Blog

  • Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! फूफा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, केस दर्ज

    Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! फूफा ने किया भतीजी से दुष्कर्म, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: देहात इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भतीजी को फूफा मनाली घूमाने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले को लेकर फूफा ने भतीजी को किसी को ना बताने को लेकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद घर में पहुंचकर एक माह के बाद डरी हुई लड़की ने परिवार को घटना के बारे में बताया था। परिवार ने घटना की शिकायत थाना फिल्लौर की पुलिस को दी।

    थाना फिल्लौर में 35 साल के व्यक्ति के खिलाफ अपहरण, रेप व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी होशियारपुर के एक गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश में एक विशेष टीम रेड कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है।

    आरोपी की 23 साल की भतीजी ने कहा कि 19 नवंबर को उसके फूफा घर से अपनी कार में घुमाने के लिए मनाली ले गया था। वहां उसके साथ रेप किया और उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। वह फूफा की धमकी से डर गई थी। फूफा उसे लगातार परेशान कर रहा था। इसलिए उसने फैमिली को पूरा घटनाक्रम बता दिया। जांच में यह बात आई है कि कुछ समय पहले ही आरोपी कुवैत से आया था। पुलिस ने विशेष टीमें बनाई हैं, जो आरोपी व्यक्ति की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर ऑटो और बाइक सवार में हुआ झगड़ा, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर ऑटो और बाइक सवार में हुआ झगड़ा, ट्रैफिक जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डॉक्टर बीआर अंबेडरकर चौक सहित अन्य चौंकों पर पुलिस ऑनलाइन चालान काटने में लगी हुई है। जहां पुलिस 4 चौकों पर लगे कैमरों से चालान तो रोजाना काटकर वाहवाही लूटने में लगी है, लेकिन दूसरी ओर लोगों को आ रही परेशानी का कोई हल नहीं निकाल रही। ऐसे में जब ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों से चौकों पर लोगों को आ रही परेशानी और जैबरा क्रॉसिंग के बारे में जागरूक ना होने को लेकर कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

    यही कारण है कि इस चौक पर भारी ट्रैफिक की समस्या को लेकर लोग आपस में उलझने लग गए। इसका ताजा मामला लवली ऑटो के बाहर देखने को मिला। जहां ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने के बाद चौक पर करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद घटना स्थल पर ट्रैफिक भी जाम हो गया। मामले की जानकारी देते हुए ऑटो चालक ने बताया कि वह लाइट पर खड़ा था। ग्रीन लाइट होते ही उसने बाइक सवार को कहा कि साइड हो जाए। तभी बाइक सवार ने अचानक ऑटो को जोर से टांग मार दी। ऑटो चालक के अनुसार जब उसने पूछा कि टांग क्यों मारी।

    तो बाइक सवार ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में उसे चक्कर आ गए। इसके बाद 2 अन्य युवक भी आकर उसे पीटने लगे। ऑटो में बैठी सवारियों ने उसको बचाया। घटना के बाद ऑटो चालक के परिजन मौके पर पहुंचे और महिलाओं ने भी जोरदार हंगामा किया। कुछ देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी चलती रही। दूसरी ओर, बाइक सवार का कहना है कि ऑटो चालक ने उस पर पहले हमला किया और उसने अपनी सुरक्षा में जवाब दिया। घायल ऑटो चालक की ओर से शिकायत थाना नंबर 4 की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: बुआ के बेटे ने करवाया हमला, 12 दिन बाद युवक की मौत, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बुआ के बेटे ने करवाया हमला, 12 दिन बाद युवक की मौत, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के थाना पतारा के अंतर्गत आते बुआ के बेटे द्वारा दोस्तों के संग मिलकर युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले के 12 दिन बाद युवक ने इलाज दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा को बढ़ाकर हमले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य व पांचवा आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई है। मृतक की पहचान तल्लन निवासी तेजिंदर सिंह उर्फ निक्का के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी आदमपुर राजीव कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को शाम के 6:00 बजे के करीब तेजिंदर सिंह अपने बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था। तभी गाड़ी में आए अज्ञात हमलावरों द्वारा उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें तेजिंदर को गंभीर रूप से चोटें आई। तेजिंदर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया था। पुलिस ने तेजिंदर की मां बलविंदर कौर के बयान दर्ज करके हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन इलाज दौरान 8 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया।

    इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। वहीं पुलिस ने 8 और 9 की दरमियानी रात को वारदात में शामिल 5 आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परजिंदर सिंह, जसकरण सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मोहित, जिंदर उर्फ लाडी के रूप में हुई है।

    डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान पता लगा की मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह है। जो की मृतक तेजिंदर की बुआ का बेटा है। तेजिंदर और गुरदीप की आपस में पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते गुरदीप ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया था। डीएसपी ने बताया कि आरोपी गुरदीप को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है। वही गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Punjab News: नोटिस मामले में नवजोत कौर सिद्धू ने दी सासंद रंधावा को चेतावनी, पढ़े आदेश की कॉपी

    Punjab News: नोटिस मामले में नवजोत कौर सिद्धू ने दी सासंद रंधावा को चेतावनी, पढ़े आदेश की कॉपी

    अमृतसरः पंजाब में 2027 के विधान सभा चुनावों से पहले एक बार फिर से कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। हालांकि यह कलह काफी देर से सामने आ रही थी, लेकिन पंजाब प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग इसे दरकिनार कर रहे थे और अंदरूनी कलह के दावों को झूठा बता रहे थे। लेकिन अब नवजोत कौर सिद्धू द्वारा जब खुलकर विरोध किया जा रहा है तो राजा वडिंग ने इन मामलों को लेकर चुप्पी साधी हुई है। दूसरी ओर सासंद सुखजिदंर रंधावा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

    बीते दिन उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस जारी करके माफी मांगने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र में कहा कि अगर सिद्धू माफी नहीं मांगती तो 7 दिनों में उनके नोटिस का वह जवाब दे, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर अब पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने सांसद सुखजिंदर रंधावा के कानूनी नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने बयानों पर अडिंग हैं।

    सिद्धू ने नोटिस को निराधार बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रंधावा इसे वापिस नहीं लेते हैं, तो वह भी कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अंतर्गत आती हैं और मीडिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। बता दें 2022 के चुनावों के दौरान भी कांग्रेस में इसी तरह से अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई थी और इसी कारण कांग्रेस को हार का सामना भी करना पड़ा था। ऐसे में एक बार फिर से 2027 के चुनावों से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह कई मायने निकाल रही है और कांग्रेस पार्टी के लिए यह चिंता का विषय है।

  • Punjab News: सिद्धू पर लगे पार्षदों से 20-25 लाख लेने के आरोप

    Punjab News: सिद्धू पर लगे पार्षदों से 20-25 लाख लेने के आरोप

    सिद्धू के खिलाफ पूर्व निकाय मंत्री करेंगे कानूनी कार्रवाई

    अमृतसरः पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से सियासी भूचाल आया हुआ है। एक ओर नवजोत कौर सिद्धू द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप बाजवा, सासंद सुखजिंदर रधावा पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। दूसरी ओर अब अमृतसर के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सौरव मिट्ठू मदान ने नवजोत कौर सिद्धू और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 में मैडम सिद्धू ने टिकट के बदले कई पार्षदों से 20-25 लाख रुपये लिए थे। मिट्ठू ने दावा किया कि उनके पास इसके ठोस सबूत हैं और जल्द ही पूरी लिस्ट जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू कपल की सोच और भाषा कांग्रेस विरोधी है और पार्टी के खिलाफ बिना सबूत के आरोप लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। दूसरी ओर अकाली दल छोड़ कांग्रेस में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने डा. नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि पार्टी में पैसे देकर आने के उनके दावे पूरी तरह निराधार हैं। जोशी ने बताया कि वकील की सलाह लेकर डा. सिद्धू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। जोशी ने कहा कि उन्होंने न तो किसी से पैसा लिया और न ही दिया, और कैबिनेट मंत्री रहते भी पार्टी को फंड नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा के कारण ही पार्टी जॉइन की और हमेशा सेवा भाव से राजनीति में शामिल हुए। जोशी ने आरोप लगाया कि डा. सिद्धू बिना किसी ठोस सबूत के सभी पर आरोप लगा रही हैं और उनके बयान पूरी तरह व्यक्तिगत और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा कि यदि टिकट पाने के लिए पैसा देना जरूरी होता, तो वह राजनीति ही नहीं करते। वहीं मिट्ठू ने सिद्धू पर बीजेपी में शामिल होने की तैयारी का भी आरोप लगाया और इसे सोची-समझी साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि मैडम सिद्धू की ओर से 500 करोड़ रुपये के बहाने मुख्यमंत्री बनने के दावे पूरी तरह झूठे हैं। मिट्ठू ने पार्टी हाईकमान की ओर से सिद्धू की सस्पेंशन को सही और साहसिक फैसला बताया और जनता से अपील की कि कांग्रेस विरोधी गतिविधियों में शामिल न हों। जिला अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी निजी लाभ नहीं लिया और पार्टी हाईकमान के भरोसे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मिट्ठू मदान का नाम पहले दशहरे के दौरान अमृतसर जौड़ा फाटक रेलवे कांड में भी सामने आया था, जिसमें सिद्धू परिवार ने उन्हें बचाने के प्रयास किए थे।
  • आज का राशिफल, 10 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 10 दिसंबर 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। ऐसे में आज 10 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि, कुछ राशियों को निर्णय लेने में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का फल जल्दी ही आपको मिलेगा। आज आप अपने कार्यों पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे तो अपने काम में बढ़िया परफॉर्म करेंगे।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि करेगी। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना या बढ़ाना चाह रहे हैं, तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी।

