Blog

  • मां के अंतिम संस्कार से पहले बेटे की हुई मौ+त, एक साथ जलीं दोनों चिताएं

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में बुजुर्ग मां की मौत का सदमा बेटा सहन नहीं कर पाया। परिवार बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगा था, उसी दौरान हरियाणा रोडवेज में कार्यरत बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद परिवार को एक साथ, एक की समय पर मां-बेटे की चिता जलानी पड़ी। एक साथ दो मौतों से जहां परिवार सदमे में हैं। वहीं शहर में इस घटना को मां के प्रति बेटे के गहरे प्रेम के तौर पर देखा जा रहा है।

    सोनीपत शहर के जटवाड़ा में रहने वाली 84 वर्षीय महिला सावित्री देवी की रविवार को साढ़े 3 बजे के करीब मृत्यु हो गई। इसकी सूचना दूसरे स्थानों पर रहने वाले परिजनों और रिश्तेदारों को दी गई। शाम तक सभी रिश्तेदार पहुंच नहीं सके तो परिवार ने तय किया कि सावित्री देवी का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह किया जाएगा, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। सुबह सावित्री के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। सभी रिश्तेदार आ चुके थे। इसी दौरान सुबह 10 बजे के करीब सावित्री के बेटे प्रमोद कुमार (51) के सीने में दर्द उठा। कुछ परिजन जहां मां के अंतिम संस्कार की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे तो वहीं कुछ परिजन सीने में दर्द की शिकायत के चलते प्रमोद को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्रमोद को भी मृत घोषित कर दिया।

    बताया गया कि मां सावित्री और बेटा प्रमोद दोनों ही एक दूसरे के सहारे जी रहे थे। प्रमोद कुमार हरियाणा रोडवेज सोनीपत में मैकेनिक था। हालांकि प्रमोद कुमार का बेटा राहुल, पुत्रवधु व बेटी है, लेकिन उसे अपनी मां से इतना ज्यादा लगाव था कि उसकी मौत को सहन नहीं कर सका। इसके बाद सोमवार शाम को सोनीपत के ऋषि कॉलोनी स्थित श्मशानघाट में मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रमोद कुमार अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं, लेकिन उसने जीवन में कई बड़े दुख भी झेले। प्रमोद की पत्नी मोनिका का वर्ष 2015 में निधन हो गया था। इसके बाद वह बुरी तरह से टूट गया। मां सावित्री बुजुर्ग हो गई थी। ऐसे में मां की देखभाल और बच्चों की परवरिश के लिए परिवार ने 2016 में प्रमोद की दूसरी शादी कर दी। उसकी दूसरी पत्नी पारुल बाद में उसे छोड़कर चली गई। परिवार को इससे भी बड़ा सदमा लगा।

     

