Blog

  • कश्मीर में हुए आतंकी हमले में Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    कश्मीर में हुए आतंकी हमले में Punjabi व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : कश्मीर घाटी के गंदरबल जिले में गत शाम हुए आतंकी हमले में पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह(38) निवासी गांव सखोवाल के तौर पर हुई है। हमले में जान गंवाने वाले लोगों में गांव सखोवाल का गुरमीत सिंह भी शामिल था, उनके पिता धर्म सिंह भी सेना के जवान रह चुके हैं।

    मृतक गुरमीत अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। जानकारी के मुताबिक गुरमीत कई सालों से IFCKO कंपनी में काम कर रहा था। बता दें कि इस आतंकी हमले में गुरमीत सिंह के साथ एक डॉक्टर और 6 मजदूर भी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक गुरमीत सिंह का शव गांव पहुंचेगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुए अभी 5 दिन ही हुए। पांच दिन के भीतर आतंकियों ने दूसरी बार हमला किया। बता दें कि श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला के पास सोनमर्ग में रविवार देर शाम आतंकियों के हमले में 7 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले में एक डॉक्टर की भी जान चली गई। इनमें तीन मृतक बिहार के, एक मध्य प्रदेश, एक पंजाब और दो जम्मू व कश्मीर के हैं। बता दें कि यह घटना रविवार रात 8 बजे हुआ, जब श्रमिक अपनी मेस में खाना खाने जा रहे थे। तभी आतंकियों ने स्वचलित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।
  • Punjab News: Marriage Palace से गहनों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में 3 आरोपी काबू

    Punjab News: Marriage Palace से गहनों से भरा पर्स चोरी करने के मामले में 3 आरोपी काबू

    एमपी से चल रहा था गैंग, कांट्रेक्ट पर लाए जाते थे बच्चे

    लुधियानाः गत दिन पहले मैरिज पैलेस से चोरी का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दो अज्ञात युवक वेटर बनकर समारोह में आते हैं और मौका मिलते ही शगुन से भरा बैग (पर्स) चुराकर भाग जाते हैं। पैलेसों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों के गैंग को CIA-2 की पुलिस ने 48 घंटे से पहले ही दबोच लिया है। पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ लिया है जबकि उनका एक साथी अभी फरार है। थाना डिवीजन नंबर 7 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक ये चोर अभी तीन दिन पहले ही लुधियाना आए है। इन्होंने डेहलों के इलाके में भी एक मैरिज पैलेस में चोरी की है। इनका गैंग मध्य प्रदेश से चलाया जाता है। वारदात में बदमाश बच्चों का इस्तेमाल करते थे। चोरी की रकम से चौथा हिस्सा सरगना खुद रखता है। जानकारी मुताबिक CIA-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा की टीम संजय गांधी चौक ताजपुर रोड पर गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि कुछ युवक मैरिज पैलेसों में चोरी की वारदातें करते है। ये चोर वर्धमान फैक्ट्री की बैक साइड माता वैष्णों धाम नजदीक खड़े है। पुलिस टीम ने तुरंत रेड कर आरोपी बादल, विशाल और कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 34 ग्राम सोना, 38 ग्राम चांदी बरामद की है। आरोपी जिगर अभी फरार है। पुलिस इस मामले में आज प्रेस वार्ता कर सकती है। गांव शामड़ा समराला निवासी पीड़ित नवदीप सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई गुरइकबाल सिंह की शादी 19 अक्टूबर को थी। वह बारात लेकर चंडीगढ़ रोड जंडियाली के पास सनराइज फार्म पैलेस पहुंचा था। अचानक उसके परिजनों ने देखा कि शगुन वाला पर्स गायब है। जब मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वेटर के वेश में दो युवक पर्स ले जाते नजर आए। पर्स में सोने का नेकलेस सेट, 2 अंगूठियां और करीब 60 हजार रुपये नकद थे।
  • जल्दी Mobile Data खत्म होने से हैं परेशान, फोन में करें ये Settings