     

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आपके अंदर आ रहे सकारात्मक बदलाव से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे।

     

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में अपना समय नष्ट न करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे।

     

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आज बेवजह की उलझनों से दूर होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए जरूर निकालें।

    तुला राशि: आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। रिश्तेदार से चल रही अनबन किसी की मध्यस्थता से हल होगी।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

     

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीदें करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर किसी प्रकार का निर्णय न लें।

     

    कुम्भ राशि:आज नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता मिलेगी।

     

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो जरूर सफलता मिलेगी।

  • Jalandhar News : सड़क पर रोती हुई मिली बच्ची, लोगों ने आधे घंटे में परिजनों को तलाशा

    Jalandhar News : सड़क पर रोती हुई मिली बच्ची, लोगों ने आधे घंटे में परिजनों को तलाशा

    जालंधर, ENS: महानगर के बस्ती दानिश बंदा इलाके में एक छोटी बच्ची सड़क किनारे रोते हुए मिली। स्थानीय दुकानदार और राहगीर जब उसे देखने गए तो बच्ची घबरा रही थी और जोर-जोर से रो रही थी। करीब 6 साल की बच्ची को लोगों ने तुरंत संभाला। उसका नाम पूछा गया तो उसने बस इतना ही कहा कि उसका नाम समायरा है। अपनी उम्र के हिसाब से बच्ची अपने पिता का नाम नहीं बता पाई। अपने घर का पता या गली भी याद नहीं था।

    समायरा ने ठंड से बचने के लिए ग्रे रंग का गर्म सूट और पैरों में बूट पहने हुए थे। स्थानीय लोगों ने उसे पानी दिया और धीरे-धीरे उसका डर कम करने की कोशिश की।

    परिजनों की तलाश में 2 किलोमीटर तक स्कूटी पर घूमाया
    समायरा के आसपास के लोग तुरंत उसे स्कूटी पर बैठाकर लगभग 1-2 किलोमीटर तक घुमाए। हर गली, हर नुक्कड़ और हर चौराहे पर जाकर लोगों ने पूछा, “क्या यह आपका बच्चा है?” लेकिन मासूम समायरा किसी भी जगह को पहचान नहीं पाई। करीब आधा घंटा तक चलने वाली यह खोज नाकाम रही।

    मां लवली ने दूर से ही पहचान बच्ची को पहचाना
    जब लोग थककर वापस लौट रहे थे, तभी समायरा को उसकी मां लवली ने दूर से पहचान लिया। अपनी बेटी को देखकर लवली की आंखों में आंसू आ गए और वह तेजी से दौड़ती हुई उसके पास पहुंची।

    मां ने पूरी घटना बताई
    लवली ने बताया आज घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। समायरा और दूसरे बच्चे बाहर खेल रहे थे। खेलते-खेलते आवारा कुत्ते बच्चों के पीछे पड़ गए, जिससे समायरा डर गई। डर के कारण वह तेजी से भाग गई और दूसरी गली में चली गई। जब हमने देखा कि वह बाहर नहीं है, तो हम 15-20 मिनट से उसे खोज रहे थे।

    परिवार ने मददगारों का किया धन्यवाद
    समायरा के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार खुशियों से भर गया। उन्होंने सभी नेकदिल लोगों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने समय पर बच्ची को संभाला और सुरक्षित घर तक पहुंचाने में मदद की। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

