Blog

  • प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी जी में करवाया गया भगवती जागरण

    प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी जी में करवाया गया भगवती जागरण

    मास्टर सलीम ने माता के भजनों का गुणगान करके बनाया भक्तिमय महौल
    ऊना/सुशील पंडित : माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय भजन संध्या कार्यक्रम के दूसरे दिन सीपीएस आशीष बुटेल ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दूसरे दिन की भजन संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, विधायक कुटलैहड़ विधानसभा देवेंद्र सिंह भुट्टो, गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा,एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद, वित्ताधिकारी शमी राज, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, एसडीओ मंदिर आरके जसवाल, जिला अध्यक्ष कांगे्रस रणजीत राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी में नवरात्र मेले में दौरान भजन संध्या का कार्यक्रम की शुरूआत करके प्रदेश सरकार ने एक अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नवरात्र मेलों के दौरान इस प्रकार की भजन संध्याए आयोजित की जाएंगी। उन्हांेने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लोगों की आस्था है लाखों की संख्या में लोग यहां शीश नवाने आते हैं। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयास कर रही हैं। 
    नवरात्र मेले की दूसरी भजन संध्या में सुरों के मालिक मास्टर सलीम ने माता की भेंटों का गुणगान करके भक्तिमय महौल बना दिया। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं भी माता की भेंटों पर झुमें। इसके अतिरिक्त ज्वाला जी से सौरभ शर्मा और मंडी से आए ललित बंधु पार्टी ने भी महामाई के भजनों का गुणगान किया।
  • जालंधरः अमृतपाल सिंह का वफादार जोगा सिंह गिरफ्तार, CCTV आई सामने

    जालंधरः अमृतपाल सिंह का वफादार जोगा सिंह गिरफ्तार, CCTV आई सामने

    क्या जोगा सिंह ने अमृतपाल सिंह को फोन करवाया था मुहैया!

    जालंधर,वरुण: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह संधू का वफादार जोगा लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल को भगाने में उसका बड़ा हाथ था। जोगा सिंह लुधियाना के साहनेवाल का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह के द्वारा 18 मार्च को भागने दौरान जोगा सिंह के फोन का इस्तेमाल किया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस जोगा का मोबाइल फोन ट्रैक कर रही थी और उस आधार पर अमृतपाल की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। जोगा लुधियाना के पास सोनेवाल इलाके में लोकेट कर लिया गया, फिर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। 

    इसी दौरान लुधियाना की एक मोबाइल शॉप की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि 28 मार्च को नीला झंडा लगी एसयूवी में जोगा सिंह लुधियाना उक्त दुकान पर पहुंचता है और दुकान के अंदर मोबाइल फोन खरीदने की बात करता दिखाई दे रहा है। इसी तरह उसकी दुकान से बाहर जाते हुए की तस्वीर भी सीसीटीवी में में कैद हो गई। 

    हालांकि इस  मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अमृतपाल को अपना मोबाइल फोन देने के बाद जोगा सिंह अपने लिए मोबाइल फोन लेने आया होगा या अमृतपाल सिंह के लिए मोबाइल फोन खरीदने आया होगा। हाालंकि दावा किया जा रहा है कि जोगा सिंह से पुलिस को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने जोगा सिंह के फोन की ‘कॉल डिटेल’ भी हासिल की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अमृतपाल सिंह उसके फोन के जरिए कितने लोगों के संपर्क में रहा है।

  • जालंधरः ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भयानक टक्कर, 3 युवकों की मौत, देखें CCTV

    जालंधरः ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक की भयानक टक्कर, 3 युवकों की मौत, देखें CCTV

    एक की बाजू हुई अलग तो दूसरे युवक का खुला दिमाग 

    जालंधर, वरुण/हर्षः शाहकोट से नंगल अंबिया गांव को जा रहे 3 बाइक सवार युवकों की ट्रैक्टर ट्राली से साथ भयानक टक्कर हो गई है। इस सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की तो शरीर से बाजू ही अलग हो गई जबकि दूसरे का दिमाग खुलकर बाहर आ गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक उक्त नौजवान काम से घर जा रहे थे। मृतक युवकों की पहचान प्रभदीप सिंह, बलजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलते पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त हादसे की घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तालाश जारी है।

  • जालंधर से बड़ी ख़बरः अमृतपाल का एक और साथी चरणजीत सिंह गिरफ्तार!

