Blog

  • एक पेड देश के नाम कार्यक्रम का आगाज बददी में 8 मई को

    एक पेड देश के नाम कार्यक्रम का आगाज बददी में 8 मई को

    महाराणा प्रताप नगर बैठक से होगा भव्य आगाज

    पूरे साल चलेगा कार्यक्रम जिसमें हर व्यक्ति एक पौधा लगाएगा: पंकज ठाकुर

    बददी/सचिन बैंसल: एक पेड देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन 8 मई सोमवार को बददी में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बददी बस स्टैंड के निकट महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में सोमवार को सुबह 10 आयोजित किया जाएगा। धार्मिक संस्थान प्रमुख पंकज गुप्ता व जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि भारत भूषण ठाकुर ने बताया कि एक पेड देश के नाम कार्यक्रम पूरे वर्ष भर चलेगा और हमने प्रण लिया है कि विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए देश का हर प्राणी एक एक पौधा जरुर लगाए। इसी निमित्त शहर व मंडल के प्रमुख नागरिकों की पर्यावरण आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन महाराणा प्रताप में किया जा रहा है। उन्होने शहर के सभी पर्यावरण प्रेमियों से आहवान किया वह सोमवार को आयोजित होने वाली गोष्ठी में जरुर भाग लें और देश के पर्यावरण संरक्षण मेें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • पंजाबः आतंकवादी लखबीर लंडा और सतबीर सत्ता से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः आतंकवादी लखबीर लंडा और सतबीर सत्ता से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश, हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारनः मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई मुहिम के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने विदेश आधारित वांछित आतंकवादियों लखबीर सिंह उर्फ लंडा और सतबीर उर्फ सत्ता के साथ सम्बन्ध रखने वाले एक सक्रिय करिन्दे के कब्ज़े में से 10 पिस्तौलें बरामद करके उसे गिरफ़्तार करने से इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

    पकड़े गए मुलजिम की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी गाँव धुन्न ढाई वाला ज़िला तरन तारन के तौर पर हुई है। मुलजिम की आपराधिक पृष्टभूमि है और वह हाल ही में गोइन्दवाल साहिब केंद्रीय जेल से रिहा हुआ है। पुलिस ने एफआईआर में सुखदीप सिंह उर्फ सुख निवासी छेहरटा, अमृतसर, लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरीके, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेहरा, यादविन्दर सिंह उर्फ यादा और बागी सिंह को भी नामज़द किया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्रों से पता लगा था कि लंडा और सत्ता की तरफ से बताए गए ठिकाने से मुलजिम गुरभेज मैगज़ीनों समेत पिस्तौलें बरामद करके आ रहा है, जिस पर कार्यवाही करते हुये तरन तारन जिले की पुलिस टीमों ने तुरंत जाल बिछाया और जब वह अपने मोटरसाईकल पर जा रहा था, तो उसे मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसका प्लैटिना मोटरसाईकल कब्ज़े में ले लिया है और उसके कब्ज़े में से थैला बरामद किया है जिस में सात .32 बोर और तीन .30 बोर सहित 10 पिस्तौलें थी।  

    इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये सीनियर कप्तान पुलिस तरन तारन गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मुलजिम गुरभेज भेजा ने अपने एक अन्य साथी सुखदीप सिंह उर्फ सुख जोकि इस समय पर केंद्रीय जेल गोइन्दवाल साहिब में बंद है, के साथ मिलकर लंडा और सत्ता की हिदायतों पर हथियार प्राप्त करने और राज्य में कत्ल सहित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी।

    उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मुलजिम भेजा को पैसों की सख़्त ज़रूरत थी और गैंगस्टरों की तरफ से उसे काम देने का लालच दिया गया था। उन्होंने बताया कि मुलजिम भेजा गैंगस्टर यादविन्दर यादा और जर्मनी आधारित बागी सिंह के संपर्क में था। उन्होंने आगे कहा कि दोनों व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 114 तारीख़ 04. 05. 2023 को हथियार एक्ट की धाराओं 25(6) और 25(7) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 387 और 120-बी के अंतर्गत थाना सिटी तरन तारन में केस दर्ज किया गया है।

