Blog

  • Punjab News: इस इलाके में हमलावारों ने चलाई गोलियां, मचा हड़कंप

    Punjab News: इस इलाके में हमलावारों ने चलाई गोलियां, मचा हड़कंप

    गुरदासपुर: जिला के डेरा बाबा नानक ब्लॉक के गांव हरदोरवाल कलां में गोलियां चलने की खबर सामने आ रही है। 6-7 हमलावरों ने एक घर के सदस्यों पर गोली चलाई और एक ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी के एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और 3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    इस संबंध में परिवार के सदस्य दविंदर सिंह और राजबीर पुत्र जंगा सिंह और बीबी हरदीप कौर पत्नी दविंदर सिंह ने बताया कि हम अपने खेतों से घर लौट रहे थे तो रास्ते में कुछ युवक मिले। वे वहां से अपने घर आ गये और कुछ देर बाद वे युवक अपने साथियों के साथ उनके घर आए और सीधे फायरिंग कर दी। गनीमत से वे बच गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

    घटना की सूचना मिलते ही मालेवाल थाना प्रभारी एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और वहां जाकर 3 गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले इस गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सरपंची के दावेदार की ओर से सरपंची के लिए 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई थी।

     

  • Train को डिरेल करने की कोशिश, Track पर मिला मिट्टी ढेर

    Train को डिरेल करने की कोशिश, Track पर मिला मिट्टी ढेर

    नई दिल्ली : यूपी में ट्रेनों के गुजरने से पहले रेलवे ट्रैक पर अवरोध की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ऐसी ही एक घटना फिर सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर मिला है जो साफ अंदेशा देता है कि एक बार फिर यूपी में ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की गई है। रायबरेली रघुराजपुर शटल ट्रेन के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। रघुराजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। रायबरेली के रघुराज सिंह स्टेशन की रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की शाम लगभग 7.55 पर अचानक एक अज्ञात डंपर रेलवे ट्रैप पर ही मिट्टी डालकर भाग गया

    रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र में रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास रविवार को रेल पटरियों पर मिट्टी का ढेर देखकर एक यात्री ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। खीरों थाना के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र भदोरिया ने बताया कि एक डंपर से रेल पटरी पर कुछ मिट्टी गिरी थी, जिसे हटवा दिया गया और मिट्टी हटने के बाद ट्रेन का आवागमन शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें रात के समय डंपर से मिट्टी ढुलाई का काम किया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की देर शाम भी एक चालक डंपर से मिट्टी लेकर जा रहा था। शाम लगभग 7.55 पर अचानक रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर खीरों की ओर डंपर लेकर भाग गया। उसी के थोड़ी देर बाद रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन पहुंची, लेकिन लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी देखी तो पहले ही ट्रेन को रोक दिया।

    कुछ दूरी पर स्टेशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार भी कम थी। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गेटमैन शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन रघुराज सिंह स्टेशन के आउटर पर आ चुकी थी इसलिए रफ्तार कम थी। अगर रफ्तार तेज होती तो ट्रेन डिरेल हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ट्रक ड्राइवर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

  • Airport के बाहर बड़ा धमाका, 3 की मौत, कई घायल

    Airport के बाहर बड़ा धमाका, 3 की मौत, कई घायल

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रविवार की देर रात बड़ा धमाका हुआ है। दो चीनी नागरिक समेत तीन की मौत की खबर है। वहीं 17 लोग घायल हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। धमाका इतना भीषण था कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आवाज सुनाई पड़ी। पुलिस बम धमाके की जांच में जुटी है। वीडियो में एयरपोर्ट के पास धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

    पुलिस और प्रांतीय सरकार के अनुसार पाकिस्तान के सबसे बड़े एयरपोर्ट के बाहर एक टैंकर में विस्फोट हुआ था। वहीं, प्रांतीय गृह मंत्री ने बताया कि यह हमला विदेशियों को निशाना बनाकर किया गया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला चीनी नागरिकों पर किया गया था। विस्फोट के बाद सामने आए वीडियो में कारों में आग की लपटें देखी जा सकती हैं और एयरपोर्ट के बाहर से धुंए का एक घना गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

    डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ईस्ट अजफर महेसर ने मीडिया को बताया कि ऐसा लग रहा था कि यह एक तेल टैंकर विस्फोट था। उन्होंने कहा “हम विस्फोट की प्रकृति और कारणों का पता लगा रहे हैं। इसमें समय लगता है।” उन्होंने बताया कि घायलों में पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

