Blog

  • पंजाबः सगी बहनों ने फंदा लगाकर दी जान, जाने मामला

    पंजाबः सगी बहनों ने फंदा लगाकर दी जान, जाने मामला

    अमृतसरः लॉरेंस रोड के अंतर्गत आते न्यू गार्डन एवेन्यू से दुखद घटना सामने आई है। जहां दो सगी बहनों ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान ज्योति कपूर और सीमा कपूर के रूप में हुई है। दोनों की उम्र तकरीबन 50 साल थी। दोनों ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा और उसमें उनका पोस्टमॉर्टम ना करने की इच्छा भी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपनी मां बीमार के होने से परेशान थी। दोनों बहनें अविवाहित थी। मां के देहांत होने की आशंका के बाद अकेले रहने के डर से दोनों बहनों ने शुक्रवार देर रात यह कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

    पुलिस जांच में आया कि दोनों बहनों की शादी नहीं हुई थी। मां के साथ दोनों इसी घर में रहती थी। लेकिन लंबे समय से मां बीमार चल रही थी। उनकी मृत्यु के आशंका का डर दोनों को खा रहा था। सुसाइड में दोनों ने लिखा कि वे मां के जाने के बाद अकेले रहने से डर रही थी। इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। इसके लिए किसी को दोषी ना ठहराया जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों के शव रात पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी पहुंचा दिए गए। फिलहाल पुलिस ने IPC 174 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की है। रिश्तेदारों के बयान लिए जा रहे हैं। जिसके आधार पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • अमृतपाल सिंह को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतपाल सिंह को लेकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    हरियाणाः गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं है। हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन पंजाब से शाहाबाद पहुंचने में पंजाब पुलिस ने डेढ़ दिन लगा दिया। अनिल विज ने कहा कि मुझे नहीं लगता पंजाब सरकार अमृतपाल को पकड़ने में गंभीर है। इस मामले में तो पंजाब सरकार ढील कर रही है। मुझको नहीं लगता कि पंजाब सरकार अमृतपाल सिंह को पकड़ने में गंभीर है, क्योंकि ये सारी पुलिस के साथ जालंधर में तलाश कर रहे थे और वो शाहबाद (हरियाणा) में बैठा रोटी खा रहा था।

    विज ने कहा कि हमें जब सूचना मिली तो हमने पंजाब पुलिस को उसी वक्त बता दिया लेकिन पंजाब पुलिस ने पंजाब से शाहाबाद तक पहुंचने में डेढ़ दिन लगा दिया। मोस्ट वांटेड के मामले में भी पंजाब सरकार की सुस्ती स्पष्ट नजर आ रही हैं। पंजाब की सारी पुलिस जालंधर में लगा दी जबकि हरियाणा पुलिस अमृतपाल सिंह का डेफिनेट लिंक बता रही हैं और पंजाब पुलिस यहां नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब सरकार का राजनीतिक ड्रामा का पता चलता है।

    पंजाब सरकार उसको पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शिक्षित प्रधानमंत्री के बयान पर विज ने कहा कि केजरीवाल का शिक्षा के संबंध में क्या आधार है, उनका क्या संस्कार है, क्या वह पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके (अरविंद केजरीवाल) के दो मंत्री जेल में बैठे हैं। एक तो 8 से 9 महीने से जेल में बैठा है, ऐसी शिक्षा तो केजरीवाल को ही मुबारक हो।

  • बड़ी ख़बरः इस बस अड्डे पर पुलिस को अमृतपाल सिंह के मिले इनपुट, बदला भेष

    बड़ी ख़बरः इस बस अड्डे पर पुलिस को अमृतपाल सिंह के मिले इनपुट, बदला भेष

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। वहीं पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सूत्रों से पता चला है कि पुलिस को इस बात के इनपुट्स मिले हैं कि भगोड़ा अमृतपाल दिल्ली के ISBT बस अड्डे पर उतरा है। इसके बाद से पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली और उससे लगे बॉर्डर पर अमृतपाल की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