  • बद्दी में खुला मेडिक्योर पैथ लैब का सेंटर, देखें वीडियो

    बद्दी में खुला मेडिक्योर पैथ लैब का सेंटर, देखें वीडियो

    मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़ 
    उच्च तकनीकी  मशीनों द्वारा किए जाएंगे टेस्ट- डॉ कुलवंत
    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस 1 के चौक पर मेडिक्योर पैथ लैब डायग्नोस्टिक सेंटर का विधिवत शुभारंभ हुआ है । विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद हवन डाला गया और उसके बाद लैब का शुभारंभ किया गया। डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ डॉक्टर कुलवंत ने किया।
    डॉ कुलवंत ने बताया कि उनके मेडिक्योर लैब के भारतवर्ष में लगभग 100 से ज्यादा सेंटर है। उसका एक सेंटर आज बद्दी में खोला गया है ।उन्होंने कहा कि बद्दी में अभी तक इस प्रकार की लैब कोई भी नहीं है और हम यहां पर सभी प्रकार के टेस्ट करेंगे। जिसकी रिपोर्ट 2 से 4 घंटे में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा लैब के शुभारंभ को लेकर सभी लोगो के लिए रविवार तक शुगर व कोलेस्ट्रोल का टेस्ट फ्री  है ।कोई भी व्यक्ति आकर बिना पैसे दिए यह दो टेस्ट करवा सकता है। उन्होंने बताया कि इस लैब में हर रविवार को शुगर व कोलेस्ट्रोल का टेस्ट फ्री किया जाएगा ।इस मौके पर मार्किटिंग हेड दलीप, नरेंद्र, अजय, अनीश, सतीश,हरदीप, पार्वती, अंजली, शिवानी, सुखचैन, एकता, परमिंदर, राजेन्द्र, पंकज, डॉ अजय, राजेन्द्र भल्ला व राहुल बैंसल मौजूद रहे।
  • बाबा बालक रूपी मंदिर बही में रविवार को भंडारे का आयोजन

    बाबा बालक रूपी मंदिर बही में रविवार को भंडारे का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही में प्राचीन व ऐतिहासिक बाबा बालक रूपी मंदिर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
    मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह हवन यज्ञ दोपहर भजन कीर्तन उसके बाद भंडारे का आयोजन करवाया जाएगा। राजेन्द्र ठाकुर ने क्षेत्र की संगत को भंडारे का प्रशाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
  • विश्व रेडक्राॅस दिवस पर 8 मई को बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम

    विश्व रेडक्राॅस दिवस पर 8 मई को बंगाणा के डुमखर में होगा कार्यक्रम

    निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ मैडिकल बोर्ड भी बैठेगा  
     
    ऊना/सुशील पंडित: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह 8 मई को बंगाणा उपमण्डल के अन्तर्गत आईटीआई डुमखर में आयोजित किया जाएगा जिसमें लोगों के लिए निःशुल्क एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों चिकित्सा पद्धतियों की ओपीडी लगाई जाएंगी, जहां लोगों की निःशुल्क चिकित्सीय जांच के साथ-साथ दवाइयां भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त आयुष, कल्याण, बाल विकास परियोजना, पशुपालन विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिनके माध्यम से जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जबकि नशामुक्ति को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। 
    डीसी राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान मैडिकल बोर्ड भी बिठाया जाएगा, जो मौके पर ही पात्रों को मैडिकल प्रमाण पत्र जारी करेगा। इसके अलावा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने रक्तदान के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में भाग लेकर मानवता की सेवा में अपनी सकारात्मक भागीदार बनें।
  • उपचुनाव में भाजपा की जीत पर लक्खी ने दी बधाई

    उपचुनाव में भाजपा की जीत पर लक्खी ने दी बधाई

    कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग
    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लखबीर सिंह लक्खी ने जारी बयान में कहा है कि हरोली में जिस तरह से उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की चुनाव में जीत हुई है यह बताती है कि लोग प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गए है व जनता सीधे तौर पर भाजपा को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि मात्र चार महीने के कार्यकाल में ही जनता में अपनी पैठ गवा बैठी प्रदेश सरकार के दिन उल्टे गिनती के शुरू हो गए है व आने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से भाजपा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कब्जा करेगी । उन्होंने कहा कि हरोली में भी भाजपा को लोकसभा चुनावों में लीड मिलना तय है क्योंकि जनता अब कांग्रेस के झूठे वायदों में नही आने वाली व कांग्रेस की दस गारंटियां ही इनके गले की फांस बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला भर में भाजपा का उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन यह बताता है कि अब जनता का क्या मूड़ है व आने वाले समय मे कांग्रेस की क्या हालत होने वाली है। उन्होंने भंजाल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुशील कालिया व हरोली से प्रत्यशी सतविंदर कौर व भाजपा कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी है।
  • कलश यात्रा के साथ कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का शुभारंभ

