Blog

  • पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को किया सस्पेंड

    पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को किया सस्पेंड

    मोहाली: सोहाना थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को वीरवार को एसपी रैंक के एक अधिकारी के साथ नशे में बदसलूकी करने और उनका आदेश मानने से इनकार करने के आरोप में आज कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। मामले की जनाकारी देते हुए मोहाली के सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को निलंबित किया है।

    सूत्रों के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब गुरजीत सिंह ने किसी वरिष्ठ अधिकारी को नशे की हालत में दुर्व्यवहार किया हो। उसने पहले एक डीएसपी के साथ दुर्व्यवहार किया था। गुरजीत सिंह को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

  • पंजाबः पत्रकारों पर कार्रवाई, इस मामले में 9 को किया गिरफ्तार

    पंजाबः पत्रकारों पर कार्रवाई, इस मामले में 9 को किया गिरफ्तार

    संगरूरः जिलें की पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों पर बड़ी कार्रवाई है। दरअसल, पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में 9 स्थानीय पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संगूर मंदीप सिद्धू ने बताया कि आरोपी पत्रकार होने की आड़ में किसी भी अपराध की छोटी-मोटी घटनाओं के साथ-साथ कट-पेस्ट और प्रेरित वीडियो बनाते और एंकरिंग करते हैं और फिर पुलिस थानों में पहुंचते हैं और निचले स्तर पर दबाव बनाना शुरू करते हैं। पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को ब्लैकमेल करके पैसे हड़पने के एकमात्र उद्देश्य के साथ हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार निर्णयों को झुकाने की कोशिश करते थे। इसी के तहत इन पर आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

    पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह भी पता चला है कि उक्त पत्रकार कुछ पुलिस अधिकारियों और संबंधित विपक्षी दलों को ब्लैकमेल करते थे ताकि उनसे जबरन वसूली की जा सके, इस उद्देश्य से वे हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार ख़बरें करते थे। एसएसपी ने दावा किया कि कभी-कभी निम्न श्रेणी के पुलिस अधिकारी भी लापरवाही के लिए कार्रवाई के डर से उक्त पत्रकारों के शिकार हो जाते हैं।

    यहां तक ​​कि दूसरे विभागों के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी उनके रोजाना या महीनावार का शिकार होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि उक्त पत्रकारों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद उनके पास से फर्जी यैलो कार्ड और मीडिया कार्ड समेत अन्य सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें अपनी “नापाक” गतिविधियों के बारे में आम जनता से लगातार फोन आ रहे थे।

    गिरफ्तार पत्रकारों की सूचि इस प्रकार हैः-

    गिरफ्तार पत्रकार

    1)कुलदीप सगु

    2)लवप्रीत सिंह धांदरा

    3)राकेश कुमार गग्गी

    4) गुरदीप सिंह

    5) हरदेव सिंह @ शम्मी

    6) उपविंदर एस तनेजा

    7) रविंदर @ रवि टिब्बा

    8) अब्दुल गफ्फार

    9) बलदेव सिंह जनुहा

  • पंजाबः चुनाव से पहले बड़ी तैयारी में जुटी BJP, इन नेताओं के कटेंगे पत्ते

    पंजाबः चुनाव से पहले बड़ी तैयारी में जुटी BJP, इन नेताओं के कटेंगे पत्ते

    चंडीगढ़ः पंजाब में बीजेपी जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती है। दरअसल, जल्द ही बीजेपी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन होने जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ऐसे नेताओं को टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है, जिनका पूरे पंजाब या किसी खास हलके में प्रभाव है। भाजपा नेतृत्व ने उन नेताओं को दरकिनार करने का मन बना लिया है जो प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेस विज्ञप्ति तक सीमित हैं। इसके तहत अब प्रांतीय टीम का पुनर्गठन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते तक नई टीम पर मोहर लग जाएगा।

    इस टीम में मौजूदा टीम के कुछ सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, जबकि कुछ नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, जो राज्य की मौजूदा टीम में काम नहीं कर रहे हैं, उनकी छुट्टी तय हैं। 33 संगठनात्मक जिलों के एक दर्जन जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कुछ पूर्व मंत्रियों और विधायकों को शामिल करने के लिए बीजेपी अपनी राज्य टीम की टीम बढ़ाएंगी। इस संबंध में एक प्रस्ताव दो महीने पहले केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजा गया है।

