ऊना/सुशील पंडित: इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने आज वार्ड नंबर 4 में अक्षर ज्ञान केंद्र में गरीब बच्चों को कापियां, पेंसिल, रबड़, फ्रूट्स, बिस्किट्स और इसके अलावा उन्हें बैठने के लिए दरियां दीं। इस मौके क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि जब हमारे क्लब के किसी भी मेंबर के बच्चे का जन्मदिन होता है तो हमारे सभी क्लब मेंबर स्लम एरिया में आकर बच्चों को सामग्री बांटते हैं। मैडम अनुराधा वर्मा ने बताया कि यह वह बच्चे हैं जो दुसरे प्रदेश से हमारे बीच में आए हैं और इधर-उधर घूमते रहते हैं उन बच्चों को यहां रखा जाता है।उन्होंने बताया कि हमारा क्लब हमेशा ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और ऐसे ही लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को गरीब बच्चों की सहायता करनी चाहिए। इस मौके अक्षर ज्ञान केंद्र की टीचर समाज सेविका प्रवीण कुमारी ने इनरव्हील ऊना उमंग क्लब का धन्यवाद किया और कहा कि ऊना उमंग क्लब हर काम में हमारे साथ है, चाहे वह बच्चों को लेकर या किसी गरीब कन्या का विवाह हो या कोई और कोई भी किसी प्रकार की सहायता हो। क्लब इन गरीब बच्चों की सहायता करता है और और इन बच्चों को सर्दियों में गर्म कपड़े हमेशा ही मुहैया करवाता है। इस मौके उन्होंंने ने इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के मेंबरों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके क्लब की सेक्रेटरी दीपिका सांची बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, परमिंदर, श्रुति जुनेजा, प्रियका मदान, साधना चड्ढा, रेणुका चौधरी, कमलेश वर्मा, एकता जैतक, सोनू शर्मा, नरेश कुमारी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सुकेली जसवाल, सोनिका शर्मा, अनुपमा शर्मा, सोनिया शर्मा, वैशाली धवन, रूपिंदर कौर, जसलीन कौर, परमिंदर कौर, रूपगणा, दीपिका ब्राह्मी, सुषमा लठ, चारवी, अंजू शर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, शिवानी साहनी आदि मौजूद रहीं।
Blog
-

महिला शक्ति से भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन: रीना शर्मा
ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर मंडल के ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा रक्कड़ कॉलोनी में महिला मोर्चा भाजपा की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा ने की जबकि मंडल प्रभारी अनु ठाकुर, प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा, वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की धर्मपत्नी मीना ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी भी इस बैठक में विशेष रूप से मौजूद रही। महिला भाजपा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू किए गए अभियान के तहत क्षेत्र की करीब दो दर्जन महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ा गया। इस मौके पर मंडल प्रभारी अनु ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाएं बताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कोरोनावायरस जैसे मुश्किल हालातों में भी एक तरफ प्रदेश के विकास को लगातार जारी रखा वहीं दूसरी तरफ महिला सशक्तिकरण के लिए भी अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके पर अनु ठाकुर ने कहा कि महिला शक्ति से भाजपा को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा अथाह विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस के विधायक या अन्य नेता वोट मांगने के लिए आप के दरबार आए तो आप एक बार उनसे यह जरूर पूछें कि विधायक पिछले 5 साल से कहां थे और उससे पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लिए कौन सा विकास कार्य करवाया। बैठक के दौरान महिला भाजपा कार्यकर्ताओं में बलविंदर कौर, मीनाक्षी चौधरी, पार्षद उर्मिला, रितु अशोत्रा, रजनी ठाकुर, नेहा, मनु ठाकुर, सुमन कुमारी, कुसुमलता, बीना देवी, निशा देवी, सुदेश कुमारी, मीना रानी, रेखा रानी, मधु देवी, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में जोगिंदर सिंह, जसपाल सिंह, मदनलाल जसवाल, रामकिशन, विजय कुमार, पवन कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, रामकिशन समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
-

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण
ऊना/सुशील पंडित: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व जलग्रां टब्बा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां व बसदेहड़ा के पोलिंग बूथों पर पहुंचीं।
यह अभियान नए वोट बनाने, वोट कटवाने व मतदाता सूचियों में किसी प्रकार की त्रुटि का शुद्धिकरण करने के लिए चलाया जा रहा है, जो आगामी 11 सितम्बर तक चलेगा। एसडीएम ने बूथां पर जाकर अभियान के लिए अभिहित अधिकारी व बीएलओ की कार्य प्रणाली का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने भरे जा रहे तीनां मतदाता फार्म 6, फार्म 7 व फार्म 8 की स्वयं जांच की। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह भी साथ में मौजूद रहे।
-

