Blog

  • Jalandhar: Aggarwal Dental Clinic के डाक्टर ने उपचार दौरान गले में छोड़ा औजार, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar: Aggarwal Dental Clinic के डाक्टर ने उपचार दौरान गले में छोड़ा औजार, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर (वरुण)। महानगर के अग्रवाल डेंटल क्लिनिक में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, अग्रवाल डेंटल क्लिनिक के डॉक्टर की मरीज के उपचार दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित शिव शर्मा निवासी मखदूमपुरा करीब 10 दिन पहले दांत को दोबारा ठीक करवाने के लिए शहीद उधम सिंह नगर के सिक्का चौक के नजदीक अग्रवाल डेंटल क्लिनिक में आया था। लेकिन इस दौरान डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

    दरअसल, डॉक्टर ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए दांत में ड्रिल मशीन का एक औजार पीड़ित गले में छोड़ दिया। इस दौरान उक्त औजार पीड़ित के पेट में चला गया। जिसके चलते वह काफी दिनों से पेट में दर्द की समस्या के चलते परेशान होता रहा। इसके बाद पीड़ित शिव शर्मा के पेट में दर्द ज्यादा होने के चलते उक्त डॉ अग्रवाल के पास आए और उन्होंने दवाई लिख कर दी। लेकन पीड़ित शिव को डॉक्टर की दवाई से कोई आराम ना मिला और उसके पेट का दर्द दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला गया।

    पीड़ित ने किसी और डॉक्टर से संपर्क कर इमरजेंसी दवाई ली, लेकिन फिर भी उनका पेट दर्द ठीक नहीं हुआ। शिव ने बताया कि आज उसे दर्द ज्यादा हो रही थी, इस दौरान उसे जैसे ही उल्टी आई तो उल्टी के दौरान उक्त औजार मुंह से बाहर निकल आया। जिसके बाद उसने दर्द से राहत की सांस ली। इस घटना के बाद शिव अपने समर्थकों सहित उक्त अग्रवाल के क्लीनिक में बात करने गए तो इलाज करने वाले डॉक्टर ने इस घटना को लेकर यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि यह तो नॉर्मल बात है।

    डॉक्टर के इस रवैय्ये से नाराज होकर शिव शर्मा ने अपने समर्थकों सहित थाना नंबर 4 की पुलिस को भी सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता शिव शर्मा के बयान लेकर मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी। जिसके बाद डॉक्टर ने मामला गरमाता देख पीड़ित शिव और अन्य लोगों से इस घटना को लेकर माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई।

  • इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

    इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर की एनएसएस इकाई ने आने वाली पीढ़ियों को पंजाबी भाषा व संस्कृति की समृद्धि और सुंदरता को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और प्रसारित करने के उद्देश्य से ‘मातृभाषा दिवस’ मनाया।

    विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपनी मातृभाषा के प्रति अपने प्यार व सम्मान को बढ़ावा देने वाले नारे लगाए और पंजाबी भाषा की महिमा का बाख़ान करने के लिए रचनात्मक फ़्लैश कार्ड व पोस्टर प्रदर्शित किए। नारा-लेखन  में पंजाबी भाषा के महत्व और वर्तमान समय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

    इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थी-अध्यापकों ने अपनी मातृभाषा को उसके शुद्ध रूप में सुरक्षित रखने, संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा अपनी मातृभाषा को संस्कृति से जोड़कर रखने की शपथ ली।

    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में वाणी मखीजा और साक्षी ठाकुर ने प्रथम पुरस्कार और आरती देवी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि ऋषभ और नीतिका ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सारिका गौतम व नंदिनी लूथरा ने नारा-लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।

    प्राचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों की उनके कलात्मक प्रदर्शन के लिए सराहना की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