    उल्लेखनीय है कि पंजाब में प्रांतीय टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और अध्यक्ष समेत 8 सचिव शामिल हैं। इनके अलावा, एक संगठन का एक महासचिव है जिसे संघ द्वारा एक बाहर के राज्य से तैनात है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अलावा राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू और फतेहजंग सिंह बाजवा बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

    इनमें बाजवा पूरी तरह से भगवा रंग में रंग गए हैं, जबकि राणा सोढ़ी संगरूर उपचुनाव में पार्टी के चुनाव प्रभारी रहे हैं। डॉ वेरका ने दिल्ली में बीजेपी के लिए एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया है। ऐसे में बाजवा, वेरका और सोढ़ी में से किसी एक को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा सकता है। कांग्रेस से आए इन नेताओं को समान पद दिया जाएगा।

  • जालंधरः कल इन 7 इलाकों में दोपहर 3 बजे तक लगेगा पॉवर कट 

    जालंधरः कल इन 7 इलाकों में दोपहर 3 बजे तक लगेगा पॉवर कट 

    जालंधर/वरुणः रविवार को शहर के सात इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी। दरअसल, फीडरों की मरम्मत कार्य को लेकर पावरकाम की तरफ से 7 इलाको में बिजली बंद करने का फैसला किया गया है।  बता दें कि, रविवार को शहर के 10 फीडरों की मरम्मत की जा रही है।

    इनमें 11 केवी, राम विहार, विवेकानंद कोल्डसोल गदाईपुर एक व दो, बाबा मंदिर बेदी गुरु अमरदास नगर इंडस्ट्रियल दो और तीन के फीडरों की मरम्मत का कार्य होगा। इसी के चलते फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री, गदाईपुर, गुरु अमरदास नगर, दादा कालोनी, संजय गांधी नगर और कनाल रोड में बिजली सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

    पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि मरम्मत को लेकर बिजली बंद रखी जा रही है। समय पर मरम्मत कार्य न किया जाए तो फीडर व ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ सकते हैं। ऐसा होने से परेशानी और भी बढ़ सकती है। मरम्मत कार्य के बाद बिजली फिर से बहाल कर दी जाएगी।

  • 15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती

    15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती

    जिला ऊना में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों के साथ की चर्चा

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना के सभी बड़ी विकास परियोजनाओं को 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आज डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सत्ती ने एक-एक परियोजना के वस्तुस्थिति पर चर्चा की और इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इन परियोजनाओं को जिला ऊना की जनता को समर्पित करेंगे। 

    छठे राज्य वित्तायोग ने बताया कि मिनी सचिवालय ऊना, मदर एंड चाइल्ड अस्तपाल, आईटीआई ऊना तथा मैहतपुर, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में टाइप-2 क्वार्टर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय, मिनी सचिवालय बंगाणा, ग्रामीण आजीविका केंद्र थाना कलां तथा सीएचसी थाना कलां का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा बसदेहड़ा में बन रहे 30 बेड के अस्पताल (सीएचसी) तथा जलग्रां स्टेडियम में कुछ कार्य बाकी है, जो 30 सितंबर तक पूरा होगा। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने सभी विभागों को समय सीमा को ध्यान में रख कर तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कॉन्ट्रेक्टर उपस्थित रहे। 

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में भिड़े कैदी, दी जान से मारने की धमकियां

    पंजाबः सेंट्रल जेल में भिड़े कैदी, दी जान से मारने की धमकियां

    पटियालाः सेंट्रल जेल में एक बार फिर से कैदियों और हवालातियों में भिड़ंत का मामला सामने आया है। जेल में निगरानी ड्यूटी कर रहे एक कैदी के साथ 5 हवालातियों ने पहले तो मारपीट की फिर जान से मारने की धमकियां दीं। कैदी ने इन हवालातियों को शोर मचाने से रोका था। पीड़ित कैदी की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पांचों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    कैदियों को परेशान कर रहे थे हवालाती

