Blog

  • Punjab: 2 बसों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, कई घायल

    Punjab: 2 बसों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, कई घायल

    अमृतसर: जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां प्रसिद्ध अल्फा वन मॉल के पास 2 बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।

    घटना के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ काफिले साथ दुर्घटनास्थल से गुजर रहे थे। उन्होंने जैसे की भीषण हादसा देखा तो तुरंत काफिला रोककर घायलों का हाल जाना। जिसके बाद हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस मौके पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि अल्फा वन से पनबस रोडवेज की बस चंडीगढ़ जा रही थी और पीछे से प्यार कंपनी की बस आ रही थी। अचानक प्राइवेट प्यार बस की ब्रेक फेल होने से वह पनबस के पिछले हिस्से से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया।

    उन्होंने बताया कि हादसे में दोनों बसों में बैठे यात्री बाल-बाल बच गये। कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पीड़ित ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वह गांव मुल्लापुर से अमृतसर शहीदां साहिब आया था। घर वापस जाते समय प्यार कंपनी की बस में बैठा और अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और वह पुल से नीचे उतरते समय खड़ी सरकारी बस से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

    मौके पर पहुंचे ट्रैफिक और पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पता चला कि एक निजी कंपनी की बस की ब्रेक फेल होने के कारण सामने खड़ी पनबस से टकरा गई, जो चंडीगढ़ जा रही थी। भारी ट्रैफिक के कारण पनबस में सवार यात्रियों को बचा हो गया और जिस बस के ब्रेक फेल हो गए उसमें कुछ यात्री घायल हो हुए हैं, जिन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

     

  • Punjab: हथियारों सहित तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पाकिस्तान से जुड़े तार

    Punjab: हथियारों सहित तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के पाकिस्तान से जुड़े तार

    अमृतसरः जिले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) की टीम ने तस्करी मॉड्यूल की वारदातों पर नकेल कसते हुए आरोपी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। SSOC की टीम ने राजवंत सिंह उर्फ ​​राजू को काबू किया है। आरोपी से पुलिस ने 2 मैगजीन और 2 गलोक पिस्तौल बरामद किए है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में था, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में भेज रहा था। पुलिस आरोपी की पिछली तस्करी गतिविधियों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

  • Jalandhar: Civil Hospital में हुए झगड़े को लेकर Doctor Bajaj का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Civil Hospital में हुए झगड़े को लेकर Doctor Bajaj का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल आज पर्ची काउंटर पर डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह बजाज के ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों में जमकर थप्पड़ चले। सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आए लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव करके शांत करवाया। इस मामले को लेकर डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह बजाज ने बताया कि उनका ड्राइवर अपनी माता की पर्ची बनवाने के लिए पर्ची काउंटर पर गया था। जहां सिक्योरिटी गार्ड और उनके ड्राइवर सुभाष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

    इस दौरान दोनों में हाथापाई हो गई। डॉक्टर ने बताया कि इस घटना को लेकर जब उन्हें पता चला तो उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की। जिसके बाद दोनों को बुलाकर समझा दिया गया। अब दोनों में विवाद सुलझ गया है। वहीं ड्राइवर सुभाष ने कहा कि उसकी सास पर्ची बनवा रही थी। इस दौरान वह भी वहां पर खड़ा था। सुभाष ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड ने उसे साइड पर होने के लिए कहा था। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। सुभाष ने कहा कि अब दोनों में मामला सुलझ गया है।

    वहीं इस मामले को लेकर एसएमओ गीता कटारिया से बात करनी चाही उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं बंद कैमरे में एसएमओ ने कहा कि उक्त व्यक्ति डॉक्टर बजाज का ड्राइवर है और उसका नाम सुभाष है। इस मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर में किसी बात को लेकर हाथापाई हुई है। लेकिन दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझा लिया गया है। जिसके बाद दोनों ने माफी मांग ली है। इस मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से बात करनी चाही तो वह नौकरी की दुहाई देते हुए मामले के बारे में कुछ भी बोलने से गुरेज करता रहा।

     

  • Punjab: Gurudwara Sahib के सरोवर से 2 बच्चों के शव हुए बरामद

    Punjab: Gurudwara Sahib के सरोवर से 2 बच्चों के शव हुए बरामद

    श्री मुक्तसर साहिब: गिदड़बाहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गिदड़बाहा गुरुद्वारा साहिब के सरोवर से बच्चों के शव बरामद हुए है। मृतक बच्चों की पहचान 9 वर्षीय खुशप्रीत व 10 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर की जांच शुरू कर दी है। मृतक बच्चों के चाचा का कहना है कि उनका पिता अकेले ही उन्हें संभाल रहा हैं।

