Blog

  • सलमान खान को मौसेरे भाई ने घोपा चाक़ू, शाहरुख़ खान ने पहुंचाया अस्पताल

    जयपुर: सलमान अपने साथी शाहरुख सहित अपने दोस्तों के साथ अपने चचेरे भाइयों को शांत करने गए थे, लेकिन एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश पर बहस इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई असलम ने चाकू निकाला और सलमान के सीने में चाकू घोंप दिया।

    राजस्थान के जयपुर में व्हाट्सएप ग्रुप पर हुई लड़ाई भाइयों के बीच इस कदर खूनी खेल में बदल गई कि एक चचेरे भाई ने अपने ही भाई के सीने में चाकू मारकर दर्दनाक हत्या कर दी और अपने दोस्त को भी लहूलुहान कर मौत के घाट उतार दिया. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया | 

    घटना जयपुर के एक हेयर सैलून की है. शुक्रवार की देर रात सलमान अपने साथी शाहरुख सहित अपने दोस्तों के साथ अपने चचेरे भाइयों को मनाने के लिए बाहर गए थे, लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप के एक संदेश पर बहस इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई असलम ने चाकू निकाला और सीधे सलमान के सीने में घोंप दिया।

    जब सलमान के दोस्त शाहरुख उनकी मदद के लिए आए तो उन्होंने उनके पेट में चाकू घोंप दिया और उन दोनों को लहूलुहान और दर्द में छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोस्त तुरंत सलमान और शाहरुख को बेहोशी की हालत में सवाईमान सिंह अस्पताल ले गए, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान सलमान की मौत हो गई | 

  • मोहाली में हरियाणा के युवक का हुआ मर्डर, देखें वीडियो

    मोहाली में हरियाणा के युवक का हुआ मर्डर, देखें वीडियो

    मोहाली :  पंजाब के मोहाली में रविवार सुबह युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से दहशत का माहौल बन गया। घटना खरड़ की दर्पण सिटी सोसाइटी की है। मृतक की पहचान तुषार (22) निवासी हरियाणा के जींद के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया।

     पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तुषार मोहाली में किसी कैफे हाउस में काम करता था। रविवार सुबह तुषार अपने कैफे पर नहीं पहुंचा।कैफे से अन्य कर्मचारी उसे देखने के लिए सोसाइटी में आए तो घर के कमरे में तुषार का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर वार किया गया था और खून निकल रहा था। 

    इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुला लिया। पुलिस को भी सूचना दी गई।  मौके पर पहुंचे ASI करनैल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।  पुलिस सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

  • पंजाब : चिंतपूर्णी जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, 2 की मौ’त

    पंजाब : चिंतपूर्णी जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, 2 की मौ’त

    लुधियाना : ट्रक और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जो जालंधर अस्पताल में उपचाराधीन है। तीनों युवक लुधियाना से चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे थे।

     हादसे की सूचना मिलते ही  बुल्लोवाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घायल अंकित कुमार ने नसराला चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह को बताया कि शुक्रवार देर शाम दोस्त अरुण कुमार (17) पुत्र घनैया लाल निवासी लुधियाना और अमित के साथ बाइक पर चिंतपूर्णी में माथा टेकने जा रहे थे।

    रात 11 बजे के करीब जब वह गांव मंडियाला के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की तेज लाइट आंखों पर पड़ गई। इस कारण बाइक ट्रक से टकरा गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक के नीचे आने से अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगाने से इलाज के दौरान मौत हो गई।

    नसराला चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह श्री राम अस्पताल में भर्ती है, जिसके आंख पर चोटें आई हैं, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार लुधियाना में मामा के पास रहता था। तीनों युवक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को उनके माता-पिता के आने पर किया जाएगा।  पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कपूरथला : मामूली विवाद को लेकर हत्यारा बना भाई, गिरफ्तार