  • आज का राशिफल, 7 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 7 अक्टूबर 2024

    आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और सोमवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। चतुर्थी तिथि आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज नवरात्र का पांचवा दिन है। आज देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज ललिता पंचमी का व्रत भी किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। स्कंद माता का ध्यान करें, मन में शांति बनी रहेगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है।

    वृष राशि:आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें।बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होंगे।अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

     मिथुन राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा।आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगाएं, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

     कर्क राशि:आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सारे काम बनेगें। संतान के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

     सिंह राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता को फूल अर्पित करें, कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे।आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से आपको बचना चाहिए।

     कन्या राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालो को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए आप नई तकनीक का सहारा लें आपका काम आसान होगा।आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा।

     तुला राशि:आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी।

     वृश्चिक राशि:आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। व्यापार को बढाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। स्कंदमाता को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे।

    धनु राशि:आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेगे।आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे।बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। आज आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करतें हुए समय बितायेंगे।

     मकर राशि:आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है।स्कंदमाता के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं, वो अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में दोस्तों से मदद मिलेगी। आखों का खास ख्याल रखें।

     कुंभ राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कार्यो से आपको फायदा होगा।आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, बड़ो की राय बेहतर साबित होगी। सामाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।

     मीन राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं।इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं वो मार्केट एनालिसिस कर लें, आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे।

  • ऊना में Vande Bharat train पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप

    ऊना में Vande Bharat train पर पथराव, कई कोचों के शीशे टूटे, यात्रियों में मचा हड़कंप

    ऊनाः (सुशील पंडित)। जिला ऊना के गांव बसाल में वंदे भारत एक्सप्रैस पर पथराव हुआ है। यह घटना तब हुई जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अम्ब-अंदौरा और ऊना होते हुए नई दिल्ली जा रही थी। इस हमले में ट्रेन के चार कोच ई-1, ई-2, सी-7 और सी-10 को नुक्सान पहुंचा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव बसाल के पास कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव के दौरान दो कोचों के शीशे टूट गए हैं जबकि दो पर पत्थरों के निशान पड़ गए हैं। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

    सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और ऊना पुलिस की टीमों ने घटनास्थल के आसपास के गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है और दोषियों को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    वंदे भारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों पर लगातार हो रहे पथराव के मामलों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

  • आतंकवादियों ने की 8 सुरक्षाकर्मियों की हत्या, दो अन्य घायल

    आतंकवादियों ने की 8 सुरक्षाकर्मियों की हत्या, दो अन्य घायल

    पेशावर। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम आठ पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और दो घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबिलाई जिले कुर्रम में वाहन पर घात लगाकर हमला किया। सूत्रों के अनुसार, हमले में आठ कानून प्रवर्तन अधिकारी मारे गए तथा दो घायल हो गए।

    प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से अलग हुए आतंकवादी समूह जमात-उल अहरार ने हमले की जिम्मेदारी ली है। सेना के मीडिया प्रकोष्ठ ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, यह आमतौर पर ऐसे हमलों पर बयान जारी करता है। यह हमला प्रांत में हुई गोलीबारी में एक अधिकारी समेत छह सैनिकों और कई आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है।

    इस हमले की जिम्मेदारी टीटीपी ने ली थी। प्रतिबंधित आतंकवादी समूह की स्थापना 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक मुख्य संगठन के रूप में की गई थी। पाकिस्तान की सरकार ने बार-बार टीटीपी पर अफगानिस्तान स्थित पनाहगाहों से अपनी गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाया है, हालांकि अफगान तालिबान ने इस दावे का खंडन किया है।

  • ‘सास सरकार बहू चौकीदार’, 14 साल बाद सिनेमा में धमाकेदार कमबैक करेंगी उपासना सिंह

    ‘सास सरकार बहू चौकीदार’, 14 साल बाद सिनेमा में धमाकेदार कमबैक करेंगी उपासना सिंह

    मुंबई। जानीमानी चरित्र अभिनेत्री उपासना सिंह, 14 साल के बाद भोजपुरी सिनेमा में कमबैक करने जा रही हैं। यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही और भोजपुरी सिनेमा प्रस्तुत फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार के जरिये उपासना सिंह 14 साल बाद भोजपुरी सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उपासना सिंह एक सशक्त सास का किरदार निभा रही हैं, जबकि यामिनी सिंह इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और जय यादव मुख्य अभिनेता हैं।

