Blog

  • Punjab News: बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे MLA धालीवाल और DC साहनी, जारी किए Helpline Number, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे MLA धालीवाल और DC साहनी, जारी किए Helpline Number, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। वहीं देर रात अजनाला हलके के गांव घोनेवाल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता और एसडीएम रवींद्र सिंह भी मौजूद थे।

    मीडिया से बात करते हुए विधायक धालीवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और बाढ़ की स्थिति पर निगरानी बनाई हुई है।

    इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है और लोगों से केवल प्रशासन की हिदायतों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जिले में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और एसडीएमों की अगुवाई में टीमें दिन-रात निगरानी कर रही हैं। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी अपील की कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम से संपर्क करें। बाढ़ कंट्रोल रूम के लिए नंबर जारी किए गए हैं:

    जिला स्तर: 0183-2229125

    अजनाला तहसील: 01858-221102

  • Punjab News: आटा चक्की की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा, देखें वीडियो

    Punjab News: आटा चक्की की छत गिरने से मलबे में दबे मां-बेटा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल के बाद अब पंजाब के कई राज्यों में बाढ़ के हालात बन गए है। वहीं 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सुल्तानपुर लोधी के गांव कबीरपुर में आरा मशीन और आटा चक्की की छत गिर गई। इस हादसे में चक्की मालिक हरमेल सिंह और उनकी बुजुर्ग मां प्रकाश कौर मलबे में दब गए। घटना के दौरान जब मां-बेटा चक्की पर मौजूद थे, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई।

    उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गांववासियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। घटना कबीरपुर गांव की है। घायल मां-बेटे को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    एसडीएम सुल्तानपुर लोधी अलका कालिया ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। जांच में सामने आया कि चक्की की छत मिट्टी की बनी थी और उस पर भूसा लगा हुआ था। लगातार बारिश के कारण मिट्टी के दबने से छत धराशायी हो गई। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले दोनों पीड़ितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

     

  • Punjab News: प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल करने के मामले में आशिक सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल करने के मामले में आशिक सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, रजनी शर्मा और उसके प्रेमी सोनू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां माननीय अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि रजनी शर्मा और उसके घर के सामने फोटोग्राफर की दुकान चलाने वाले सोनू शर्मा के बीच पिछले 4 साल से अवैध संबंध थे। इन संबंधों के चलते दोनों ने मिलकर रजनी के पति मणि शर्मा का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को बोहरू नहर में फेंक दिया।

    शुरुआत में रजनी ने अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई थी, लेकिन जांच के दौरान दो दिन पहले खालड़ा नहर से मणि शर्मा का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने रजनी और उसके प्रेमी सोनू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने सच स्वीकार किया और माना कि उन्होंने मिलकर यह हत्या की।

    अदालत में पेशी के दौरान मीडिया से बात करते हुए रजनी ने कहा कि पिछले चार साल से उसके सोनू के साथ संबंध थे। उसने कहा कि वह अपने पति को मारना नहीं चाहती थी, लेकिन सोनू ने हत्या कर दी। रजनी के दो बच्चे भी हैं और उसने मीडिया के सामने पछतावा जताया। दूसरी ओर सोनू ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने हत्या नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • Punjab News: माधोपुर व्यास लिंक नहर हुई ओवरफ्लो, दोनों तरफ से हाईवे बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: माधोपुर व्यास लिंक नहर हुई ओवरफ्लो, दोनों तरफ से हाईवे बंद, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में 3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए है। दूसरी ओर रणजीत सागर डैम से रावी दरिया में पानी छोड़े जाने के बाद रावी दरिया पूरे उफान पर रहा। भारत पाक सीमा के साथ लगते विधान सभा भोआ के 80 गांव प्रभावित हुए। उधर, सुजानपुर विधानसभा हलके के पास से गुजर रही माधोपुर ब्यास लिंक नहर पूरे उफान पर है।

    जिसका पानी ओवरफ्लो होकर सुजानपुर शहर को प्रभावित करने लगा है। सुजानपुर शहर में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी सुजानपुर शहर की गलियों बाजारों में घूमने लगा है। यही नहीं पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे पर भी माधोपुर ब्यास लिंक नहर का पानी आ गया है। जिस कारण हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से लोगों को अपील की जा रही है कि वो घरों से बाहर न निकलें।

