Blog

  • Budget से Industry को नहीं मिली राहत, Jalandhar सहित इस जिले के उद्योगपतियों में छाई निराशा, देखें वीडियो

    Budget से Industry को नहीं मिली राहत, Jalandhar सहित इस जिले के उद्योगपतियों में छाई निराशा, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए तीसरे बजट में जालंधर सहित लुधियाना के उद्योगपतियों ने निराशा देखने को मिली। दरअसल, एमएमएमई इंडस्ट्री के कारोबारियों का कहना हैकि इस बजट में एमएसएमई उद्योग के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया गया और ना ही कोई राहत दी गई। उन्होंने कहा कि आज बजट से उन्हें काफी उम्मीदें थी।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र द्वारा बिहार और आंद्र प्रदेश को बड़े पैकेज दिए गए थे, उसके बाद लुधियाना के उद्योग को पूरी उम्मीद थी कि पंजाब के उद्योग को भी कोई बड़ा पैकेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस बजट पर ना तो पंजाब के लिए और ना ही उद्योग जगत के लिए कोई खास पैकेज दिया गया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई इंडस्ट्री लगातार बर्बादी की कगार पर है। कारोबारियों ने कहा कि जिस तरह से एमएसएमआई में 45 दिनों के भुगतान के मसले पर उन्हें उम्मीद थी कि इस में कुछ दिन बढ़ा दिए जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया।

    वहीं जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में भी काफी निराशा देखने को मिली है। मामले की जानकारी देते हुए रमेश आनंद ने बताया आज केंद्र द्वारा जारी हुए बजट से काफी निराशा उन्हें देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को किसी ओर से किसी भी तरह की सपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह चीन सहित अन्य देशों में सरकार व्यापारियों का पूरी तरह से सपोर्ट करती है। उन्होंने केंद्र और पंजाब पर निशाना साधते हुए कहाकि दोनों में किसी सरकार के पास ना तो व्यापारियों के लिए कोई सुविधा देने के लिए प्लान है और ना ही किसी तरह से उन्हें दोनों सरकार की ओर से कोई सपोर्ट है।

    वहीं स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के सजंय ने कहाकि व्यापारी सरकार को पैसा देता है, लेकिन सरकार का व्यापारी वर्ग की ओर ध्यान ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाए हैकि सरकार का फ्री बांटने की ओर ध्यान है और वोट बैंक को इकट्ठा करने में सरकार लगी हुई है। संजय ने कहा कि सरकार बिजली सहित अन्य चीजे फ्री देने में लगी हुई है। लेकिन दूसरी ओर व्यापारी वर्ग से टैक्स इकट्ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को कोई सुविधा नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि ना तो इनकम टैक्स और जीएसटी में कोई सुविधा दी है। उन्होंने कहाकि पिछले बजट और आज के बजट में कोई ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है।

  • Budget के ऐलान के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

    Budget के ऐलान के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार द्वारा आज बजट ऐलान किया गया। जिसमें कैंसर की दवाईयों मोबाईल सहित कई चीजे सस्ती की गई। वहीं बजट के ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि बजट से पहले सेंसेक्स में उछाल देखने को मिला था, वहीं बजट के ऐलान के बाद सेंसेक्स में जहां डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की गिरावट के साथ 79224.32 अंकों पर आ गया।

    वैसे सेंसेक्स 80,724.30 अंकों पर ओपन हुआ था। दूसरी ओर निफ्टी में भी करीब एक फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी 232.65 अंकों की गिरावट के साथ 24,276.60 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। वैसे निफ्टी 24,568.90 अंकों पर ओपन हुआ था। जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है। देश की सबसे बड़ी ​कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर एसबीआई करीब दो फीसदी और एलएंडटी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

    शेयर बाजार में इस गिरावट की वजह से निवेशकों को कुछ ही घंटों में करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। निवेशकों का नुकसान और फायदा बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है। एक दिन पहले बीएसई का मार्केट कैप 4,48,32,227.50 करोड़ रुपए था, जो कारोबारी सत्र के दौरान 4,38,36,540.32 करोड़ रुपए रह गया। इसका मतलब है ​निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मौजूदा समय में बीएसई का मार्केट कैप 4,43,28,902.63 करोड़ रुपए पर दिखाई दे रहा है।

    बांबे स्टॉक एक्सचेंज पर देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से कंपनी के शेयर के दाम 2927.10 रुपए पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर एलएंडटी के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ओएनजीसी और श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। हिंडाल्को और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