    इस फिल्म की कहानी सास-बहू के रिश्ते की खट्टी-मीठी यादों पर आधारित है, जिसे निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी और लेखक अरविंद तिवारी ने बेहद दिलचस्प तरीके से गढ़ा है। इस फिल्म में उपासना सिंह के साथ यामिनी सिंह, जय यादव, विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरेंगे। उपासना सिंह ने बताया कि जैसे ही फिल्म सास सरकार बहू चौकीदार की कहानी सुनी, उन्हें तुरंत इसका हिस्सा बनने की इच्छा हुई। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक नई मिसाल कायम करेगी।

    फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वास्तविक स्थानों पर हो रही है, जिससे इसकी प्रामाणिकता और बढ़ गई है। भोजपुरी सिनेमा चैनल के प्रोग्रामिंग हेड विनय सिंह एवं निर्माता पंकज तिवारी की तारीफ करते हुए उपासना सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत ही बेहतरीन कहानी का चुनाव किया है और उन्हें पूरा यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी।

  • Jalandhar News: Civil Hospital में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार

    Jalandhar News: Civil Hospital में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार

    जालंधर। सिविल अस्पताल से एक कैदी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा, जो जिला कपूरथला का निवासी है, को जालंधर जीआरपी की पुलिस ने आईपीसी की धारा 379, 411, और 201 के तहत 2022 में दर्ज एक केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर उसने पुलिस के हाथों से खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकला।

    इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दी और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने एसएचओ पलविंदर सिंह के बयानों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

  • Punjab News: दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

    बटाला। शहर के गांधी कैंप में दो पक्षों में विवाद कर एक-दूसरे पर हमला ईंट-पत्थर और तेजधार हथियार से हमला किया गया है। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    वहीं, घायल बलविंदर सिंह और उसकी मां पुष्पा ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के रवि और अजय श्रेयम उनके घर के पास नशीली दवाएं बेचते हैं, जिसके लिए उन्होंने कई बार उन्हें रोका और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन पर दूसरे पक्ष ने द्वेषवश हमला किया और अपने बचाव में उनका पैसा छीन लिया। उन्होंने कहा कि हमें न्याय चाहिए।

    इधर, दूसरे पक्ष से घायल रवि और अजय ने कहा कि नशा बेचने का आरोप पूरी तरह से गलत है, लेकिन उन्हें डेरे पर जाकर पूछताछ करनी चाहिए, जब वे जाते हैं तो बलविंदर और उनके परिवार वाले उन्हें रोकते रहते हैं और जानबूझकर उनसे द्वेष रखते हैं, जिसके कारण यह झगड़ा हुआ।

    मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने कहा कि मामले बारे जांच की जा रही है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सोने की बालियां व नकदी सहित लुटेरा आटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सोने की बालियां व नकदी सहित लुटेरा आटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर में बढ़ती लूटपाट की बढ़ती वारदातों को लेकर पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर रही है। इसी बीच थाना वेरका के अधीन आते इलाके में एक ऑटो चालक सवारियां से लूटपाट करता था। जिसके बारे पुलिस को पता लगने के बाद। पुलिस नाकाबंदी कर लूटपाट करने वाले ऑटो चालक को काबू कर लिया है।

    इस संबंध में डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकाय़त दिया था कि दोपहर 12:00 बजे वह शहीदा साहिब से माथा टेककर अपने गांव जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठी थी तभी जब वह बाईपास पर पहुंची तो महिला ऑटो रिक्शा में अकेली थी और ऑटो रिक्शा चालक ने मौका देखकर मोबाइल फोन, 5000/- रुपये नकद, सोने की बालियां जबरन छीन लीं। जिस पर वेरका पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 2 घंटे के भीतर लुटेरे ऑटो चालक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

    पुलिस पार्टी ने सभी पहलुओं से मामलों की जांच की और मामलों में लूट करने वाले ऑटो चालक प्रभजीत सिंह उर्फ ​​​​प्रभ को लगभग 2 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लग्जरी मोबाइल फोन रेडमी, सोने की बालियां, नकद 5000/- रुपये बरामद कर लिया।