     

  • Punjab News : पत्नी की हत्या कर फरार पति का रेलवे ट्रैक से शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News : पत्नी की हत्या कर फरार पति का रेलवे ट्रैक से शव बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर। रेलवे स्टेशन के पास बनी एक धर्मशाला में सोमवार रात एक महिला का शव कमरे में पड़ा मिला था। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की उसके पति ने ही गला घोटकर हत्या की और फरार हो गया था। वहीं, आज फरार पति का शव सुबह जंडियाला गुरु के पास रेलवे फाटक से बरामद हुआ है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस टीम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कल देर शाम धर्मशाला में एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि करीब 38 साल महिला बिस्तर पर मृत पड़ी थी और शुरुआती जांच में उसकी मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है।

    जांच के दौरान पता चला कि दोनों 2 दिसंबर को धर्मशाला में रुके थे और खुद को पति-पत्नी बता रहे थे। उन्हें 5 दिसंबर को लौटना था, लेकिन ट्रेन कैंसिल होने का हवाला देकर रुक गए। लड़के ने धर्मशाला मैनेजमेंट को बताया था कि वह शाम 7 बजे ATM से पैसे निकालकर वापिस आ रहा है, लेकिन वापिस नहीं लौटा। जब लड़का काफी देर तक वापिस नहीं आया, तो धर्मशाला मैनेजमेंट ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो लड़की की लाश मिली। इसी बीच, आज सुबह GRP ने जंडियाला गुरु के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक की लाश बरामद की।

    पहचान के बाद पता चला कि यह वही लड़का है जो लड़की के साथ धर्मशाला में रुका था। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों परिवारों को सूचित कर दिया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

  • पंजाब में ईमानदारी की मिसाल: एंटी करप्शन डे पर मान सरकार के 10 बड़े फैसले

    पंजाब में ईमानदारी की मिसाल: एंटी करप्शन डे पर मान सरकार के 10 बड़े फैसले

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम छेड़ी है, वह न केवल प्रदेश की तस्वीर बदल रही है, बल्कि पूरे देश के लिए एक नई मिसाल भी पेश कर रही है। सत्ता में आने के बाद से मान सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे तो कईं बड़े और क्रांतिकारी कदम उठाए है, उनसे आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते है कि पारदर्शिता और जवाबदेही के इस नए युग में पंजाब तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज पंजाब की जनता खुले दिल से कह रही है कि ‘यही तो सरकार चाहिए थी, जो हमारे लिए काम करे, हमें लूटे नहीं।’

    पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए सबसे क्रांतिकारी 10 कदमों का हम ज़िक्र कर रहे है जिसमें पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 9501200200 का शुभारंभ, जो 23 मार्च 2022 को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर लॉन्च किया गया था। मुख्यमंत्री ने इसे अपना ‘पर्सनल व्हाट्सएप नंबर’ बताते हुए कहा था कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगे, तो इनकार न करें, बल्कि उसका वीडियो या ऑडियो बनाकर इस नंबर पर भेज दें। यह साहसिक पहल दिल्ली मॉडल से प्रेरित थी और आज यह हेल्पलाइन पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से हजारों शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं और दर्जनों भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

    दूसरा बड़ा कदम है ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ पोर्टल का शुभारंभ, जिससे संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन आया है। नवंबर 2024 में लॉन्च की गई इस योजना के तहत अब नागरिक अपने ज़िले के किसी भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपत्ति का पंजीकरण करवा सकते है और पूरी प्रक्रिया 48 घंटे में पूरी हो जाती है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि दशकों से संपत्ति पंजीकरण एक जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया मानी जाती थी, जिसमें रिश्वतखोरी का बोलबाला था। अब केवल 500 रुपये में ऑनलाइन सेल डीड तैयार हो जाती है और व्हाट्सएप के जरिए रियल टाइम अपडेट मिलते रहते हैं। यह भारत में अपनी तरह की पहली पहल है जो संपत्ति पंजीकरण में पारदर्शिता ला रही है।

