Blog

  • पंजाबः इस मामले में कांग्रेस के 4 नेता और 4 पुलिस अधिकारी विजिलेंस के रडार पर!

    पंजाबः इस मामले में कांग्रेस के 4 नेता और 4 पुलिस अधिकारी विजिलेंस के रडार पर!

    चंडीगढ़ः पंजाब में पर्ल्स ग्रुप घोटाला मामले में विजिलेंस ब्यूरो को बड़ी लीड मिली है। विजिलेंस ने पर्ल्स ग्रुप घोटाले में शामिल राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों की भूमिका को उजागर किया है। सूत्रों के मुताबिक, पर्ल्स घोटाले की प्रारंभिक जांच के दौरान एक पूर्व मंत्री समेत कांग्रेस से जुड़े 4 नेताओं और जिनमें एक एक पूर्व मंत्री भी शामिल है और पंजाब पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी, एक सेवानिवृत्त आईपीएस, डीएसपी और 4 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है।

    सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी अमेरिकी शहर फ्रांसिस्को के एक होटल में पूंजी निवेश की भी जांच कर रहे हैं। विजिलेंस ब्यूरो को इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जमीन अधिग्रहण के सबूत मिले हैं और आने वाले दिनों में इस राजनेता के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पंजाब विजिलेंस ने इनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम द्वारा रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए गए हैं। पर्ल ग्रुप के जरिए अमेरिका में निवेश करने की बात भी सामने आई है।

    गौरतलब है कि करोड़ों रुपए के इस कथित घोटाले में पर्ल ग्रुप के आरोपी एमडी एवं मालिक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है। जबकि ईडी द्वारा पर्ल ग्रुप की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी अटैच की गई है। सीएम पंजाब भगवंत मान भी स्पष्ट कर चुके हैं कि पर्ल ग्रुप कंपनी से लोगों से ठगी गई उनकी गाढ़ी कमाई वसूल कर लोगों को लौटाई जाएगी।

    विजिलेंस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। विजिलेंस ब्यूरो द्वारा इस मामले की भी जांच की जा रही है कि पर्ल्स घोटाले से संबंधित एफआईआर विशेष रूप से फिरोजपुर जिले के जीरा पुलिस स्टेशन में ही क्यों दर्ज की गई थी। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि जीरा में केस दर्ज करना अपने आप में ही शक बन रहा है। यह मामला कांग्रेस शासन के दौरान वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरी झंडी के बाद विजिलेंस ने 19 मई से मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में देश पत्र भी कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पर्ल्स घोटाला सामने आने के बाद पंजाब में बड़े पैमाने पर ग्रुप की संपत्ति खुर्द-बुर्द किया गया था।

    विजिलेंस के मुताबिक, बिना राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के जमीनों का बैनामा नहीं किया जा सकता। इसके चलते राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक, पर्ल्स ग्रुप के पास करीब 40 हजार संपत्तियां हैं, जिनमें से 2239 पंजाब में हैं। ये तथ्य भी सामने आए हैं कि निवेशकों के आठ से दस हजार करोड़ रुपये डूब गए हैं।

  • जालंधरः महावीर पर गोलियां चलाने वाले भगौड़े गैंगस्टरों हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधरः महावीर पर गोलियां चलाने वाले भगौड़े गैंगस्टरों हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: आदमपुर पुलिस ने 4 खतरनाक भगौड़े गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। पुलिस अधिकारी एसएसपी मुखविंदर सिहं भुल्लर की अगुवाई में देहात पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह भुल्लर, सब डिविजन के द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत एसआई मनप्रीत सिंह थाना आदमपुर और इंस्पेक्टर पुष्प बाली क्राइम ब्रांच जांलधर देहात के सांझे ऑप्रेशन दौरान खतरनाक भगौड़े 4 गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर, 13 जिंदा रौंद बरामद किए है। 

    आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी पाषटा, अमनप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी रेहाना जट्टां, सौरव उर्फ गौरी पुत्र विजय कुमार निवासी रेहाना जट्टां सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि 30-7-2023 को महावीर सिंह उर्फ कोका पुत्र तिरलोचन सिंह निवासी डमूंडा ने पुलिस को जानकारी की दी थी कि उसके ऊपर कुलवंत सिंह पुत्र सर्बजीत सिंह निवासी गांव पाषटा जो कि भगौड़ा है।

    उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महावीर को जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थी। इस दौरान आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला भी किया था। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 104 तिथि 30-7-2023 को अ/ध 307, 323, 324, 34, भ/द 25-54-59 असला एक्ट थाना आदमपुर में दर्ज किया गया। मुकद्दमें की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एसआई मनजीत सिंह और देहात क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर पुष्प बाली गुप्त सूचना मिलने पर पुल नहर वाला कालरा पर मौजूद थे। जहां 3 नौजवान सिलवर रंग की बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। जो कि पुलिस पार्टी को देखते हुए पीछे की ओर मुड़ने लगे।

    इस दौरान बाइक फिसलने के कारण तीनों व्यक्ति गिर गए। इस दौरान एक व्यक्ति की दाहनी टांग पर चोट भी लगी। उक्त व्यक्तियों की जब तालाशी ली गई तो तीनों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर बरामद हुई। उक्त व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने 30-7-2023 को गांव पदाना में गोलियां चलाई थी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित पर दातर से हमला भी किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि जसप्रीत सिंह जसा पुत्र परमजीत सिंह निवासी रेहाना जट्टां और चरणजोत सिंह जोत पुत्र गुरमुख निवासी मलकपुर थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला के साथ मिलकर महावीर की रेकी की थी। पुलिस ने जसप्रीत सिंह जस्से को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

    पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि यह असला उन्होंने मनप्रीत सिंह उर्फ मप्पी निवासी गांव शेखपुर थाना चब्बेवाल जिला होशियापुर से डेढ लाख रुपए में खरीदा था। इस असले से आरोपियों ने अन्य वारदातों को अंजाम देना था। जांच दौरान पता चला है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में 13 मामले दर्ज है। वहीं कुलवंत सिंह वारदात से पहले और वारदात के बाद अपनी फेसबुक आईडी पर घटना संबंधी पोस्ट करता था। उक्त आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगी ताकि आरोपियों से पूछताछ दौरान अन्य वारदातों के बारे में खुलासे हो सके।

  • बड़ा झटकाः रक्षाबंधन से पहले यात्री बसों के किराए में हुई बढ़ोतरी

    बड़ा झटकाः रक्षाबंधन से पहले यात्री बसों के किराए में हुई बढ़ोतरी

    लखनऊ: महंगाई की मार झेल रही जनता को नगर परिवहन निदेशालय ने महंगाई का एक और बड़ा झटका दिया है। जी हां परिवहन निदेशालय ने बसों के किराए में पांच रुपए तक की बढ़ोतरी की है। बता दें कि बसों के यात्री भाड़ा में 6 महीने के भीतर ये दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले फरवारी में किराया बढ़ाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के नगर परिवहन विभाग में ई-बसों का संचालन किया जाता है। अब इलेक्ट्रिक बसों में AC में सफर करने के लिए यात्रियों को दो से पांच रुपए अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। नगरीय परिवहन निदेशालय द्वारा जनवरी के बाद अगस्त में किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है।


    अब ई बसों में यात्रियों को सफर करने के लिए न्यूनतम 12 रुपए और अधिकतम 55 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। ई-बसों में किराया एक किलोमीटर के हिसाब से बढ़ा दिया गया है, जिसमें GST और एक्सीडेंट फंड को दूरी के अनुसार बढ़ाया गया। इसमें GST 50 पैसे और अधिकतम ढाई रुपए वसूले जाएंगे। उत्तर प्रदेश के सभी 14 शहरों में सिटी बसों का किराया समान करने की वजह से अलग-अलग दूरी के अनुसार किराया बढ़ा है। कहीं कहीं पर सिटी बस और इलेक्ट्रिक बस का किराया अलग अलग होता था, जिसकी वजह से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसके बाद इलेक्ट्रिक बसों की नई किराया सूची जारी की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम ने बताया कि ई-बसों का किराया बढ़ाया जाना प्रस्तावित था, जिसको अब शासन के द्वारा मुहर लगने के बाद बढ़ा दिया गया है।