  • Punjab: नहर में महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः नहर के सूए से महिला की लाश मिलने पर गांव मुले चक्क में सनसनी का माहौल देखने को मिल रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों और पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया। वहीं पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने शव को नहर से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेक मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि नहर के सूए से अचानक एक शव आकर फंस गया। पास जाकर देखा तो वह एक महिला का शव था। जिससे बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

    जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमें सूए से लाश मिलने की खबर मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है। शव की पहचान नहीं सकी है। शव कब्जे में लिया गया है और जल्द महिला की पहचान की जाएगी।

  • 28 जुलाई को होगी जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा

    28 जुलाई को होगी जेल वार्डर भर्ती की लिखित परीक्षा

    हिमाचल: कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://admis.hp.nic.in/hpprisons/ से या फिर 23 जुलाई के बाद अपने पंजीकृत ई-मेल से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने साथ काला और नीला पैन और कार्ड बोर्ड लाएं।

    परीक्षा दोपहर 12 बजे शिमला, मंडी और धर्मशाला में स्थापित केंद्रों में होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कुछ नियमों का पालन करना पड़ेगा। उन्हें दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा, परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल, केलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैग पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

    विभाग के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में होगा। अधीक्षक कारागार जिला एवं मुक्त कारागार बिलासपुर नोखू राम भारद्वाज ने बताया कि मंडी रेंज में बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी के अभ्यर्थी हैं। इनकी भर्ती मंडी कॉलेज में होगी। इसी प्रकार कांगड़ा, चंबा और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

  • नाके पर रुकने का इशारा किया तो चढ़ा दी पुलिस कर्मी पर गाड़ी, काबू

    नाके पर रुकने का इशारा किया तो चढ़ा दी पुलिस कर्मी पर गाड़ी, काबू

    करनालः शराब के नशे में एख युवक की ओर से नाके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव और अमन के रूप में हुई है दोनों शराब के नशे में थे और करनाल के ही रहने वाले हैं। जिस पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाई गई, उसके सिर में ज्यादा चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी मनोज का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।

    घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार पुलिस नाके के सामने कई चक्कर लगाती है। बार-बार कार चौराहे से दाईं तरफ मुड़ जाती है। ऐसे में नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को कार संदिग्ध लगती है और उसे रोकने के लिए वह बैरिकेट लेकर आगे बढ़ते हैं। हालांकि, कार चालक कार को रोकने की बजाय पुलिसकर्मी को कुचलते हुए आगे निकल जाता है। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • Live बजट 2024: कैंसर की 3 दवाइयों से हटी कस्टम ड्यूटी, मोबाइल सहित ये सामान होंगे सस्ते

    Live बजट 2024: कैंसर की 3 दवाइयों से हटी कस्टम ड्यूटी, मोबाइल सहित ये सामान होंगे सस्ते

    टैक्स पर मिली छूट

    नई दिल्लीः बजट को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “भारत की मुद्रास्फीति कम और स्थिर बनी हुई है और 4% लक्ष्य की ओर बढ़ रही है, जैसा कि अंतरिम बजट में बताया गया है, हमें 4 अलग-अलग जातियों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है/ किसानों के लिए, हमने वादे को पूरा करते हुए सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा की है।”
    • वित्त मंत्री ने बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते होंगे।
    • बिजली के तार, एक्सरे मशीन सस्ती होंगी।
    • कैंसर की तीन दवाइयों से कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है।
    • ई-कॉमर्स ऑपरेटर्स को TDS में भारी छूट।
    • न्यू टैक्स रिजीम बदला, 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं।
    • 25 क्रिटिकल मिनरल्स को कस्टम ड्यूटी फ्री किया जाएगा।
    • सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6%, प्लेटिनम पर 6.4% करेंगे।
    • अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी 7.5% से बढ़ाकर 10% की गई।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि इनकम टैक्स को आसान बनाया जाएगा। टीडीएस वक्त पर न भरना अब अपराध नहीं होगा।
    • न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिटक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 70 हजार किया।
    • निर्मला सीतारमण ने कहा, “GST ने आम आदमी के लिए कर संबंधी घटनाओं को काफी हद तक कम कर दिया है और उद्योग के लिए अनुपालन को आसान बना दिया है, जो कि एक बड़ी सफलता है। जीएसटी के लाभों को और बढ़ाने के लिए, हम कर ढांचे को तर्कसंगत बनाने का प्रयास करेंगे।”
  • Punjab: लड़ाई का मैदान बना Civil Hospital, 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    Punjab: लड़ाई का मैदान बना Civil Hospital, 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प

