Blog

  • Punjab News : पानी के इंजन और बिजली की मोटरों सहित एक गिरफ्तार, 3 फरार, देखें वीडियो

    Punjab News : पानी के इंजन और बिजली की मोटरों सहित एक गिरफ्तार, 3 फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : दीनानगर पुलिस द्वारा विभिन्न किसानों के खेतों से पानी के इंजन और बिजली की मोटरों सहित अन्य किसानों का सामान चोरी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।व गिरफ्तार आरोपी की पहचान मासिक अली उर्फ मस्कीन अली के तौर पर हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दीनानगर थाना प्रभारी दिल प्रीत सिंह ने बताया कि एसआई गुरनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मुखबिर खास की सूचना पर हाईवे नाका पनियार पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे।

    चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी (ऑटो) दीनानगर की तरफ से आया। उसे रोक कर छोटे हाथी में लदे सामान को चैक किया तो उसमें से 4 इंजन डीजल, 3 पानी वाली बिजली की मोटरें और 1 मोटर, लुबी कंपनी के तीन हार्स पावर, 3 मोटर देशी, 06 डिलीवरी पाइप लोहे के इंजन व मोटर बरामद हुए हैं। जब ऑटो चालक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त सामान चोरी किया है।

    जिसे आज बेचने के लिए वह अमृतसर जा रहा था। पुलिस ने ऑटो चालक मासिक अली उर्फ मस्कीन अली को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि सुरमू पुत्र नजीर, सुरमू पुत्र माखन दीन निवासी तेजा विला फतेहगढ़ बटाला और नूरहसन निवासी धमराई थाना दीनानगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: Manni Dhaba के मालिक की मौत का मामला, एक पत्रकार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Manni Dhaba के मालिक की मौत का मामला, एक पत्रकार गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने ढाबा मालिक अनिल कुमार मनी की मौत के मामले में न्यूज पोर्टल के रिपोर्टर दीपक राणा उर्फ ​​दीपक थापर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 121 दिनांक 26.11.2024 थाना डिवीजन नं. 4. धारा 105, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी एसीपी निर्मल ने कहा कि यह घटना 20 नवंबर को हुई थी, जब दीपक राणा सहित व्यक्तियों का एक समूह कथित तौर पर अनिल कुमार पर नेहरू गार्डन स्कूल के पास मनी ढाबा पर कीड़े प्रभावित सब्जियां बेचने का आरोप लगाता रहा।

    पीड़ित और उनके बेटे मानव मनी द्वारा बार-बार अनुरोध करने किया गया कि उनके पिता अनिल हार्ट के मरीज है, लेकिन पत्रकारों के समूह ने कथित तौर पर उन्हें परेशान करना जारी रखा। इस मामले के दौरान अनिल गंभीर तनाव में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अनिल का बेटा उपचार के लिए पिता को अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पीड़िता के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

    जिसके बाद आरोपी दीपक राणा को 27 नवंबर को कांग्रेस भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है और कथित तौर पर झगड़े की लाइव-स्ट्रीमिंग करने वाले अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। एसीपी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है जहां उत्पीड़न के कारण सीधे तौर पर जान चली गई।

  • Punjab News: तेज रफ्तार PRTC Bus की Ambulance में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार PRTC Bus की Ambulance में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    पटियालाः समाना से पटियाला आ रही एक एंबुलेंस और पीआरटीसी बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। वहीं घटना को लेकर एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि हादसा पीआरटीसी बस ड्राइवर के ओवरटेक करने की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही घायलों को समाना से पटियाला लेकर आ चुके थे। कल्स्टर लीडर पटियाला से अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने बताया कि एबुलेंस मरीज को लेकर राजिंदरा अस्पताल लेकर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले स्टाफ का हालचाल पूछा।

    जिसके बाद उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने ओवरटेक करते हुए आ रही और उसकी टक्कर एबुलेंस से हो गई। अमनदीप सिंह ने बताया कि बस चालक ने पीछे से एबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटे आई है। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं पता लगा कि बस में कितने लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि घटना में 8 लोग घायल हुए है।

     

