Blog

  • पुलिस ने काटे 124 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 124 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 124  वाहनों के चालान काटे गए,जिनमें से 04 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 2000 /- रूपये वसूल किए गए।

  • ऊना: चौकी मन्यार डिपू से खैर की लकड़ी चोरी, मामला दर्ज

    ऊना: चौकी मन्यार डिपू से खैर की लकड़ी चोरी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: चौकी मन्यार डिपू से खैर की लकड़ी चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में नरेन्द्र सिंह निवासी गांव व डा0 पोलिया वीत त0 हरोली ने बताया कि 20-21.8.2025 समय रात करीब 1.40 बजे इसे चौकी मन्यार डिपू से सिकन्दर पाल ने फोन कर के बताया कि डिपू के लोहे के गेट में बाहर अज्ञात वाहन में खैर के मोच्छों (लकड़ी) लोड करने की आवाज़ आई। जिस पर उसने गेट के बाहर जा कर देखा तो अज्ञात वाहन में खैर के मोच्छों लोड करने के वाद वहां से ले गए। ओर यह भी बताया कि यह कार्य 4-5 व्यक्तियों का हो सकता है। सूचना प्राप्त होने पर उसी रात को यह डिपू चौकीमन्यार में पहुंच गया जहां पर मुझे सिकन्दर पाल तथा वन रक्षक तरसेम लाल वीट चौकी मन्यार इसे वहां पर मिले। इसने लाट पर जाकर देखा तो कुल 78 नग खैर की लकड़ी जिनकी अनुमानित राशी 340710/ रुपये चोरी हो चुके थे। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर वीएनएस की विभिन्न धाराओं व बन अधिनियम के तहत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पर्ची दड्डा सट्टा व करीब 20 हजार रुपए सहित एक काबू

    पर्ची दड्डा सट्टा व करीब 20 हजार रुपए सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: बीती देर शाम के समय दविन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी, पुलिस थाना टाहलीवाल पर आधारित पुलिस टीम ने नंगल खुर्द में चंन्दन कुमार निवासी गांव नंगल खुर्द तह0 हरोली के कब्जे से 20940/- रू0 के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद की । वहीं पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Boney Kapoor ने खटखटाया Highcourt का दरवाजा, Sridevi से जुड़ा है मामला

    Boney Kapoor ने खटखटाया Highcourt का दरवाजा, Sridevi से जुड़ा है मामला

    बॉलीवुड: दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी के चेन्नई वाले फॉर्म हाउस को लेकर विवाद बढ़ गया है। यह विवाद फॉर्म हाउस के मालिकाना हक को लेकर मचा है। ऐसे में फिल्ममेकर और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अपने हक के लिए अब मद्रास हाइकोर्ट की ओर रुख किया है। बोनी कपूर का कहना है कि तीन लोग उनके चेन्नई वाले फॉर्म हाउस पर गैर कानूनी तरीके के साथ दावेदारी कर रहे हैं। बोनी कपूर के अनुसार, चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड़ पर स्थित इस प्रॉपर्टी को दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 1988 में खरीदा था। फिल्म मेकर ने बताया कि तभी से उनका परिवार इसे एक फॉर्म हाउस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। ये फॉर्म हाउस लोगों के लिए Airbnb पर रेंट के लिए भी मौजूद रहा है। Read in English:
    Boney Kapoor Moves Madras High Court Over Dispute on Sridevi’s Chennai Property

    फॉर्म हाउस पर जता रहे अपना हक

    द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, बोनी कपूर ने यह बताया है कि श्रीदेवी ने 19 अप्रैल 1988 को एम.सी संबंदा मुदलियार से यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। मुदलियार के तीन बेटे और दो बेटियां थी। फरवरी 1960 पर परिवार ने इस प्रॉपर्टी को उनके बीच में बांटने का फैसला किया था। इसी के अंतर्गत श्रीदेवी ने इस मकान को खरीद लिया था परंतु अब मुदलियार के एक बेटे की दूसरी बीवी और दो बेटे इस फॉर्म हाउस पर अपना हक जता रहे हैं।