    उन्होंने कहाकि पिता का तलाक हो चुका है और उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। चाचा ने बताया कि बच्चें कल मेला देखने गए थे। जब वह वापस नहीं आए तो शाम को उनके साथ गए बच्चों से पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि वह पार्क में ही बैठे हैं। इसके बाद परिवार वालों ने बच्चों की तलाश की पार्क में देखा गुरुद्वारा में देखा लेकिन वह नहीं मिले, तो वह दोबारा दूसरे बच्चों के घर गए, जहां उन्होंने फिर यही बताया कि वह पार्क में ही बैठे हैं। इसके बाद परेशान परिवार वालों ने पुलिस को उसकी शिकायत दी।

    सारी रात परेशान परिवार वालों ने फिर गुरुद्वारा में जाकर बच्चों के बारे में जानना चाहे, तो वहां पर पता चला कि उनके बच्चें गत दिन यहं पर देखे गए थे। इसके बाद परिवार वालों ने देखा कि सरोवर में एक बच्चे का शव तैर रहा था और उनकी चप्पलें वहां पर थी। फिर जांच करने पर दूसरे बच्चे का शव भी मिला। परिवार वालों किसी वारदात की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बच्चें नहाने के लिए गए थे लेकिन शवों के कपड़े पहने हुए थे। यही नहीं उनके पेट भी फूले नहीं थे।

  • Factory की दीवार गिरने से 3 की मौत, कई घायल

    Factory की दीवार गिरने से 3 की मौत, कई घायल

    जोधपुरः राज्सथान के जोधपुर शहर व आस-पास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इसी बीच बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री की दीवार गिरने का मामला सामने आया है जिसमें तीन मज़दूरों की मौत व अन्य घायल हो गए।

    पुलिस ने बताया कि बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री की दीवार सुबह चार बजे के करीब अचानक गिर गई। दीवार के साथ ही कुछ मजदूरों ने टीन के शेड डालकर अपने रहने की व्यवस्था की हुई थी।यह दीवार इन्हीं झोपड़ियों पर जा गिरी। जिसके कारण कई मज़दूर इस दिवार के नीचे दब गए। दीवार के नीचे दब जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दस लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का काम शुरू किया गया।

  • Punjab: गंदगी फैलाने वालों पर Corporations सख्त, काटे जाएंगे चालान, देखें वीडियो

    Punjab: गंदगी फैलाने वालों पर Corporations सख्त, काटे जाएंगे चालान, देखें वीडियो

    बटालाः शहर में गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम सख्त हो गया है। निगम की ओर से अभियान चलाकर लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जो लोग अपनी दुकानों और घरों का कचरा सड़कों पर फेंकते हैं, उनके चालान काटे जा रहे हैं और साथी ही कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    बटाला के सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास वासदेव ने कहा टीम की ओर से शहर के अलग-अलग स्थानों का दौरा किया गया। इस दौरान टीम को जहां भी गंदगी दिखाई दी वह पर लोगों के मौके पर चालान काटे गए है। वहीं टीम की ओर से कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। इस दौरान लोगों को शहर को साफ बनाए रखने के लिए घरों की गंदगी सड़कों पर न फैंकने के लिए जागरूक भी किया गया।

  • Punjab: मेन रोड को लोगों ने किया जाम, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab: मेन रोड को लोगों ने किया जाम, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, देखें वीडियो

    मोहालीः गांव झामपुर, तीड़ा और त्यूड़ के लोगों ने चंडीगढ़-मोहाली रोड जाम कर दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि कच्चा रास्ता बंद होने से लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते लोग प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। झामपुर के रहने वाले संदीप ने बताया कि इस रास्ते को कंक्रीट डालकर बंद कर दिया गया है, गांव के लोगों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाकर रखा।

    ऐसे में सड़क पर लंबा जाम लग गया और पुलिस प्रशासन ने आकर स्थिति को संभाला। रास्ते को जल्द खुलवाने के आश्वासन के बाद गांव वाले शांत हुए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में रास्ता नहीं खोला गया तो इसके बाद और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि अगर गांव झामपुर, तोड़ा और त्यूड़ के लोगों को चंडीगढ़ आना हो तो इस रास्ते से यह 15 मिनट में चंडीगढ़ पहुंच जाते थे, लेकिन अब उन्हें 3 किलोमीटर की अधिक दूरी का सफर तय करके मोहाली की ओर से घूमकर चंडीगढ़ जाना पड़ रहा है, इस कारण उन्हें ज्यादा समय लग रहा है और उनका पैसा भी बर्बाद हो रहा है।

    गांव वालों ने कहा कि चंडीगढ़ और मोहाली प्रशासन के आलाधिकारियों को कई बार इस संबंधी मिलकर रास्ता खोलने की मांग कर चुके हैं। लेकिन दोनों राज्यों के अधिकारियों का कहना है कि यह रास्ता उन्होंने बंद नहीं करवाया, इससे गांव वालों में रोष है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता 40 साल से खुला है और बंद होने से 33 गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे पीजीआई या चंडीगढ़ के किसी भी अस्पताल ले जाने के लिए यह रास्ता नजदीक पड़ता था, लेकिन इसे अब बंद कर दिया है।