    कपूरथला : मामूली विवाद को लेकर हत्यारा बना भाई, गिरफ्तार

    कपूरथला : कस्बा नडाला में बीते दिनो अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को बेड बॉक्स में छुपाकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला के तौर पर हुई है।  जानकारी देते हुए SP-D सरबजीत राय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयोग किए गए दातर को बरामद कर लिया है।

    SP-D सरबजीत राय और DSP सुरिंदरपाल ने बताया कि सुभानपुर थाने के नडाला गांव में 6 मई को कुलविन्दर सिंह उर्फ ​​मंगा पुत्र अजीत सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला कपूरथला हॉल वासी दंदराला थाना डेरा बस्सी SAS नगर मोहाली को उसके भाई सुखविन्दर सिंह उर्फ ​​निक्का उर्फ ​​गुरजंट सिंह ने मार दिया था। मारने के बाद उसकी लाश को घर में ही बॉक्स बेड में छिपा दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई नशे के आदी थे, तथा घर में पड़ी फ्रिज को बेचने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। आरोपी ने भाई की हत्या कर खुद ही अपने पिता को सूचित कर दिया था, और मौके से फरार हो गया था। जिस पर मृतक के पिता अजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी हिम्मत सिंह कॉलोनी नडाला थाना सुभानपुर जिला कपूरथला के बयान पर FIR दर्ज की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 2 दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।

    जिस पर DSP सुरिंदरपाल ने जांच करते हुए SHO सुभानपुर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह और नडाला चौंकी इंचार्ज ASI दलविंदरबीर सिंह की अलग-अलग टीमें बनाई। जिस पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने आरोपी कुलविन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या में प्रयोग किया दातर भी बरामद कर लिया है।

  • पंजाब: पुलिस और एक्साइज विभाग ने पकड़ी चुनावी शराब, देखे वीडियो

    पंजाब: पुलिस और एक्साइज विभाग ने पकड़ी चुनावी शराब, देखे वीडियो

    गुदासपुर: इलाका फ़तेहगढ़ चूड़ियाँ के अधीन पड़ते गांवों में पुलिस और एक्साइज विभाग संयुक्त टीम बना कर छापेमारी की। इस दौरान एक्साइज विभाग और पंजाब पुलिस ने विभिन्न स्थानों से  450 लीटर देसी लहन बरामद की। 

    बताया जा रहा है किपकड़ी गई लाहन का इस्तेमाल चुनाव मे करने का प्लान था। इस लाहन से सैकड़ों बोतल देशी शराब बनाई जानी  थी। देसी शराब से पंजाब में कई लोगों की जाने जा चुकी है। जिनके पास से यह शराब बरामद हुई है। उन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की जा रही है। 

    पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अलग-अलग गांवों में देसी शराब बनाकर बेची जाती है। पुलिस और एक्साइज विभाग की चुनाव से पहले यह बड़ी बरामदगी है।

  • कोर्ट से बरी होने पर समर्थकों ने निकाला जलूस, 36 पर FIR

    कोर्ट से बरी होने पर समर्थकों ने निकाला जलूस, 36 पर FIR

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लागू धारा 144 के बीच अपनी रिहाई का जश्न मनाने के लिए एक व्यक्ति ने जुलूस निकाला इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किए। पुलिस का कहना है कि मकोका के तहत एक मामले में बरी किए गए व्यक्ति सहित 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 8 मई को जब वह जेल से बाहर आए तो उनके समर्थकों ने ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में नई बस्ती में एक जुलूस निकाला जुलूस में शामिल होने वालों ने क्षेत्र में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया पुलिस ने बताया कि जुलूस में शामिल लोगों ने धमकी भरे नारों के साथ जुलूस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए

    इसके बाद जब ये वीडियो वायरल हुए तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर रिहा किए गए व्यक्ति और 36 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 149 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और आपराधिक कानून अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया

  • जालंधर: तेज रफ़्तार गाड़ी ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर: तेज रफ़्तार गाड़ी ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौ’त

    जालंधर (ENS): रामामंडी  चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल सड़क पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया गया जहा उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

    मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है। थाना कैंट की पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर गाड़ी चालाक पंकज निवासी मोहाली पर मामला दर्ज कर उसे  गिरफ्तार कर लिया है। जाँच अधिकारी एएसआई गुरदीप चंद सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बताया कि मलकीत सिंह किसी काम के लिए रामामंडी की तरफ गया हुआ था। 

    जब वह घर लौट रहा था तो उक्त चालक ने सड़क पार करते समय उसे टक्कर मार दी टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  इलाज के लिए जब उसे अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • खनन माफिया ने फॉरेस्ट विभाग की टीम पर किया हमला, JCB और ट्रैक्टर लेकर हुए फरार

    खनन माफिया ने फॉरेस्ट विभाग की टीम पर किया हमला, JCB और ट्रैक्टर लेकर हुए फरार

    नई दिल्ली : अलवर में अवैध खनन माफिया बेखौफ हो चुके है। रेणी में अवैध खनन रुकवाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अवैध खनन माफिया ने हमला बोल दिया। इस दौरान वन विभाग से पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली और JCB मशीन को खनन माफिया छुड़ाकर ले गए। इस घटना के बाद वनकर्मियों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू की है 

    वन विभाग की टीम पर हमले के बाद पुलिस एक्शन में नजर आई पुलिस ने अवैध खनन क्षेत्र में खाई खोदकर रास्तों को बंद किया।  वन विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं इस शिकायत पर वन कर्मियों की एक टीम रेणी के उकेरी क्षेत्र में पहुंची वहां अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन को पकड़ा गया इस दौरान अवैध खनन करने वाले लोग मौके से फरार हो गए

    वन कर्मी ट्रैक्टर ट्राली और JCB मशीन को लेकर वन चौकी पर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में 15 से ज्यादा लोगों ने लाठी डंडों से वन कर्मियों पर हमला बोल दिया लोगों ने वन कर्मियों के साथ मारपीट की साथ ही पकड़े गए वाहनों को छुड़ा कर ले गए मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया कई थानों की पुलिस व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे 

  • बठिंडा: i Device Fixer का संचालक साथी सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बठिंडा: i Device Fixer का संचालक साथी सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    i Phone के पार्ट्स बदल कर बेचने के स्कैंडल का हुआ खुलासा, चोरी के फोन बरमाद

    बठिंडा: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चोरी के महंगे i Phone खरीदने हुए बेचने वाले दुकानदार और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदार की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ़ भंगु और उसके साथी साहिल उर्फ़ बिल्ला के रूप मे हुई है। 

    जानकारी देते डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को  सूचना मिली थी कि बठिंडा ओल्ड सिटी के धोबी बाजार मे i Device Fixer नाम का   दुकानदार चोरी के मोबाइल खरीदता है। जिसके बाद वह मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स  बदलकर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेच रहा है। 

    जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने 65 i PHONE और 3 अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए।  उक्त आरोपी इस फोनो की न तो खरीद दिखा पाया और न ही कोई पुख्ता दस्तावेज दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब: सड़क पर किसानो से डिबेट मे फंसे विधायक, देखे वीडियो

    पंजाब: सड़क पर किसानो से डिबेट मे फंसे विधायक, देखे वीडियो

    मोगा: जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव माचिके में मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से सड़क पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान निहाल सिंह वाला के एमएलए मंजीत सिंह अपने कार्यकर्ताओ के साथ वह से गुजर रहे थे। 

    किसानो की ओर से विधायक मंजीत सिंह का विरोध करना शुरू कर दिया गया। जिसे देख विधायक रुक गए और किसानो के बीच चले गए। जब उन्होंने किसानो के साथ सवाल जवाब किए  तो उस समय माहोल काफी गर्म हो गया। 

    मौके पर पुलिस प्रशासन की ने दोनो को अलग अलग किया। जिसके बाद लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कर्मजीत अनमोल और विधायक मंजीत सिंह का काफिला आगे बड़ गया। इस घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।