    जल्दी Mobile Data खत्म होने से हैं परेशान, फोन में करें ये Settings

    नई दिल्ली : आधुनिक समय में मोबाइल हमारे जीनव का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। खरीदारी से लेकर पैसे के लेनदेन तक सब हम मोबाइल के ज़रिए कर सकते हैं। लेकिन कई लोगों को मोबाइल में डाटा की समस्या से झुझना पड़ता है। उनके मोबाइल का डाटा काफी तेज़ी से खत्म हो जाता है। अगर आपको भी कोई एसी दिक्कत आ रही है तो यह खबर आपके लिए है। हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल डेटा को बचा सकते हैं।

    आप अपने फोन में कुछ सेटिंग्स करके आपने डाटा की बचत कर सकते हैं। अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क और इंटरनेट सेक्शन में जाएं। यहां आपको ‘डेटा सेवर’ या ‘डेटा सेविंग’ का विकल्प मिलेगा। इसे चालू कर दें। इस चालू करने से आपका फोन कम डाटा का उपयोग करेगा।

    इसी के साथ कई एसे एप्स भी होते हैं जो बैक्ग्राउंड में काम करते रहते हैं,जिनके कारण आपका डाटा जल्द समाप्त हो जाता है। इसके लिए आप अपनी फोन की सेटिंग्स में जाकर ‘ऐप्स’ या ‘ऐप मैनेजर’ पर जाएं। यहां उन सभी ऐप्स की सूची मिलेगी जो बैकग्राउंड में डेटा का उपयोग कर रहे हैं। उन ऐप्स को बंद कर दें जिनका उपयोग आप कम करते हैं।

    इसी के साथ WhatsApp जो की सभी लोग इस्तेमाल करते हैं। इसकी सैटिंग में जाकर स्टोरेज और डेटा सेक्शन में जाकर ‘जब मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें’ विकल्प को चुनें और सभी विकल्पों को बंद कर दें। इससे WhatsApp बैकग्राउंड में डेटा का इस्तेमाल नहीं करेगी।

    वीडियो को उच्च गुणवत्ता में देखने से डेटा का अधिक यूज़ होता है। इसी के साथ ऐप्स को ऑटोमैटिकली अपडेट होने से रोकें। इसी के साथ उन ऐप्स को अनइंस्टॉल करें जिनका आप उपयोग नहीं करते हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने मोबाइल डेटा को आसानी से बचा सकते हैं ।

     

  • Punjab News: साइबर ठग ने पूर्व पार्षद को किया फोन, कहा- पुलिस हिरासत में है AAP MLA का भतीजा, देखें वीडियो

    Punjab News: साइबर ठग ने पूर्व पार्षद को किया फोन, कहा- पुलिस हिरासत में है AAP MLA का भतीजा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पूर्व पार्षद से ठगी का सामने आया है। दरअसल, आज पूर्व पार्षद अमृतपाल वर्षा को साइबर ठगों की कॉल आई। कॉल करने वाले ने व्ट्सएप्प प्रोफाइल पर एक पुलिस कर्मी की फोटो लगाई हुई है। ठग ने जब कॉल की तो उस समय वर्षाराम पाल विधायक गुरप्रीत गोगी के घर पर थी। विधायक गोगी ने साइबर ठग से बातचीत की।

    ठग ने गोगी से पूछा कि उनके भतीजे का नाम क्या है। गोगी ने जैसे ही नाम अरविंद बताया तो ठग ने उनसे कहा कि उनके भतीजे को गैरकानूनी काम के चलते पुलिस ने पकड़ लिया है। वह थाने में पड़ा है। ठग ने कहा कि वह उनके भतीजे की पिटाई करने वाले है। गोगी ने जब उनसे थाना पूछा तो उसने फोन काट दिया। इस मामले संबंधी प्रशासन को भी सूचित कर दिया है।