    कोर्ट से बोनी कपूर ने की अपील

    अपनी याचिका में बोनी कपूर ने दावा किया है कि मुदलियार के बेटे की दूसरी बीवी कानूनी तौर पर अवैध है। उनके अनुसार, मुदलियार के बेटे ने 5 फरवरी 1975 को दूसरी शादी की थी वहीं उसकी पहली बीवी का निधन 24 जून 1999 को हुआ था। बोनी कपूर ने इन तीनों दावेदारों को लीगल ओनरशिप सर्टिफिकेट देने को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने फ्रॉड का दावा किया है और कहा कि कोर्ट से इन सर्टिफिकेट्स को रद्द करने की अपील की है। बोनी कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एन. आनंद वेंकटेश ने तांबरम तालुका तहसीलदार को 4 हफ्ते के अंदर फैसले लेने का निर्देश भी दिया है।  
  • Punjab News: 30 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद, CM Mann ने किया ऐलान

    Punjab News: 30 अगस्त तक स्कूल रहेंगे बंद, CM Mann ने किया ऐलान

    मोहालीः पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य के कई गांवों में बाढ़ आ गई। प्रशासन द्वारा लोगों को बाढ़ ग्रस्त इलाकों में निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब में बाढ़ के हालातो पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने राज्य भर के स्कूलो में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

    Read in english:

    Punjab Schools to Remain Closed from August 27 to 30 Amid Heavy Rainfall Alert

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।

  • नडोर स्टेडियम में 103 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    नडोर स्टेडियम में 103 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    भरातत्वा इंटरप्राइजेज व टारगेट ग्रीन जोन ने की पहल लगाया पहला रक्तदान शिविर

    बद्दी/सचिन बैंसल: भरातत्वा इंटरप्राइजेज व टारगेट ग्रीन जोन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि सीईओ बीबीएनडीए व अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त सोनाक्षी तोमर ने किया। पीजीआई ब्लड काउंसिल चंडीगढ़ की डॉक्टर मनप्रीत कटारिया की अगुवाई में सुभाष, शौकत, सुभाष यादव, अनूप, मंदीप, रशविन्दर, भूपेंद्र व गुरप्रीत की टीम ने रक्तदाताओं का रक्त एकत्रित किया। जबकि शिव कावड़ महासंघ चेरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के अध्यक्ष राकेश संगर की टीम में शामिल दीपक कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह रावत, सतगुरु प्रसाद व गुलशन कुमार की टीम ने फार्म भरने व अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में सहयोग दिया।

    मुख्यातिथि सोनाक्षी तोमर ने पीजीआई की टीम, आयोजकों व सभी रक्तदाताओं का पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने पर आभार जताया। रक्तदान शिविर के आयोजक भरातत्वा इंटरप्राइजेज व टारगेट ग्रीन जोन की टीम के सौरव सिंह, विश्वविक्रम सिंह, गुरदीप सिंह, रवीश ठाकुर, राजा गुर्जर, अमृत, अमन, अनिल कुमार, वीरेन्द्र सिंह, ऋषि पाल व रोहित केशव ने बताया के यह पहला रक्तदान शिविर मंगलवार को इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। शिविर में 103 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर पुनीत कार्य में सहयोग किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया किया। आयोजकों ने कहा के उनकी टीम भविष्य में साल भर में 2 रक्तदान शिविर आयोजित करेगी ताकि जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में सहायता की जा सके। वहीं आने वाले समय में सफाई अभियान, पौधरोपण, जागरूकता अभियान व पर्यावरण को बचाने की विशेष मुहिम भी जनसहयोग से शुरू की जाएगी।

    इस मौके पर थाना प्रभारी बद्दी शिव राम कृष्ण, एडवोकेट सुमित शर्मा, बलबीर सिंह, मान सिंह मैहता, सुभाष ठाकुर, प्रदीप सिंह, संजीव ठाकुर, सतीश दतरवाल, ललित ठाकुर, गट्ट ठाकुर, अजय ठाकुर, उपप्रधान रंजू, सोनी प्रधान, राज कुमार दतरवाल, भूपेंद्र सिंह, धीरज ठाकुर, मनीष ठाकुर, अमित ठाकुर, सुशील, रवि वर्मा, आकाश, शैलेन्द्र तिवारी, सुभाष, राजेश कुमार पांडे व अभि चौधरी समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक 28 अगस्त को

    महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक 28 अगस्त को

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक 28  अगस्त, 2025 को दोपहर 12.30 बजे बी सी ए हाल  में होगी जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा व आगामी वर्ष के कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी । यह जानकारी पी. टी. ए. सचिव डॉ. शाम सिंह बैंस ने दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीता शर्मा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुँच कर बैठक में शामिल होकर महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव दें।

  • Jalandhar News: नगर निगम में यूनियन ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियों

    Jalandhar News: नगर निगम में यूनियन ने लगाया धरना, दी ये चेतावनी, देखें वीडियों

    जालंधर, ENS: नगर निगम में यूनियन द्वारा आज धरना लगाया गया। जहां कर्मियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर यह धरना लगाया गया। मामले की जानकारी देते हुए सेनेट्री सुपरवाइजर इंप्लाइड यूनियन के प्रधान बंटू सभ्रवाल ने बताया कि आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मियों को पक्का करने को लेकर यह धरना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान दर्जा-4 के माली को स्थायी ड्राइवर के तौर पर नियुक्त करने के विरोध में मुलाजिमों ने ब्रांच में काम बंद रखा। प्रधान बंटू का कहना है कि नगर निगम कमिशनर संदीप रिषी के दफ्तर पहुंचे।

    लेकिन मेयर विनीत धीर, नगर निगम कमिश्नर दफ्तर में नहीं मिले, जिसके चलते उन्होंने ज्वाइंट कमिशनर सुमनदीप मैडम से मुलाकात की गई। जहां आरोप है कि निगम कमिश्नर पर प्रैशर था, जिसके चलते कर्मियों को अपॉइंटमेंट लेटर नहीं दी गई। प्रधान ने कहा कि निगम में दर्जा-4 के माली को स्थायी ड्राइवर के तौर पर नियुक्ति पत्र (अपॉइंटमेंट लेटर) दिया गया है और उसे सोमवार को मेडिकल भी दे दिया गया। प्रधान का कहना हैकि वह उक्त व्यक्ति को निकालने के हक में नहीं है।

    इसी आधार पर यूनियन ने आउट सोर्सिंग पर कार्यरत 64 फीटर कूली, 40 माली, 13 जेसीबी ऑपरेटर, 50 वर्कशाप के ड्राइवर समेत 7 जेटिंग मशीन ऑपरेटर समेत आउटसोर्स मुलाजिमों को स्थायी किया जाए। यूनियन के प्रधान बंटू सभ्रवाल ने कहा कि जिस तरह माली को ड्राइवर के पद पर नियुक्त किया है, उसी आधार पर दूसरे आउटसोर्स मुलाजिमों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कर्मियों को लैटर जारी नहीं की गई तो कल को सीवरेज, सफाई, कूड़े की लिफ्टिंग को बंद करवाने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी शम्मी लूथर, रिम्पी कल्याण, राजन कल्याण, बाबा राज किशोर, मनदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

  • Haryana News: पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत

    Haryana News: पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत

    पंचकूला: मोरनी टिक्कर ताल रोड़ पर एक हादसा हो गया है। सड़क पर जा रहे बाइक सवार के ऊपर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया परंतु वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बाइक पर सवार व्यक्ति सड़क से जा रहा था। इस दौरान अचानक ही पेड़ टूट गया और उसके ऊपर गिर गया। इससे उसको सिर पर गंभीर चोटें आई। व्यक्ति को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चालक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चालक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना के दोराहा में अजनौद पुल के पास आज बेकाबू होकर स्विफ्ट कार नहर में गिर गई। इस घटना में कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कार ड्राइवर 32 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई है। परमजीत गांव घुलाल, समराला के रहने वाला था। सुबह के समय परमजीत लुधियाना से समराला जा रहा था। तेज बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। अजनौद नहर के पुल के पास कार का संतुलन बिगड़ गया।

    कार रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में परेशानी आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद क्रेन की मदद से कार को नहर से निकाला गया। लेकिन ड्राइवर को बचाया नहीं जा सका। जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।