Blog

  • हिमाचल प्रिंट एंड पैक संगठन 22 अक्टूबर को करवाएगा राष्ट्रीय सम्मेलन

    हिमाचल प्रिंट एंड पैक संगठन 22 अक्टूबर को करवाएगा राष्ट्रीय सम्मेलन

    नेशनल प्रिंटर डे- बददी विश्वविद्यालय के सभागार में होगा आयोजित-सुरेंद्र जैन

    पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से प्रिंटर्स करेंगे शिरकत:  डॉ किशोर ठाकुर

    बददीसचिन बैंसल: हिमाचल प्रिंट पैक संगठन 22 अक्टूबर को बददी विश्वविद्यालय साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एकदिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन करने जा रहा है जिस सम्मेलन का विषय आज के समय में प्रिंटर्स के समक्ष आने वाले चुनौतियां हैं। इस कार्यक्रम के आयोजक प्रिंटर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी डा. किशोर ठाकुर ने बताया कि प्रोफेसर टी.आर.भारद्वाज, एडवाइजर, कुलपति बददी विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे।

    वहीं इस सम्मेलन में मुख्य रूप पर प्रोफेसर कमल चोपड़ा पूर्व अध्यक्ष वर्ल्ड फॉर्म ऑफ़ प्रिंट कम्युनिकेशन व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रिंटिंग  विशेषज्ञ कंवरदीप शर्मा मुख्य वक्ता रहेगें। हिमाचल प्रिंट पैक संगठन के प्रधान अजय भारद्वाज ने बताया कि इस इस कार्यक्रम के दौरान ही हिमाचल इकाई संगठन की संचालन समिति का गठन भी किया जाएगा।

    जिससे कि आने वाले समय में बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु के प्रिंटरों को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है उनको दूर करने के लिए एक कारगर रूपरेखा तैयार की जाएगी। संगठन के एडवाइजर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र जैन ने बताया के  एसोसिएशन के  पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है जो के सब के समक्ष इसी कार्यक्रम में रखी जाएगी और सर्व समिति से राज्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

    संगठन महामंत्री हिमाचल प्रदेश डा. किशोर ठाकुर ने बताया कि इस सम्मेलन को लेकर बददी विश्वविद्यालय में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और आने वाले समय में संगठन ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर करवाता रहेगा।

  • पंचकूला हरियाणा के गोलीकांड का हिमाचल से कोई लेना देना नहीं

    पंचकूला हरियाणा के गोलीकांड का हिमाचल से कोई लेना देना नहीं

    धमकी कॉल बददी पुलिस जिला के अधिकार क्षेत्र के बाहर हुई थी-अफरोज

    बददीसचिन बैंसल: पड़ोसी राज्य हरियाणा के पंचकूला के एक दवा ट्रेडर के घर के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर बददी पुलिस ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि यह मामला उनकी परिधि और अधिकार क्षेत्र से बाहर का है। हालांकि इस उद्यमी का कामकाज बददी में है लेकिन वो सिर्फ कामकाज के सिलसिले में बीबीएन आते हैं।

    एस.पी बददी कुमारी इल्मा अफरोज ने मीडिया कर्मियों को बताया कि हमारे संज्ञान में आया है कि पंचकूला में एक फार्मास्युटिकल ट्रेडर व्यवसायी जो बददी, हिमाचल प्रदेश में भी व्यवसाय संचालित करते हैं, के पंचकूला के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है।

    यह स्पष्ट किया जाता है कि पहले धमकी कॉल बददी पुलिस जिला के अधिकार क्षेत्र के बाहर हुई थी। यह तथ्य ध्यान में रखते हुए कि उक्त व्यवसायी का बददी में भी व्यवसाय है, यहां थाना बददी में पहले प्राथमिकी संख्या 250/2024 दर्ज की गई। हम उनकी निर्बाध सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के मानकों को देखते हुए उनको सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

    फायरिंग की घटना एक अन्य जिले में घटी है। पुलिस कप्तान बददी ने बताया कि हम संबंधित जिले की पुलिस के साथ मिलकर तालमेल व संचार के माध्यम से समन्वय बनाकर  इस मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हमारी ओर से सुरक्षा व्यवस्था के मामले में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी, और हम सुनिश्चित करेंगे कि व्यवसायी की सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम निर्बाध सुरक्षा के तहत किए जा रहे हैं।

  • हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला

    हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला

    ऊनासुशील पंडित: जल विद्युत उत्पादन में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद, हिमाचल प्रदेश अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में अग्रसर है, और ऊना जिला इस ऊर्जा क्रांति का प्रमुख अगुआ बन चुका है। ऊना जिले में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है, जो हिमाचल कोे हरित ऊर्जा राज्य बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की पूर्ति में निर्णायक भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हरित ऊर्जा पर केंद्रित योजनाओं के चलते जिले में कई सौर परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनसे जिले में न केवल स्थानीय विकास को गति मिलेगी, बल्कि राज्य की ऊर्जा आवश्यकताएं भी पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से पूरी होंगी।

    320 करोड़ की तीन बड़ी सोलर परियोजनाएं
    वर्तमान में ऊना जिले में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के सौजन्य से करीब 320 करोड़ रुपये की लागत की तीन प्रमुख सौर ऊर्जा परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 47 मेगावाट है। इन परियोजनाओं में से एक पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है, जबकि अघलौर और भंजाल में अन्य दो परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है।

    जून 2024 में, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 32 मेगावाट क्षमता वाली पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ किया। 220 करोड़ रुपये की इस परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे राज्य को 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस परियोजना से हर साल 2,532 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। परियोजना के निर्माण के दौरान 19,200 मानव कार्य दिवसों का सृजन हुआ, जिससे स्थानीय रोजगार में भी वृद्धि हुई।

    ऊना जिले में ही, मुख्यमंत्री ने अघलौर और भंजाल में दो सौर परियोजनाओं के नींव पत्थर रखे हैं। अघलौर में 68 करोड़ रुपये की लागत से एक 10 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण हो रहा है। यह परियोजना 19 हेक्टेयर भूमि पर फैली होगी और इससे सालाना 22.73 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होने की उम्मीद है। इस परियोजना से राज्य को प्रति वर्ष 8 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसके साथ ही, भंजाल में 31 करोड़ रुपये की लागत से 5 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना पर भी कार्य किया जा रहा है। यह परियोजना 9 हेक्टेयर में फैली होगी और इससे 10.54 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इन परियोजनाओं से ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

    हरित ऊर्जा राज्य की दिशा में अग्रसर हिमाचल
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में, हिमाचल प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसके तहत, राज्य सरकार ने 500 मेगावाट सौर ऊर्जा स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें ऊना जिले की सौर परियोजनाएं विशेष योगदान देंगी। ऊना जिले में स्थापित सौर परियोजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार एक स्वच्छ और हरित ऊर्जा भविष्य की ओर बढ़ रही है, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

    स्थानीय समृद्धि और आत्मनिर्भरता
    इन सौर परियोजनाओं से ऊना जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि ये परियोजनाएं ऊना की आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़़ करेंगी, जिससे यहां के निवासियों को रोजगार और विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही ये हिमाचल प्रदेश को एक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

    ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने भी इस बात पर जोर दिया कि ऊना की सौर ऊर्जा परियोजनाएं जिले के विकास में सहायक होने के साथ ही जिलावासी इन परियोजनाओं से मिलने वाले रोजगार और आर्थिक अवसरों का भरपूर लाभ उठा सकेंगे, जिससे जिले में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

  • ऊना जिले में केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति: उपायुक्त

    ऊनासुशील पंडित: जिलाधीश जतिन लाल ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, ऊना जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग की अनुमति होगी। यह निर्देश राष्ट्रीय हरित अधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जारी किए गए हैं।

    पटाखों की बिक्री करने वाले सभी विक्रेताओं को संबंधित एसडीएम से अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य है, जो ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है। बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थानों का निर्धारण करेंगे, जबकि संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हो।

    आदेशानुसार, दीपावली और अन्य त्योहारों पर पटाखों का उपयोग रात 8 बजे से 10 बजे तक सीमित रहेगा, जबकि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखों का उपयोग रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक किया जा सकेगा। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इन समय-सीमाओं के बाहर पटाखों का उपयोग न हो और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री न की जाए। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होंगे।

    ग्रीन पटाखों के सुरक्षा और भंडारण को लेकर दिशा-निर्देश
    उपायुक्त ने ग्रीन पटाखों की सुरक्षा और भंडारण के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। शेडों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी होनी चाहिए और वे एक-दूसरे के सामने न हों। शेड के 50 मीटर के दायरे में पटाखों का प्रदर्शन वर्जित रहेगा। शेड में तेल या गैस लैंप का उपयोग नहीं किया जाएगा, और विद्युत स्विच दीवारों से सटे होने चाहिए। एक क्लस्टर में पचास से अधिक दुकानें नहीं होनी चाहिए। दुकानों को कम से कम 6 मीटर चौड़ी, साफ और मोटर योग्य सड़क पर स्थित होना चाहिए, जिसमें आग बुझाने के लिए आसान पहुंच बनाई जा सके।

    आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी तथा फायर एक्सटिंग्यूशर व रेत से भरी बाल्टियांे का होना जरूरी है। । बिक्री क्षेत्र का चयन करने से पहले स्थानीय फायर अधिकारी से परामर्श लेना आवश्यक है। ग्रीन पटाखों को दुकान की खिड़की में नहीं रखा जा सकता, और इन्हें चिंगारी-रोधी कंटेनर में या उनकी मूल सील पैकेजिंग में सुरक्षित रखना चाहिए।

    उपायुक्त ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को एसडीएम से लाइसेंस प्राप्त किए बिना ग्रीन पटाखों का स्टॉक और बिक्री करने की अनुमति नहीं होगी। अस्थायी लाइसेंस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने सभी उप-मंडल अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम त्योहारों के दौरान जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

  • Punjab News: कपड़ा व्यापारी का ऑफर, 1000 महिलाओं को लगाई जाएंगी Free मेहंदी

    Punjab News: कपड़ा व्यापारी का ऑफर, 1000 महिलाओं को लगाई जाएंगी Free मेहंदी

    लुधियानाः जिले के समराला में करवा चौथ को लेकर दुकानदार द्वारा महिलाओं के लिए फ्री मेंहदा का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, करवाचौथ को लेकर समराला में कपड़े की दुकान पर दुकानदार द्वारा 1000 महिलाओं को फ्री मेहंदी लगाई जा रही है।

    दुकानदार का कहना है कि 20 दिन पहले एक ऑफर रखा गया था, जो ग्राहक दुकान से 5000 की शॉपिंग करेगा तो उसे कूपन मिलेगा, जिससे वह 17-18-19-20 के बीच कभी भी फ्री मेहंदी लगवा सकता है। खास बात यह ही कि यहां मेहंदी लगाने वाले मथूरा आदि शहरों से काफी दूर-दूर से आए है। वहीं अब तक 400 महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लग चुकी है।

    20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर यदि मौसम अनुकूल रहा तो चंद्रमा रात्रि 7.54 से 8.37 बजे के बीच देखा जा सकेगा। चंद्रमा विभिन्न शहरों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार ने दी।

  • Punjab छोटा चैंप सीजन-10 में विजेता ‘नेकप्रीत’ का स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab छोटा चैंप सीजन-10 में विजेता ‘नेकप्रीत’ का स्वागत, देखें वीडियो

    रामपुरा : एक निजी चैनल के कार्यक्रम वॉयस ऑफ पंजाब छोटा चैंप सीजन-10 में प्रथम विजेता का खिताब और दो लाख रुपये का इनाम जीतने वाले नेकप्रीत सिंह वल्टोहा का उनके पैतृक गांव रामपुरा पहुंचने पर उनके ननिहाल परिवार, रिश्तेदारों और गांववासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। गौरतलब है कि नेकप्रीत सिंह वल्टोहा के नाना शरणजीत सिंह रामपुरा मशहूर सारंगी और ढाडी के तौर पर जाने जाते है।

    जबकि नेकप्रीत के दोनों मामा हरदयाल सिंह और कृपाल सिंह शब्द कीर्तन के जरिए दुनिया भर के लोगों का मनोरंजन करते हैं। वही नेकप्रीत सिंह वल्टोहा के पिता सविंदर सिंह सितारा, मां संदीप कौर और उनकी दादी भी गांव रामपुरा पहुंचे और दोनों परिवारों के साथ खुशियां सांझा की। नेकप्रीत सिंह वल्टोहा को संगीत की बुनियादी तालीम घर पर ही मिली।

    मशहूर ढाडी और ढाडा गायक दादा देसा सिंह दलेर वल्टोहा और मशहूर ढाडी पिता सविंदर सिंह सितारा के इस बेटे ने कम उम्र में ही संगीत और गायन के गुण हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि बेशक नेकप्रीत को संगीत का उपहार अपने परिवार से मिला। लेकिन उन्होंने भिक्खीविंड में संगीत मास्टर लाल के साथ संगीत की कक्षाएं लीं और संगीत की बारीकियां हासिल कीं।

  • Punjab News: मामूली बात को लेकर युवक का किरच मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: मामूली बात को लेकर युवक का किरच मारकर कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः दशहरे से करीब 3 दिन पहले जागरण देखने जा रहे वेरका के रहने वाले युवक का कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सिर्फ गाली गलौच करने को लेकर युवक द्वारा रंजिश रखी गई थी, जिसके चलते एक युवक ने दूसरे युवक का कत्ल कर दिया। मामले की डीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह और गुरिंदरबीर सिंह एसीपी ईस्ट के सुपरविजन में मुख्य अधिकारी थाना वेरका, अमृतसर इंस्पेक्टर अमनजोत कौर की देखरेख में पुलिस टीम का गठन किया गया।