    गोगी ने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। यदि कोई ठग किसी को पुलिस अधिकारी बनकर फोन करे तो लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसी भी व्यक्ति को अपनी बैंक खाता डीटेल नहीं देनी चाहिए। इसी तरह कोई कोई ओटीपी भी मांगे तो देना नहीं चाहिए। गोगी ने कहा कि पुलिस प्रशासन से भी बातचीत की जा रही है ताकि फेक काल करने वाले लोगों पर नकेल कसी जा सके।

  • विदेश में Punjabi युवक की मौत, जाने मामला

    विदेश में Punjabi युवक की मौत, जाने मामला

    श्री कीरतपुर साहिब : विदेश में पंजाबियों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला कीरतपुर साहिब से सामने आया है। गांव ज्यूवाल निवासी बलवीर सिंह के बेटे दविंदर सिंह उर्फ ​​पोपा (31) की यूरोप के ग्रीस में सड़क हादसे का शिकार हो गया।  जानकारी के अनुसार युवक हादसे में घायल हो गया था।

    जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। दविंदर सिंह का शव अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा।  जिसके बाद मृतक के परिवार के सदस्य उसके शव को श्री कीरतपुर साहिब ले आए और अंतिम संस्कार किया।

    दविंदर सिंह तीन साल से अधिक समय से यूरोप देश ग्रीस में एक निजी फार्म हाउस पर खेती का काम करता था। जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह काम करते समय ट्रैक्टर के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोगाः गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े विदेशी मूल के लकी पटियाल के एक सदस्य को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के जरिए मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोगा पुलिस ने बंबीहा गैंग से जुड़े विदेश में स्थित लकी पटियाल के एक साथी को काबू करके उससे पूछताछ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी भिंडर के 3 सहयोगियों को काबू करके 3 अवैध हथियार बरामद किया गया है।

    डीजीपी ने कहा कि दोनों गैंग के कुल 4 साथियों को 6 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी फिरौती के लिए मोगा में व्यापारी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और पिछले और बाद के कनेक्शन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

  • Canada में भीषण सड़क हादसे में Punjabi नौजवान की मौत

    Canada में भीषण सड़क हादसे में Punjabi नौजवान की मौत

    फिरोजपुरः कनाडा में लगातार पंजाबियों की मौत की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर के बुडलाडा से सामने आया है। जहां के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा के डाउनटाउन विक्टोरियां में अलसुबह 3 वाहनों में भीषण टक्कर हुई थी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय राजिंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी बोहा के रूप में हुई है।

    राजिंदर सिंह अपनी कार के साथ डगलस और हम्बोल्ट स्ट्रीट के इलाके में ट्रैफिक लाइट पर रुका हुआ था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने राजिंदर सिंह की कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे के दौरान राजिंदर सिंह की कार एक बस सहित दो अन्य वाहनों से टकरा गई। इस घटना की सूचना मिलते ही बोहा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

  • घर की सफाई करते युवक को लगा करंट, मौत

    घर की सफाई करते युवक को लगा करंट, मौत

    जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में घर की सफाई के दौरान एक युवक को करंट लग गया। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना कुंडम थाना क्षेत्र की है। मृतक का 5 साल का बेटा और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी अनुसार अटल चौक के पास परिवार रहता है, दिवाली से पहले घर में दीपक साफ-सफाई कर रहे थे। दीपक पहली मंजिल पर काम कर रहे थे इस दौरान करंट लग गया।

    दीपक के पास ही उनका 5 साल का बेटा दीपांशु खेल रहा था और बच्चा भी करंट की चपेट में आ गया। दीपांशु की आवाज सुनते ही दीपक के छोटे भाई चिंटू मौके पर पहुंचे। बचाने की कोशिश में चिंटू को भी करंट लग गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बाघराजी चौकी पुलिस को सूचना दी, घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। इसकी चपेट में 11 केबी की बिजली की लाइन आ गई इस वजह से यह हादसा हो गया।

  • दिवाली-छठ पर प्रवासियों की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है परेशानी

    दिवाली-छठ पर प्रवासियों की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है परेशानी