  • ਪੰਜਾਬ : ਘੋੜੀ ਚੜ੍ਹਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲਾੜਾ ਹੋਇਆ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅੱਜਕੱਲ ਦੇ ਜ਼ਮਾਨੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੜਕੇ ਲੜਕੀਆਂ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਨਾਲ ਪਿਆਰ ਕਰਕੇ 7 ਜਨਮਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਨਿਭਾਉਣ ਦੇ ਵਾਅਦੇ ਕਰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਕਈ ਲੋਕ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਦਾ ਲਾਰਾ ਲਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਰੀਰ ਦਾ ਸ਼ੋਸ਼ਣ ਵੀ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਅਜਿਹਾ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।ਕਬੂਲਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਇੱਕ ਲੜਕੇ ਨੇ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦੇ ਕੇ ਵਿਆਹ ਦੀ ਤਰੀਕ ਫਾਈਨਲ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਵਿਆਹ ਦੀ ਤਰੀਕ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਹੀ ਲੜਕਾ ਘਰ ਤੋਂ ਰਫੂ ਚੱਕਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਤਾਂ ਬਰਾਤ ਉਡੀਕਦਾ ਰਿਹਾ। ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਵਿਆਹ ਵਾਲਾ ਲਾੜਾ ਹੀ ਘਰੋਂ ਗਾਇਬ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ, ਤਾਂ ਫਿਰ ਲੜਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਥਾਣਾ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਜਾ ਕੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੀੜਿਤ ਲੜਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਡੇਢ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਮਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਰਿਲੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਕਈ ਵਾਰ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਜਾਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦੀ ਵੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਫਿਰ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਜਦੋਂ 28 ਜਨਵਰੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਦੋਵਾਂ ਦਾ ਵਿਆਹ ਤੈਅ ਹੋਇਆ। ਤਾਂ 28 ਜਨਵਰੀ ਦੀ ਸਵੇਰ ਨੂੰ ਹੀ ਲਾੜਾ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੀੜਿਤ ਲੜਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੜਕੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਵੀ ਘਰ ਤੋਂ ਗਾਇਬ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਲੜਕੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਪੁਲਿਸ ਸਟੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਰਖਾਸਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਦਰਖਾਸਤ ਲੈ ਕੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ 28 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਪੱਕਾ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਜਿਸ ਲੜਕੇ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਸੀ। ਉਹ ਲੜਕਾ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ 28 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹੀ ਘਰ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਤੋਂ ਹੀ ਲੜਕੇ ਨਾਲ ਫਰੈਂਡਸ਼ਿਪ ਚਲਦੀ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲੜਕੀ ਦੀ ਦਰਖਾਸਤ ਲੈ ਕੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੋ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਵੇਗੀ ਉਹ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः घने कोहरे के कारण सवारियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं घने कोहरे के कारण बस और ट्रक की टक्कर हो गई। बताया जा रहा हैकि इस हादसे के दौरान अन्य गाड़ियों की भी टक्कर हो गई। वहीं बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी देते हुए बलबीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रक और बस की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया राजस्थान की बस है जो कि अबोहर की ओर से आ रही थी। इस दौरान बस ने जम्मू जाना था। वहीं हादसे के बाद सवारियों ने भागकर जान बचाई।

    हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बस और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। राज एंड चंद्रा बस है जोकि गंगानगर से जम्मू की ओर जा रही थी। इस दौरान बस के शीशे तोड़कर सवारियों को निकाला गया। वहीं हादसे में घायल ड्राइवर और कंडक्टर को सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा अल सुबह 3.30 बजे हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अन्य महिला ने बताया कि हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई।

    जिसके बाद स्थानीय घरों से लोग बाहर आ गए और उन्होंने तुरंत सवारियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला। हालांकि हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद बाद पीछे से आ रहा एक घोड़ा ट्राला, एक लोडिंग गाड़ी जिसमें पेंट लोड किया हुआ था। दोनों की टक्कर हो गई। घटना स्थल पर संबंधित लोगों में मामले की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ईलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

  • जालंधरः DD Transport के ट्रक चालक ने व्यक्ति को मारी टक्कर, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा रोड पर स्थित मेट्रो अस्पताल के पास ट्रक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त ट्रक DD Transport का है। इस हादसे में व्यक्ति की टांग टूट गई। लोगों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक ने व्यक्ति के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। जिसको लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। वहीं हादसे में व्यक्ति की टांग से काफी खून बह गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत ऐबुलेंस को सूचना दी और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए कपूर अस्पताल ले जाया गया।

    वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर का क्लीनर जैसे ही ट्रक में बैठने के लिए चढ़ने लगा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रक के नीचे आ गया। वहीं ट्रक चालक ने उसकी टांग के ऊपर से ट्रक चढ़ा दिया। इस घटना के बाद ट्रक चालक खुद ही घायल व्यक्ति को कपूर अस्पताल में ईलाज के लिए ले गया।