    कैदी हरजिंदर सिंह निवासी गांव नूरपुर सेठा जिला फिरोजपुर ने बयान दिया है कि उसकी डरामा बैरक नंबर दो में बतौर निगरानी ड्यूटी लगी हुई थी। इस बीच उसने पाया कि हवालाती अमर कल्याण निवासी धीरू की माजरी पटियाला, हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी प्रताप नगर पटियाला, हवालाती नवाब शाह निवासी गांव हुसतामपुर निआवली जिला सामबाद यूपी हाल निवासी लक्कड़ मंडी पटियाला, हवालाती रूबी शर्मा निवासी संता बंता पटियाला और हवालाती हरविंदर सिंह निवासी धीरू की माजरी पटियाला अपनी बैरक में काफी शोर-शराबा कर रहे थे। साथ ही हवालातियों की ओर से दूसरे कैदियों को परेशान भी किया जा रहा था। निगरानी ड्यूटी कर रहे कैदी ने हवालातियों को रोका, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं।

    मामले की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे जेल मुलाजिम

    इसी बीच शोर सुनकर जेल मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव करते कैदी हरजिंदर सिंह को हवालातियों से बचाते हुए अलग किया। उपचार के बाद कैदी अब ठीक है। पीड़ित कैदी के बयान पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पांचों हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जो कैदी कई वर्षों से जेल में बंदी के दौरान अच्छा व्यवहार करते हैं और जेल स्टाफ का भरोसा जीत लेते हैं। उन्हें जेल प्रशासन की ओर से निगरानी की ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक यह जेल के बंदियों के बारे में गुप्त सूचनाएं भी जेल प्रशासन को देते हैं।

  • जल बचाना है, न इसे व्यर्थ गंवाना है- गीत से समझाया पानी का महत्व

    जल बचाना है, न इसे व्यर्थ गंवाना है- गीत से समझाया पानी का महत्व

    ऊना/सुशील पंडित: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर जल जीवन मिशन के तहत जल शक्ति विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरुकता अभियान के तहत नटराज कलामंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायतों प्रंब व ठठल जबकि पूर्वी कलामंच द्वारा दुलैहड़ व सिंगां में स्वच्छ पेयजल के महत्व सहित विभागीय योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। 

    कलाकारों ने समूह गीत जल बचाना है, न इसे व्यर्थ गंवाना है, जल ही जीवन है, इसे जन-जन को समझाना है, के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को बताया कि जल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। जल बहुत कीमती है और इसे व्यर्थ में नहीं गंवाना चाहिए। कलाकारों ने प्रदूषित जल के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों बारे भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    इस बारे जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना मंडल विनोद धीमान ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में विलेज वाटर सेनिटेशन कमेटी का गठन किया गया है। समिति द्वारा गांव में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पर विशेष तौर पर निगरानी की जाती है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एफटीके किटें प्रदान की गई हैं जिनके माध्यम से जल का परीक्षण करके उसकी स्वच्छता जांची जाती है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए समिति सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  

    इस अवसर पर प्रंब की प्रधान आरती देवी, ठठल की प्रधान अमन ज्योति, दुलैहड़ के प्रधान नंद किशोर, सिंगां के प्रधान गुरदेव तथा बीआरसी पूनम सैणी व रेनू बाला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ 28.08.2022 ਨੂੰ

    ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਅੱਜ 28.08.2022 ਨੂੰ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ  ਮਿਤੀ 28 ਅਗਸਤ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਮਾਗਮ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜਥੇਦਾਰ ਜਰਨੈਲ ਸਿੰਘ ਡੋਗਰਾਂਵਾਲ ਐਗਜੈਕਟਿਵ ਮੈਂਬਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਭੋਗ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ ਉਪਰੰਤ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਰਾਗੀ, ਢਾਡੀ ਅਤੇ ਕਥਾਵਾਚਕ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਾਣੂੰ ਕਰਵਾਉਣਗੇ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਭਾਈ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ.