    जालंधर से बड़ी ख़बरः अमृतपाल का एक और साथी चरणजीत सिंह गिरफ्तार!

    होशियारपुर में बरामद हुई इनोवा गाड़ी में था सवार  

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। वहीं अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दो दिन पहले होशियारपुर से बरामद की गई इनोवा कार के ड्राइवर चरणजीत सिंह आज गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले चरणजीत सिंह अमृतपाल व पपलप्रीत सिंह को लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस से घेरे जाने के बाद वह इनोवा को होशियारपुर के गुरुघर में छोड़ कर भाग गए।

    वहीं कुछ देर पहले लुधियाना पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जोगा 2 हफ्ते पहले अमृतपाल के साथ भागा था। तब अमृतपाल ने उसे अपना मोबाइल दे दिया और उसे लेकर भागने को कहा ताकि पुलिस को मोबाइल लोकेशन के वजह से गुमराह किया जा सके।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह का वफादार जोगा सिंह गिरफ्तार 

    पंजाब से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह का वफादार जोगा सिंह गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह संधू का वफादार जोगा पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अमृतपाल को भगाने में उसका बड़ा हाथ था। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल ने जोगा को कहा था कि वह अपना मोबाइल फोन ऑन करे और फिर भागे। पुलिस जोगा का मोबाइल फोन ट्रैक कर रही थी और उस आधार पर अमृतपाल की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। जोगा लुधियाना के पास सोनेवाल इलाके में लोकेट कर लिया गया, फिर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। अमृतपाल ने जोगा को बलि का बकरा बनाया। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल भी पंजाब में ही छिपा हुआ है, वह जिस इलाके से भागा था, उसके 10 से 15 किलोमीटर के इलाके में ही पनाह ले रखी है।

    फगवाड़ा में बुधवार को एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तराखंड का था। गाड़ी पीलीभीत जनपद के अमरिया स्थित बड़ेपुरा गुरुद्वारे के मुख्यग्रंथी बाबा मोहन सिंह के नाम पर पंजीकृत थी। इसी स्कार्पियो गाड़ी से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के फगवाड़ा पहुंचने की बात सामने आ रही है। यह गाड़ी पूरनपुर के मोहनापुर गुरुद्वारे का सेवादार जोगा सिंह इस्तेमाल कर रहा था। खुद बाबा मोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि गाड़ी उनके नाम पर रजिस्टर है, मगर इसे पिछले 4 माह से जोगा सिंह इस्तेमाल कर रहा था. चार दिन पहले ही जोगा सिंह पंजाब जाने की बात कहकर गया था. जोगा सिंह को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

  • जालंधर से रवाना हुई पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, DRM ने पूजा अर्चना के साथ दी हरी झंडी

    जालंधर से रवाना हुई पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, DRM ने पूजा अर्चना के साथ दी हरी झंडी

    जालंधर, वरुण/हर्षः भारत से नेपाल के लिए धार्मिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रवाना करने से पहले रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआरएम फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नेपाल के लिए रवाना किया। जालंधर से सुबह साढ़े आठ बजे चली ट्रेन अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी से होते हुए नेपाल की राजधानी काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन पर्यटकों-श्रद्धालुओं को कराएगी।

    इस स्पेशल ट्रेन में दो देशों भारत और नेपाल के प्रमुख तीर्थ स्थलों को कवर करते हुए भारत गौरव पर्यटक अयोध्या के अलावा नंदीग्राम, प्रयागराज, वाराणसी को जोड़ा गया है। इसको लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों सुमन, अशोक मित्तल ने कहा उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है रेलवे ने यह ट्रेन चलाई है जो कि हमें अलग-अलग जगहों के दर्शन करवाएगी।