  • पंजाब : पिस्तौल के बल पर महिला को कार सहित किया किडनैप

     लुधियाना : सिधवां नहर के गिल पुल के पास से 2 बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर एक महिला को कार सहित किडनैप कर लिया। आरोपियों ने महिला को गिल गांव की ओर ले जाकर उससे नकदी और सोना लूट लिया। बदमाशों ने चलती कार से उसे बाहर फेंक दिया। आरोपी हुंडई I-20 कार को भगा कर ले गए। फिरोजपुर की 47 वर्षीय पीड़ित महिला सोनिया आहूजा ने अपने बेटे को मौके पर बुलाया जो पुलिस को साथ लेकर आया। सोनिया ने कहा कि वह अपने बेटे के साथ रविवार रात गिल रोड के पास अनाज मंडी में एक बैंक्वेट हॉल में भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए लुधियाना आई थी। वे रात करीब 9:15 बजे लुधियाना पहुंचे। शगुन के लिए लिफाफा खरीदने गिल रोड पर कैनाल ब्रिज के पास वह रुके।

    महिला ने बताया कि जब उसका बेटा एक दुकान पर लिफाफा खरीदने गया तो वह कार में बैठी थी। इसी बीच दो बदमाश वहां आ धमके। एक आरोपी ड्राइविंग सीट पर बैठ गया, जबकि दूसरा पिछली सीट पर बैठ गया। आरोपी कार को गांव गिल की ओर भगा कर ले गया। जब सोनिया ने शोर मचाया तो लुटेरों ने उसे बंदूक दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। आरोपियों ने उससे 1300 रुपये नकद और सोने की चेन लूट ली। उन्होंने उसे चलती कार से धक्का दे दिया और भाग गए। सोनिया ने तुरंत अपने बेटे को सूचित किया जिसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी।

    थाना सदर के जांच अधिकारी ASI सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 365, 379-बी , 384, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं। आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

  • जालंधरः नशे में धुत्त कार सवार युवकों ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, हुआ धमाका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लक्ष्मीपुरा के पास नशे में धुत्त कार चालक ने खंभे में टक्कर मार दी। इस हादसे में खंभा टूट कर जब एक घर पर गिर गया। इस दौरान जोरदार धमाका हो गया और कई घरों की बिजली बंद हो गई। वहीं घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं देर रात घटना को लेकर इलाका निवासी इकट्ठे हुए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं घटना की सूचना पुलिस व पावरकॉम के अधिकारियों को दी गई।

    लोगों का कहना है कि कार किशनपुरा की ओर से श्री देवी तालाब मंदिर की ओर जा रही थी। वहीं घटना की जानकारी देते हुए अनमोल ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे मोहल्ले में एक जोरदार ब्लास्ट हुआ और बिजली चली गई। पता चला कि नशे में धुत्त एक युवक ने घर के पास ही लगे खंभे को कार से टक्कर मार कर तोड़ दिया है।

    लोगों का आरोप है कार के बाहर कुछ शराब की बोतलें पड़ी हुई थी। अनमोल ने बताया कि कार में कुल दो लोग सवार थे। सवार एक युवक को गंभीर चोटें आई है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि दोनों युवक हादसे के बाहर कार से निकले तो वह नशे में झूम रहे थे। वहीं मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

  • पंजाब : मामूली बात को लेकर व्यक्ति ने युवक पर किए खंजर से कई वार, देखें वीडियो

    लुधियाना :  पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को एक युवक पर खंजर से हमला कर उसे बुरी तरह से गोद दिया। व्यक्ति पर शरीर के अलग अलग हिस्सों में 7 वार किए गए। देर रात युवक को लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने करीब 30 टांके लगाकर उसके जख्म भरे। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जानकारी के अनुसार ये वारदात हंबड़ा रोड पर स्थित प्रताप सिंह वाला इलाके के बसंत नगर में हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। जख्मी हुए जरनैल सिंह ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। मजदूरी से वह उसका सारा घर का खर्च चलता है।