  • जालंधरः गीता मंदिर के पुजारी से हुई लूट की CCTV आई सामने

    जालंधरः गीता मंदिर के पुजारी से हुई लूट की CCTV आई सामने

    जालंधर,ENS: मीठापुर इलाके में देर रात थाना 7 में पढ़ते मीठापुर इलाके में खाना खाकर एक्टिवा पर लौट रहे गीता मंदिर के पुजारी सोमनाथ को लूटेरों ने निशाना बनाया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकत है कि सफेद रंग की कार एक्टिवा सवार पुजारी के पास रूकती है। जिसके बाद वह पुजारी से बात करने लगते है। इस दौरान अन्य युवक बाइक पर आते है और तलवार के बल पर पुजारी से कैश निकलाने के लिए कहते है। जिसके बाद कार में सवार महिला ने पुजारी से अंगूठी भी छीन ली। इस घटना के चंद मिनट बाद पुजारी के पास कार में सवार परिजन भी पहुंचते लेकिन तब तक लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पुजारी ने बताया कि चीमा चौक से पीछा करती एक सफेद रंग की गाड़ी ने मीठापुर स्कूल के नजदीक उनके पास रूकी।

    इस दौरान गाड़ी में सवार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। पुजारी ने बताया उक्त लुटेरों ने तलवार निकाल ली। इस दौरान लुटेरों ने उनसे 15 हजार रुपए और अंगूठी छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पंडित सोमनाथ के बहू और बेटे ने कहा कि वारदात की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ने कहा कि कार में महिला समेत तीन लोग सवार थे।

    महिला ने जब पंडित सोमनाथ को लोकेशन के बहाने रोका तो कार चला रहे युवक ने पीछे बैठे युवक को कहा कि तलवार से पंडित के सिर पर चोट मार। साथ ही कहा कि जो भी जेब में है निकाल दे। पंडित सोमनाथ ने कहा कि वह डर गए। उन्होंने जेब में पड़े करीब 15 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद बोले कि हाथ में जो अंगूठी पहनी है इसे भी निकालो। उन्होंने अंगूठी भी निकाल कर दे दी। वह कान में डाली सोने की बालियां भी छीनने वाले थे, लेकिन इतने में पीछे से आ रहे उनके परिवार की गाड़ी की लाइटें पड़ीं। लुटेरे तुरंत अपनी कार में बैठे और मौके से फरार हो गए। पंडित सोमनाथ ने कहा कि यदि पीछे आ रही परिवार की गाड़ी की लाइट न पड़ती तो वह उन्हें तलवार से नुकसान भी पहुंचा सकते थे।

  • पंजाबः विजिलेंस करेगी पूर्व वित मंत्री से पूछताछ, पुड्डा के 3 अधिकारी भी रडार पर

    पंजाबः विजिलेंस करेगी पूर्व वित मंत्री से पूछताछ, पुड्डा के 3 अधिकारी भी रडार पर

    चंडीगढ़ः पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल से विजिलेंस दोबारा पूछताछ कर सकती है। बीते समय लंबी पूछताछ के बाद पुड्डा के 3 अधिकारी विजिलेंस के रडार पर हैं। इन अधिकारियों से पूछताछ कर विजिलेंस यह पता लगाएगी कि व्यापारिक प्रॉपर्टी को रिहायशी में कैसे बदल दिया गया? संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में धांधली के आरोप हैं। विजिलेंस इस बात की जानकारी जुटाएगी कि नीलामी के पीछे किन नेताओं और अधिकारियों की अहम भूमिका रही थी। बता दें कि पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला की ओर से दी गई शिकायत में मनप्रीत बादल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप में कहा गया था कि मनप्रीत सिंह बादल ने सस्ते दाम पर जमीन खरीदी, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये है। 

    मनप्रीत ने यहां काम शुरू कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि विजिलेंस मनप्रीत को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी। सरूप चंद सिंगला ने मनप्रीत सिंह बादल पर आरोप लगाया था कि पूर्व वित्त मंत्री ने पुड्डा से कोडि़या भाव में करोड़ों की जमीन खरीदी है। यह जमीन बठिंडा में खरीदी गई थी। सिंगला के आरोपों के मुताबिक मनप्रीत सिंह बादल ने मंत्री रहते हुए पुड्डा से जमीन खरीदने के लिए अपने ही कुछ लोगों से बोलियां लगवाई थीं। जिसके तहत मनप्रीत सिंह बादल ने करोड़ों रुपये की जमीन सस्ते दाम पर खरीदी थी। 

