Blog

  • Punjab News : इस इलाके में पार्षद के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : इस इलाके में पार्षद के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा : वार्ड नंबर 44 के पार्षद इंद्रजीत सिंह के खिलाफ विजय कुमार ने परसराम नगर चौक पर अनौखा प्रदर्शन किया। विजय कुमार ने पार्षद की फोटो हाथ में लेकर फोटो हाथ में लेकर लोगों से पूछा कि क्या आपने इस आदमी को देका है कही। विजय कुमार ई-रिक्शा वाले को, कभी पैदल जा रहे लोगों से, तो कभी मोटरसाइकिलों पर जा रहे लोगों से एमसी की तस्वीर दिखा रहा था और उसके बारे में पूछ रहा है था, कि आपने कहीं देखा है।

    अनोखा प्रदर्शन करने वाले विजय कुमार ने कहा कि हमारे एमसी लगभग दो साल से गायब है। जिसके लिए मैंने एक बैनर भी बनाया है और लिखा है कि एमसी को ढूंढने वाले को 1000 रुपए इनाम दिया जाएगा। विजय कुमार ने बताया कि जो भी एमसी को ढूंढ कर लाएगा, उसे 1000 रुपए दूंगा। उन्होंने बताया कि सवा दो साल से पार्षद गायब है। विजय कुमार ने बताया कि एमसी बनने से पहले लोगों के घरों मे जाकर वोट मांगते थे। लेकिन अब एमसी बनने के बाद वह गायब है।

  • Punjab News: अब किसानों ने इस हाईवे को किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: अब किसानों ने इस हाईवे को किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब की मंडियों में धान की खरीद ना होने के चलते किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज किसानों द्वारा सुबह जालंधर-लुधियाना हाईवे जाम किया गया। जिसके बाद अब किसानों ने अमृतसर एयरपोर्ट और करतारपुर कोरिडोर को जाने वाले हाईवे पर धरना लगा दिया। वहीं किसानों द्वारा हाईवे पर धरना लगाने के चलते आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    इस दौरान किसानों ने प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही धान की सरकारी खरीद व वारदाना मंडियों में नहीं पहुंचा तो संघर्ष को ओर तेज कर दिया किया जाएगा। यह धरना भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर की ओर लगाया गया। इस मौके पर किसान नेता पलविंदर सिंह माहल और चरणजीत सिंह चाहड़पुर ने कहा कि किसानों की धान की फसल मंडियों में तैयार है लेकिन मंडियों में सरकारी खरीद नहीं हो रही है, जिस कारण किसानों को मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें मंडियों में उपलब्ध हैं, लेकिन न तो सरकारी खरीद हो रही है, न ही लिफ्टिंग हो रही है और न ही बारदाना मंडियों में पहुंचा है, जिसके कारण किसान प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए। किसान नेता ने एसडीएम अजनाला और मंडी बोर्ड के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द किसानों की परेशानी दूर करें और सरकारी खरीद शुरू करें, नहीं तो किसानों द्वारा बड़ा संघर्ष किया जाएगा।

  • Punjab News: गोलियां मारकर बाप-बेटे की हत्या का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: गोलियां मारकर बाप-बेटे की हत्या का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    होशियारपुर : करवाचौथ के दिन गांव चक्कोवाल ब्राह्मणा अस्पताल के बाहर बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अमरजीत सिंह और कश्मीर सिंह के रूप में हुई। वहीं इस मामले में 2 बच्चे भी घायल हुए। पूर्व सरपंच के पति और ससुर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीएसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि कश्मीरी लाल के परिवार से पहले भी किसी की दुश्मनी रही है और उनके परिवार पर पहले भी हमला हो चुका है।