  • पंजाबः किसान नेता लखोवाल के पंप और घर सहित 3 जगहों पर CBI की रेड 

    पंजाबः किसान नेता लखोवाल के पंप और घर सहित 3 जगहों पर CBI की रेड 

    समरालाः पंजाब में सीबीआई ने कई जिलों में रेड की है। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने भारतीय किसान यूनियन के प्रधान अजमेर सिंह लखोवाल के स्थानक पैट्रोल पंप, उनके जद्दी गांव लखोवाल स्थित घर और मोहाली में उनके बेटे के घर पर छापेमारी की है। एजेंसी के 6-7 लोगों की टीम उनके स्थानीय पेट्रोल पंप पर पहुंची और कार्यालय में पड़े दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही सीबीआई की टीम उनके जद्दी गांव लखोवाल पहुंची और इनमें से कुछ अधिकारी उनके बेटे और संगठन के महासचिव हरिंदर सिंह लखोवाल की मोहाली स्थित रिहाइश पर पहुंचे।

    बताया जा रहा है कि रेड दौरान हरिंदर सिंह लखोवाल खुद मौके पर मौजूद नहीं थे। सीबीआई की टीम ने मौके पर घर में मौजूद महिलाओं के फोन कब्जे में ले लिए और कागजात की छानबीन शुरू कर दी। सीबीआई यह टीम कुछ देर पेट्रोल पंप पर रही, लेकिन सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक उनके घर छापेमारी करने में लगी रही। हरिंदर सिंह लखोवाल ने कहा कि उनका किसान संगठन बंदी सिंह की रिहाई के लिए चंडीगढ़ में चल रहे मार्च का पूरा समर्थन कर रहा है और एक बड़े समूह के साथ मार्च में भाग लेने से नाराज होकर केंद्र सरकार ने उनके घरों और कारोबार पर आज सीबीआई बड़ी छापेमारी करवाई है।

  • पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने 

    पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने 

    मुंबईः यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक डीडी विमलेश कुमार औदित्य ने मुंबई में आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मुंबई के तिलक नगर में उन्होंने एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। उनका ट्रांसफर लखनऊ हो गया था, उन्हें पर्यटन विभाग में तैनाती दी गई थी। जानकारी के मुताबिक तारा गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर 95 की दूसरी मंजिल से वह कूद गए। उन्हें घायल हालत में राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इसके बाद अस्पताल की डॉ. श्रुतिका कांबले ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर उनका घर था। जब पुलिस ने उनकी पत्नी से पूछा तो उन्होंने बताया कि पति ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग में कार्यरत थे, जिसका ऑफिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मुंबई में है। वह पिछले साल से लखनऊ में हेड ऑफिस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

    पुलिस के मुताबिक डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी का कहना है कि काम के तनाव के चलते उन्होंने अपनी जान दे दी हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने बताया कि काम के तनाव और घर से दूर रहने के कारण उन्होंने दो महीने पहले इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश पर्यटन द्वारा 31/3/23 तक काम करने के लिए कहा गया था।

  • ਭਾਜਪਾ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਹਨ੍ਹੇਰੀ ਚਲਾ ਰਹੀ : ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼

    ਭਾਜਪਾ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਹਨ੍ਹੇਰੀ ਚਲਾ ਰਹੀ : ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ ਅਨਿਕੇਤ :  ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਮੇਤ ਹੋਰਨਾਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਸੋਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਚ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਹਨ੍ਹੇਰੀ ਚਲਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਚ ਰੇਲਵੇ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਲਿਆਂਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਮਾੜੀ ਹਾਲਤ ਤੇ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਹੈ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਇਸ ਵਿਚ ਕੁਝ ਵੀ ਦਖਲਅੰਦਾਜ਼ੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦਾ।

  • वीरेश शांडिल्य की हत्या की साजिश रचने वाले सतपाल सत्ता की हाईकोर्ट ने बड़ा झटका