    पटियालाः समाना के सरकारी सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दो पक्षों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई थी। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भिड़ गए। बताया जा रहा हैकि दो पक्षों की आपसी लड़ाई में जमकर किरच व किरपाणें चलीं। इस दौरान दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। घायलों में अमृतपाल सिंह, उसका पिता बलराज सिंह, भाई विक्रमजीत सिंह व एक अन्य रिश्तेदार सुरिंदर सिंह शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से वरिंदर सिंह, जरनैल सिंह, काली, राजिंदर सिंह शामिल हैं।

    सिटी समाना पुलिस की ओर से अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर शिवदीप सिंह बराड़ ने कहा कि बयानों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल समाना के गांव फतेहपुर में किसी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में आपस में लड़ाई-झगड़़ा हो गया। इस दौरान युवक अमृतपाल सिंह घायल हो गया, जिसे उसके पारिवारिक सदस्य देर रात करीब सवा एक बजे इलाज कराने व एमएलटी कटाने के लिए समाना के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। अभी इलाज किया ही जा रहा था कि इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग वहां किरच व किरपाणें लेकर पहुंच गए और उन्होंने अमृतपाल सिंह व उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।

    दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई-झग़ड़ा हुआ। यहां तक कि दोनों पक्षों ने लड़ाई के दौरान एक-दूसरे पर हमला करने के लिए अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। इस खूनी लड़ाई में इमरजेंसी के खिड़कियों के शीशे, बेड के अलावा अन्य सामान टूट गया। इस मंजर को देखकर रात में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों व अन्य स्टाफ में काफी सहम का माहौल रहा। किसी तरह से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। वहीं वारदात के समय इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने पुलिस व सरकार से सिविल अस्पतालों में खास तौर से रात के समय सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। डाॅक्टरों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले भी समाना के सिविल अस्पताल में हो चुकी हैं।

  • तेज रफ्तार Auto Rickshaw ने 2 को कुचला, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    तेज रफ्तार Auto Rickshaw ने 2 को कुचला, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    नई दिल्ली : तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने का मामला सामने आया है। बांद्रा में एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने सड़क पार कर रहे 2 लोगों को उड़ा दिया है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और दूसरा शख्स बुरी तरह घायल हुआ है। ये हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया।

    जिसमें देखा जा सकता है कि 2 लोग सड़क पार कर रहे हैं। अचानक एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा आता है और उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ जाता है। अचानक हुए हादसे से इलाके में हड़कंप मच जाता है और मौके पर भारी भीड़ जमा हो जाती है।

  • Punjab: आज उद्योगपतियों के साथ होगी वित्त आयोग की अहम बैठक

    Punjab: आज उद्योगपतियों के साथ होगी वित्त आयोग की अहम बैठक

    अमृतसरः एक ओर केंद्र सरकार द्वारा आज आम बजट पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ आज दोपहर ताज होटल में पंजाब के इंडस्ट्रलिस्टों के साथ बैठक रखी गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में पंजाब के अलग-अलग उद्योगों से जुड़े चुनिंदा उद्योगपति बुलाए गए है। जिला प्रशासन की तरफ से इसकी पुख्ता तैयारियां भी कर ली गई। सुरक्षा के कड़े पहरे में ही टीम अमृतसर पहुंचेगी।

    वहीं वित्त कमेटी के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पहुंचने वाले सदस्यों का श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने स्वागत किया। चेयरमैन ने डिप्टी कमिश्नर धनश्याम थयोरी और पुलिस कमिश्नर रंजीत सिंह ढिल्लो की अगुआई में गार्ड ऑफ आर्नर लिया। बताया जा रहा हैकि बैठक के बाद टीम श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकेगी और उसके पश्चात अटारी वाघा सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखेगी। टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचेंगे।

  • बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 2 Crore देने की घोषणा

    बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 2 Crore देने की घोषणा

    रांचीः बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए झारखंड सरकार सामने आई है औऱ दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। यह घोषणा के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। हेमंत सोरेन ने कहा कि आपदा की घड़ी में झारखंड देश के राज्यों के साथ हमेशा संवेदनशीलता के साथ खड़ा रहा है। मां कामाख्या से मैं विनती करता हूं कि असम वासी बाढ़ की इस विभीषिका से उबर कर जल्द सामान्य जीवन यावन शुरू करेंगे।

    वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस कदम के लिए सोरेन और झारखंड के लोगों का आभार जताया। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि असम में अब तक बाढ़ से 113 लोगों की मौत हो चुकी है और असम के 10 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।