    यात्रियों केशव चंद्र गोयल, रमन कपूर, सुनीला कपूर, नीलम सूद ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा कि ट्रेन में आरती की जाएगी, फूल बरसाए जाएंगे। ऐसा माहौल उन्हें पहली बार देखने को मिला है। हम बहुत ज्यादा खुश हैं कि हमें इस ट्रेन में बैठने का मौका मिला।

    डीआरएम फिरोजपुर डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि फिरोजपुर डिवीजन की पहली भारत यात्रा है। यह भारत- नेपाल आस्था यात्रा है। जालंधर से चलकर ट्रेन लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, अयोध्या, नंदीग्राम, रक्सौल, काठमांडू, बनारस, प्रयागराज के बाद 9 अप्रैल को जालंधर वापस पहुंचेगी।

    डीआरएम सीमा शर्मा ने बताया कि इस आस्था यात्रा के दौरान कुछ सेक्शन बाय रोड भी कवर किए जाएंगे। टोटल यह 10 दिन का टूर है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हु कहा कि उन्हें खुशी है कि वह धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं-पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कल होंगे जेल से रिहा!

    पंजाब से बड़ी ख़बरः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू कल होंगे जेल से रिहा!

    पटियालाः क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 अप्रैल को पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा किया जाएगा। उनके अच्छे आचरण के लिए जेल विभाग समय से पहले रिहा कर देगा। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रोड रेज मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से सिद्धू पिछले साल 20 मई से जेल में हैं। अपने अच्छे आचरण के लिए सिद्धू को शीर्ष अदालत द्वारा दी गई एक साल की सजा में 45 दिन की छूट मिलेगी। जेल से उनकी निर्धारित रिहाई 16 मई को थी। एक जेल अधिकारी ने कहा, “पंजाब जेल नियमों के अनुसार, जेल में बंद दोषी उसके अच्छे आचरण के लिए उसे हर महीने 5 दिन की छूट मिलती है। इस तरह सिद्धू 45 दिनों की छूट के हकदार हैं, जो उनकी जल्द रिहाई का मार्ग प्रशस्त करता है। इस प्रकार वह 1 अप्रैल को रिहाई के लिए पात्र होंगे।”

    जेल अधिकारी ने कहा कि हर जेल का यह कर्तव्य है कि जेल में बिताए गए कैदी के अच्छे आचरण की वजह से उसकी सजा में से हर महीने पांच दिन की कटौती की जाए, जब तक कि वह किसी जघन्य अपराध में दोषी नहीं ठहराया जाता है। जेल अधिकारी पंजाब जेल नियमों का पालन करने के लिए बाध्य हैं, और ऐसा कोई प्राधिकरण नहीं है जो एक अच्छे व्यवहार वाले दोषी को इस तरह की राहत देने से इनकार कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई 2022 को सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी। 20 मई को सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर किया था। सिद्धू का एक वर्ष 19 मई, 2023 को पूरा हो रहा है। सजा माफ करना संबंधित जेल सुपरिटेंडेंट का भी अधिकार होता है।

    वो अच्छे आचरण वाले कैदी को सजा में एक माह की रियायत दे सकता है। सिद्धू ने एक साल में न कोई पैरोल ली और न ही कोई छुट्टी। 40 दिन की रियायत का लाभ उन्हें नियमानुसार मिल सकता है। इसके चलते सिद्धू की रिहाई 9 अप्रैल के आसपास हो सकती है। पंजाब सरकार बैसाखी पर्व पर कैदियों की रिहाई की सूची बना रही है, जिसमें 26 जनवरी को रिहा करने के लिए बनी प्रस्तावित सूची में शामिल अधिकतर कैदियों के नाम शामिल हैं। सिद्धू पटियाला जेल में क्लर्क के रूप में काम कर रहे हैं और इस दौरान उनका आचरण भी अच्छा रहा है।