    वीरेश शांडिल्य की हत्या की साजिश रचने वाले सतपाल सत्ता की हाईकोर्ट ने बड़ा झटका

    चंडीगढ़/प्रवेश: एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की हत्या की मंशा से सुपारी देकर नकाबपोश हमलावर भेजने वाले व आपराधिक छवि व गैंगस्टरों से संबंध रखने वाले सतपाल उर्फ सत्ता की आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता वीरेश शांडिल्य की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अतुल लखनपाल पेश हुए।

    जहां सतपाल सत्ता के वकील ने उन्हें निर्दोष बताया और कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। वहीं वीरेश शांडिल्य के वकील अतुल लखनपाल व स्टेट काउंसल ने कहा कि सतपाल सत्ता आपराधिक छवि का है और उस पर गंभीर 16 मामले दर्ज है। और स्टेट काउंसल ने कहा कि आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में है और उससे 3 कारें और नकाब व अन्य सामान बरामद करना है और पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी सतपाल सत्ता से हिरासत में लेकर यह पूछना है कि वीरेश शांडिल्य पर हमला करने का सतपाल सत्ता का क्या मोटिव था? 

    दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के विद्वान न्याधीश राजेश भारद्वाज की कोर्ट ने सतपाल उर्फ सत्ता की अग्रिम जमानत रद्द कर उसे सरेंडर करने के आदेश दिए। ज्ञात रहे कि सतपाल सत्ता ने अम्बाला की सेशन अदालत में भी 13 फरवरी को अग्रिम जमानत संजय संधीर की कोर्ट में दायर की थी, जहां वीरेश शांडिल्य ने स्वयं अपने केस की पैरवी की थी और अदालत ने वीरेश शांडिल्य की पुख्ता दलीलें व पुलिस व स्टेट की दलीलों के बाद आरोपी सतपाल सत्ता की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी। तब से अम्बाला पुलिस सतपाल सत्ता की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। सीनियर एडवोकेट अतुल लखनपाल के साथ एडवोकेट एएस चहल व एडवोकेट वासुरंजन शांडिल्य भी हाईकोर्ट में पेश हुए।

  • पंजाब: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    पंजाब: पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    पटियालाः पंजाब सरकार के विरोध में पंजाबी यूनिवर्सिटी में विभिन्न छात्र संगठनों ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद करके प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सरकार से यूनिवर्सिटी की चरमराती आर्थिक स्थिति सुधारने की मांग की। छात्रों ने कहा कि एक तरफ आज सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मातृ भाषा पंजाबी के प्रचार व प्रसार को स्थापित की गई। पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

    यूनिवर्सिटी पर 150 करोड़ का कर्ज है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूर्व की चन्नी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बावजूद मौजूदा मान सरकार की ओर से अब तक न यह कर्ज टेकओवर किया गया और न ही ग्रांट में वृद्धि की गई। सांझा विद्यार्थी मोर्चा ने मांग की कि पीयू की ग्रांट में इसके कुल वित्तीय खर्चों के मुताबिक वृद्धि की जाए।

    साथ ही यूनिवर्सिटी कैंपस व इसके कांस्टीच्युएंट कालेजों, नेबरहुड व रीजनल कैंपसों में प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों, सहायक प्रोफेसरों व अन्य कर्मचारियों की तुरंत पक्के तौर पर भरती की जाए। नए हास्टलों का निर्माण किया जाए। लाइब्रेरी के बजट में बढ़ोतरी की जाए और कांस्टीच्युएंट कालेजों की ग्रांट में वृद्धि करते हुए इनको यूनिवर्सिटी से अलग तौर पर ग्रांट दी जाए।

  • फगवाड़ाः बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वच्छता अभियान सोसाइटी ने निगम कमिशनर को सौंपा ज्ञापन

    फगवाड़ाः बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर स्वच्छता अभियान सोसाइटी ने निगम कमिशनर को सौंपा ज्ञापन