    तीसरा महत्वपूर्ण कदम है जमाबंदी और भूमि अभिलेखों का पूर्ण डिजिटलीकरण। पंजाब सरकार ने jamabandi.punjab.gov.in पोर्टल के माध्यम से संपत्ति रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है। नागरिक अब केवल 20 रुपये के नाममात्र शुल्क में अपने दस्तावेज घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। पहले राजस्व विभाग में दलालों और भ्रष्ट अधिकारियों का जाल था, जहां हर छोटे-बड़े काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी। अब सारा काम ऑनलाइन होने से रिश्वतखोरी की गुंजाइश खत्म हो गई है। राजस्व विभाग के लिए विशेष हेल्पलाइन 8184900002 और एनआरआई के लिए 9464100168 नंबर भी जारी किए गए है।

    चौथा बड़ा कदम है ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ और ‘भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार’ योजनाओं का क्रियान्वयन। फरवरी 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत पंजाब भर में 11,600 से अधिक कैंप आयोजित किए गए, जहां 44 महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं जैसे आवासीय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पेंशन, श्रम पंजीकरण आदि गांव-गांव, मोहल्ला-मोहल्ला में उपलब्ध करवाई गईं। मुख्यमंत्री ने कहा, “अब लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकारी अधिकारी लोगों के द्वार पर जाकर सेवाएं देंगे।” हर तहसील में रोजाना चार कैंप लगाए जाते हैं, जहां एसडीएम, तहसीलदार, डीएसएसओ, डीएफएसओ, एसएचओ जैसे महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहते है।

    पांचवां कदम है मुख्यमंत्री विंडो (सीएम विंडो) की स्थापना, जो जून 2024 में सभी जिलों में शुरू की गई। यह एक अभूतपूर्व पहल है जो नागरिकों और सरकार के बीच सीधा संवाद सुनिश्चित करती है। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों (डीसी) और एसएसपी को सीधे तौर पर जवाबदेह ठहराया है और स्पष्ट किया है कि उनके अधिकार क्षेत्र में होने वाली किसी भी भ्रष्टाचार या लापरवाही की घटना के लिए वे सीधे जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, “प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर कड़ी निगरानी रखनी होगी और किसी भी दुराचार पर तत्काल कार्रवाई करनी होगी।” यह दृष्टिकोण भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की सख्ती को दर्शाता है।

    छठा महत्वपूर्ण कदम है पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को मजबूत बनाना और उसे स्वायत्तता प्रदान करना। विजिलेंस ब्यूरो ने 2024 में दर्जनों बड़े भ्रष्टाचार मामलों में कार्रवाई की है। सितंबर 2024 में एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, अगस्त 2024 में एक सहकारी निरीक्षक को 15,000 रुपये की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया, एक पीएसपीसीएल जूनियर इंजीनियर को गूगल पे के ज़रिए 11,500 रुपये की रिश्वत लेने पर पकड़ा गया, एक पुलिस इंस्पेक्टर को 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया, और जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के भूमि अधिग्रहण घोटाले में 5.49 करोड़ रुपये के मामले में एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाइयां भ्रष्ट अधिकारियों में खौफ पैदा कर रही हैं।

    सातवां बड़ा कदम है डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस (डीएसडी), जो दिसंबर 2023 में ‘भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार’ के नाम से शुरू की गई। इस योजना के तहत नागरिक 1076 नंबर पर कॉल करके अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट ले सकते है और 43 महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना गवर्नमेंट टू सिटीजन (जी2सी) सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोगों को सरकारी कार्यालयों में घंटों इंतजार न करना पड़े। अब सरकार उनके घर तक पहुंचेगी।” इस योजना से लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

    आठवां कदम है पंजाब एंटी रेड टेप एक्ट 2021 और पंजाब एंटी रेड टेप रूल्स 2022 का कड़ाई से पालन। इन नियमों के तहत सरकारी विभागों में अनावश्यक लालफीताशाही और देरी को खत्म करने के प्रावधान किए गए है। अब सभी सेवाओं के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है और यदि कोई अधिकारी बिना वैध कारण के काम में देरी करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है। यह कानून बेवजह की देरी और भ्रष्टाचार को रोकने में कारगर साबित हो रहा है।

    नौवां महत्वपूर्ण कदम है ई-प्रोक्योरमेंट और ई-टेंडरिंग सिस्टम का कड़ाई से पालन। पंजाब सरकार ने सभी विभागों में ऑनलाइन टेंडरिंग को अनिवार्य कर दिया है, जिससे टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। पहले मैनुअल टेंडरिंग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था, ठेकेदारों और अधिकारियों के बीच मिलीभगत होती थी, और अधिक दरों पर काम दिए जाते थे। अब ऑनलाइन प्रक्रिया से हर चरण में जवाबदेही तय है और देश के किसी भी कोने से योग्य ठेकेदार बिड कर सकते है।

