Blog

  • इस नेता ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें मामला

    इस नेता ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें मामला

    बंगालः टीएमसी के नेता व मंत्री अखिल गिरि को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में अपने आपत्तिजनक बयान के चलते मंत्री अखिल गिरि सुर्खियों में है। गिरि को वन अधिकारी को धमकी देना भारी पड़ गया है, जिसके बाद पार्टी ने जेल मंत्री अखिल गिरि को इस्तीफा देने के लिए कहा। हालांकि अखिल गिरि ने अपने बयान के लिए खेद जताया लेकिन वन अधिकारी से माफी मांगने से इंकार कर दिया, साथ ही उन्होंने पार्टी की बात का पालन करते हुए जेल मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

    पश्चिम बंगाल में जेल मंत्री अखिल गिरि के दिए गए बयान के चलते बवाल मच गया है, जिसके बाद विपक्ष भी पार्टी पर हमला करने लगा है। जेल मंत्री अखिल गिरि के बयान ने सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है, जिसके चलते अब पार्टी ने मंत्री पर सख्त एक्शन लिया है और उन से मंत्री पद से इस्तीफा मांगा है। अखिल गिरि ने महिला वन अधिकारी को धमकी दी थी, जिसके बाद से वो सुर्खियों में है।

    अखिल गिरि ने वन महिला अधिकारी से भाषा की मर्यादा को लांघा कहा, आप सरकारी कर्मचारी हैं, सिर झुकाकर बात करें, क्या आप जानती हैं मैं कौन हूं? साथ ही उन्होंने महिला अधिकारी को तबादले की धमकी दी थी और कहा था, आप यहां कुछ ही दिनों के लिए हैं, देखिये एक हफ्ते के अंदर आपके साथ क्या होता है। मैं जानता हूं कि वन मंत्रालय में किस तरह का भ्रष्टाचार चलता है, ज्यादा बोलोगे तो बेनकाब कर दूंगा।

  • Punjab: ट्राले और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर में चालक की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

    Punjab: ट्राले और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर में चालक की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

    3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव बाहर

    लुधियाना: थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक रेत से भरा हुआ टिप्पर खड़े ट्राले से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में टिप्पर चालक के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना लाडोवाल की जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि टिप्पर चालक फिल्लौर की तरफ से लुधियाना जा रहा था। इस दौरान जब टिप्पर चालक टोल प्लाजा क्रॉस करने लगा तो तेजी से टोल से निकलने के बाद सामने खड़े ट्राले के पीछे टक्कर मार दी। टिप्पर चालक के शव को करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकला गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  
  • Coaching Center हादसे पर SC ने केंद्र और सरकार को नोटिस किया जारी

    Coaching Center हादसे पर SC ने केंद्र और सरकार को नोटिस किया जारी

    नई दिल्लीः दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन स्टूडेंट्स की मौत के मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली राव एकेडेमी के बेसमेंट में पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में 27 जुलाई की शाम अचानक हुई बारिश के कारण लाइब्रेरी में पानी भर गया था।

    मृतकों दो छात्र और एक छात्रा शामिल थे। तीनों यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। मृतकों की पहचान तेलंगाना निवासी तान्या सोनी, केरल निवासी नेविन डाल्विन और यूपी निवासी श्रेया यादव के रूप में हुई। 29 जुलाई को दिल्ली के मुख्य सचिव ने दिल्ली सरकार को अपनी रिपोर्ट को सौंपी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग संस्थान ने ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया था। साथ ही संस्थान में बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस रिपोर्ट में कई सवाल उठाए गए हैं।

    एमसीडी की रिपोर्ट में कहा कि जिस प्रॉपर्टी में कोचिंग सेंटर चल रहा था, उसकी पार्किंग की ऊंचाई आसपास की प्रॉपर्टी के मुकाबले कम था। इलाके की अन्य इमारतों में भारी जलभराव की स्थिति में बारिश के पानी को पार्किंग एरिया और बेसमेंट में जाने से रोकने के लिए बैरियर वॉल लगाई गई थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कोचिंग सेंटर बिल्डिंग के सुरक्षा कर्मचारियों ने कोई निगरानी नहीं रखी, जिसके चलते पानी बिना रुके पार्किंग एरिया को पार कर बेसमेंट में घुस गया। दुखद घटना में तीन छात्रों की मौत का मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। पहले 31 जुलाई फिर 2 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।

    पहले दिन की सुनवाई के दौरान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबकर हुई तीन छात्रों की मौत पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि एक अजीब जांच चल रही है, जिसमें कार चलाने वाले राहगीर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन एमसीडी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अदालत ने पूछा था कि क्या अब तक किसी एमसीडी अफसर को हिरासत में लिया गया है? साथ ही यह भी पूछा कि क्या इस मामले में एमसीडी के अधिकारियों की जांच हुई?