    साथ ही यह भी इनपुट्स मिले हैं कि सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस से बचने के लिए अमृतपाल साधु के भेष में भागता फिर रहा है। पप्पलप्रीत लगातार उसके साथ है। इनपुट्स मिलने के बाद ISBT बस अड्डे पर सुबह से दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की टीमें मौजूद हैं। कई CCTV फुटेज भी खंगाले गए हैं। पंजाब पुलिस ने इंदौर से सुक्खा नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। हरियाणा से अमृतपाल ने सुक्खा को फोन किया था। अमृतपाल ने कुरुक्षेत्र से बलजीत कौर के फोन से सुक्खा को फोन किया था।

  • Jalandhar:  Bath Castle मामले में विजीलैंस की रडार पर आए निगम कमिशनर, पूछताछ के लिए चंडीगढ़ होंगे तलब!

    Jalandhar: Bath Castle मामले में विजीलैंस की रडार पर आए निगम कमिशनर, पूछताछ के लिए चंडीगढ़ होंगे तलब!

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः हाईप्रोफाईल Bath Castle के निर्माण में हुई गड़ब़ड़ियों को छुपाने के एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाले बिल्डिंग विभाग के एटीपी रवि पंकज सहित भाजपा नेता अरविंदर मिश्रा, कुणाल कोहली एवं आशीष अरोड़ा के बाद अब निगम कमिशनर की भी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। Bath Castle मामले में विजीलैंस ब्यूरो किसी भी वक्त निगम कमिशनर अभिजीत कपिलेश को पूछताछ करने के लिए चंडीगढ़ बुला सकती है। गुप्त सूत्रों अनुसार रिमांड पर लिए गए बिल्डिंग विभाग के एटीपी रवि पंकज ने इंटोरेगेशन दौरान नगर निगम के कई बड़े अफसरों का नाम उगला है।

    बड़ी ख़बरः इस बस अड्डे पर पुलिस को अमृतपाल सिंह के मिले इनपुट, बदला भेष

    जिनकी शह पर शहर में बन रही अवैध बिल्डिंगो पर कानूनी कारवाई करने की बजाए लाखों रुपयों की रिश्वत वसूली जाती है। विजीलैंस ब्यूरो एटीपी रवि पंकज की सैलरी तथा उसकी संपति का रिकार्ड भी हासिल कर रही है तांकि रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में उन सपंतियों को केस में अटैच करने की सिफारिश भी की जा सके। बता दें कि रवि पंकज नगर निगम के फायर बिग्रेड विभाग में बतौर सुपरीडैंट काम करता था मगर पिछले चार महीनों दौरान उसे बिल्डिंग विभाग में एटीपी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया था जिसमें वह लदेवाली, रामामंडी, दकोहा का एरिया देख रहा था।

    8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या

    तीन महीनों दौरान निगम कमिशनर की उपलब्धि शून्य

    आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जालन्धर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली और निगम के राजस्व को पटरी पर लाने के लिए अभिजीत कपलिश को जालन्धर भेजा गया था मगर उन्होने पिछले तीन महीनों दौरान ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे निगम अधिकारियों की कार्यशैली में या निगम के राजस्व में सुधार हुआ हो उल्टा निगम कमिशनर की लापरवाही के कारण इन तीन महीनों दौरान लाखो रुपयों का नुक्सान हुआ है और शहरवासी इन दिनों जमीनी सुविधाएं लेने के लिए जब कमिशनर को मिलने पहुंचते है तो वह दफ्तर से गायब रहते हैं और किसी का फोन तक नहीं उठाते। शहर में कई जगह अभी भी अवैध इमारतें बन रही है जिसकी सूचि कमिशनर को सौंपी गई थी आने वाले दिनों में कमिशनर के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।