    दसवां और सबसे प्रभावी कदम है पुलिस और नशा तस्करों से मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई। मान सरकार ने स्पष्ट किया है कि रिश्वत लेने वाले और नशा माफिया के साथ साठगांठ करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस सख्ती का असर यह हुआ है कि भ्रष्ट अधिकारियों में डर का माहौल है और वे अब खुलेआम रिश्वत मांगने से कतराते है।

    इन दस बड़े कदमों का असर पंजाब के राजस्व में भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है। अगस्त 2024 में पंजाब सरकार को भूमि और संपत्ति पंजीकरण से 440.92 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो अगस्त 2023 के 349.26 करोड़ रुपये की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि इस बात का सबूत है कि भ्रष्टाचार कम होने से न केवल जनता को राहत मिली है, बल्कि सरकारी खजाने में भी इजाफा हुआ है। पहले बिचौलिए और भ्रष्ट अधिकारी पैसा हड़प लेते थे, अब वह पैसा सरकारी खजाने में जा रहा है।

    पंजाब की जनता मान सरकार की इन पहलों से काफी खुश है। लुधियाना के एक किसान बलविंदर सिंह कहते हैं, “पहले जमाबंदी निकलवाने के लिए पटवारी को रिश्वत देनी पड़ती थी। अब मैं घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन निकाल लेता हूं। यह सरकार सचमुच ईमानदार है।” जालंधर की एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता सुखविंदर कौर बताती हैं, “आप दी सरकार, आप दे द्वार योजना ने गांव की गरीब महिलाओं को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। अधिकारी खुद गांव में आकर पेंशन और अन्य सर्टिफिकेट बना देते हैं।”

    विशेषज्ञों का मानना है कि मान सरकार द्वारा उठाए गए ये कदम दूरगामी परिणाम देंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह कहते है, “तकनीकी का उपयोग करके सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और सुलभ बनाना एक क्रांतिकारी कदम है। यह न केवल भ्रष्टाचार रोकता है, बल्कि जनता में सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ाता है। मान सरकार ने यह साबित कर दिया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है।”

    मान सरकार की इन पहलों ने न केवल पंजाब में बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी चर्चा का विषय बना दिया है। कई राज्यों ने पंजाब मॉडल को अपनाने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “हमारा सपना है कि पंजाब भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बने। हमने जो दस बड़े कदम उठाए हैं, वे इसी दिशा में हैं। हम जनता से वादा करते हैं कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब को लंदन, पेरिस या कैलिफोर्निया नहीं, असली पंजाब बनाना है, जहां ईमानदारी और मेहनत की कद्र हो।”

    मान सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अभियान राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि जनहित में चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरे पास पुरानी सरकारों जैसी लाल डायरी नहीं है, केवल हरी डायरी है। हम किसी से बदला नहीं लेंगे, लेकिन जो पंजाब की जनता और खजाने को लूटेगा, उसे उसके पापों का हिसाब देना होगा।” यह बयान जनता में बड़ी उम्मीद जगाता है कि मान सरकार सचमुच भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर है।

    पंजाब सरकार अब भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को और मजबूत करने की योजना बना रही है। जल्द ही अधिक सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन लाया जाएगा और डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और सुदृढ़ किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिसके जरिए नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे और उनकी रियल टाइम ट्रैकिंग कर सकेंगे। इसके अलावा, सभी विभागों में कैमरा सर्विलांस और डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम भी लागू किया जा रहा है, जिससे अधिकारियों की जवाबदेही तय हो सके।

    पंजाब में मान सरकार द्वारा शुरू किया गया भ्रष्टाचार विरोधी अभियान एक ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले समय में पंजाब को देश का सबसे पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। दस बड़े कदमों के जरिए मान सरकार ने यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति हो, तकनीकी का सही इस्तेमाल किया जाए, और जनता को साथ लिया जाए, तो भ्रष्टाचार जैसी बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है। पंजाब की जनता आज गर्व से कह सकती है कि “यह सरकार है हमारे लिए, हमारे द्वार पर, हमारी सेवा में।”

  • हर बेटी की सुरक्षा अब 24×7: मान सरकार ने शुरु किया प्रोजेक्ट हिफाजत, घरेलू हिंसा के खिलाफ ऐतिहासिक पहल

