Blog

  • Air India के प्लेन में खराबी: 2 घंटे से हवा में घूम रहा विमान, 140 पैसेंजर हैं सवार

    Air India के प्लेन में खराबी: 2 घंटे से हवा में घूम रहा विमान, 140 पैसेंजर हैं सवार

    नई दिल्ली। त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई है। इसमें 140 पैसेंजर मौजूद हैं। फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट के ऊपर 2 घंटे से चक्कर लगा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ईंधन की कमी बताई जा रही है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है। विमान की लैंडिग के लिए त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में लैंडिंग गियर में समस्या आ गई है। फिलहाल मौके पर रेक्स्यू टीम पहुंच गई है। 20 से ज्यादा एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए हैं।

    त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एयरपोर्ट पर विमान को उतरने में दिक्कत हो रही है। विमान हवा में ही चक्कर लगा रहा है। त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने बताया कि हवाई जहाज के हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आई है। इसके चलते विमान हवाई अड्डे पर नहीं उतर पा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डे पर 20 से अधिक एंबुलेंस और फायर बिग्रेड तैनात की गई हैं।

  • Jalandhar News: दशहरा को लेकर SPL DGP Arpit Shukla व CP Swapan Sharma ने किया औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दशहरा को लेकर SPL DGP Arpit Shukla व CP Swapan Sharma ने किया औचक निरीक्षण, देखें वीडियो

    जालंधर। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने शुक्रवार को त्योहारी सीजन से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। त्योहारी सीजन से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा के साथ विशेष डीजीपी ने मॉडल टाउन, बस्ती बावा खेल, भार्गव कैंप, मॉडल हाउस, आदर्श नगर और शहर के अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस हर कीमत पर कानून बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अर्पित शुक्ला ने बताया कि अधिकारियों/कर्मचारियों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिये गये हैं। व्यवस्थाओं की समीक्षा का एकमात्र उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील एवं कुशल बनाना है।

    पंजाब पुलिस का मुख्य फोकस अपराध को रोकना और निवासियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शहर में पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कार्यक्रम के दौरान किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अपराध को रोकने के लिए लोगों से पूर्ण समर्थन और सहयोग की मांग करते हुए अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस लोगों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे तैयार है और कमिश्नरेट पुलिस पंजाब पुलिस की महान परंपरा को बरकरार रखते हुए अपना कर्तव्य निभाएगी।

    सुरक्षा मद्देनजर कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए शहर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। शहर में 24 घंटे निगरानी के लिए विभिन्न पुलिस गश्ती दलों को तैनात किया गया है।

  • Jalandhar: Sunny Fashion Point के मालिक और मां पर केस दर्ज

    Jalandhar: Sunny Fashion Point के मालिक और मां पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजा में मकान की धोखाधड़ी के मामले में सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मां बेटे ने पहले बस्ती गुजा एरिया में अपने मकान का सौदा एक पार्टी के साथ के साथ किया।

    इसके बाद मां बेटे ने उक्त पार्टी को मकान की रजिस्ट्री करवा कर देने की बजाए किसी और को जगह बेच दी। पुलिस ने जेल चौक के निकट स्थित सन्नी फैशन पॉइंट के मालिक हरीश उर्फ सन्नी अरोड़ा व उसकी मां शशि बाला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

    यह केस बस्ती गुजां के गुरू राम दास इंकलेव निवासी मनीश अरोड़ा की शिकायत पर हुआ है। मनीश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि मार्च महीने में उन्होने मनजीत नगर निवासी शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोडा के साथ उनके मकान खरीदने की बात कीं। बातचीत के पश्चात अरोड़ा प्राईम टावर बिल्डिंग में स्थित दफ्तर में लिखित सौदा हो गया। मनीश अरोड़ा की तरफ से मां शशि बाला और उसके बेटे हरीश अरोड़ा के समय समय पर 15 लाख रूपए ब्याना दे दिया गया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार ब्याना में शर्त रखी गई थी कि मां बेटा प्रोपर्टी बैंक से कर्ज मुक्त करवा कर देंगे।

    जिसके चलते रजिस्ट्री की तिथि पहले 4 जुलाई रखी गई और बाद में तिथि बढ़ा कर 4 सितंबर कर दी गई। मुनीश का आरोप है कि लेकिन इसी बीच मां बेटे ने उक्त जगह मोहित जेठी और अंकुश जेठी को बेच दी। मां बेटे ने रजिस्ट्री करवाकर जगह का कब्जा दे दिया। मनीश अरोड़ा ने शिकायत में आरोप लगाया कि मां बेटे ने उनके साथ सौदा करने के पश्चात उक्त जगह किसी और को बेच कर उनके साथ फ्राड किया है।