    फगवाड़ा/राजेशः स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड फगवाड़ा के अध्यक्ष मदन मोहन खट्टर के नेतृत्व में शिष्टमंडल नगर निगम सेक्रेटरी रवदीप सिंह से मुलाकात की। निगम कमिश्नर डॉक्टर नयन जस्सल के नाम एक ज्ञापन सेक्रेटरी को सौंपा गया। सदस्यों ने मांग की कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दृष्टिगत नगर में अलग-अलग चौराहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स एलईडी वॉल लगाई जाए। ताकि लोग जागरूक होकर प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग दे सकें। सदस्यों ने निगम प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक स्थानों पर लंगर भंडारा इत्यादि के अवसर पर डिस्पोजेबल क्रोकरी जिसे सरकार ने प्रतिबंधित किया है  को ना उपयोग करने की हिदायत की जाए।

    निगम  प्रशासन से स्कूलों कालेजों में हरा और नीला डस्टबिन लगाने का प्रावधान किए जाने की हिदायत जारी करने को कहा  गया जिससे कि शैक्षणिक स्तर पर ही लोगों को  सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की  आदत  पड़ जाए। नगर निगम के सेक्रेटरी  रवदीप सिंह ने शिष्टमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि वे निगम द्वारा जागरूकता अभियान के तहत जो कर्मचारी है उन्हें एनजीओ से तालमेल कर जागरूकता अभियान को और तीव्र गति से चलाने को कहा जाएगा।

    सदस्यों ने निगम प्रशासन से कहा कि स्थानीय मिल द्वारा जो राख वातावरण में घुल रही है वह सभी के लिए घातक परिणाम ला रही है इस हेतु मिल को बेस्ट कवर लगाने के निर्देश जारी किए जाएं। इस मौके सनी गुप्ता के अलावा स्वच्छता अभियान सोसाइटी रजिस्टर्ड के जसविंदर सिंह चग्गर रमन नेहरा रविंद्र सिंह पनेसर अमरजीत  डांग अमित वर्मा तेग दीप सिंह मेहर इत्यादि उपस्थित थे।

  • मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने शेयर की भावुक पोस्ट

    मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने शेयर की भावुक पोस्ट

    चंडीगढ़ः बुलेट ता रखी है पटाखे पौन नू से मशहूर गायिका सुनंदा शर्मा ने पिता को लेकर सोशल मी़डिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। दरअसल, सुनंदा शर्मा के पिता बीमार चल रहे है। पोस्ट के जरिये गायिका ने लिखा कि कुछ कहने कि परिस्थिति में नहीं, बस शुक्रिया अदा करती हूं हर उस इंसान का, जिसने इस परिस्थिति में मुझे हिम्मत दी। बड़ा दिल करके फिर से काम करने पड़ रहे है। जब मैं स्टेज पर होती हूं तो कई बार मेरा मन ढोल जाता है।

    लेकिन फिर अचानक अपने आप हिम्मत आ जाती है। आगे गायिका ने लिखा है कि मैंने एक ही चीज सीखी है। हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहना। मैं सारा टाइम मजाक करती रहती हूं। खुद भी खुश रहती हूं और कोशिश करती हूं कि मेरे साथ भी जो हो वह भी खुश रहे। दूसरी पोस्ट में गायिका ने लिखा है कि जिंदगी की किताब में सबसे सुंदर पन्ना बाप दा प्यार है।

  • कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली व  नाबार्ड ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन 

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक अजौली व  नाबार्ड ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचयात पूना के परिसर  में किया गया जिसमें करीब 90 लोगों ने भाग लिया कांगड़ा बैंक अजौली के प्रबंधक कुलदीप सिंह  माहल ने बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया।

    उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।प्रबंधक कुलदीप सिंह माहल ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर  ग्राम पंचयात पूना की प्रधान कुलदीप सिंह  माहल उपप्रधान जीरा सिंह  बार्ड पंच  देव रानी, मंदीप सिंह, दर्शन कौर, गगनदीप कौर  सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।