  • Punjab: गुलाबी सुंडी के हमले से नरमे की फसल हुई बर्बाद, देखें वीडियो

    Punjab: गुलाबी सुंडी के हमले से नरमे की फसल हुई बर्बाद, देखें वीडियो

    बठिंडाः प्रदेश में हर साल नरमे की फसल को हो रहे नुक्सान के कारण नरमे की फसल का रकबा घटकर लगभग आधा रह गया है। सफेद मक्खी व गुलाबी मक्खी के हमले से किसान काफी ड़रे हुए हैं।

    इस साल भी बठिंडा जिले में गुलाबी सुंड़ी व सफेद मक्शी के हमले के कारण नरमे की फसल बर्बाद हो गई। बठिंडा के तुंगवाली गांब में एक किसान की तीन एकड़ ज़मीन पर उगाई नरमें की फसल पर गुलाबी सुंड़ी व सफेद मक्शी के हमले से बर्बाद हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक किसान ने जिस ज़मीन पर यह फसल उगाई थी उसमें से डेढ़ एकड़ जमीन किसान की खुद की थी और डेढ़ एकड़ जमीन वह ठेके पर लेकर खेती करता था । उपमी फसल को बचाने के लिए उसने कीटनाशकों पर प्रति एकड़ 10 से 15 हजार रुपये खर्च किए। किसानों ने कृत्रिम कीटनाशक और बीज का कारोबार करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की और किसानों को कम से कम 40 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।

  • सासंद में जल्द पेश होगा वक्फ बोर्ड बिल, हो सकते है 40 संशोधन

    सासंद में जल्द पेश होगा वक्फ बोर्ड बिल, हो सकते है 40 संशोधन

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड के अधिकारों को कम करने की सोच रही है। इसके तहत वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन का बिल संसद में पेश होने का कहा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आज वक्फ बोर्ड बिल सासंद में पेश नहीं होगा। बताया जा रहा हैकि मौजूदा वक्फ एक्ट में करीब 40 संशोधन हो सकते हैं। इसमें किसी भी जमीन को अपनी प्रॉपर्टी बताकर उसपर कब्जा कर सकने की वक्फ की पावर पर रोक लगेगी।

    सेंटर के इस प्रस्ताव का भारी विरोध हो रहा है। वक्फ अरबी भाषा के वकुफा शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है ठहरना। वक्फ का मतलब है ट्रस्ट-जायदाद को जन-कल्याण के लिए समर्पित करना। इस्लाम में ये एक तरह का धर्मार्थ बंदोबस्त है. वक्फ उस जायदाद को कहते हैं, जो इस्लाम को मानने वाले दान करते हैं। ये चल-अचल दोनों तरह की हो सकती है। ये दौलत वक्फ बोर्ड के तहत आती है।

    कोई भी वयस्क मुस्लिम व्यक्ति अपने नाम की प्रॉपर्टी वक्फ के नाम कर सकता है। वैसे वक्फ एक स्वैच्छिक कार्रवाई है, जिसके लिए कोई जबर्दस्ती नहीं। इस्लाम में दान-धर्म के लिए एक और टर्म प्रचलित है, जकात। ये हैसियतमंद मुसलमानों के लिए अनिवार्य है। आमदनी से पूरे साल में जो बचत होती है, उसका 2.5 फीसदी हिस्सा किसी जरूरतमंद को दिया जाता है, जिसे जकात कहते हैं।

  • Jalandhar: सरेआम दुकान में वारदात को अंजाम देकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar: सरेआम दुकान में वारदात को अंजाम देकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि रोजाना चोरी और लूटपाट के कई मामले में सामने आने लगे है। हालात यह हो गए हैकि रोजाना हो रही घटनाओं को लेकर लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला एसडी कॉलेज रोड़ से सामने आया है। जहां बाइक पर सवार होकर आए दो चोर दुकान से मोबाइल चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए मुकेश मैडिकल हॉल के मालिक ने बताया कि दुकान पर उन्होंने फोन रखा हुआ था। इस दौरान चोरों ने रेकी करते हुए दुकान में देखा कि कोई नहीं है तो वह दुकान से बड़ी चालाकी से फोन लेकर फरार हो गए। घटना में वारदात को अंजाम देने आए चोर के हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। वहीं बाइक पर जाते चोरों की फोटो भी सीसीटीवी कैमरे में आ गई है। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।

  • अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौ’त, देखें वीडियो

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौ’त, देखें वीडियो

    मोहाली :  चंडीमंदिर के झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई।
    पंचकूला में अक्सर पहाड़ी क्षेत्र मोरनी से जंगली जानवर पंचकूला में आते रहते हैं। इसे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में जंगली जानवर देखे गए हैं। यह घटना सेक्टर 25 के नजदीक झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग मौके पर पहुंचा। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों ने तेंदूए के शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ जंगल से भटक कर शहर में आ गया था। पहाड़ी क्षेत्र मोरनी से भटककर तेंदुआ शहर में घुसा और सेक्टर 25 के नजदीक झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास एक गाड़ी की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदूए के शव को कब्जे में लेकर ट्रैफिक व्यवस्था शुरू की गई।  इससे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में कई जंगली जानवर सड़कों पर देखे गए है। रात के समय में जब लोग पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में सफर करते हैं तो तेंदुआ और अन्य जंगली जानवर देखने को मिलते हैं और यह तेंदुआ जंगल से भटक कर शहर की तरफ आ रहा था, तभी गाड़ी की चपेट में आ गया। तेंदुए का पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर शहर की तरफ आना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है क्योंकि भीड़ भाड़ वाले इलाके में जंगली जानवर के आने से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है।

