Home Punjab>Sangrur Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, नहर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, तालाश जारी

Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, नहर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, तालाश जारी

0
Punjab News: कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, नहर में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, तालाश जारी

संगरूरः लहरागागा में घग्गर ब्रांच नहर के साथ बनी नादामपुर सड़क पर कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में 10 साल के बच्चे के नहर में डूबने की खबर मिली है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी गई।

गोताखोरों द्वारा 15 घंटों से बच्चे का तालाश जारी है, लेकिन अभी तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं थाने के इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here