    इसके बाद मनीश ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी। वहीं मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को मिलने पर एसीपी द्वारा मामले की जांच करने के आदेश दिए गए। जांच के दौरान सन्नी अरोड़ा के जीजा द्वारा भी मनीष अरोड़ा के साथ हुए प्रोपर्टी के सौदे संबंधी ब्यान दर्ज करवाए। जांच के पश्चात थाना 5 में मां शशि बाला और बेटे हरीश अरोड़ा के खिलाफ थोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

  • Punjab News: फर्जी रजिस्ट्री बनाने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी रजिस्ट्री बनाने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के साउथ तहसील में फर्जी रजिस्ट्रेशन करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तहसीलदार ने पुलिस को आरोपियों के बारे में शिकायत की थी जिस पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले बारे आगे की कार्रवाई की जा रही है।


    मामले बारे तहसीलदार रेशम सिंह ने बताया कि फिरोजपुर की एक महिला ने उन्हें शिकायत दी थी। जिसके मुताबिक उनके पास लुहारा इलाके में स्थित 400 गज का प्लॉट है। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट बेचने को कहा। लेकिन बाद में 100-100 गज की रजिस्ट्री कराकर प्लॉट बेच दिया गया।

    आरोपियों ने अभी तक तहसील कार्यालय से पंजीकृत रजिस्टर नहीं उठाए हैं। आज जब आरोपी प्रॉपर्टी डीलर, फर्जी विक्रेता और बैंक कर्मचारी रजिस्ट्री लेने के लिए तहसील पहुंचे तो उन्हें पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।

  • Punjab News: पापा मैं काबिल नहीं बन सका, मुझे माफ करना Suicide Note लिख युवक ने की आत्महत्या

    Punjab News: पापा मैं काबिल नहीं बन सका, मुझे माफ करना Suicide Note लिख युवक ने की आत्महत्या

    लुधियाना। शहर में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है पापा मैं काबिल नहीं बन सका, मुझे माफ करना, मैं काबिल नहीं बन सका। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ पवित्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और युवक के परिजनों को सूचित किया गया।

    आत्महत्या करने से पहले युवक जसप्रीत सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने कहा कि वह अपनी जिंदगी से बहुत ऊब गया है जिसके कारण वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा है। किसी पर कोई दोष नहीं है और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जानकारी मुताबिक मृतक का नाम जसप्रीत सिंह जस्स (23) है। उसने अस्पताल में फंदा लगाया है। जसप्रीत माछीवाड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। आज सुबह जब डॉक्टर क्लीनिक पर आया तो उसने देखा कि जसप्रीत सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

  • नम आंखों से दी हंसराज भारद्वाज को अंतिम श्रधांजलि

    नम आंखों से दी हंसराज भारद्वाज को अंतिम श्रधांजलि

    बीबीएन सहित पड़ोसी राज्यों से पुष्पांजलि देने उमडा लोगों का सैलाब


    बेटों ने कहा कि उनके पद चिन्हों पर चलकर करेंगे सामाजिक कार्य


    बददी
    सचिन बैंसल: बददी के सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज भारद्वाज को शहर के महाराणा प्रताप नगर में अंतिम श्रद्वांजलि अर्पित की गई। उनको श्रद्वाु सुमन अर्पित करने के लिए बददी बरोटीवाला, झाडमाजरी, मानपुरा, नालागढ़,स्वारघाट, कुठाड व नयना देवी एरिया के अलावा पड़ोसी राज्यों से लोग पहुंचे थे। मंच संचालन करते हुए हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल व डा. किशोर ठाकुर ने स्व. हंसराज भारद्वाज की प्रेरणादायक जीवनी पढ़ी कि किस प्रकार एक साधारण किसान परिवार में 20 मई 1948 को जन्मे हंसराज भारद्वाज ने अपनी सादगी व ईमानदारी से हजारों लोगों के दिलों में अटूट जगह बनाई।

    इसके बाद हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकांत शर्मा, हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन क अध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता, लघु उद्योग भारती प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, अंबाला से प्रदीप चौहान, व्यापार मंडल के संरक्षक राजेश जिंदल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, राजेंद्र यादव, उनकी बेटी रजनी चौहान व हंसराज भारद्वाज के कालका के शिष्य विजय बंसल ने हंसराज भारद्वाज के संघर्षमय व प्रेरणादयक जीवन व उनके दूसरों को नए नए काम करने को प्रोत्साहित करने वाल किस्से सांझा किया।

    हिमाचल की विभिन्न औद्योगिक, सामाजिक, धार्मिक, श्रमिक, मीडिया जगत, व व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने पत्रों के माध्यम अपना शोक संदेश प्रेषित किया। इसके अलावा हिमाचल के अलावा दूरदराज प्रांतों से आए लोगों भी स्व. हंसराज भारद्वाज के कार्यकाल के दौरान मिले अनुभवों को अपने लिए राम बाण करार दिया। होटल इंडस्ट्री के बलविंद्र ठाकुर व राजपूत सभा के सचिव शेषपाल राणा ने कहा कि भारद्वाज जी बडों के साथ बडे तो बच्चों के साथ बच्चे बन जाते थे और अपनी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लेते थे।

