • Punjab: 15 अगस्त को ज्वाइंट कमिश्नर Jaskiran Singh Teja सहित 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

    Punjab: 15 अगस्त को ज्वाइंट कमिश्नर Jaskiran Singh Teja सहित 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट

    लुधियाना : स्वतंत्रता दिवस पर 21 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सीएम भगवंत मान द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इस सूचि में लुधियाना के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरणजीत सिंह तेजा और थाना साइबर सेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह का नाम भी शामिल हैं। पंजाब सरकार के डिपार्टमैंट ऑफ होम अफेयर एंड जस्टिस से जारी हुई नोटिफिकेशन में पंजाब के कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

    इनमें लुधियाना सबसे टॉप नंबर पर है। बात चाहे नशे की रोकथाम की हो, जनता के हित में काम करने वाले लुधियाना के ज्वाइंट सीपी/डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा को सीएम मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ ही साइबर पुलिस एसएचओ जतिंदर सिंह को भी सीएम मेडल से सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने कई साइबर ठगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भी पर्दाफाश किया है।

     

  • Jalandhar: कड़ी सुरक्षा में पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी की टीम, देखें वीडियो

    Jalandhar: कड़ी सुरक्षा में पूर्व मंत्री Bharat Bhushan Ashu को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी की टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का रिमांड खत्म होने के बाद ईडी अधिकारी कोर्ट पहुंचे। इस दौरान सीआईए एसएफ के जवान मौके पर मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा में भारत भूषण आशु को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा हैकि कोर्ट में एक बार फिर से आशु के ईडी के अधिकारी रिमांड की अपील कर सकते है।

    गौर हो कि इससे पहले ईडी के अधिकारी जेपी सिंह की अगुवाई में टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को 1 अगस्त को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। देर शाम ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 9 घंटे तक ईडी अधिकारियों ने आशु से उसकी बढ़ी हुई संपत्ति और विदेशों में लेनदेन के बारे में पूछताछ की। ईडी ने आशु को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल किया था। रिमांड खत्म होने के बाद आज फिर से आशु को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया।