Blog

  • फगवाड़ाः पुलिस ने Amritpal Singh के 2 और व्यक्तियों को किया राउंडअप! देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पुलिस ने Amritpal Singh के 2 और व्यक्तियों को किया राउंडअप! देखें वीडियो

    सड़कों पर पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

    फगवाड़ा/होशियारपुर, राजेश/अनिकेत अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में जगह-जगह पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंजाब पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो व्यक्तियों को राउंडअप किया है। जिन्हें रावलपिंडी चौकी, थाना फगवाड़ा जिला कपूरथला में रखा गया है। इनमें के दूसरे राज्य से है और एक अमृतसर से संबंधित है। इस दौरान मौके एसएसपी और एसपी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी अधिकारी मीडिया के सामने कुछ नहीं कह रहा। वहीं इस मामले में फगवाड़ा और होशियारपुर में पैरामिलिट्री तैनात की गई है। 

    होशियारपुर में भी आज तालाशी अभियान जारी है। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने सफेद रंग कार जिसका नंबर पीबी10 सीके 0527 है उसे बरामद कर लिया गया है। मौके से बरामद इनोवा कार से कुछ कपड़े भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उक्त कार में सवार 4 व्यक्ति फगवाड़ा से होशियारपुर आ रहा थे। इन्हें रूकने का ईशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी भगा ली।  वहीं बरामद गाड़ी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार बरामद गाड़ी का नंबर जाली है।

  • पंजाब: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, वेंडर्स का सामान जलकर राख

    पंजाब: सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, वेंडर्स का सामान जलकर राख

    जीकरपुरः मोहाली के जीकरपुर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने की कोशिशें शुरू की गई। इस आगजनी से दुकानदारों का कुछ सामान जल कर राख हो गया। बता दें यह सब्जी मंडी प्रीत कॉलोनी में स्थित है। घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आगजनी से एक क्रॉकरी शॉप में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। 

    बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी। मंडी के साथ जिन लोगों के घर बने हुए हैं उनमें इस आगजनी से भय का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंचे फायरकर्मी ने बताया कि मंडी में आग बर्तन की दुकान में ही लगी थी और यहां फायर विभाग की 4 गाड़ियां पहुंची थी। हालांकि 2 गाड़ियों से ही आग नियंत्रण में आ गई। आज सुबह लगभग 9.30 बजे के पास आग लगने का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना मिलने के 15 मिनट में फायर ब्रिगेड के अधिकारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। मंडी में सब्जी और फलों की फड़ियों के अलावा अस्थाई रूप सें टीन की शैड के नीचे क्रॉकरी और राशन की दुकानें भी बनी हुई हैं। एक क्रॉकरी शॉप में यह आग लगी थी जहां काफी सामान नष्ट हो गया। उस क्रॉकरी शॉप के संचालक राजकुमार ने बताया कि आग में उनका काफी सामान जल गया। आगजनी में उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

  • जालंधरः इस दिन होगाा लोकसभा का उपचुनाव, हुआ ऐलान

    जालंधरः इस दिन होगाा लोकसभा का उपचुनाव, हुआ ऐलान

    जालंधर/वरुणः महानगर में लोकसभा के उपचुनाव की तारीखों का आज ऐलान किया गया। 10 माई को जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान होगा जबकि 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था। जहां फिल्लौर में राहुल गांधी के नेतृ्त्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान संतोख सिंह चौधरी  को दिल का दौरा पड़ गया था। इसके बाद से ही जालंधर की लोकसभा सीट खाली पड़ी थी।

  • पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदलः जालंधर के IPS वत्सल गुप्ता, DCP जसकिरन सिंह तेजा सहित कई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदलः जालंधर के IPS वत्सल गुप्ता, DCP जसकिरन सिंह तेजा सहित कई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जिसमें आईपीएस वत्सल गुप्ता, एसएसपी सवरन सिंह, एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया, एसपी इनवेस्टिगेन सरबजीत सिंह, डीसीपी जसकिरन जीत सिंह तेजा, एसपी हेडक्वार्टक मंजीत कौर सहित कई अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जारी आदेशों के मुताबिक 33 अधिकारियों के तबादले किए है। आईपीएस और पीपीएस अधिकारी शामिल है।

  • पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर हुई चोरी

    पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर हुई चोरी

    अमृतसरः कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता हरमिंदर सिंह गिल के अमृतसर स्थित घर में चोरों ने बड़ी चोरी हुई है। अमृतसर के रंजीत एवेन्यू के ई ब्लॉक स्थित हरमिंदर सिंह गिल के घर में चोरों ने हाथ साफ कर 20 से 25 लाख रुपए के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।

    हरमिंदर सिंह गिल घटना के वक्त पंजाब से बाहर थे और बीती रात ही घर लौटे हैं। पुलिस ने इस संबंध में अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया है। एसीपी वीरेंद्र सिंह खोसा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर बड़ी कार्रवाई 