  • Punjab News: शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों ने दिए इस्तीफे, छिड़ी नई बहस

    Punjab News: शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों ने दिए इस्तीफे, छिड़ी नई बहस

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के सदस्यों ने बैठक के बाद अपने इस्तीफे दे दिए। उन्होंने इस्तीफे कनवीनर गुरप्रताप सिंह वडाला को दिए है। वहीं सुधार लहर के सदस्यों के इस्तीफे को आज स्वीकार भी कर लिया गया। सुधार लहर के इस्तीफों के बाद अकाली दल में अलग बहस छिड़ गई है। दरअसल, चंडीगढ़ में हुई बैठक में सुखदेव सिंह ढींडसा, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सिकंदर सिंह मलूका (कार्यकारिणी समिति के सदस्य) और सुरजीत सिंह रखड़ा (प्रेसिडियम सदस्य) के इस्तीफे कनवीनर गुरप्रताप सिंह वडाला द्वारा स्वीकार कर लिए।

    इस बैठक में बीबी जगीर कौर, परमिंदर सिंह ढींडसा और सरवन सिंह फिलौर भी मौजूद रहे। सामूहिक बयान में लीडरशिप ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को यह विश्वास दिलाया कि अगर उन्हें धार्मिक, राजनीतिक या किसी अन्य प्रकार की सेवा के लिए बुलाया जाएगा, तो वे सिर झुका कर नम्र सिख के रूप में सेवा निभाएंगे। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने सुखबीर बादल के हक में गाए गए गीत पर भी सवाल खड़े किए हैं।

    जिसके बाद नई बहस छिड़ गई। दरअसल, इस गीत में हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल ने सुखबीर बादल को साजिश के तहत फंसाने की बात कही है। सुधार लहर के नेताओं ने 2 दिसंबर की बैठक से पहले इस तरह का गीत रिलीज करने को गलत बताया। उनका कहना है कि फैसले से पहले गीत के रिलीज करने का मतलब श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल खड़े करना है, क्योंकि मामला वहां विचाराधीन है।

     

  • Punjab News: DDI School Of Excellence में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: DDI School Of Excellence में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां से 3 किमी दूर डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित डीडीआई स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में देर रात सुरक्षा गार्ड द्वारा आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान रतन सिंह पुत्र करम सिंह निवासी शमशेरपुर चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सिक्योरिटी गार्ड जवान सिंह पुत्र तेजा सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह 6 बजे के करीब स्कूल में आया।

    इस दौरान जब उसने स्कूल का गेट खटखटाया तो आगे से जवाब ना मिलने पर स्कूल की वैन में बच्चों को लेकर आए ड्राइवरों ने स्कूल की दीवार फांदकर अंदर जाकर देखा। इस दौरान कमरे में रत्न सिंह का शव लटक रहा था। मृतक रतन सिंह की पत्नी गुरमीत कौर और परिवार के सदस्यों ने कथित घटना के लिए स्कूल स्टाफ पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्कूल मालिकों द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा था। जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक रतन सिंह की 2 बेटियां और 1 बेटा है।

    उन्होंने कहा कि तीनों बच्चे अविवाहित हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूल के मालिक इंद्रजीत सिंह बावा ने कहा कि परिजन उन पर जो आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा सभी मामलों की जांच की जा रही है और जो भी मामला सामने आएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की हुई लापता, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की हुई लापता, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जलोके गांव की रहने वाली अंजू नाम की 14 वर्षीय लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। लापता नाबालिगा की पहचान अंजू के तौर पर हुई है। जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। अंजू के परिवार के मुताबिक उसे आखिरी बार 22 नवंबर की रात को देखा गया था। नाबालिग की परिजनों ने बताया कि वह अक्सर पबजी गेम खेलती थी। 22 तारीख को जब परिवार वाले सो गए, इसी दौरान अंजू बिना किसी को बताए घर से निकल गई।

     उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। परिवार ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कैमरे में वह गांव की गलियों में अकेले घूमती हुई दिखाई दे रही थी। रास्ते में कुत्ते भी भौंक रहे है, लेकिन अंजू मासूमियत से जा रही थी। अंजू को अकेले जाते हुए देखा गया लेकिन कुछ देर बाद वह नजर नहीं आई और करीब एक हफ्ते बाद भी अंजू का कोई पता नहीं चला। परिवार ने पुलिस से भी शिकायत की है और परिवार का कहना है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है और न ही उनकी बेटी को ढूंढ रही है। 

    परिवार ने पुलिस से अपील की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि बनती कार्रवाही कर ली है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की का फोन टेक्निकल सर्विलांस पर डाल दिया गया है और लड़की की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की तलाश जारी है।

  • Punjab News: किसानों के धरने को लेकर भड़के मनिंदर बिट्टा, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों के धरने को लेकर भड़के मनिंदर बिट्टा, देखें वीडियो

    लुधियानाः ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा आज लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की। इस दौरान मनिंदर ने किसानों द्वारा धरने लगाने को लेकर कहा कि किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर 2 दिन में विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।

    मनिंदर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ हर तरह से बात करने को तैयार है, लेकिन किसानों को अपनी जिद छोड़कर केंद्र से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा बार-बार धान लगाने से जहां राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। राज्य के आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। बिहार के लोग यहां पर काम करने के लिए आ रहे है, लेकिन कुछ पंजाब के इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में जा रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी आधी जवानी तो विदेशों में चली गई। वहीं कुछ दूसरे राज्यों में व्यापार करने के लिए कारोबारी चले गए। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की सरकारें पंजाब के कारोबारियों को गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कारोबार शुरू करने के लिए कह रही है, जहां कारोबारियों को लेबर भी यहां से सस्ती मिलेगी।

    वहीं मनिंदर ने कहा कि किसान लगातार धरने लगाकर पंजाब की जनरेशन का कर रहे है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण पंजाब के बच्चों का फ्यूचर खराब हो रहा है। धरने को नाम पर पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 36 हजार बेगुनाहों का कत्लेआम हुआ है, वहीं 19 हजार हिंदू भाईयों का कत्लेआम हुआ है। उन्होंने कहा कि 1947 हमने देखा है। उन्होंने कहा कि ना तो प्रशासन को कुछ समझते है और ना ही किसी नेता को कुछ समझते है। उन्होंने कहा कि क्या ऐसे पंजाब चलेंगा। आए दिन धमकियां दी जाती है और गोलियां चलाने, व बम फेंकने के मामले सामने आ रहे है। बिट्टा ने कहा कि हमारी पंजाब की पहचान गुरुओं के नाम पर है। उन्होंने कहा कि पंजाब के गोल्डन टैंपल में 20 प्रतिशत सिख और 80 प्रतिशत दूसरे धर्मों के लोग माथा टेकने के लिए आते है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की पहचान है।

    इस दौरान बिट्टा ने कहा कि वह सभी किसानों को दोषी नहीं ठहरा रहे, जबकि कुछ शरारती अनसंर इस काम में लगे हुए है। बिट्टा ने कहा कि लगातार धरने लगाकर कौन पंजाब को बचाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पंजाब को आगे ले जाने के बारे में बात नहीं कर रहा। हरियाणा के व्यापारी अंबाला में दुखी हो रहे है और पंजाबियों को गालियां दे रहे है। उन्होंने कहा कि वह खुद पंजाब में आने के दौरान 2 घंटे जाम में फंसे रहे। बिट्टा ने कहा कि किसी ने इमरजेंसी में अस्पताल जाना है, किसी ने दूसरे जिले में पढ़ने के लिए जाना है।

    ऐसे में सभी धरने के दौरान परेशान हो रहे है। इस बीच उन्होंने चंडीगढ़ में हुए ब्लास्ट की मनिंदर बिट्टी ने कड़े शब्दों में निंदा की। वहीं चंडीगढ़ में ब्लास्ट मामले में बिट्टा ने कहा कि गैंगस्टर विदेशों में बैठकर 50-50 हजार में लोगों को मरवा रहे है। वहीं उन्होंने बाबा सद्दीकी को लेकर कहा कि उन्हें एक लाख रुपए में मरवा दिया गया। उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक बात पर पुलिस प्रशासन को दोषी नहीं मानना चाहिए, बल्कि खुद इस मसले को खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तो चंडीगढ़ में यह घटना हुई है आने वाले में समय में पंजाब में भी यह हादसा हो सकता है। इस दौरान नेताओं को राजनीतिक लोगों को विवादों से दूर होकर पंजाब की अमन शांति के लिए एक साथ आगे आना चाहिए।