    हर बेटी की सुरक्षा अब 24×7: मान सरकार ने शुरु किया प्रोजेक्ट हिफाजत, घरेलू हिंसा के खिलाफ ऐतिहासिक पहल

    चंडीगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा पंजाब की भगवंत मान सरकार के लिए शुरू से ही प्राथमिकता रही है. यही कारण है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है | पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा ‘प्रोजेक्ट हिफ़ाज़त’ (Project Hifazat) महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सम्मान के लिए शुरू की गई एक पहल है, जिसका लक्ष्य हिंसा और उत्पीड़न की रिपोर्ट करने से रोकने वाले डर को खत्म करना है, जिसके तहत 181 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से 24 घंटे तत्काल सहायता प्रदान की जाती है, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, या किसी अन्य दुर्व्यवहार के डर को खत्म करना।

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर, पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ की शुरुआत की थी । इस परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के पीड़ितों के लिए प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करना है। पंजाब सरकार के इस मिशन का मकसद सभी की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। यह प्रोजेक्ट पीड़ितों तक सहायता पहुंचाने और एक एकीकृत सहायता प्रणाली प्रदान करने में सहायक होगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को सहायता प्रदान करना है जो घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं, कार्यस्थल पर उत्पीड़न झेलती हैं या किसी भी प्रकार की हिंसा का सामना करती हैं लेकिन डर के कारण अपनी समस्याओं को व्यक्त नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को अपने मोबाइल फोन की संपर्क सूची में 181 नंबर अवश्य जोड़ लेना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा की स्थिति में वे बिना डर के हमसे संपर्क कर सकें।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना पंजाब को खुशहाल और सुरक्षित प्रदेश बनाना है। यह तभी संभव होगा जब प्रदेश की महिलाएं भयमुक्त होकर जीवन व्यतीत करेंगी। उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ इस दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं के बावजूद, समय पर सहायता उपलब्ध कराने में अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं। ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच तालमेल को सुचारू बनाकर इन समस्याओं को हल करने के लिए तैयार किया गया है। यह सुनिश्चित करेगा कि पीड़ितों को तत्काल सहायता मिले।

    यह हेल्पलाइन संकट की स्थिति में महिलाओं और बच्चों को तुरंत सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेगी। कॉल को इमरजेंसी, नॉन-इमरजेंसी या सूचना के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा, और इमरजेंसी मामलों को तुरंत इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS-112) को ट्रांसफर किया जाएगा। यह पहल सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब पुलिस और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीच समन्वय को बढ़ावा देगी। यह सहयोग बचाव कार्यों, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता और मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमिश्नरों की निगरानी में जिला कार्यक्रम अधिकारी करेंगे। पीड़ितों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए प्रत्येक जिले में समर्पित वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

    गैर-आपातकालीन मामलों में, वन-स्टॉप सेंटर (OSC), जिला बाल सुरक्षा इकाइयां (DCPUs) और महिला सशक्तिकरण के जिला केंद्रों के माध्यम से मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पीड़ितों को शेल्टर होम और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम कॉल ट्रैफिक का प्रबंधन करेगा, महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा और निगरानी व मूल्यांकन के लिए रिपोर्ट तैयार करेगा। डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “प्रोजेक्ट हिफाज़त के जरिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी पीड़ित उपेक्षित या असहाय महसूस न करे। यह पहल एक सुरक्षित वातावरण बनाएगी और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए सशक्त बनाएगी।”

    कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा के किसी भी मामले की रिपोर्ट करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 और 1098 पर कॉल करें। कानूनी और सामाजिक सहायता को मजबूत करते हुए, ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ घरेलू हिंसा अधिनियम और पोक्सो अधिनियम सहित प्रमुख कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सुधार करेगा, जिससे समाज को अधिक सुरक्षित और न्यायसंगत बनाया जा सकेगा। मान सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ (Project Hifazat) सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है। यह हर उस बेटी, बहन और माँ के लिए एक भावनात्मक सहारा है, जो आज भी घर की चारदीवारी या कार्यस्थल के अंधेरे कोने में डर के साए में जी रही है। हिफाज़त सिर्फ़ एक परियोजना नहीं, यह लाखों आँखों में भरी गई नई उम्मीद है कि अब पंजाब में बेटियाँ डरकर नहीं, बल्कि गर्व से सिर उठाकर जीएँगी।