Blog
-

पुराने बस स्टैंड ऊना के पास मिला अज्ञात शव
ऊना/ सुशील पंडित: जिला मुख्यालय पर पुराने बस स्टैंड ऊना के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पहचान न होने के चलते पुलिस ने शव को शव ग्रह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने के चलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है। -

दून विधायक ने 19 को नालागढ में बुलाई विभागीय अधिकारियों की बैठक
विकास योजनाओं की ली जाएगी जानकारी
बददी/सचिन बैंसल : दून केे विधायक रामकुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री के आदेश पर 19 दिसंबर को नालागढ़ के एसडीएम कार्यालय में एक विशेष बैठक बुलाई गई है। जिसमें बीबीएन के सभी विभागों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है। विधायक रामकुमार चौधरी ने बताया कि बीबीएन में चल रहे विकास कार्य की योजनाओं की जानकारी ली जाएगी। वर्तमान में कितनी योजनाएं चल रही है। इन योजनाओं के कितना बजट दिया गया है। कितनी योजनाएं बकाया है।कितनी योजनाओं का कार्य चला हुआ है कितनी प्रगति पर है। कितने का उद्घाटन होने वाला है। सभी पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ योजनाओ की चुनाव के दौरान घोषणा बिना बजट के की है। जिसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बीबीएन के 45 विभागों के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंंत्रित किया गया है। -

बिल ना भरने पर अस्पताल शव देने से नहीं कर सकते इन्कार, जानें नियम
नई दिल्ली: देश में प्राइवेट अस्पतालों में वसूले जाने वाले चार्ज और बिल को लेकर हंगामे की खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसे भी मामले सामने आते हैं जब निजी अस्पताल बिना बकाया पैसा चुकाए परिजनों को मरीज का शव देने से इनकार कर देते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर तबके के तहत या अन्य किसी मदद के द्वारा निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने वाले मरीजों के परिजनों को यह खासतौर पर झेलना पड़ता है। हालांकि बहुत ही कम लोगों को यह जानकारी है कि देश का कोई भी निजी अस्पताल पूरा बकाया बिल भरे जाने की शर्त पर डेड बॉडी देने से इनकार नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
अशोक अग्रवाल कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हर पुलिसकर्मी का कर्तव्य बन जाता है कि अगर कोई भी अस्पताल बिल का भुगतान न होने की वजह से मरीज का शव परिजनों को सौंपने से इनकार करता है तो अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करे। अग्रवाल कहते हैं कि आम लोगों को भी यह जानकारी होना बेहद जरूरी है कि देशभर में बिल के भुगतान और शव देने को लेकर ऐसा कोई मामला सामने आने पर वे पुलिस की सहायता ले सकते हैं। वे पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी भी दे सकते हैं। पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज करनी होगी। अग्रवाल कहते हैं कि यह आदेश इसलिए भी फिर से इस समय फिर से प्रासंगिक हो गया है क्योंकि आए दिन प्राइवेट अस्पतालों में ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. हाल ही में दिल्ली में के एक निजी और एक अर्धसरकारी अस्पताल में बिना पूरा भुगतान किए शव देने से मना करने पर हंगामा हुआ था।
-