  • पंजाबः अस्पताल में सेहत विभाग की दबिश, जानें मामला

    पंजाबः अस्पताल में सेहत विभाग की दबिश, जानें मामला

    अमृतसरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, आज जिलें में हरियाणा की सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक जिलें के एक अस्पताल में हरियाणा और अमृतसर की सेहत विभाग ने रेड की है। सूचना मिली थी कि जिलें के एक अस्पताल में लिंग निर्धारण टेस्ट किया जाता था। जिसके तहत जिलें की सेहत विभाग ने हरियाणा की टीम से साथ कार्रवाई की है। अभी इस मामले को लेकर कोई भी अधिकारी कुछ नहीं कह रहा, जांच जारी है।

  • कांग्रेस नेता देसराज मोदगिल की वीरेंद्र कवर को सलाह, न लड़ें चुनाव

    कांग्रेस नेता देसराज मोदगिल की वीरेंद्र कवर को सलाह, न लड़ें चुनाव

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्र का एक गंभीर मुद्दा बहुत लंबे समय से चलता आ रहा है कुटलैहड़ क्षेत्र में पानी की समस्या बहुत लंबे समय से चलती आ रही है उसका सबसे पहले हल करने का प्रयास राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किया गया था और मूशाली जिला परिषद वार्ड है उसका पहले नाम धुंधला परिषद बार्ड होता था। कोडरा से लेकर तुतडू तक 17 पंचायतें हैं उनके लिए 13 करोड़ रुपये की स्कीम बनाई गई थी। जब यह स्कीम बनी  तो इसमे कुछ वर्षों तक त्रुटियां रहीं, इस स्कीम के पूरा होने तक पानी की जो डिमांड थी वह ओर भी बढ़ गयी और लोगों की पानी की जरूरत पूरी नही की गई। चुनाव जब आये तो उसमें यह पानी का मुद्दा बड़े जोर शोर से उठा और मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा चुनाव से पहले लोगो को कहा कि जैसे ही मैं चुनाब जीत के आता हूं 100 दिनों के अंदर पानी की समस्या का हल करूँगा ओर उन्होंने ओर बात कही की अगर मैं पानी की समस्या का हल नही कर पाया तो मैं दोबारा वोट मांगने नही आऊँगा। कांग्रेस नेता देसराज मोदगिल ने कहा  कि यह तो  बड़े अफ़सोस की बात है। कि वो जीते उसके बाद उनको बड़े मंत्रालय भी मिले ओर शक्तिशाली मंत्री भी रहे। यह बातें आज जिला मुख्यालय मैं एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के सचिव देशराज मोदगिल ने कहीं ।

    उन्होंने  सोचा था कि कुटलैहड़ में शक्तिशाली मंत्री आए हैं और वे बहुत सारी समस्याओं का हल करेंगे लोगों ने उनसे बहुत उम्मीदें लगाई थी परंतु जो उन्होंने पानी की दिक्कतों को लेकर वादा किया था वह उन पर खरे नहीं उतर पाए और 5 सालों तक पानी की समस्या से निजात नहीं दिला पाए पानी के लिए जो स्कीम आनी चाहिए थी वे उन्हें धरातल पर नहीं ला पाए और आज भी यह हालात है कि कुटलैहड़ क्षेत्र में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं बरसात का मौसम है पानी बरस रहा है किंतु लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं हर घर में नल तो सरकार ने लगवा दिये पाइपों का जाल बिछा दिया गया परंतु नल में पानी नहीं है और आज भी 8 दिन तक लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। 

    कांग्रेस नेता देशराज मोदगिल ने कहा लोग यह प्रश्न पूछ रहे हैं और हम भी यह प्रश्न पूछते हैं उन्होंने वायदा किया था कि पानी की समस्या से निजात नहीं दिलवा पाए तो वोट मांगने नहीं आएंगे अब हम यह पूछते हैं कि वह पानी की समस्या का हल तो नहीं कर पाए तो क्या वोट मांगने भी नहीं आएंगे और उनको आना भी नहीं चाहिए और वोट मांगने नहीं आना है तो उनको चुनाव भी नहीं लड़ना चाहिए और उनके द्वारा कहा गया कि वह चुनाव न लड़े इसलिए हम यह कहते हैं कि वे समस्या का हल नहीं कर पाए उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की सरकार कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आएगी और पानी की समस्या का हल भी करेगी।