     

  • Punjab: Body Builder विजेता श्री दरबार साहिब में नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab: Body Builder विजेता श्री दरबार साहिब में नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाईलैंड में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पंजाब का नाम रोशन करने वाले हरमिंदर सिंह की सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। जहां उन्होंने चढ़दीकला की अरदास की और वाहेगुरु जी का शुक्राना किया। बॉडी बिल्डर हरमिंदर सिंह ने कहा कि पिछले दिनी थाईलैंड में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पंजाब का नाम रोशन किया है। जिसके बाद वह आज वाहेगुरु जी का शुक्राना करने श्री दरबार साहिब पहुंचे है।

    वहीं उन्होंने खिलाड़ियों के प्रति सरकार के रवैये पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने दम पर विदेशों में जाकर पंजाब का नाम रोशन कर रहे है, लेकिन सरकार खिलाड़ियों की सार नहीं ले रही। जिससे कई खिलाड़ी अपना सपना पूरा करने से पीछे रह जाते है। उन्होंने सरकार से खिलाड़ियों की हर संभव मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों का समर्थन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सरकार को उनके खिलाड़ियों को तैयार करने और प्रतियोगिता लड़ने में पूरी मदद करनी चाहिए।

  • भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, हथियार सहित गिरफ्तार

    भाई ने बहन के प्रेमी को मारी गोली, हथियार सहित गिरफ्तार

    बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां अंतरजातीय प्रेम-प्रसंग से नाराज एक शख्स ने अपनी बहन के प्रेमी तो गोली मार दी।इस घटना में घायल शख्स को लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रेमिका के भाई को वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त की शाम बखरी थाना क्षेत्र के एनपीएस सोनमा पूर्वी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोहम्मद इलियास के बेटे मुमताज को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए जांच के बाद घटना में शामिल गढ़पुरा गांव के रहने वाले राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल मुमताज और गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार के बीच कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। यह विवाद घायल मुमताज ओर आरोपी राकेश कुमार की बहन के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर हुआ था। मुमताज को उसकी बहन से बात नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसी कारण के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गयाके उसने इस घटना को अंजाम दिया।

  • Punjab: Sukhbir Badal द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को अकाल तख्त साहिब के सचिव ने किया सार्वजनिक, देखें वीडियो

    Punjab: Sukhbir Badal द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को अकाल तख्त साहिब के सचिव ने किया सार्वजनिक, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को सौंपे गए पत्र को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जनतक कर दिया गया है। दरअसल, अकाली दल के बागी गुट ने 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में आकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को माफीनामा पत्र जारी किया था। इस दौरान उसमें 2007 से अक्टूबर 2015 तक हुई घटनाओं के संबंध में सुखबीर सिंह बादल को दोषी ठहराया गया था।

    जिसके बारे में पंज सिंह साहिबों ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके मद्देनजर 24 जुलाई 2024 को शिरोमणि अकाली दल के नेताओं और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब को बंद लिफाफा में स्पष्टीकरण दिया था। जिसके बाद संगत लगातार मांग की जा रही थी कि बंद लिफाफे के स्पष्टीकरण सार्वजनिक किया जाए और आज अकाल तख्त के सचिव साहिब सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अकाली दल द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को सार्वजनिक कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अकाल तख्त तख्त साहिब के साहिब जत्थेदार जल्द ही पंज सिंह साहिबानों के साथ बैठक कर अपना फैसला सुनाएंगे।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा प्रधान ने अपने स्पष्टीकरण में लिखा है कि 24 सितंबर 2015 को श्री अकाल में सिंह साहिबों की सभा में डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले में गुरमता किया गया था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष अवतार सिंह के आदेश पर मुख्य सचिव हरचरण सिंह द्वारा विज्ञापन जारी किए गए।

    वहीं, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी सफाई में कहा है कि अकाली दल के कुछ नेताओं की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को माफी पत्र सौंपा गया था। जो भी उनके खिलाफ लिख कर दे दिया गया है, बस वह सब अपनी झोली में डालते हैं और जो कुछ श्री अकाल तख्त साहिब देगा वह उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने इस माफीनामे में उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के लिखे पत्र को भी जोड़ा है और उसका भी हवाला दिया है। सुखबीर ने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि अकाल पुरख पंथ और पंजाब को हमेशा चढ़दी कलां में रखें।