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही में मनाया जाएगा मेजर ध्यान चंद का जन्म दिवस
ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी विकास समिति और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वाधान में मेजर ध्यान चंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही मे धूमधाम से किया जाएगा। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी आदि के साथ-साथ मेजर ध्यान चंद् जी के जीवन पर भाषण भी करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चिंतपूर्णी विकास समिति के संयोजक अश्वनी कुमार धीमान ने बताया की इस बार वर्ष 2022 का राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम” एक समावेशी और फिट समाज के लिए एक प्रवर्तक के रूप में खेल” रहेगा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारत के खेल सितारों के जीवन से प्रेरणा लेकर खेल और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि खेलों से प्रेरणा लेकर अपने आप को स्वस्थ तथा सकारात्मक रख सके और खेलों के प्रति उनमें रुचि पैदा हो सके।
-

पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को किया सस्पेंड
मोहाली: सोहाना थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को वीरवार को एसपी रैंक के एक अधिकारी के साथ नशे में बदसलूकी करने और उनका आदेश मानने से इनकार करने के आरोप में आज कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया। मामले की जनाकारी देते हुए मोहाली के सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को निलंबित किया है।
सूत्रों के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब गुरजीत सिंह ने किसी वरिष्ठ अधिकारी को नशे की हालत में दुर्व्यवहार किया हो। उसने पहले एक डीएसपी के साथ दुर्व्यवहार किया था। गुरजीत सिंह को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
-

पंजाबः पत्रकारों पर कार्रवाई, इस मामले में 9 को किया गिरफ्तार
संगरूरः जिलें की पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों पर बड़ी कार्रवाई है। दरअसल, पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में 9 स्थानीय पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संगूर मंदीप सिद्धू ने बताया कि आरोपी पत्रकार होने की आड़ में किसी भी अपराध की छोटी-मोटी घटनाओं के साथ-साथ कट-पेस्ट और प्रेरित वीडियो बनाते और एंकरिंग करते हैं और फिर पुलिस थानों में पहुंचते हैं और निचले स्तर पर दबाव बनाना शुरू करते हैं। पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रतिद्वंद्वी पार्टियों को ब्लैकमेल करके पैसे हड़पने के एकमात्र उद्देश्य के साथ हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार निर्णयों को झुकाने की कोशिश करते थे। इसी के तहत इन पर आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि यह भी पता चला है कि उक्त पत्रकार कुछ पुलिस अधिकारियों और संबंधित विपक्षी दलों को ब्लैकमेल करते थे ताकि उनसे जबरन वसूली की जा सके, इस उद्देश्य से वे हमेशा अपनी इच्छा के अनुसार ख़बरें करते थे। एसएसपी ने दावा किया कि कभी-कभी निम्न श्रेणी के पुलिस अधिकारी भी लापरवाही के लिए कार्रवाई के डर से उक्त पत्रकारों के शिकार हो जाते हैं।
यहां तक कि दूसरे विभागों के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भी उनके रोजाना या महीनावार का शिकार होते रहते थे। पुलिस ने बताया कि उक्त पत्रकारों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद उनके पास से फर्जी यैलो कार्ड और मीडिया कार्ड समेत अन्य सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें अपनी “नापाक” गतिविधियों के बारे में आम जनता से लगातार फोन आ रहे थे।
गिरफ्तार पत्रकारों की सूचि इस प्रकार हैः-
गिरफ्तार पत्रकार
1)कुलदीप सगु
2)लवप्रीत सिंह धांदरा
3)राकेश कुमार गग्गी
4) गुरदीप सिंह
5) हरदेव सिंह @ शम्मी
6) उपविंदर एस तनेजा
7) रविंदर @ रवि टिब्बा
8) अब्दुल गफ्फार
9) बलदेव सिंह जनुहा
-

पंजाबः चुनाव से पहले बड़ी तैयारी में जुटी BJP, इन नेताओं के कटेंगे पत्ते
चंडीगढ़ः पंजाब में बीजेपी जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती है। दरअसल, जल्द ही बीजेपी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन होने जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ऐसे नेताओं को टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है, जिनका पूरे पंजाब या किसी खास हलके में प्रभाव है। भाजपा नेतृत्व ने उन नेताओं को दरकिनार करने का मन बना लिया है जो प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेस विज्ञप्ति तक सीमित हैं। इसके तहत अब प्रांतीय टीम का पुनर्गठन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते तक नई टीम पर मोहर लग जाएगा।
इस टीम में मौजूदा टीम के कुछ सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा, जबकि कुछ नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, जो राज्य की मौजूदा टीम में काम नहीं कर रहे हैं, उनकी छुट्टी तय हैं। 33 संगठनात्मक जिलों के एक दर्जन जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कुछ पूर्व मंत्रियों और विधायकों को शामिल करने के लिए बीजेपी अपनी राज्य टीम की टीम बढ़ाएंगी। इस संबंध में एक प्रस्ताव दो महीने पहले केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में प्रांतीय टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और अध्यक्ष समेत 8 सचिव शामिल हैं। इनके अलावा, एक संगठन का एक महासचिव है जिसे संघ द्वारा एक बाहर के राज्य से तैनात है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के अलावा राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू और फतेहजंग सिंह बाजवा बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
इनमें बाजवा पूरी तरह से भगवा रंग में रंग गए हैं, जबकि राणा सोढ़ी संगरूर उपचुनाव में पार्टी के चुनाव प्रभारी रहे हैं। डॉ वेरका ने दिल्ली में बीजेपी के लिए एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया है। ऐसे में बाजवा, वेरका और सोढ़ी में से किसी एक को प्रदेश पदाधिकारी बनाया जा सकता है। कांग्रेस से आए इन नेताओं को समान पद दिया जाएगा।
-