    डीएसपी ने बताया कि अमरजीत और उनके पिता कश्मीरी लाल जब अस्पताल से बाहर निकले और इनोवा कार में बैठने लगे तो अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना में घायल हुए बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें डॉक्टरों ने निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तलवंडी हरायण निवासी सुखविंदर सिंह सुक्खी के खिलाफ धारा 302, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि डबल मर्डर करने वाले 2 आरोपियों की पहचान कर ली गई है जबकि सीसीटीवी के आधार पर बाकी की तलाश जारी है। वहीं, परिवार का कहना है कि करीब 7-8 हमलावरों ने 6 राउंड फायरिंग की गई। बता दें कि अमरजीत और कश्मीर सिंह का किसी से सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। अमरजीत के साले मंगा ने बताया कि अमरजीत के भाई को एक दिन पहले बेटा हुआ था। पूरा परिवार अस्पताल में था। अमरजीत और कश्मीर भी उनसे मिलने अस्पताल आए। जैसे ही दोनों अस्पताल से बाहर निकले तो आरोपी पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं।

  • Punjab News: फोन पर बात करना Activa सवार महिला को पड़ा महंगा, चालान काटने को लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: फोन पर बात करना Activa सवार महिला को पड़ा महंगा, चालान काटने को लेकर किया हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे है। वहीं आज आरती चौंक पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक्टिवा सवार महिला फोन पर बात करते हुए गाड़ी चला रही थी। इस दौरान नाके पर पुलिस कर्मी ने फोन पर बात करके एक्टिवा चला रही महिला को रोक लिया। पुलिस कर्मी जैसे ही महिला की गाड़ी का चालान काटने लगा तो महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले तो महिला पुलिस कर्मी को कहने लगी कि उसे इमरजेंसी है और पुलिस मुलाजिम समझ नहीं रहे।

    महिला का कहना है कि पुलिस कर्मी उसे कह रहे है कि उसकी गाड़ी इपाउंड किया जाएगा। महिला कहने लगी उसके पास सभी कागज है और हेलमेट भी उसके पास है। महिला ने कहा कि वह बैंक की कर्मी है और कस्टमर से बात कर रही थी। महिला ने कहा कि पुलिस कर्मी के कहने से हेलमेट पहनने के लिए भी कहा। महिला ने कहा कि वह कस्टमर से बात करने के दौरान वह पहले से परेशान है और वह जरूरी काम से जा रही है, लेकिन अब यहां पर पुलिस कर्मी ने उसे रोक लिया और गाड़ी का चालान काटने लगे।

    वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कर्मी ने कहाकि उन्हें देखकर भी महिला द्वारा फोन पर बात करनी बंद नहीं की। पुलिस कर्मी का कहना है कि महिला द्वारा सड़क पर हंगामा किया जाने लगा और उसकी ड्यूटी में बाधा करने लगी। पुलिस कर्मी ने कहा कि जब उसे कागज दिखाने के लिए कहा गया तो वह कागज दिखा नहीं रही और शोर ज्यादा कर रही है। पुलिस कर्मी ने कहा कि अगर महिला को इमरजेंसी है तो उसका हल हो सकता है, लेकिन सड़क पर हंगामा करना कहां तक सही है। इसलिए वह महिला को गाड़ी का चालान काटने का कह रहे है।

  • कश्मीर में हुए आतंकी हमले में Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    कश्मीर में हुए आतंकी हमले में Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : कश्मीर घाटी के गंदरबल जिले में गत शाम हुए आतंकी हमले में पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह(38) निवासी गांव सखोवाल के तौर पर हुई है। हमले में जान गंवाने वाले लोगों में गांव सखोवाल का गुरमीत सिंह भी शामिल था, उनके पिता धर्म सिंह भी सेना के जवान रह चुके हैं।

    मृतक गुरमीत अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत कई सालों से IFCKO कंपनी में काम कर रहा था। बता दें कि इस आतंकी हमले में गुरमीत सिंह के साथ एक डॉक्टर और 6 मजदूर भी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक गुरमीत सिंह का शव गांव पहुंचेगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुए अभी 5 दिन ही हुए। पांच दिन के भीतर आतंकियों ने दूसरी बार हमला किया। बता दें कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला के पास सोनमर्ग में रविवार देर शाम आतंकियों के हमले में 7 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले में एक डॉक्टर की भी जान चली गई। इनमें तीन मृतक बिहार के, एक मध्य प्रदेश, एक पंजाब और दो जम्मू व कश्मीर के हैं। बता दें कि यह घटना रविवार रात 8 बजे हुआ, जब श्रमिक अपनी मेस में खाना खाने जा रहे थे। तभी आतंकियों ने स्वचलित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।
  • Punjab News: Marriage Palace से गहनों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में 3 आरोपी काबू