    दानी गिरी एंड कंपनी ने मां बाप की महिमा व वियोग पर भजन सुनाकर पूरे पंडाल को रुला दिया। उनके पुत्र डा. रणेश राणा व ऋषि ने कहा कि पिता जी के दिखाए हुए रास्ते पर हम चलेंगे और सेवा समपर्ण को अपना ध्येय बनाकर कार्य करने का प्रयत्न करेंगे।

    बालयोगी महाराज ने दिया जीवन का मंत्र-
    हरियाणा के परम संत बालयोगी जी महाराज ने उपस्थित लोगों को जीने का मंत्र दिया कि जीवन वही है जो कि दूसरों के काम आए वरना हमारे व जानवरों में कोई फर्क नहीं रह जाता है। इस नश्वर शरीर ने चोला छोडना ही होता है  और वर्तमान व्यक्ति का रोज एक दिन कम हो जाता है लेकिन तृष्णा बढ़ती जाती है। उन्होने कहा कि अपने जीवन को सेवा कार्यों में लगाकर मोक्ष प्राप्ति की ओर अग्रसर होना चाहिए।

    इतना जनसैलाब पहली बार देखा-हरिओम सिंह
    हरियाणा से विशेष तौर पर स्व हंसराज भारद्वाज को नम आंखो से श्रद्वासुमन अर्पित करने पहुंचे फार्मा उद्यमी हरिओम सिंह त्रिदेव ने कहा कि वह बीस साल से सार्वजनिक, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में है लेकिन एक आम साधारण व्यक्तित्व के लिए श्रद्वांजलि देने के लिए जो जन सैलाब उमडा वो पहली बार देखा और ऐसा लगाव सियासी नेताओं के प्रति भी देखने को भी नहीं मिलता। त्रिदेव ने कहा कि भारद्वाज जी कभी किसी राजनीतिक व सामाजिक ओहदे पर नहीं थे लेकिन फिर भी उनको श्रद्वासुमन देखने के लिए लोगों में होड देखी व कतारबद्व होकर लोग आए वो उनकी ईमानदारी, कर्तव्य परायणता व मेहनतकश को दर्शाता है व समर्पित है।

  • चिट्टे सहित दो युवक काबू

    चिट्टे सहित दो युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने 12 ग्राम चिट्टे सहित नंगल के दो युवकों को काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए   वार्ड न0 04 विकासनगर  में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक घर की तलाशी लेने पर 12.00 ग्राम चिट्टा  बरामद किया गया । आरोपित युवकों की पहचान सुमित(21) पुत्र जगतार सिंह निवासी वार्ड न0 05 इन्दिरा नगर नंगल जिला रोपड पंजाब व यश(19) पुत्र मोनू निवासी 169 नंगल तह0 नंगल जिला रोपड पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध

    धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • भूकंपरोधी भवन निर्माण पर पांच दिवसीय जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    भूकंपरोधी भवन निर्माण पर पांच दिवसीय जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला में भूकंपरोधी भवन निर्माण पर जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय जागरूकता अभियान शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान के अंतिम दिन चिंतपूर्णी और पंजोआ में नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को भूकंपरोधी तकनीकों के महत्व और भवन निर्माण के सही तरीकों की जानकारी दी गई। इस पूरे अभियान का आयोजन समर्थ-2024 कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य नागरिकों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित भवन निर्माण को प्रोत्साहित करना था।

    भवन निर्माण में सही तकनीक और सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक – उपायुक्त
    जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने इस अभियान के सफल समापन पर जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिवसीय अभियान में जिला के सभी उपमंडलों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीकों, उचित गुणवत्ता वाली सामग्री और निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में सही तकनीक और सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी आपदा के समय होने वाले संभावित नुकसान को कम किया जा सके।

    उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि भवन निर्माण या किसी भी प्रकार के संरचनात्मक बदलाव से पहले विशेषज्ञ अभियंता से परामर्श अवश्य लें। इससे न केवल भवनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान क्षति को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर भी जोर देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और स्वच्छ वातावरण में लोग रह सकें।

    7 से 11 अक्तूबर तक चले इस अभियान के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध नाट्य दलों ने ऊना जिले के पांचों उपमंडलों में 2-2 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए । इनमें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाया गया। अंतिम दिन आरके कला मंच के कलाकारों ने अंब उपमंडल के तहत बस अड्डा चिंतपूर्णी और पंजोआ में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इसके माध्यम से ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