पंजाबः 108 एंबुलेंस की कंपनी को स्वास्थ्य मंत्री दिए ये आदेश
चंडीगढ़ः जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड ने होनहार विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा और खेलों प्रशिक्षण में मदद करने के लिए एंबुलेंस एक्सैस फॉर ऑल फाउंडेशन के सहयोग से अपनी वार्षिक स्कॉलरशिप अनुदान राशि प्रदान की है। इस दौरान उन्होंने जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड को सख़्त हिदायतें की कि राज्य में यह 108 एंबुलेंस एक लाइफ लाईन की तरह हैं, इस लिए इन एंबुलेंस को बिल्कुल दुरुस्त हालत में रखा जाए। इन एंबुलेंस के मरीज़ तक पहुंचने के समय को भी और घटाया जाए, क्योंकि मरीज़ की जान बचाने के लिए समय ही जि़ंदगी है। उन्होंने कहा कि 108 एंबुलेंस के सम्बन्ध में किसी भी किस्म की शिकायत को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस प्रोग्राम के साथ जिकित्ज़ा हैल्थकेयर ने 108 एंबुलेंस स्टाफ के बच्चों को साल 2021-22 में उनके शानदार अकादमिक और खेल प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया है। इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम-2022 में 13 विद्यार्थियों को अकादमिक और खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दोनों श्रेणियों में पहले हरेक विजेता को 50,000 रुपए का चैक दिया गया। अन्य हरेक विजेता को 25,000 रुपए का चैक दिया गया। तीसरे हरेक विजेता को 10,000 रूपए के चैक से सम्मानित किया गया। ZHL ने पंजाब के सभी कलस्टरों के करू स्टाफ को भी सम्मानित किया। 13 पायलटों और 13 ईएमटी को सर्टिफिकेट, ट्रॉफियों और कैश वाऊचर से सम्मानित किया गया।
इस समारोह में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे चेतन सिंह जौड़ामाजरा, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, पंजाब द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य शख्सियतों में हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, श्रीमति डॉ. नीलिमा, आईएएस, एमडी, पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन, जतिन्दर शर्मा, गोवर्नमेंट बिजनेस के प्रमुख, जि़कित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड और मनीष बतरा, प्रोजैक्ट हैड, शामिल थे। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने विचार साझे करते हुए कहा कि कोविड और अन्य मुश्किलों के बावजूद विद्यार्थियों ने साबित कर दिया है कि वह सामूहिक ढंग से किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं।
ऐसे पुरस्कार उनको अकादमिक तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने और केंद्रित रहने के लिए प्रेरणा देते हैं। हम चाहते हैं कि ZHL उनकी बेहतरी के लिए ऐसे वार्षिक स्कॉलरशिप प्रोग्रामों का आयोजन करता रहे। हमारा दृष्टिकोण विद्यार्थियों को न केवल उत्तम पेशेवर बनाना है, बल्कि एक अच्छे नागरिक भी बनाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सम्बन्धी हिमायत करते हुए कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं और जिकित्ज़ा हैल्थकेयर लिमिटेड को भी लड़कियों को इस सेवा के क्षेत्र में अवसर देना चाहिए।
-