  • पंजाबः बाइक पर अमृतपाल सिंह के घूमने की तस्वीर का असल सच आया सामने 

    पंजाबः बाइक पर अमृतपाल सिंह के घूमने की तस्वीर का असल सच आया सामने 

    संगरूर: ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को लेकर कई सीसीटीवी सामने आ रही है। जिसमें से गुलाबी रंग की पगड़ी पहने बाइक पर घूम रहे शख्स की एक वीडियो काफी वायरल हुई और बताया जा रहा था कि अमृतपाल सिंह है। लेकिन अब इस तस्वीर की असल सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, मोटरसाइकिल के पीछे बैठने वाला शख्स अमृतपाल नहीं, बल्कि सिप्पी धीमान है। उक्त युवक खुद मीडिया के सामने आया है और उसने कहा है कि उसने इसके खिलाफ संगरूर के लोंगोवाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उक्त युवक लोंगोवाल का रहने वाला है और यहां M.tech की पढ़ाई कर रहा है।

    सिप्पी धीमान ने कहा कि उनकी तस्वीर वायरल हो रही है, जबकि उसकी शक्ल अमृतपाल से बिल्कुल मेल नहीं खाती और जहां तक ​​गुलाबी पगड़ी की बात है तो इसे कोई भी पहन सकता है। इस बारे लौंगोवाल नगर परिषद की अध्यक्ष परमिंदर कौर बराड़ ने कहा कि पीड़िता हमारे गांव की रहने वाली है और गरीब परिवार से है। वह लौंगोवाल में ही कॉलेज में पढ़ता है और जो तस्वीर शेयर की जा रही है उससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि सिप्पी कभी संगरूर से बाहर नहीं गए और अब उन्हें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले संबंधित एफ. आई.आर. दर्ज कर ली गई है। 

  • 8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या

    8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या

    भोजपुरः जिले के आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई की है। यहां शुक्रवार देर रात हथियार बंद बदमाश घर में घुस ताबड़तोड़ फायरिंग किए, जिसमें एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में कुंड गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह का जमीन विवाद उनके गांव के ही कुछ लोगों से कई साल से चला आ रहा है।

    25 एकड़ जमीन के विवाद में कृष्णा सिंह और उनके भाई को चार साल पहले गोली मारी गई थी, जिसमें कृष्णा सिंह के भाई की मौत हो गई थी और कृष्णा सिंह को भी गोली लगी थी। उसी विवाद में वही आरोपी एक बार फिर शुक्रवार देर रात भेलाई उनके मकान में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान कृष्णा सिंह की आठ साल की बच्ची, जो कि कक्षा एक में पढ़ती थी, उसको गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हथियार बंद अपराधी आरा से फरार हो गए। इस मामले में उदवंतनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही छानबीन में जुट गई है।

  • पंजाबः गुलाबी पगड़ी में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की एक और नई CCTV आई सामने

    पंजाबः गुलाबी पगड़ी में अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह की एक और नई CCTV आई सामने

    लुधियानाः अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की जिलें की सड़क पर घूमने की एक सीसीटीवी वायरल हो रही है। यह सीसीटीवी 18 मार्च की रात की बताई जा रही है। जब अमृतपाल गुलाबी रंग की पगड़ी पहने पपलप्रीत के साथ सड़क पर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि फिल्लौर से उसने एक स्कूटी सवार से लिफ्ट ली और लाडोवाल के कच्चे रास्ते तक पहुंचा। यहां हार्डिज वर्ल्ड के पास भी सीसीटीवी कैमरों में वह नजर आया है। उनके साथ एक तीसरा व्यक्ति भी सीसीटीवी में नजर आया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।

    अमृतपाल सिंह ने लाडोवाल से ऑटो जालंधर बाइपास का लिया। यहां से उसने ऑटो शेरपुर चौक के लिए लिया। अमृतपाल की शेरपुर चौक पर पपलप्रीत के साथ बस नजदीक जाते हुए वीडियो सामने आई है। इस बीच 19 मार्च सुबह वह सरहिंद के पटियाला रोड, हरगोबिंद नगर नजदीक गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में सुबह दिखा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में पपलप्रीत और अमृतपाल दोनों दिखे हैं। आशंका है कि कुछ समय पटियाला में रुकने के बाद ही अमृतपाल हरियाणा के लिए फरार हुआ।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS ज्योति संग रचाई शादी, देखें वीडियो