    इससे पहले, आरके कला मंच ने बंगाणा उपमंडल, पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने ऊना और हरोली उपमंडल तथा सुरभि कला मंच के कलाकारों ने गगरेट उपमंडल में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

    अभियान में शामिल सभी कलाकारों और विभागों की सराहना करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आपदा प्रबंधन के प्रति लोगों की जागरूकता और तैयारी बनी रहे।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बीसीए सभागार में शुक्रवार को विगत दिनों गठित की गई महाविद्यालय केन्द्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों को औपचारिक रूप से शपथ दिलवाई गई।

    समारोह के मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग संघ के चेयरमैन एवं ऊना सदर के निवर्तमान विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने शिरकत की।  महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

    महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की समिति के समन्वयक डॉ. संजय वर्मा ने छात्रसंघ के अभिप्राय और महत्व को स्पष्ट किया। इसके पश्चात मनोनीत छात्रसंघ कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने संस्था के शैक्षणिक, संगठनात्मक तथा अन्य प्रकार की कार्यविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु महाविद्यालय प्रशासन को यथासंभव योगदान देने की शपथ ली।

    मुख्यातिथि रायजादा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आपका मनोनयन केवल एक सम्मान नहीं है, बल्कि यह आप पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है। महाविद्यालय के छात्रसंघ के सदस्य होने के नाते, आपको न केवल अपने साथियों के हितों का प्रतिनिधित्व करना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि कॉलेज का शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण और भी समृद्ध बने।

    आपके नेतृत्व में छात्रों की अपेक्षाएँ और विश्वास निहित हैं। छात्रसंघ का हिस्सा बनना इस बात का संकेत है कि आपमें नेतृत्व की योग्यता है और महाविद्यालय प्रशासन ने आप पर भरोसा जताया है। अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने कार्यों से इस विश्वास को और भी सशक्त बनाएं।

    आज आप शपथ ग्रहण कर रहे हैं, यह केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह आपकी जिम्मेदारी का प्रारंभ है। यह शपथ आपको याद दिलाती रहेगी कि आप महाविद्यालय के उन तमाम छात्रों के लिए काम कर रहे हैं जो आपसे उम्मीद लगाए हुए हैं।

    उन्होंने मनोनीत पदाधिकारियों को अनुशासन, आदर्श आचरण, मौलिक विचार, सृजनात्मकता, स्वस्थ सोच अपनाते हुए संस्थान की भलाई हेतु अपने सुझाव देते रहने को प्रोत्साहित किया जिससे वे सभी व्यक्तिगत और अन्य छात्र समुदाय के लिए अनुकरणीय आदर्श बन सके।

    अंत में, मैं आपसे यही कहना चाहूँगा कि नेतृत्व कोई आसान काम नहीं है, परन्तु यह अवसर आपको खुद को साबित करने का और महाविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका देता है। आप सभी इस भूमिका में शानदार कार्य करेंगे, इस विश्वास के साथ मैं आपको फिर से बधाई देता हूँ।

    इस अवसर पर स्नातकोत्तर तृतीय सत्र एम.काम. की सुश्री पूजा धीमान ने अध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष की खुशवीर कौर ने उपाध्यक्ष, बीकाम द्वितीय वर्ष की सुश्री इशिता ने सचिव, बीए प्रथम वर्ष की पलक ने संयुंक्त सचिव पद की शपथ लिया। इनके साथ ही विभिन्न गतिविधियों से मनोनीत कुल 42 सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया।

    शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रोफेसर पुनित प्रेम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय पीटीए प्रधान तिलक राज, महाविद्यालय पूर्व-छात्र संगठन के प्रधान वरुण पुरी, छात्रसंघ परामर्श समिति के सदस्यों सहित समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ रंजू भनोटा और अमरजीत मान ने किया।

  • महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान सोसाइटी कार्यकारिणी का गठन

    महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान सोसाइटी कार्यकारिणी का गठन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान सोसाइटी कार्यकारिणी और इलेक्टरल लिटरेसी क्लब का गठन प्रोफेसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष फाइनल ईयर की छात्रा अनीता राणा को , उपाध्यक्ष निखिल शर्मा को ,महासचिव अंकित मनकोटिया को सहसचिव दिव्यांशु शर्मा को कोषाध्यक्ष तमन्ना ठाकुर को बनाया गया।

    इसी प्रकार लिटरेसी क्लब के अध्यक्ष पद पर सेकंड ईयर का छात्र रोहित डोगरा को, उपाध्यक्ष पद पर सेकंड ईयर से कुशल राणा को, महासचिव पद पर प्रथम वर्ष की छात्रा बिधीही शर्मा को,  सहसचिव तनवि को कोषाध्यक्ष विवेक सिंह को बनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने चयनित सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और महाविद्यालय के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने का आवाहन किया।