Blog

  • नहीं मिला लोगो को  होली, दीवाली पर फ्री सिलेंडर, सपा के निशाने पर बीजेपी

    नहीं मिला लोगो को  होली, दीवाली पर फ्री सिलेंडर, सपा के निशाने पर बीजेपी

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने रविवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में एक-एक गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा ने सपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
    सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया, ‘‘झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक। चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया.’’।
    सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रविवार को ट्वीट किया, ‘‘झूठे वादे करने में योगी सरकार नंबर एक. चुनाव के समय उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने मुफ्त में सिलेंडर नहीं दिया.” साथ ही सपा ने आरोप लगाया कि भाजपा से बड़ा झूठा और धोखेबाज कोई नहीं है।

    सपा ने ट्वीट में कानपुर देहात का एक वीडियो साझा किया है जिसमें उज्जवला योजना के लाभार्थी यह कहते सुने जा रहे हैं कि उन्‍हें होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिला और वह लोग घर में चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने सपा पर पलटवार करते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘योगी सरकार गांव-गरीब-किसान के लिए काम कर रही है और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाया गया है.”।

    उन्‍होंने कहा, ‘‘जनता से किए गए वादों को पूरा करने में देश में नम्बर एक पर है उत्तर प्रदेश सरकार।” शुक्‍ला ने सपा प्रमुख यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि झूठ बोलने के मामले में अखिलेश यादव के आदर्श अरविन्द केजरीवाल बन गये हैं. भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘वादों को पूरा करने के मामले में प्रदेश सरकार का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है, सरकार दोबारा पांच साल के लिए बनी है और धीरे-धीरे सभी वादे पूरे होंगे.”

  • पिता ने 15 लाख में नाबालिग बेटी को बेचा, खरीदार ने किया घिनौना काम…

    पिता ने 15 लाख में नाबालिग बेटी को बेचा, खरीदार ने किया घिनौना काम…

    बूंदीः राजस्थान के बूंदी जिले में एक पिता ने ही अपनी बेटी का 15 लाख रुपए में सौदा कर डाला। उसके बाद खरीदार ने युवती को जिस्मफरोशी के घिनौने काम में धकेल दिया। उसने कई दिन तक युवती को अपने पास रखकर फिर आगे अपने दोस्त को बेच दिया। युवती के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और युवती के पहले खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बूंदी के दबलाना थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। पुलिस इस मामले की गहराई जांच में जुटी है।

    दबलाना थाना प्रभारी के रामेश्वर जाट ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है। उसकी मां ने बीते 6 सितंबर को थाने आकर आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद हरकत में आई दबलाना पुलिस ने टीम बनाकर नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस उसकी तलाश करते हुए महाराष्ट्र पहुंची। वहां पुलिस ने चिखली पुणे से युवती को बरामद कर लिया।

    पुलिस ने बाद में पीड़िता से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे दो वर्ष पूर्व सवाईमाधोपुर निवासी शिवराज कंजर को 15 लाख रुपए में बेच दिया था। शिवराज कंजर ने 15 लाख रुपए की वसूली के लिए उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। उससे जबरन जिस्मफरोशी करवाई जाती थी। शिवराज रोजना उसके पास 15 से 20 ग्राहक भेजने लगा। जिस्मफरोशी के लिए मना करने पर उससे मारपीट की जाती थी।

    पीड़िता ने बताया कि उसके बाद आरोपी शिवराज ने उसे रामनगर निवासी अपने दोस्त संजय कंजर को बेच दिया। वह उससे महाराष्ट्र के चिखली पुणे में फिर जिस्मफरोशी का गंदा काम करवाने लग गया। पुलिस ने मुखबीर के जरिए प्राप्त हुई सूचना के आधार पर युवती को बरामद किया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता और सवाईमाधोपुर निवासी शिवराज कंजर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पीड़िता को बूंदी बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे कोटा नारी शाला भिजवा दिया गया। पीड़िता काफी डरी और सहमी हुई है।

  • पंजाब: विजय इंदर सिंगला की बढीं मुश्किलें, विजिलेंस ने मांगा आय का हिसाब

    पंजाब: विजय इंदर सिंगला की बढीं मुश्किलें, विजिलेंस ने मांगा आय का हिसाब

    चंडीगढ़: पिछली कांग्रेस सरकार के एक और पूर्व मंत्री पंजाब सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर आ गए हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस टीम ने सूत्रों से अधिक आय के मामले में कांग्रेस के पूर्व लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी की कांग्रेस सरकारों के दौरान विजय इंदर सिंगला लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे।