  • Punjab: लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab: लापता युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से मिला शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गांव जांगला के लाहौर ब्रांच नहर में 5 दिन से लापता एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान प्रभदीप सिंह निवासी जांगला के रूप में हुई है। मृतक युवक 31 जुलाई को किसी के साथ घर से गया था। उसके बाद वह लापता चल रहा था। जिसका शव रविवार को गांव जगदेव कलां के पास से गुजर रहे नाले में मिला। मृतक युवक की मां और बहन ने बेटे की हत्या करने के आरोप लगाए है।

    मृतक की मां पलविंदर कौर ने बताया कि 31 जुलाई की रात 8 बजे गांव भरथवाल का एक व्यक्ति उसके घर आया और बेटे प्रभदीप सिंह को अपने साथ लेकर चला गया। जब अगले उक्त व्यक्ति से बेटे के बारे में पूछा तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति का फोन बंद आने लगा। जिसके बाद हमें प्रभदीप सिंह के शव की सूचना मिली।

    परिजनों का कहना है कि बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। मृतक युवक की बहन पलकदीप कौर ने बताया कि भाई को साथ ले जाने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि झंडिर कलां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संगतपुरा गांव के पास नहर लाहौर ब्रांच में एक शव मिला है। जिसकी पहचान प्रभदीप सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते कहा कि उनके भाई के हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए।

    दूसरी तरफ थाना घनिएके बांगर के एएसआई आनंद सिंह ने बताया कि मृतक प्रभदीप सिंह की मां पलविंदर कौर की शिकायत मिली है। शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि जंदीर कलां थाने की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर अस्पताल भेज दिया है। वे मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Punjab: युवक ने शराब पीकर मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: युवक ने शराब पीकर मचाया उत्पात, पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर की सदर थाना पुलिस के द्वारा शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले युवक को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। इस नोजवान का नाम सागर बताया जा रहा है। जो बाइपास पर हंगामा कर रहा था जिसके कारण वहां ट्रैफिक जाम होने लगी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

    मिली जानकारी के अनुसार एक युवक हाइवे पर उत्पाद मचा रहा था। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर युवक को रोकने की कोशिस की लेकिन युवक ने पुलिस की वर्दी को फाड़ने की कोशिश की जिसके बाद युवक को पकड़कर इसका मैडिकल टैस्ट करवाया गया, जिसमे पता चला की युवक ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने इस शख्स पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 27 साल है और वह बटाला रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता है।

  • Jalandhar: लड़ाई का अखाड़ा बना Civil Hospital, सिक्योरिटी गार्ड और व्यक्ति में जमकर चले थप्पड़, देखें वीडियो

    Jalandhar: लड़ाई का अखाड़ा बना Civil Hospital, सिक्योरिटी गार्ड और व्यक्ति में जमकर चले थप्पड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में उस समय सिविल अस्पताल लड़ाई का अखाड़ा बन गया, जब सिक्योरिटी गार्ड और व्यक्ति में किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में बात हाथापाई तक आ गई। इस दौरान दोनों में जमकर थप्पड़ चले। इस घटना को वहां पर मौजूद लोगों ने फोन में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड और व्यक्ति दोनों एक-दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसा रहे है। वहीं घटना पर मौजूद लोग बीच-बचाव कर रहे है। इस दौरान उपचार करवाने आए मरीज इस घटना के दौरान वहां खड़े हो गए। हालांकि दोनों में हुए विवाद के बाद अब ना तो सिक्योरिटी गार्ड कुछ बोल रहा है और ना ही उक्त व्यक्ति कुछ बता रहा हैकि दोनों में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। लेकिन इस हाथापाई को लेकर उपचार करवाने आए मरीजों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर बजाज का ड्राइवर पर्ची काटने वाली लाइन में बीच में खड़ा हुआ था। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे लाइन में लगने के लिए कहा। जिसके बाद वह गुस्से में आ गया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर गए। इस मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से बात करनी चाही तो वह नौकरी की दुहाई देते हुए मामले के बारे में कुछ भी बोलने से गुरेज करता रहा। वहीं एसएमओ गीता कटारिया से बात करनी चाही उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं बंद कैमरे में एसएमओ ने कहा कि उक्त व्यक्ति डॉक्टर बजाज का ड्राइवर है और उसका नाम सुभाष है। इस मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर में किसी बात को लेकर हाथापाई हुई है। लेकिन दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को सुलझा लिया गया है। जिसके बाद दोनों ने माफी मांग ली है।