    Punjab News: Marriage Palace से गहनों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में 3 आरोपी काबू

    एमपी से चल रहा था गैंग, कांट्रेक्ट पर लाए जाते थे बच्चे

    लुधियानाः गत दिन पहले मैरिज पैलेस से चोरी का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दो अज्ञात युवक वेटर बनकर समारोह में आते हैं और मौका मिलते ही शगुन से भरा बैग (पर्स) चुराकर भाग जाते हैं। पैलेसों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के गैंग को CIA-2 की पुलिस ने 48 घंटे से पहले ही दबोच लिया है। पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया है जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। थाना डिवीजन नंबर 7 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक ये चोर अभी तीन दिन पहले ही लुधियाना आए है। इन्होंने डेहलों के इलाके में भी एक मैरिज पैलेस में चोरी की है। इनका गैंग मध्य प्रदेश से चलाया जाता है। वारदात में बदमाश बच्चों का इस्तेमाल करते थे। चोरी की रकम से चौथा हिस्सा सरगना खुद रखता है। जानकारी मुताबिक CIA-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा की टीम संजय गांधी चौक ताजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक मैरिज पैलेसों में चोरी की वारदातें करते है। ये चोर वर्धमान फैक्ट्री की बैक साइड माता वैष्णों धाम नजदीक खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत रेड कर आरोपी बादल, विशाल और कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 34 ग्राम सोना, 38 ग्राम चांदी बरामद की है। आरोपी जिगर अभी फरार है। पुलिस इस मामले में आज प्रेस वार्ता कर सकती है। गांव शामड़ा समराला निवासी पीड़ित नवदीप सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई गुरइकबाल सिंह की शादी 19 अक्टूबर को थी। वह बारात लेकर चंडीगढ़ रोड जंडियाली के पास सनराइज फार्म पैलेस पहुंचा था। अचानक उसके परिजनों ने देखा कि शगुन वाला पर्स गायब है। जब मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वेटर के वेश में दो युवक पर्स ले जाते नजर आए। पर्स में सोने का नेकलेस सेट, 2 अंगूठियां और करीब 60 हजार रुपये नकद थे।
  • जल्दी Mobile Data खत्म होने से हैं परेशान, फोन में करें ये Settings

    जल्दी Mobile Data खत्म होने से हैं परेशान, फोन में करें ये Settings

    नई दिल्ली : आधुनिक समय में मोबाइल हमारे जीनव का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। खरीदारी से लेकर पैसे के लेनदेन तक सब हम मोबाइल के ज़रिए कर सकते हैं। लेकिन कई लोगों को मोबाइल में डाटा की समस्या से झुझना पड़ता है। उनके मोबाइल का डाटा काफी तेज़ी से खत्म हो जाता है। अगर आपको भी कोई एसी दिक्कत आ रही है तो यह खबर आपके लिए है। हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल डेटा को बचा सकते हैं।

    आप अपने फोन में कुछ सेटिंग्स करके आपने डाटा की बचत कर सकते हैं। अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क और इंटरनेट सेक्शन में जाएं। यहां आपको ‘डेटा सेवर’ या ‘डेटा सेविंग’ का विकल्प मिलेगा। इसे चालू कर दें। इस चालू करने से आपका फोन कम डाटा का उपयोग करेगा।

    इसी के साथ कई एसे एप्स भी होते हैं जो बैक्ग्राउंड में काम करते रहते हैं,जिनके कारण आपका डाटा जल्द समाप्त हो जाता है। इसके लिए आप अपनी फोन की सेटिंग्स में जाकर ‘ऐप्स’ या ‘ऐप मैनेजर’ पर जाएं। यहां उन सभी ऐप्स की सूची मिलेगी जो बैकग्राउंड में डेटा का उपयोग कर रहे हैं। उन ऐप्स को बंद कर दें जिनका उपयोग आप कम करते हैं।