  • Punjab News: बांध टूटने से गांवों में बाढ़ जैसे हालात, पानी घुसने से घर छोड़ने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    Punjab News: बांध टूटने से गांवों में बाढ़ जैसे हालात, पानी घुसने से घर छोड़ने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की विधानसभा क्षेत्र अजनाला में रावी दरिया का धुंसी बांध टूटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के किनारे बसे गांव घोनेवाल, मासीनंगल और बेदी छन्ना में पानी घुसने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। गांववासी अपने घरों को लॉक करके, छतों पर सामान चढ़ा कर घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जान बचाना सबसे पहली प्राथमिकता है, इसलिए वे अपनी रोजी-रोटी के साधन और घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख कर रहे हैं।

    प्रशासन की टीमें मौके पर निगरानी कर रही हैं और हालात पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए प्रयासरत हैं। बता देंकि बरसात के चलते ब्यास और हरिके हेडवर्क्स में जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण तरनतारन के कई गांवों में 2 से 3 फीट बरसाती पानी जमा हो गया। तरनतारन के गांव दियो बाठ 66 केवी बिजली घर और 66 केवी लाखना बिजली घर में बरसात का पानी घुस गया।

    जबकि कई बिजली घरों की चार दीवारी में दरार आने से बिजली घरों के अंदर बनी ट्रंच में पानी भर गया है। उनमें पड़ी एक्सएलपी केबल के अंदर पानी भर गया। वहीं बिजली घरों और गांवों की बिजली बंद करनी पड़ी। तरनतारन के एसई इंजीनियर मोहत्तम सिंह का कहना है कि बरसाती पानी बिजली घरों में घुस गया है, जिसके कारण गांवों और बिजली घरों की बिजली बंद कर दी है।

  • 3.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    3.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्ली: तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। इससे पहले 7 जनवरी 2025 को तिब्बत के डिंगरी काउंटी (टिंगरी) में भयानक भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई थी। संयुक्त राज्य भू-वैज्ञानिक सर्वे (USGS) ने इसे 7.1 तीव्रता का बताया था। इस भूकंप की चपेट में आने से कम से कम 126 लोग मारे गए थे और लगभग 188 लोग घायल हुए थे। 3,600 से अधिक घर तबाह हो गए थे और हालात को देखते हुए लगभग 46,000 लोगों को स्थानांतरित किया गया था।

    तिब्बत के अलावा भूकंप के झटके नेपाल, भूटान और भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी महसूस हुए थे। तिब्बत का पठार भारतीय प्लेट और यूरेशियाई प्लेट के मिलन के कारण बना है। यह भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से बेहद सक्रिय है। यहां अक्सर भूकंप आते रहे हैं। इसी साल 12 मई 2025 को भी यहां भूकंप आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई थी। भूकंप से किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि नहीं हुई थी।

    बता दें कि भूकंप पृथ्वी की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। यह अचानक धरती के हिलने-डुलने की प्रक्रिया है। इससे महज कुछ ही सेकंड में हजारों लोगों की मौत हो सकती है साथ ही बड़ी तबाही मच सकती है। धरती मुख्य रूप से टेक्टोनिक प्लेट्स पर टिकी हुई है। ये प्लेट्स धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं, फंस जाती हैं या अचानक कंपन करती हैं तो बड़ी ऊर्जा पैदा होती है। यही ऊर्जा भूकंप के रूप में जमीन को हिलाती है।

    तिब्बत भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यह हिमालय पर्वत श्रृंखला और भारतीय प्लेट के टकराने वाले क्षेत्र में आता है। इतिहास में तिब्बत ने कई भयानक भूकंप देखे हैं। सबसे बड़ा भूकंप 15 अगस्त 1950 को आया था, जिसे असम-तिब्बत भूकंप कहा जाता है। इसकी तीव्रता 8.6 रिक्टर स्केल मापी गई थी। भूकंप का केंद्र तिब्बत और असम की सीमा पर स्थित था। इसे दुनिया का आठवां सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। इस भूकंप से नदियों का रुख बदल गया था, भूस्खलन हुए थे और हजारों लोगों की जान चली गई थी।