    पंजाबः जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर बड़ी कार्रवाई 

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा सरकार को अल्टीमेटम देने वाला ट्वीट भारत में बैन हो गया है। ट्वीटर में संदेश आ रहा है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह का यह ट्वीट एक गैरकानूनी मांग के जवाब में भारत में रोक दिया गया है। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधा है।

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है और कहा कि सरकारें अब श्री अकाल तख्त साहिब से जारी बयान पर रोक लगाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सीएम मान को एक चेतावनी है कि गुरु घर के साथ माथा ना लगाए।छठे पातशाह द्वारा सिरजे मीरी पीरी तीर्थ स्थान पर हमले बंद करो, नहीं तो श्री अकाल तख्त साहिब के साथ टकराव करने वालों हशर याद रखे। बता दें कि बीते दिन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था।

    वहीं सीएम मान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की तरफ से दिए गए अल्टीमेटम पर जवाब देते हुए कहा कि अच्छा होता अगर आप अल्टीमेटम बेअदबी और गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों के लिए जारी करते न कि हंसते-बसते लोगों को भड़काने के लिए। मुख्यमंत्री ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के बयान का जवाब देते हुए ट्वीट कर लिखा कि सबको पता है कि आप और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बादलों का पक्ष लेते रहे हो। इतिहास देखो कई जत्थेदारों को बादलों ने अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर दोनों ओर से जवाबी कार्रवाई की गई थी। 

  • पंजाबः सरकार के रिश्वत मुक्त राज्य के दावों की खुली पोल, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार के रिश्वत मुक्त राज्य के दावों की खुली पोल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब सरकार भले ही पंजाब से रिश्वत को खत्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन पंजाब में रिश्वत कम होने की बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। पंजाब सरकार के राज्य को रिश्वत मुक्त करने वाले दावों की पोल आज उस समय खुल गई, जब पत्रकारों द्वारा तरनतारन कोर्ट में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया।

    इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रिकॉर्ड रूम में काम करने वाला सरकारी अधिकारी जजमेंट की कॉपी देने के बदले ₹3000 की रिश्वत मांग रहा है। इस इस रिश्वत को लेने के बाद उक्त सरकारी कर्मचारी ने जजमेंट की कॉपी स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार के हवाले कर दी। अब देखना होगा कि पंजाब सरकार अदालतों में चल रही इस रिश्वतखोरी के खिलाफ क्या कदम उठाती है। 

  • पंजाबः Amritpal Singh के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया राउंडअप!

    पंजाबः Amritpal Singh के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया राउंडअप!

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह को लेकर देर रात से पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सीआईडी ​​की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने देर रात शक के आधार पर एक इनोवा कार का पीछा किया, जिसमें अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के होने का शक था। आरोपी इनोवा कार को थाना महितियाना के गांव मारनाईया के गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास छोड़कर फरार हो गए। जिसको लेकर देर रात गांव सील कर कई घरों की तालाशी ली गई। वहीं आज सुबह फगवाड़ा में भी कई घरों में तालाशी अभियान चलाया गया।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खालसा वहीर में शामिल रहे सुखदेव को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। वहीं उसके कुछ देर बाद मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया। हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहे। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने सफेद रंग कार जिसका नंबर पीबी10सीके0527 है उसे बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त कार में सवार 4 व्यक्ति फगवाड़ा से होशियारपुर आ रहा थे। इन्हें रूकने का ईशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी भगा ली।

    हालांकि उक्त व्यक्तियों को अभी तक हिरासत में नहीं किया गया है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आज सुबह भी होशियारपुर में तलाशी अभियान जारी है। इस मुहिम को लेकर 4 जिलों की पुलिस 700 कर्मी तैनात किए गए। जिसमें नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर की पुलिस तैनात की गई। वहीं अब सूचना मिली है कि फगवाड़ा में पुलिसकर्मियों द्वारा घरों की चेकिंग की जा रही है। इनोवा कार में सवार 4 युवकों की तलाश में अलर्ट जारी किया गया है।

  • पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जन्मदिन पर हुई बड़ी कार्रवाई

    पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जन्मदिन पर हुई बड़ी कार्रवाई

    जालंधर/हर्षः मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान पर बड़ी कारवाई की गई है। उनका ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन हो गया है। उनके ट्विटर हैंडल पर मैसेज शो हो रहा है कि भारत में उनके अकाउंट पर रोक लगाई गई है। खास बात यह भी है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर उन पर यह कार्रवाई हुई है।

    साथ में ही यह भी लिखा है कि कि उनका यह ट्वीटर अकाउंट किसी कानूनी पचड़े के कारण भारत में प्रतिबंधित किया गया है। ट्विटर पर बब्बू मान के 2 लाख 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मान को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।

  • आज का राशिफल, 29 March 2023 

    आज का राशिफल, 29 March 2023 

    आज का राशिफल, 29 March 2023 

    मेष: कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

    वृषभ: मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

    मिथुन: व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्या: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

    तुला: व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    धनु: आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    मकर: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कुम्भ: आज मान-सम्मान के योग बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।
    मीन: कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।