    इसी के साथ WhatsApp जो की सभी लोग इस्तेमाल करते हैं। इसकी सैटिंग में जाकर स्टोरेज और डेटा सेक्शन में जाकर ‘जब मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें’ विकल्प को चुनें और सभी विकल्पों को बंद कर दें। इससे WhatsApp बैकग्राउंड में डेटा का इस्तेमाल नहीं करेगी।

    वीडियो को उच्च गुणवत्ता में देखने से डेटा का अधिक यूज़ होता है। इसी के साथ ऐप्स को ऑटोमैटिकली अपडेट होने से रोकें। इसी के साथ उन ऐप्स को अनइंस्टॉल करें जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने मोबाइल डेटा को आसानी से बचा सकते हैं ।

     

  • Punjab News: साइबर ठग ने पूर्व पार्षद को किया फोन, कहा- पुलिस हिरासत में है AAP MLA का भतीजा, देखें वीडियो

    Punjab News: साइबर ठग ने पूर्व पार्षद को किया फोन, कहा- पुलिस हिरासत में है AAP MLA का भतीजा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पूर्व पार्षद से ठगी का सामने आया है। दरअसल, आज पूर्व पार्षद अमृतपाल वर्षा को साइबर ठगों की कॉल आई। कॉल करने वाले ने व्ट्सएप्प प्रोफाइल पर एक पुलिस कर्मी की फोटो लगाई हुई है। ठग ने जब कॉल की तो उस समय वर्षाराम पाल विधायक गुरप्रीत गोगी के घर पर थी। विधायक गोगी ने साइबर ठग से बातचीत की।

    ठग ने गोगी से पूछा कि उनके भतीजे का नाम क्या है। गोगी ने जैसे ही नाम अरविंद बताया तो ठग ने उनसे कहा कि उनके भतीजे को गैरकानूनी काम के चलते पुलिस ने पकड़ लिया है। वह थाने में पड़ा है। ठग ने कहा कि वह उनके भतीजे की पिटाई करने वाले है। गोगी ने जब उनसे थाना पूछा तो उसने फोन काट दिया। इस मामले संबंधी प्रशासन को भी सूचित कर दिया है।

    गोगी ने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। यदि कोई ठग किसी को पुलिस अधिकारी बनकर फोन करे तो लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी व्यक्ति को अपनी बैंक खाता डीटेल नहीं देनी चाहिए। इसी तरह कोई कोई ओटीपी भी मांगे तो देना नहीं चाहिए। गोगी ने कहा कि पुलिस प्रशासन से भी बातचीत की जा रही है ताकि फेक काल करने वाले लोगों पर नकेल कसी जा सके।

  • विदेश में Punjabi युवक की मौत, जाने मामला

    विदेश में Punjabi युवक की मौत, जाने मामला

    श्री कीरतपुर साहिब : विदेश में पंजाबियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला कीरतपुर साहिब से सामने आया है। गांव ज्यूवाल निवासी बलवीर सिंह के बेटे दविंदर सिंह उर्फ ​​पोपा (31) की यूरोप के ग्रीस में सड़क हादसे का शिकार हो गया।  जानकारी के अनुसार युवक हादसे में घायल हो गया था।

    जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। दविंदर सिंह का शव अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा।  जिसके बाद मृतक के परिवार के सदस्य उसके शव को श्री कीरतपुर साहिब ले आए और अंतिम संस्कार किया।

    दविंदर सिंह तीन साल से अधिक समय से यूरोप देश ग्रीस में एक निजी फार्म हाउस पर खेती का काम करता था। जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह काम करते समय ट्रैक्टर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोगाः गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े विदेशी मूल के लकी पटियाल के एक सदस्य को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के जरिए मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोगा पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े विदेश में स्थित लकी पटियाल के एक साथी को काबू करके उससे पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी भिंडर के 3 सहयोगियों को काबू करके 3 अवैध हथियार बरामद किया गया है।

    डीजीपी ने कहा कि दोनों गैंग के कुल 4 साथियों को 6 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिरौती के लिए मोगा में व्यापारी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और पिछले और बाद के कनेक्शन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।