जालंधरः कल इन 7 इलाकों में दोपहर 3 बजे तक लगेगा पॉवर कट
जालंधर/वरुणः रविवार को शहर के सात इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी। दरअसल, फीडरों की मरम्मत कार्य को लेकर पावरकाम की तरफ से 7 इलाको में बिजली बंद करने का फैसला किया गया है। बता दें कि, रविवार को शहर के 10 फीडरों की मरम्मत की जा रही है।
इनमें 11 केवी, राम विहार, विवेकानंद कोल्डसोल गदाईपुर एक व दो, बाबा मंदिर बेदी गुरु अमरदास नगर इंडस्ट्रियल दो और तीन के फीडरों की मरम्मत का कार्य होगा। इसी के चलते फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री, गदाईपुर, गुरु अमरदास नगर, दादा कालोनी, संजय गांधी नगर और कनाल रोड में बिजली सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।
पावरकाम के डिप्टी चीफ इंजीनियर इंद्रपाल सिंह ने कहा कि मरम्मत को लेकर बिजली बंद रखी जा रही है। समय पर मरम्मत कार्य न किया जाए तो फीडर व ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ सकते हैं। ऐसा होने से परेशानी और भी बढ़ सकती है। मरम्मत कार्य के बाद बिजली फिर से बहाल कर दी जाएगी।
-

15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती
जिला ऊना में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों के साथ की चर्चा
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना के सभी बड़ी विकास परियोजनाओं को 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आज डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सत्ती ने एक-एक परियोजना के वस्तुस्थिति पर चर्चा की और इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इन परियोजनाओं को जिला ऊना की जनता को समर्पित करेंगे।
छठे राज्य वित्तायोग ने बताया कि मिनी सचिवालय ऊना, मदर एंड चाइल्ड अस्तपाल, आईटीआई ऊना तथा मैहतपुर, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में टाइप-2 क्वार्टर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय, मिनी सचिवालय बंगाणा, ग्रामीण आजीविका केंद्र थाना कलां तथा सीएचसी थाना कलां का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा बसदेहड़ा में बन रहे 30 बेड के अस्पताल (सीएचसी) तथा जलग्रां स्टेडियम में कुछ कार्य बाकी है, जो 30 सितंबर तक पूरा होगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने सभी विभागों को समय सीमा को ध्यान में रख कर तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कॉन्ट्रेक्टर उपस्थित रहे।
-

पंजाबः सेंट्रल जेल में भिड़े कैदी, दी जान से मारने की धमकियां
पटियालाः सेंट्रल जेल में एक बार फिर से कैदियों और हवालातियों में भिड़ंत का मामला सामने आया है। जेल में निगरानी ड्यूटी कर रहे एक कैदी के साथ 5 हवालातियों ने पहले तो मारपीट की फिर जान से मारने की धमकियां दीं। कैदी ने इन हवालातियों को शोर मचाने से रोका था। पीड़ित कैदी की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पांचों हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैदियों को परेशान कर रहे थे हवालाती
कैदी हरजिंदर सिंह निवासी गांव नूरपुर सेठा जिला फिरोजपुर ने बयान दिया है कि उसकी डरामा बैरक नंबर दो में बतौर निगरानी ड्यूटी लगी हुई थी। इस बीच उसने पाया कि हवालाती अमर कल्याण निवासी धीरू की माजरी पटियाला, हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी प्रताप नगर पटियाला, हवालाती नवाब शाह निवासी गांव हुसतामपुर निआवली जिला सामबाद यूपी हाल निवासी लक्कड़ मंडी पटियाला, हवालाती रूबी शर्मा निवासी संता बंता पटियाला और हवालाती हरविंदर सिंह निवासी धीरू की माजरी पटियाला अपनी बैरक में काफी शोर-शराबा कर रहे थे। साथ ही हवालातियों की ओर से दूसरे कैदियों को परेशान भी किया जा रहा था। निगरानी ड्यूटी कर रहे कैदी ने हवालातियों को रोका, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं।
मामले की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे जेल मुलाजिम
इसी बीच शोर सुनकर जेल मुलाजिम मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव करते कैदी हरजिंदर सिंह को हवालातियों से बचाते हुए अलग किया। उपचार के बाद कैदी अब ठीक है। पीड़ित कैदी के बयान पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने पांचों हवालातियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जो कैदी कई वर्षों से जेल में बंदी के दौरान अच्छा व्यवहार करते हैं और जेल स्टाफ का भरोसा जीत लेते हैं। उन्हें जेल प्रशासन की ओर से निगरानी की ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक यह जेल के बंदियों के बारे में गुप्त सूचनाएं भी जेल प्रशासन को देते हैं।