    नई दिल्ली: दिवाली और छठ के त्योहार पर घर लौटने वाले प्रवासी लोगों को हर साल की तरह इस बार भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहारी सीज़न के कारण ट्रेन में सीटें न मिलने की वजह से उन्हैं मजबूरी में निजी बसों और हवाई जहाज का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन इनके किराए में आसमान छूती बढ़ोतरी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

    बता दें की रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिसका फायदा उठाते हुए निजी बस ऑपरेटर और एयरलाइंस ने अपने किराए को भी बढ़ाना शुरू कर दिया है।

    आम दिनों में दिल्ली से पटना जाने वाले हवाई जहाज का किराया 3000 से 4500 रुपये के बीच होता है, लेकिन दिवाली-छठ के दौरान यह किराया बढ़कर 12,000 तक पहुंच चुका है। अन्य शहरों के लिए भी किराए में इसी तरह की बढ़ोतरी देखी गई है। बस ऑपरेटर भी इस मौके का फायदा उठाकर दिल्ली से बिहार के लिए बस का किराया जो आम दिनों में 1600 से 2000 रुपये होता है, वह अब बढ़कर 3500 से 5000 तक पहुंच जाता है।

  • ICU में घुसने से रोकने पर BJP MLA के भाई-भतीजे ने जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

    ICU में घुसने से रोकने पर BJP MLA के भाई-भतीजे ने जमकर की तोड़फोड़, देखें CCTV

    मथुरा: यूपी के मथुरा में मांट विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक राजेश चौधरी के भाई, भतीजों और रिश्तेदारों ने अस्पताल के आईसीयू में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। दरअसल स्‍टाफकर्मी ने इन लोगों में आईसीयू में जाने से मना कर दिया था। यह बात भाई और विधायक प्रतिनिधि को नागवार गुजरा। आरोप है कि इन लोगों ने रविवार की सुबह आईसीयू में घुसकर अस्पताल के स्टाफ के साथ जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। यह हंगामा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। अस्पताल के मालिक डॉक्टर ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाना हाइवे में तहरीर दी है। दूसरी तरफ विधायक प्रतिनिधि ने भी अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात मांट क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी की मां प्रेमवती को तबीयत खराब होने पर उन्हें शहर के महोली रोड स्थित डीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आईसीयू में भर्ती प्रेमवती का इलाज चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह विधायक राजेश चौधरी के भाई जितेंद्र सिंह, संजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि जसवंत, भतीजा देव चौधरी आईसीयू में जबरन घुसने लगे तो अस्पताल के स्टाफ प्रताप और सत्यपाल ने उन्हें रोका। यह बात उन्हें इस कदर नागवार गुजरी कि सभी ने मिलकर प्रताप और सत्यपाल को पीटना शुरू कर दिया। अस्पताल के दूसरे स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। आरोपियों ने सत्यपाल का मोबाइल फोन के साथ अस्पताल में तोड़ फोड़ की। यह पूरा वाकया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। इस मामले में अस्पताल मालिक डॉ. ललित वार्ष्णेय ने नामजदों के खिलाफ थाना हाइवे में लिखित तहरीर दी है वहीं डॉक्टर द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद विधायक राजेश चौधरी के प्रतिनिधि और पीआरओ थाना शेरगढ़ के गांव जावली निवासी जसवंत ने भी डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टॉफ के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी हाइवे आनंद कुमार शाही ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे की अन्य फुटेज देखने के बाद मामला स्पष्ट होगा। जून 2023 में बीएसए कालेज के निकट अधिवक्ता चाचा-भतीजी से अभद्रता और मारपीट करने के मामले में भी विधायक राजेश चौधरी के भाई और उनके प्रतिनिधि ने नाम सुर्खियों में आए थे। विधायक के करीबियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में पीड़ित पक्ष ने शिकायत की थी, हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत हो गया लेकिन सड़क पर मारपीट करने का विधायक के करीबियों का वीडियो उस समय भी खूब वायरल हुआ था।