    पंजाबः शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने IPS ज्योति संग रचाई शादी, देखें वीडियो

    श्री आंनदपुर साहिब/संदीप शर्मा: कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और आईपीएस ज्योति यादव का विवाह आज गुरुद्वारा साहिब में हुआ। दोनों ने नंगल के गुरुद्वारा साहिब में शादी की। इस दौरान AAP के कई बड़े नेता शामिल हुए। पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस शनिवार को आईपीएस ज्योति यादव के साथ विवाह बंधन में बंध गए। उनका आनंद कारज नंगल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब में संपन्न हुआ। इस मौके पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के अलावा परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे।

    दूल्हे के लिबास में एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस और लाल जोड़े में उनकी पत्नी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। इस विवाह को लेकर गुरुद्वारा विभोर साहिब में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए गए थे। विवाह में दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री के आने की चर्चाएं तो थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ पाए। नवविवाहित जोड़ी की रिसेप्शन पार्टी शनिवार शाम छह बजे नयां नंगल के एनएफएल स्टेडियम में होगी। रिसेप्शन में बैंस के सहयोगी मंत्रियों और नेताओं के आने की संभावना है।

    ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। वहीं पेशे से वकील 32 साल के हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के हैं। बैंस आप पंजाब की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। 2014 में चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की। 2018 में बैंस ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में प्रमाण पत्र भी लिया। पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब उनकी लुधियाना दक्षिण की आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस हो गई थी। छीना ने यादव पर उन्हें बताए बिना उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। ज्योति यादव उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त थी।

  • पंजाबः इस जिले में अमृतपाल सिंह की नई CCTV आई सामने

    पंजाबः इस जिले में अमृतपाल सिंह की नई CCTV आई सामने

    पटियालाः खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वह शहर दर शहर अपना ठिकाना बदल रहा है। वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल की एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक ये फुटेज पटियाला की है। ये फुटेज एक महिला के घर के पास की है, यहां पर उसे एक एक्टिवा प्रोवाइड कराई गई थी। सीवीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह फोन पर बात करता हुआ भी दिखाई दे रहा है। नई सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि अमृतपाल एक घर से निकलता है। इसके बाद वह कहीं जाता है और फिर लौटकर आ जाता है।

    इस दौरान वह फोन पर टहल-टहलकर आराम से बात कर रहा है। पुलिस अमृतपाल की तलाशी में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। उसके बारे में लगातार कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इससे पहले वह पुलिस से बचने के लिए हरियाणा पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस का कहना है कि वह उत्तराखंड भाग गया। अमृतपाल को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धर्मनगरी हरिद्वार के इंटरस्टेट बॉर्डर्स पर भी पुलिस ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है।

  • आज का राशिफल, 23 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 23 मार्च 2023

    मेष: एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप होगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न लें।

    वृष: प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। लाभ देगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

    मिथुन: फिजूलखर्ची ज्यादा होगी। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए काम करने का मन बनेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। जोखिम न लें।

    कर्क: अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

    सिंह: कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। किसी व्यक्ति के काम की जवाबदारी न लें। स्वयं के काम पर ध्यान दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। कार्यकुशलता कम होगी।

    कन्या: घर के छोटे सदस्यों संबंधी चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

    तुला: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि हो सकती है। सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी।

    वृश्चिक: वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    धनु: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के लिए प्रयास करें।

    मकर: कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरी में चैन रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ: नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी। आशंका व कुशंका रहेगी। कार्य में बाधा संभव है। उत्साह बना रहेगा।

    मीन: विवेक का प्रयोग करें। समस्याएं कम होंगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।