  • Punjab News: टीचर ने गली में बैठे कुत्ते को कुचला, चालक फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: टीचर ने गली में बैठे कुत्ते को कुचला, चालक फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के अजीत नगर इलाके में कार ड्राइविंग कर रहे एक व्यक्ति ने बीच गली में बैठे कुत्ते को चपेट में ले लिया। इस दौरान कार चालक ने कुत्ते के ऊपर कार चढ़ा दी। जिसके बाद कुत्ता काफी चिल्लाने लगा, लेकिन कार ड्राइवर कर रहे व्यक्ति ने कार को रोका नहीं बल्कि कार आगे-पीछे करके उसके ऊपर से कार निकाल दी। कुत्ते की कमर से गाड़ी निकलने के कारण उसकी कमर में फ्रेक्चर हो गया। कार ड्राइवर कर रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई जिसके बाद पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी देते हुए इलाका निवासी रमेश बांगड़ ने कहा कि गली में कुत्ता बैठा हुआ था। तभी एक व्यक्ति कार ड्राइव करता आया उसने कुत्ते के ऊपर जानबूझकर कार चढ़ा दी। जब कुत्ता चिल्लाने लगा तो कार रोकने की बजाए उसने कार आगे-पीछे की, जिस कारण उसकी कमर टूट गई। इलाके में जानवरों की सेवा करने वाले राजिंदरपाल सिंह गली से गुजर रहे थे तो उन्होंने कुत्ते को रोते देखा। इलाके में पता किया तो लोगों ने बताया कि एक कार वाले ने कुत्ते के ऊपर जानबूझकर गाड़ी चढ़ा दी है। कार ड्राइवर का पता किया तो मालूम हुआ कि राहुल नाम का यह कोई व्यक्ति है जो सरकारी शिक्षक है। पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उम्मीद है आरोपी के खिलाफ आज मामला दर्ज हो जाएगा। कुत्ते का जानवरों के अस्पताल में उपचार चल रहा है। गाड़ी का नंबर और सीसीटीवी पुलिस को लोगों ने सौंप दी है।
  • आज का राशिफल, 27 अगस्त 2025

    आज का राशिफल, 27 अगस्त 2025

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सेदस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है।

    मेष राशि :आज आपके लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको सोने – चाँदी के बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। आज आप प्रोफेशनल कार्यो के साथ – साथ अपने निजी कार्यों को भी पूरा करेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका ताल – मेल बना रहेगा, आपके घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ शाम का समय अच्छे से बितायेंगे, जिससे आपका मूड फ्रेश होगा। कुल – मिलाकर आज सब ठीक रहेगा।

    वृषभ राशि :वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा , जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी मुद्दे के ऊपर जीवनसाथी से सलाह – मशविरा कर सकते हैं। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है, आप सारी तैयारी अच्छे से कर लें। आज किसी कोर्ट – कचहरी के मामले में आपको जीत मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आप खेल – कूद से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकतें हैं।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं , जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आप घर – परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे और आपको कहीं से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज आप दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें , जितना हो सके अपनी भावनाओं को कण्ट्रोल रखें, आपके लिए अच्छा होगा।

    कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप व्यापार को और बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे, जिसके लिए आप ऑफिस में मीटिंग कर सकते हैं। आज आप अपने खान – पान को लेकर डाइट प्लान तैयार कर सकते हैं। आज आपको स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को आज इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे और आप बच्चों के साथ बाहर घूमने जायेंगे।

    सिंह राशि :आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, आप किसी बड़ी डील को फ़ाइनल कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपके काम को लेकर तारीफ होगी और बॉस आपके प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आज आपके घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिससे आप कुछ बड़ा करने का विचार कर सकते हैं।

    कन्या राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच – विचार कर लें, जिससे बाद में कोई पछतावा न हो। इस राशि के लेखक आज किसी अच्छी कविता को लिखने का मन सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियाँ आएंगी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ बैठकर अपने भविष्य को लेकर कुछ चर्चा कर सकते हैं।

    तुला राशि :आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति विदेश जाने का मन बना रहे थे , आज आपको किसी से मदद मिलेगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से आपको प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा , आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    वृश्चिक राशि :आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद से अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज ऑफिस में बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। इस राशि के म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों को आज किसी बड़े प्लेटफार्म के माध्यम से ऑफर मिलेगा।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप पार्टनरशिप में किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, भविष्य में आप अच्छा लाभ कमायेंगें। इस राशि के सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्ति सामाजिक हित के लिए किसी विशेष मुद्दे को उठा सकते हैं। आज आपका ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो जायेगा , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी और व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा , जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