    पिछले सप्ताह नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने दावा किया था कि सिद्धू की रिहाई एक अप्रैल को हो सकती है। नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पति को मुखातिब हो ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर स्टेज-2 है। उन्होंने लिखा था कि हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है। हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं। बार-बार आपको न्याय से वंचित देखकर आपका इंतजार कर रही हूं। सच बहुत शक्तिशाली होता है, लेकिन परीक्षा बार-बार होती है। कलयुग। माफ करना, अब आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि खतरनाक कैंसर स्टेज 2 पर है। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह भगवान की मर्जी है।

  • 10वीं का रिजल्ट घोषित, 81% छात्र हुए पास

    10वीं का रिजल्ट घोषित, 81% छात्र हुए पास

    बिहारः विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए। इस बार 10वीं परीक्षा में कुल 81.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परिणाम अभी वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। जल्द ही आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के परिणाम 31 मार्च 2023 को दोपहर बाद करीब 01:15 बजे घोषित किए जाएंगे। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के रिजल्ट समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किए गए। 

    बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा इस साल 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। मैट्रिक परीक्षा 2023 में कुल 16 लाख छात्रों ने भाग लिया था जिनके परीक्षा परिणम आज जारी किए जा रहे हैं। मैट्रिक रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 10 लाख छात्र यानी 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। यह सफलता प्रतिशत 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स तीनों संकाय का मिलाकर है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਕਰ ਰਹੀ ਜਾਂਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਅਰਮਾਨ ਪੈਲੇਸ ਨਜ਼ਦੀਕ ਨਿਰਮਾਣ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ 35 ਸਾਲਾਂ ਸ਼ਾਦੀਸੁਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਭੇਦਭਰੇ ਹਲਾਤ ‘ਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਪਛਾਣ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਵੀਰੂ (35) ਪੁੱਤਰ ਸੰਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮੜ੍ਹੀਆਂਵਾਲ ਬਟਾਲਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਸਿਵਲ ਲਾਈਨ ਦੀ ਪੁਲਸ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲੈਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗਦੇ ਭਰਾ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਜੱਗੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਸਦੇ ਮਾਮੇ ਦਾ ਬੇਟਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਨਦੀਪ ਵੀਰੂ ਬੁਧਵਾਰ ਦੀ ਦੁਪਹਿਰ ਕਰੀਬ ਡੇਢ ਵਜੇ ਘਰੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਨਾਲ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਦੇਰ ਰਾਤ ਘਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਸਾਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਮਿ੍ਤਕ ਵੀਰੂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਘਰ ਗਏ। ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਤੋਂ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵੀਰੂ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਿਆ ਪਰ ਉਸ ਨੇ ਕੋਈ ਸਪੱਸ਼ਟ ਜਵਾਬ ਨਾ ਦਿੱਤਾ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਵੀਰਵਾਰ ਦੀ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੁਬਾਰਾ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਨਿਰਮਾਣ ਅਧੀਨ ਇਮਾਰਤ ਵੱਲ ਲੈ ਆਇਆ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦ ਇੱਥੇ ਆਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਨਦੀਪ ਵੀਰੂ ਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਇਥੇ ਪਾਈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜਦ ਅੰਦਰ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਿਰਤਕ ਹਾਲਤ ‘ਚ ਪਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ। ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ  ਨੇ ਇਹ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਮਨਦੀਪ ਵੀਰੂ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਹਤਿਆਰੇ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ ਪਤਨੀ, ਇਕ ਬੇਟੀ ਅਤੇ ਇੱਕ ਬੇਟਾ ਛੱਡ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਡੀਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਮੋਰਚਰੀ ਰਖਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਤ ਦੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇਗਾ।

  • बड़ी खबरः अमरावती मॉल के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः अमरावती मॉल के रिवाल्विंग रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला जिले में शुक्रवार सुबह अमरावती मॉल के रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कईं गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। आग लगने से आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

    बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की करीब 16 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बता दें कि आग लगने के बाद रेस्टोरेंट से काले धुएं का गुबार दो से तीन किलोमीटर तक दिखता रहा।

    मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, रेस्टोरेंट में घटना के दौरान किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद कुछ कहा जा सकेगा।