महिला मुलाजिम के साथ पुलिसकर्मी के अवैध संबंध, पत्नी के विरोध करने पर उठाया ये कदम
पानीपत। समालखा कस्बे के गांव छदिया में दिल्ली पुलिस के एक मुलाजिम ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत जहर दे दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति के महिला मुलाजिम के साथ अवैध संबंध का विरोध किया था, इसलिए पति ने पत्नी को मारना चाहा। मामले में कारवाई करते हुए समालखा थाना पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी प्रेमिका पुलिसकर्मी के खिलाफ IPC की धारा 307, 328 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी की पत्नी उसके अवैध संबंधों का अक्सर विरोध करती थी. आरोपी पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका के साथ फोन पर बात करके इस वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद गंभीर अवस्था में महिला को समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई संजय ने बताया कि वह गांव कुलताना, जिला रोहतक का रहने वाला है. उसकी बहन ममता की शादी अश्वनी निवासी गांव छदिया, समालखा के साथ मार्च 2011 में हुई थी. संजय ने बताया कि उसके जीजा अश्वनी दिल्ली पुलिस में है. शादी के बाद से बहन-जीजा एक बेटा व एक बेटी के माता-पिता है।
पीड़ित महिला के भाई संजय ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा के दिल्ली पुलिस की साथी मुलाजिम दिशा (काल्पनिक नाम) के साथ नाजायज संबंध है. इसी बात का बहन ममता अक्सर विरोध करती है. इसी विरोध के चलते जीजा अश्वनी, अपनी पत्नी और बच्चों को मारना चाहते हैं. संजय अक्सर दिशा के साथ फोन पर बात करता है. आरोप के अनुसार, इतना ही नहीं, दोनों अक्सर ममता को रास्ते से हटाने के लिए षडयंत्र भी रचते हैं. दिशा, अक्सर ममता को चैलेंज करती है कि अश्विनी उसका शौहर है. कहती है कि वह पुलिस में है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई है।
13 दिसंबर को ममता ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसकी जान को खतरा है, उसे बचा लो. 14 दिसंबर को परिजनों को पता लगा कि ममता समालखा के एक निजी अस्पताल में दाखिल है. परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे. जहां पहुंचने के बाद परिजनों को ममता ने रोते-रोते लड़खड़ाती आवाज में कहा कि उसे उसके पति ने दिशा से फोन पर बाते करके कहा कि आज आपका काम पूरा हो जाएगा।
समलखा के एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि आरोप के अनुसार, इसके बाद अश्वनी ने ममता को कुछ ठोस गोलियां और तरल पदार्थ पीने के लिए दिया, जिसे उसने पीने से मना कर दिया. कुछ देर बातों में उलझाकर अश्वनी ने उसे वह जहरीला पदार्थ पिला व खिला दिया. जहर पिलाने के बाद अश्वनी ने प्रेमिका को कॉल कर कहा कि आपके कहे मुताबिक काम पूरा कर दिया है. अब हमारी शादी में कोई रुकावट नहीं आएगी. इतना सुनने के बाद ममता बेहोश हो गई थी. संजय ने बताया कि 11 नवंबर को भी उसकी बहन ममता ने समालखा थाने में एक शिकायत अपने पति व प्रेमिका दिशा के खिलाफ दी थी. जिस शिकायत में बहन ने मारपीट व अवैध संबंधों के बारे में लिखा हुआ है।
-

पॉश इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का कारोबार, ₹5000 में मुहैय्या करवाई जा रही थी थाईलैंड की लड़कियां
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पॉश एरिया ऋषभ विहार में स्पा सेंटर की आड़ में थाईलैंड की लड़कियों से देह व्यापार कराने के रैकेट का पर्दाफाश किया. इस दौरान सपा संचालक गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं लड़कियों के बारे में थाईलैंड एंबेसी को सूचित कर दिया गया है. दरअसल दिल्ली पुलिस की टीम को ऋषभ विहार में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा था. नकली ग्राहक को 5000 रुपये की राशि दी गई. फर्जी ग्राहक को एक नंबर पर मिस कॉल देने का निर्देश भी दिया गया।
इसके बाद नकली ग्राहक मसाज सेंटर में दाखिल हुआ जहां रिसेप्शन पर उसकी मुलाकात राजकुमार से हुई जिसने उससे एक थाई लड़की के लिए 2000 रुपये देने को कहा. उस रकम को लेने के बाद राजकुमार ने नकली ग्राहक को एक थाई लड़की के साथ एक कमरे के अंदर जाने के लिए कहा. इसके बाद थाई लड़की ने अतिरिक्त सेवा के लिए और 3000 मांगे, उसे नकली ग्राहक द्वारा रकम दी गई और फिर उसने संकेत के रूप में उसे दिए गए नंबर पर एक मिस कॉल दी. मिस कॉल मिलने पर तुरंत छापा मारा गया और उक्त थाई लड़की नोथिनन ओवेन चाउंग को दी गई रकम भी उसके कब्जे से बरामद कर ली गई।
इस संबंध में एक मामला यू/एस 3/4/8 अनैतिक यातायात रोकथाम अधिनियम और 14 विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था और राजकुमार पुत्र रमेश चंद ठाकुर निवासी बरोला, सेक्टर 49, नोएडा, यूपी को गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान यह पाया गया कि 7 लड़कियां (1) कन्याफट नोएन होंग पुत्र कान नियॉन होंग निवासी थाईलैंड, उम्र-39 वर्ष (2) सकेव चाज इरत निवासी लेर थाईलैंड, उम्र-28 वर्ष (3) ओराया नासुनी पुत्र शैया पौन निवासी लोअर थाईलैंड आयु 26 वर्ष (4) लैम पेंग थोपथोंग निवासी कमफेंग आयु-36 वर्ष (5) डोनपोन सांग वांग पुत्र/ओ देले संग वांग निवासी/ओ थाईलैंड आयु-28 वर्ष ( 6) खेनुग्निद कानपरागोब डी/ओ सीसोक कानपरागोब आर/ओ कलसिन, थाईलैंड आयु-41 वर्ष और (7) नितिनम ओवेन चाउंग डी/ओ अनोपुंग आर/ओ चैनातु थाईलैंड स्माइल एन स्पा मसाज सेंटर में पाए गए. वे भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
इसके अलावा 5 भारतीय लड़कियां थीं. उपरोक्त सभी 7 लड़कियों को बाद में स्नेहल्या में जमा करा दिया गया और उनकी सूचना थाईलैंड दूतावास को दी जा रही है. स्पा सेंटर के मालिक आशीष चोपड़ा हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकुमार है जो बरोला, सेक्टर 49, नोएडा, यूपी का रहने वाला है।
-