    मकर राशि :आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप व्यापारिक लेन – देंन में सारी चीजें अच्छे से चेक करें और कर्मचारियों के साथ अच्छे से व्यवहार करें। आज आपको पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिलेगा, जिससे आपके बहुत से अटके काम पूरे होंगे। आज आप दाम्पत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे, जिसमें जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं , जिसका लाभ आपको बहुत जल्द मिलेगा।

    कुंभ राशि :आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने सपनों को पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में नयी जिम्मेदारियां आएंगी , जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज आपको किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा , जिसे आप नजरंदाज न करें। आज आप भाई – बहनों के साथ मार्केट शॉपिंग करने जा सकते हैं और आप उन्हें कुछ गिफ्ट भी दिलायेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

    मीन राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आज आप किसी मामले में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह ले सकते हैं, जिससे वो आसानी से सुलझ जायेगा । आज आप अपनी माता जी की किसी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे उनका प्यार व आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस राशि के शिक्षकों के लिए दिन थोड़ा ज्यादा व्यस्त रहेगा , जिससे आपको थकान का अहसास हो सकता है।

  • निगम की बैठक में हुआ भारी हंगामा, आप पार्षद को सदन से निकाला बाहर, देखें वीडियो

    निगम की बैठक में हुआ भारी हंगामा, आप पार्षद को सदन से निकाला बाहर, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: आज नगर निगम की सदन की बैठक में जमकर हंगामा होने की खबर है। जानकरी के अनुसार आम आदमी पार्टी के पार्षद सदन में वोटिंग की डिमांड कर रहे थे, तो मेयर ने मार्शल को बुलाकर उनको सदन से बाहर फिंकवा दिया। सबसे पहले आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा को जबरन बाहर निकाला गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में पार्षद द्वारा किसी बात को लेकर विरोध किया जा रहा है। इस दौरान टाउन हॉल में निगम के मार्शल उन्हें खींचने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई और पार्षद को पकड़ कर बाहर निकल दिया गया। इस घटना ने चंडीगढ़ ही नहीं पंजाब के राजनीति खेमों में गर्मी बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में यह घटना किस ओर नया मोड़ लेती है। दरअसल, आप और कांग्रेस ने मेयर व अधिकारियों को कई मुद्दों पर घेर लिया, जिससे हंगामा हो गया। बैठक के दौरान मेयर कुलदीप कुमार टिटा ने कहा कि SC वर्ग की बात नहीं सुनी जाती और उन्हें पीछे रखा जा रहा है। यह सुनकर बीजेपी पार्षद मनोज सोनकर खड़े हुए और ऐतराज जताने लगे। देखते ही देखते दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। गालियां बीजेपी पार्षद मनोज सोनकर की तरफ से निकाली गईं। इस दौरान सदन में शोर-शराबा बढ़ गया और कई महिलाएं बैठक छोड़कर चली गईं। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। बैठक में कांग्रेस पार्षद गुरप्रीत ने बिना टेंडर के कर्मचारियों की भर्ती का मुद्दा उठाया, जिस पर भी हंगामा हुआ।
  • पंजाबी सिंगर Mankirt Aulakh को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबी सिंगर Mankirt Aulakh को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    हरियाणा: फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकी दी गई है। उन्हें एक विदेशी नंबर से मैसेज आया, जिसमें सिंगर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सिंगर की ओर से पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई थी। सिंगर मनकीरत औलख को जो मैसेज आया है, वह पंजाबी में है।

    इसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना मटौर और सीआईए स्टाफ मोहाली की एक टीम ने जांच के दौरान मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी हरजिंदर सिंह निवासी खुड्डा जस्सू, सारंगपुर और रविंदर सिंह निवासी खुड्डा जस्सू सारंगपुर के बारे में पता चला।

    पुलिस ने जांच के बाद हरजिंदर सिंह उर्फ ​​रविंदर सिंह को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वह पिछले कुछ सालों से इटली में रह रहा था और अब विदेश भागने की फिराक में था। हरजिंदर सिंह उर्फ ​​रविंदर सिंह पुलिस की कस्टडी में है, जिससे कई और खुलासे होने की संभावना है।