  • Punjab News: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में BSC छात्रा पर 3 लोगों ने किया हमला, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में BSC छात्रा पर 3 लोगों ने किया हमला, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

    विद्यार्थियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगाया धरना

    लुधियानाः शहीद करतार सिंह सराभा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीएससी फोर्थ ईयर की छात्रा पर 3 लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा के कपडे़ फाड़ दिए। जिसके बाद छात्रा के कपड़े को उसके मुंह में ठूंस दिया ताकि वो चिल्ला ना सके। हमलावरों ने अपने नाखून से उसके शरीर को खरोंचा और उसे घसीटा। छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से निकल एक इमारत के पीछे छुप गई और खुद को बचाया। नामी शिक्षण संस्था में जगह जगह सीसीटीवी और सभी द्वार पर सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद हमलावर परिसर में कैसे दाखिल हुए, इसका जवाब मैनेजमेंट के पास नहीं है। वहीं विद्यार्थियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी कार में दाखिल हुए और दस मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। थाना जोधां के प्रभारी इंस्पेक्टर हीरा सिंह मौके पर दल बल के साथ पहुंचे हैं।  
  • Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने खुद दवा खाकर की कृमि मुक्त अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने खुद दवा खाकर की कृमि मुक्त अभियान की शुरुआत, देखें वीडियो

    पटियालाः कृमि रोग को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजाब स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की मौजूदगी में पटियाला से की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने खुद दवा खाकर बच्चों को इस दवा का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।

    इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बच्चों के शरीर की जांच के लिए भी अभियान शुरू किया गया है। बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने के लिए राज्य के विभिन्न स्कूलों में दवा खिलाई जाएगी ताकि इस रोग को जड़ से खत्म किया जा सके। बच्चों को भी इसे खाने के लिए जागरूक किया गया है।

    इस दौरान उन्होंने सिद्धू पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कॉमेडियन हैं न कि डॉक्टर। उन्होंने कहा कि सिद्धू को कैसर की दवाई पर ऐसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ईवीएम मशीनों पर भी उंगली उठाई और कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए।

  • Punjab News: नहर में गिरी ASI की कार, बेटी की मौत

    Punjab News: नहर में गिरी ASI की कार, बेटी की मौत

    पठानकोटः जसवाली गांव के पास आज यूवीडीसी नहर में एएसआई की कार गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कार में बाप-बेटी सवार थे। वहीं पिता पुलिस में बतौर एएसआई के पद पर तैनात है। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने नहर का पानी बंद करके कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। बताया जा राह है कि दोनों गुरुद्वारा श्री बारठ साहिब में माथा टेक कर घर वापस जा रहे थे।

    इस दौरान जसवाली गांव के पास हुआ यूवीडीसी नहर में उनकी I20 कार नंबर PB-18X4312 गिर गई। घबटाले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और कार में से निकाला गया शख्स पुलिस में बतौर एएसआई तैनात हैं। स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत लोग बचाने के लिए नहर के किनारे पहुंचे। जहां से उन्होंने बाप को तो जिंदा निकाल लिया। लेकिन बेटी जिसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है, उसकी डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस।

    जिला प्रशासन की मदद से नहर का पानी बंद करवाकर मृतक लड़की को बाहर निकाल लिया गया। क्रेन की मदद से कार को भी बाहर निकाला गया। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्हें एक सूचना मिली थी कि एक कार गांव जसवाली के पास यूवीडीसी नहर में गिर गई है। जिसमें दो लोग सवार थे जो कि बाप और बेटी बताये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाप को तो स्थानीय लोगों की ओर से बचा लिया गया है। लेकिन बेटी की मौत हो गई है।