    सतर्कता के इस ऑपरेशन के बाद ये हैं कांग्रेस के 5 पूर्व मंत्री जो सतर्कता के राडार पर आ गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियानी, भारत भूषण आशु और सुंदर शाम अरोड़ा को सजा मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ कई तरह की शिकायतें मिली थीं। विजिलेंस ने यह भी जानकारी दी है कि स्रोतों से अधिक आय की जांच के दौरान सभी संस्थानों की पिछली आय का हिसाब मांगा गया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ चल रही जांच को निष्पक्ष तरीके से पूरा कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। स्पष्ट है कि कल आयकर विभाग की टीम ने पठानकोट के भोआ निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के आवास, फार्महाउस और क्रशर पर छापा मारा था। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के आसपास के घरों में भी आयकर छापे मारे गए। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल अपने कार्यकाल के दौरान अक्सर सुर्खियों में रहते थे।

  • राजधानी मोगादिशु में ट्विन बम ब्लास्ट, 100 लोगों की मौत

    राजधानी मोगादिशु में ट्विन बम ब्लास्ट, 100 लोगों की मौत

    नई दिल्लीः सोमालियाई शहर किसमायु में एक कार बम विस्फोट और गोलीबारी में 9 लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद, शनिवार दोपहर कैपिटल सिटी मोगादिशु में 2 अलग-अलग कारों में विस्फोट की घटना घटी। सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख ने स्थानीय केबल टीवी से बातचीत में बताया कि विस्फोट में अब तक मरने वालों की संख्या लगभग 100 है और 300 से ​अधिक घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दो कार बम विस्फोटों ने सोमालिया के शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया। रॉयटर्स ने एक स्थानीय नागरिक के हवाले से कहा, ‘दो कार बमों ने K5 स्ट्रीट के किनारे शिक्षा मंत्रालय की इमारत को निशाना बनाया।’ मंत्रालय की रखवाली करने वाले एक पुलिस अधिकारी, जिसने अपना नाम हसन बताया, ने रॉयटर्स को बताया कि उसने विस्फोट के तुरंत बाद कम से कम 12 शव देखे और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे।

    बम विस्फोट के दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए हैं और विस्फोट के बाद मोगादिशु शहर के ऊपर बादल उठते दिख रहे हैं। अन्य वीडियो में धमाके वाली जगह के आस-पास और दूर-दराज के घरों के शीशे टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। आतंकवादी संगठन अल-शबाब के इस बम धमाके के पीछे होने की सूचना है, जो सोमालियाई सरकार के खिलाफ हिंसक, सशस्त्र लड़ाई लड़ रहा है। सोमाली सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने हाल के हफ्तों में स्थानीय आत्मरक्षा समूहों के साथ लड़ते हुए अल-शबाब के खिलाफ युद्ध के मैदान में बढ़त हासिल की है, लेकिन इस आतंकी समूह ने घातक हमले करना जारी रखा है।

    पुलिस प्रवक्ता सादिक दूदीश ने रॉयटर्स से कहा, ‘दोपहर दो बजे अल-शबाब के आतंकवादियों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित नागरिकों को निशाना बनाते हुए दो विस्फोट किए।’ इससे पहले किस्मायू में सोमवार को 9 लोग आतंकियों के शिकार बने थे। सुरक्षाबलों ने उन्हें मार गिराया था। बंदरगाह शहर के तवाकल होटल के गेट में विस्फोटकों से लदे एक वाहन के टकराने के बाद गोलियां चलीं। जुबलैंड के सुरक्षा मंत्री युसुफ हुसैन धूमल ने रॉयटर्स को बताया, ‘विस्फोट में छात्रों और नागरिकों सहित नौ लोग मारे गए और 47 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।’

  • आज के मैच में भारत की जीत के लिए  दुआ कर रहा है पाकिस्तान, जानिए क्यों ?

    आज के मैच में भारत की जीत के लिए  दुआ कर रहा है पाकिस्तान, जानिए क्यों ?

    भारत औऱ साउथ अफ्रीकाय़ (Ind vs SA) के बीच पर्थ में आज मैच खेला जाएगा. यह मैच खासकर साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम भी (Pakistan) इस मैच के परिणाम का इंतजार करेगी. दरअसल, जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। IND vs SA T20 World Cup: भारत औऱ साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच पर्थ में आज मैच खेला जाएगा।

    यह मैच खासकर साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम भी (Pakistan) इस मैच के परिणाम का इंतजार करेगी। दरअसल, जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। बता दें कि आज यदि भारतीय टीम मैच जीत पाने में सफल रहती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि भारत यह मैच जीतता है तो साउथ अफ्रीकी टीम  भी प्वाइंट्स टेबल में ज्यादा आगे नहीं निकलेगी, जिससे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 नवंबर को होने वाला मैच दोनों टीम के लिए अहम हो जाएगा।  

    साउथ अफ्रीका को भारत के बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से खेलना है। ऐसे में यदि नीदरलैंड से साउथ अफ्रीका मैच जीतती है और फिर पाकिस्तान से मैच हार जाती है तो साउथ अफ्रीकी टीम का 4 मैचों में 5 अंक होंगे। जिससे पाकिस्तान के पास साउथ अफ्रीका से आगे निकलने का मौका होगा। पाकिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से मैच खेलना है. यहां से यदि पाकिस्तान अपने सभी मैच जीत पाने में सफल  रहता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे जिससे टीम के लिए सेमीफाइल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

    इन समीकरणों को देखते हुए पाकिस्तानी फैन्स और टीम आजके मैच में भारत के जीतने की दुआ करेगा. वैसे, आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकबला नीदरलैंड से हैं. पाकिस्तान हर हाल में आज का मैच जीतना चाहेगी और भारत-साउथ अफ्रीका मैच में भारत की की जीत की दुआ करेगी. 

    साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों से बचकर रहना होगा भारत को

    आजका मैच पर्थ की तेज उछाल वाली पिच पर होगा. साउथ अफ्रीका के पास तेज गेंदबाजों की भरमार है तो मैच में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. विश्व के दो खतरनाक तेज गेंदबाजों रबाडा और नोर्किया के सामने रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की कड़ी परीक्षा होगी. रबाडा 145 किमी की रफ्तार से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं जबकि नोर्किया 150 किमी की रफ्तार से गेंद कराते हैं.  ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों का सामना करने के लिए पावरप्ले के ओवरों में हाथ और आंख का तालमेल महत्वपूर्ण होगा. पिच से मिलने वाली अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाजों के पास शॉट खेलने के लिए समय कम होगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज ऐसी परिस्थितियों में कैसा रवैया अपनाते हैं.

  • पंजाब: खेत में गुब्बारों के साथ मिला पाकिस्तान के पूर्व PM का बैनर

    पंजाब: खेत में गुब्बारों के साथ मिला पाकिस्तान के पूर्व PM का बैनर

    बठिंडा: पंजाब में आए दिन जहां सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन की हलचल के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बठिंडा के एक गांव के खेत में पाकिस्तान से जुड़ा एक बैनर मिला। इस बैनर को एक गुब्बारे से बांधकर छोड़ा गया था। सूचना मिलते ही दयालपुरा थाने की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने उक्त बैनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की एक रैली हुई थी। यह बैनर उक्त रैली से संबंधित बताया जा रहा है। इस संबंध में एसएचओ हरनेक सिंह ने बताया है कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि उक्त बैनर इमरान खान की पार्टी का है, रैली के दौरान इमरान खान के प्रशंसकों ने गुब्बारों से बंधे इन बैनरों को छोड़ दिया होगा और हवा की दिशा के साथ गुब्बारा भारत की ओर आ गया जो खेत में गिर गया होगा।  उन्होंने कहा कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि हवा की दिशा भारत की ओर थी। एसएचओ के मुताबिक उक्त बैनर पर भारत विरोधी कुछ भी नहीं लिखा है। बैनर पर इमरान खान की पार्टी का प्रमोशन किया गया है। बैनर को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाब: आबकारी विभाग ने खेतों से  200 लीटर शराब की बरामद 

    पंजाब: आबकारी विभाग ने खेतों से  200 लीटर शराब की बरामद 

    जलालाबाद: जिला जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव पालीवाला में पुलिस व आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पुलिस व विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने खेतों में छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने 10 छोटी बाल्टियों में 200 लीटर शराब बरामद की है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब जब्त कर तस्करों को पकड़ने के लिए जांच  शुरू कर दी है।

  • राशिफल (रविवार 30  अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 30 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

    वृष: स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

    मिथुन: पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    कर्क: घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

    सिंह: प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

    कन्या: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुला: उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

    वृश्चिक: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु: अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकर: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

    कुंभ: रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

    मीन: क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

  • पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    बरनाला: नगर परिषद के EO द्वारा भाजपा और अकाली नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले में भाजपा युवा प्रदेश नेता नीरज जिंदल को बरनाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर परिषद के कौंसलरों और नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के बीच हुए विवाद के मामले में बरनाला पुलिस ने भाजपा नेता नीरज जिंदल को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

    बता दें कि दो दिन पहले नगर परिषद अधिकारी वर्मा के बयान पर पुलिस ने अकाली नेता सोनी जागल और भाजपा के राज्य स्तरीय युवा मोर्चा के नेता नीरज जिंदल के खिलाफ कांग्रेस अकाली की ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था, जिसका कांग्रेस, दल और भाजपा नेताओं ने विरोध किया। इस मामले में पार्षद भूपिंदर भिंडी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ नस्लीय अपशब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन की संभावना है।

  • हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 150 लोगों की मौत

    हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 150 लोगों की मौत

    दक्षिण कोरिया: हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद 50 से ज्यादा लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। कई लोग सड़क पर बेसुध नजर आए। पुलिसकर्मियों को सड़क पर लोगों को सीपीआर देते नजर आए। अब इस घटना की जो जानकारी सामने आई है वो और चौंकाने वाली है। घटना के वक्त महज 4 मीटर चौड़ी गली में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिसके बाद अचानक मौके पर भगदड़ मची।

    दक्षिण कोरिया के सियोल के एक क्षेत्र में संकरी गली से सैकड़ों लोगों के शव बरामद हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 20 साल के आसपास है। अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी तरह के ड्रग्स की संलिप्तता से इनकार किया है।