    करीब एक साल पहले उसकी इलाके के युवक के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उनका पंचायती राजीनामा हुआ था। राजीनामे के बाद अक्सर उक्त युवक उससे रंजिश रखने लगा था। सोमवार की रात वह घर के सैर कर रहा था। तभी उक्त युवक उनके घर के बाहर बाइक लेकर पहुंचा और उस पर खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके मुंह, हाथ, कंधे, पेट व छाती पर कुल 30 टांके लगे हैं। जिसके बाद राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज मामले में पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज करेगी

  • पंजाबः मेरिटोरियस स्कूल में 12वीं के छात्र की हुई मौ+त, देखें वीडियो

    संगरूरः मेरिटोरियस स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण सिंह पुत्र बलराम निवासीलहरागागा के रूप मे हुई है। पुलिस ने करण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगरूर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। युवक की मृत देह पुलिस ने मेरिटोरियस स्कूल के हास्टल से बरामद की। 

    मिली जानकारी के अनुसार संगरूर के घाबदां में स्थित मेरिटोरियस स्कूल में करण बारहवीं कक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम से अपने पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को देर शाम करण ने स्कूल के परिसर मे बने हॉस्टल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में तब पता चला जब हॉस्टल का स्टाफ करण के रूम के पास पहुंची। जिसके बाद मामले की जानकारी हॉस्टर के अधिकारियों की दी गई। संगरूर के थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह हांडा ने कहा- पुलिस मामले में परिवार के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।

    संगरूर पुलिस आज यानी मंगलवार को करण का पोस्टमार्टम करवाएगी। जिसके बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। करण के पिता पेशे से सब्जी विक्रेता है। करण के पिता सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम करीब तीन बजे उन्हें करण की स्कूल टीचर का फोन आया था। टीचर ने बताया कि बेटे के पेपर में कम नंबर आए हैं, बेटे का ध्यान रखें।

  • पंजाब: आज से 3 दिन तक बारिश के आसार

    लुधियानाः पिछले एक महीने से कोहरे और सूखी ठंड की मार झेल रहे पंजाब के लोगों के लिए मंगलवार से आसमान से राहत बरसेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते आज से पंजाब के अलग अलग जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती हैं। वर्षा का यह क्रम तीन फरवरी तक चलेगा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. एके सिंह के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर और हिमाचल के साथ लगते जिलों में आज वर्षा होगी।

    जबकि बुधवार व वीरवार को पूरे पंजाब में वर्षा की संभावना हैं। यह वर्षा कोहरे और ड्राई कोल्ड से राहत दिलाएगी। कोहरा जो पिछले एक महीने से पंजाब के वातावरण में जमकर बैठा हैं, वह वर्षा में धूल जाएगा। जनवरी में चल रहे वर्षा के सूखे को भी खत्म करेगी। वर्षा से गेहूं से लेकर दूसरी सभी फसलों को लाभ होगा। कोहरे की मार की वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा हैं। फसलें झुलस गई हैं।

    दिसंबर के मध्यम से लेकर अब तक पंजाब में वर्षा नहीं हुई हैं। हालांकि वर्षा से ठंड व ठिठुरन बढ़ जाएगी। उधर सोमवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह साढे़ आठ से नौ बजे तक कोहरा छाया रहा और इसके बाद धूप निकली। जिसके चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। चंडीगढ़ में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट, मोगा व मोहाली में 22.0 डिग्री, अमृतसर में 21.2 डिग्री, लुधियाना में 20.2 डिग्री, गुरदासपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • आज का राशिफल, 30 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 30 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 30 January 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर कल की दोपहर पहले 11 बजकर 40 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 6 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज अंगारकी चतुर्थी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपये को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ बाहर खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, वे अपने लक्ष्य पर ध्यान दें जल्द ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फोन पर कोई अच्छी न्यूज मिलेगी, इससे घर में खुशियां आएंगी।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आएगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान-पान पर परहेज रखें। सोना-चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

    सिंह राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरुरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्याएं खत्म होंगी। ऑयली फूड से जितना हो सके दूर रहें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहें। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जाएंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरुर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जाएंगे। कार्य क्षेत्र में नई योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाए रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज की तुलना आज अधिक मुनाफा होगा।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे।  अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।