    पुलिस टीम ने हत्यारोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गली नंबर 3 अजीत नगर, वेरका को अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाकी साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित हरजीत कौर निवासी वेरका अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका 28 वर्षीय बेटा हरविंदर सिंह दशहरे से करीब 3 दिन पहले रात 9:00 बजे अपने चाचा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ जागरण देखने जा रहा था, तभी रास्ते में वेरका निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसबीर सिंह और उसके भाई रवि ने के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद तीनों ने गाली गलौच शुरू कर दिया।

    उस वक्त हरविंदर सिंह के चाचा के लड़के गुरप्रीत सिंह ने सबको समझकर मौके से भगा दिया था। इसके बाद हरविंदर सिंह और उसका दोस्त वेरका निवासी जोबनप्रीत सिंह कल, यानि 18 अक्टूबर को घर से गुरुद्वारा नानकसर साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। तभी वहां पहले से खड़े मंगू, जसबीर सिंह और रवि के साथ हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने हरविंदर सिंह पर हमला कर दिया। हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी द्वारा मृतक को गालियां देनी शुरू कर दी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी ने अपने हाथ में पकड़ी हुई कीरच हरविंदर सिंह को मार दी। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। आनन फानन में हरविंदर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

  • Jalandhar News: Kartar Bus ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सरेआम महिला को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kartar Bus ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सरेआम महिला को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर जालंधर रोड बाईपास के पास करतार बस के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस घटना में बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, महिला पैदल सड़क क्रॉस कर रही थी। वहीं घटना के दौरान बस से सवारियां उतर रही थी और बस खड़ी थी। जैसे ही महिला बस को पार करने लगी तो ड्राइवर ने बस चला दी।


    इस घटना में बस चालक की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक ने कुछ दूरी पर बस रोकी। जिसके बाद सवारियां तुरंत बस से उतर कर महिला को उठाने के लिए भागी, लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई दलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीबी 08 बीजेड 4151 बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर नकोदर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने कहा कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं ड्राइवर की तालाश जारी है।

  • Jalandhar News : किसानों ने प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News : किसानों ने प्रशासन पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर,ens : सरकार की तरफ से पराली जलाने वाले मामले में किसानों पर कार्रवाही करने की बात की गई है। किसानों का कहना है के वह मजबूरी में पराली को आग लगा रहे है क्योंकि सरकार की तरफ से ना ही कोई मशीन भेजी गई ओर ना ही सरकार को तरफ से अपने वादों को निभाया गया। किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को मजबूरी में आग लगानी पड़ रही है।

    किसान ने कहा कि पराली को अगर जमीन में नष्ट करते है तो, ट्रैक्टर, पेट्रोल, डीजल का बहुत खर्चा आता है। जिसके बाद अगली गेहूं की फसल बहुत मुश्किल से होती है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किए वादे खोखले है। उन्होंने कहा कि सरकार पराली को उठाती नही है, और न ही सरकार सबसिडी देते है। जिस कारण किसानों को मुश्किलें आती है। जिस कारण किसानों को पराली को आग लगानी पड़ती है।

    किसान पहले से भी कर्चे में डूबा है। सरकार की तरफ से दी गई मशीनें काफी महंगी है, उसमें कोई सबसिडी नही है। जिस कारण किसान मशीन नही ला सकता। सरकार को चाहिए कि कोई डंप बनाए। गांव के किसानों को मजबूरी में पराली को आग लगानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा पराली को उठाने के सभी दावे फेल होते नजर आ रहे है।

  • Punjab News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    Punjab News : मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने किया काबू, जमकर हुई छित्तर परेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले में आए दिन लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला बस्ती बलोचां वाली से सामने आया है। जहां किसी काम से बाजार ननद और भाभी किसी का फोन छीनकर स्नेचर भाग गए। घटना के दौरान जैसे ही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ही दूरी पर स्नेचर को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने स्नेचर की धुनाई करने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

    लेकिन इस बार लुटेरे की किस्मत काम नहीं आई और जब महिला चिल्लाई तो कुछ लोगों ने पीछे जाकर लुटेरे को काबू कर लिया और उसकी जमकर छित्तर परेड की। शातिर लुटेरे ने इस दौरान भागने की पूरी कोशिश की। लोगों ने लुटेरे की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने स्नेचर को काबू करके थाने ले गई। पूछताछ में पता चला स्नेचर के खिलाफ लूट के पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने स्नेचर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।