तीन दोस्तों को वीडियो बनाना पडा भारी , पुलिस ने भेजा जेल
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ से एक मामला सामने आ रहा है जहां तीन दोस्तों को वीडियो बनाना भारी पड गया। बिलासपुर में केंद्रीय कारागार के सामने तलवार लहराकर वीडियो बनाने वाले तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दरअसल, पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीन युवक केंद्रीय कारागार के सामने तलवार लहराते हुए नजर आए थे। इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. तीनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया।
जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें तीन युवक हाथ में तलवार लेकर वीडियो बनाते दिखाई दे रहे थे। मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने सरगर्मी से आरोपियों की खोजबीन की और अलग-अलग जगह से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। वीडियो में जिस तलवार को लहराया जा रहा था, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। फ़िलहाल आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
-

पंजाबः श्मशान घाट में चाचा ने 11 वर्षीय भतीजी से किया दुष्कर्म
फिरोजपुरः जिले में चाचा-भतीजी के रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां कलियुगी चाचा ने श्मशान घाट में 11 वर्षीय भतीजी को लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि दूर की रिश्तेदारी में आरोपी उसका देवर लगता है। आरोपी शाम के समय गांव में सुनसान जगह पर बने श्मशान घाट पर बेटी को ले गया। वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बेटी की गंभीर हालत देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
-

पंजाबः इंसानियत शर्मसार! ऑटो चालक ने किडनैप कर 5 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
लुधियानाः जिले के धांदरा रोड स्थित दुगरी थाने से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 5 वर्षीय बच्ची के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। बताया गया है कि बच्ची के आरोपी ने ऑटो में अपहरण किया और उसके साथ दरिंदगी करने के बाद वापस पार्क छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया।
जिसके बाद परिजनों ने दुगरी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है। बच्ची से रेप की सूचना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर के कई ऑटो चालकों व आटो स्टैंड्स पर पुलिस चेकिंग कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस भी विभिन्न टीमें लगी हुई हैं ताकि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
बच्ची के रेप की खबर के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए। सीआईए-1 के इंचार्ज राजेश शर्मा, एसीपी वैभव सहगल और थाना प्रभारी मधु बाला सड़कों पर उतरे है। बताया जा रहा है कि कई जगह सीसीटीवी पुलिस खंगाल रही है। वहीं घटना स्थल पर भी फॉरेंसिक टीमें काम कर रही है।
-

जालंधरः वरिष्ठ अकाली नेता ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
जालंधर/वरुणः वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व पार्षद मंजीत सिंह टीटू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने उनको बहुत मान-सम्मान दिया है, लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी में छोटे नेताओं के कारण उनका दम घुट रहा था। जिसके चलते आज उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि पिछले 30 साल से शिरोमणि अकाली दल से जुड़े मंजीत सिंह टीटू के साथ-साथ उनका परिवार भी अकाली दल की सेवा करता आ रहा है।