    कलश यात्रा के साथ कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के निकटवर्ती गांव कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। ब्यास पीठ से स्वामी दिव्या नन्द जी ने महाराज कथा वाचन किया। पहले दिन सुबह शोभा यात्रा व कलश स्थापना की गई । शोभा यात्रा नरेश कुमार शर्मा के निवास से आरम्भ हुई व शिव मंदिर कुरियाला,, बाबा बालक नाथ मन्दिर, जठेरे, श्री रविदास मन्दिर, गुरूद्वारा होते हुए कथा पंडाल पहुंची। इस में 51 कलश सहित सैकड़ों की संख्या में गांव वासियों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। सर्व धर्म समभाव का अनूठा भाव प्रस्तुत करती इस यात्रा को बाहर से आए हुए लोगों ने भी बहुत सराहा। यात्रा के बाद प्रीती भोज का भी आयोजन किया गया। कथा शाम 3:30 अपराह्न से 6 बजे रोज 11 मई तक अनवरत चलेगी। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह निकाली जाएगी।
  • जालंधर सहित इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    जालंधर सहित इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    जालंधर/वरुणः पंजाब के मौसम में बार-बार परिवर्तन आ रहा है। अक्सर गर्मी से तपाने वाले बैशाख के महीने में इस बार सावन जैसी बारिश हो रही है। जो ठंडक का अहसास करा रही है। बीते दिन हरियाणा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह जनवरी जैसा कोहरा छाया हुआ नजर आया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक दर्ज की गई। वहीं राज्य हुई बारिश के बाद पंजाब में तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में  पंजाब के बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, तरनतारन व अधिकांश स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी आने की संभावना है। 

  • इंडियन ऑयल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर आज करेंगे शांति मार्च

    इंडियन ऑयल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर आज करेंगे शांति मार्च

    मैहतपुर बाजार में दुकानदारों से मांगा समर्थन
    ऊना/सुशील पंडित: रायपुर गांव में इंडियन ऑयल डिपो से एक सौ तीस ट्रकों को बाहर करने के विरोध में ट्रक यूनियन मैहतपुर ने शनिवार को शांति मार्च निकलने का निर्णय लिया है। यूनियन के पदाधिकारियों व ऑपरेटरों ने अपने समर्थन में स्थानीय दुकानदारों से समर्थन करने की अपील की। यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन की अगुवाई में यूनियन ने स्थानीय दुकानदारों से शनिवार को अपनी अपनी दुकानें बंद करने का आह्वान किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा की शनिवार को एक दिन के शांति मार्च में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा की डिपो से एक सो तीस गाडियों को बाहर करने का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ेगा। जहा ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान होगा वहीं उनके ड्राइवर भी बेरोजगार होंगे और उनको अपने परिवार को दो वक्त की रोटी का जुगाड करना मुश्किल हो जायेगा। यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन ने बताया की शनिवार को इंडियन ऑयल डिपो के बाहर शांति स्वरूप प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके माध्यम से लोगों को उनके साथ हो रहे अन्याय के वारे बताया जाएगा। उन्होंने बताया की इस शांति मार्च में स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ समीपवर्ती गांवों के लोग शामिल होंगे।
    दोपहर एक बजे तक मैहतपुर बाजार रहेगा बंद
    ट्रक यूनियन द्वारा शनिवार को शांति मार्च पर मैहतपुर बाजार आधे दिन बंद रहेगा। यूनियन के समर्थन में दुकानदार दोपहर एक बजे तक अपने अपने व्यवसाय बंद रखेंगे।
  • पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाना सही निर्णय: डॉ विजय डोगरा

    पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाना सही निर्णय: डॉ विजय डोगरा

    नगर निगम शिमला की चुनावी जीत पर नगर वासियों को दी बधाई
    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में देश के सबसे पुराने नगर निगम शिमला में हुए चुनावों में मिली जीत से यह सिद्ध होता है कि जनमानस कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खुश हैं। वहीं सुक्खू सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णयों पर मोहर लगाकर जनता ने यह दर्शा दिया है कि कांग्रेस सरकार जन हितेषी है। शिमला नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने समस्त पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जिला मुख्यालय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी डॉ विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा कांग्रेस की इस जीत के बाद की जा रही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 8 महीने पूर्व ही यह चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन भाजपा ने अपनी हार को देखते हुए शिमला नगर निगम के चुनावों पर ही रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर शिमला की प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस को नगर निगम चुनावों में भारी बहुमत से जीत दिलाई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बाहर के लोगों के शिमला में वोट बनवाए जाने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है जबकि भाजपा के पास अपने सत्ता काल में इन वोटों को कटवाने का भी मौका था। परंतु अब तो चोर मचाए शोर वाली स्थिति ही पैदा की जा रही है। 
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाने का सही निर्णय लिया।
    डॉ विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थी प्रदेश की तीसरी पार्टी वहां सीपीएम भी चुनाव लड़ रही थी आम आदमी पार्टी के लोग भी चुनाव लड़ रहे थे लेकिन मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी का था और बीजेपी के लोग जिस हताशा के साथ वहां प्रचार प्रसार में डटे थे वह आपके सामने है 34 सीटों में से 24 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं जबकि भाजपा नौ पर सीमित हुई है। एक सीट सीपीएम ने जीती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पिछले 5 वर्षों जो 11% डीए कर्मचारियों को मिलना था वह भी नहीं दे पाए।उस डीए का 3% कांग्रेस की सरकार ने आते ही कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है कर्मचारियों को उनकी जो भी मांगे हैं उनको कांग्रे सरकार ही पूरा करती है।