बताया जा रहा है कि टनल से बाहर निकलते ही ड्राइवर ने SUV पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए नीचे गिर गई और निर्माणाधीन पुल की ओर चली गई। एक्सिडेंट के बाद की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देनेवाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधूरे बने ढांचे से निकली लोहे की छड़ें गाड़ी के अंदर घुस गईं, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, यह ग्रुप मनाली से लाहौल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। गाड़ी बुरी तरह फंसी हुई थी, इसलिए बचाव अभियान मुश्किल भरा रहा। काफी मशक्कत के बाद, फायरफाइटर्स और पुलिसकर्मियों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया। हालांकि एक्सीडेंट की मुख्य वजह तेज गाड़ी चलाना लग रही है, लेकिन पुलिस ने कहा कि वे हर एंगल से मामले की जांच करेंगे।View this post on Instagram