    बठिंडा के पॉश इलाके में व्यापारिक जमीन को रिहायशी में तब्दील कर जमीन खरीदने का भी आरोप है। विजिलेंस अब सरूप चंद सिंगला के आरोपों की जांच कर रही है। अगर सरूप चंद सिंगला द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित हुए तो विजिलेंस पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर सकती है। इसके अलावा अगर मनप्रीत सिंह बादल अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा साबित कर देते हैं तो उन्हें राहत भी मिल सकती है।

  • पंजाबः महज 50 रुपये के लिए व्यक्ति का कत्ल

    पंजाबः महज 50 रुपये के लिए व्यक्ति का कत्ल

    खन्नाः समराला के गांव ढिलवां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 50 रुपए की खातिर व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक साथी ने अपने दूसरे साथी को डंडे से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। दोनों शराब पीते झगड़ा करने लगे थे। मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी जिला के रहने वाले शिवनाथ मुखिया (45) के तौर पर हुई। इस मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी इनरजीत मुखिया निवासी जिला बारा (नेपाल) को गिरफ्तार कर लिया।

    डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि शिवनाथ मुखिया और इनरजीत दोनों ढिलवां गांव में खेतों में काम करते हैं और मोटरों पर रहते हैं। गत रात दोनों शराब लाकर पीने लगे। शराब पीते पीते इनरजीत ने शिवनाथ को एक पैग और लगाने को कहा। शिवनाथ ने पैग लगाने से मना कर दिया। पैग न लगाने पर इनरजीत उससे 50 रुपए मांगने लगा।

    50 रुपए न देने की सूरत में इनरजीत ने मोटर पर पड़े डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इतनी बेरहमी से पिटाई की कि शिवनाथ मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। रात भर शराब के नशे में इनरजीत भी मोटर पर ही गिरा रहा। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने वहां जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को हवाले कर दिया गया।

  • जालंधरः Gun Point पर ठेके में हुई लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः Gun Point पर ठेके में हुई लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: भोगपुर में बुधवार दोपहर 2 लुटेरे पिस्तौल के बल पर शराब के ठेके पर काम कर रहे व्यक्ति से 800 रुपए और सड़क पर जा रही औरत से मोबाइल और पर्स छीनकर फ़रार हो गए थे। जिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया है। दरअसल, पुलिस को शिकायत में शराब के ठेके पर काम कर रहे व्यक्ति ने बताया था कि ठेके पर 2 व्यक्ति शराब मांगने लगे और जब वह शराब निकालने लगा तो दोनों में से एक व्यक्ति ने रिवाल्वर निकाल ली और बोला अगर शोर मचाया तो वह गोली चला देंगे। इस दौरान वह डर गया, और लुटेरों ने जिजौरी से पैसे निकालने के लिए कहा। पीड़ित ने तिजौरी से 800 रूपए निकाल कर दे दिए। कुछ समय बाद वहीं लुटेरों ने गांव ससुराल से गांव सगरावाली अपने मायके आ रही औरत को रोककर लिया और पिस्तौल दिखाकर उसका पर्स और मोबाइल छीनकर फ़रार हो गए। जिनकी शिकायत जब थाना भोगपुर पुलिस को मिली तो उन्होंने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान हरमेंश लाल उर्फ हनी निवासी टांडा और अवतार निवासी भुल्लथ के रूप में हुई है। जिसकी प्रैस वार्ता जल्द ही भोगपुर पुलिस कर सकती है।

  • जालंधरः पेंट की फैक्ट्री में लगी भयानक आग, सामान जल राख 

    जालंधरः पेंट की फैक्ट्री में लगी भयानक आग, सामान जल राख 

    जालंधर,ENS: दानिशमंदा में स्थित पानी वाली टैंकी के पास एक रिहायशी इलाके में चल रही पेंट की फैक्ट्री में आग लग गई। इससे आसपास के इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार दानिशमंदा में स्थित यूनाइटेड पेंट्स नाम की फैक्ट्री है।

    फैक्ट्री में रंग बनाया जाता है, जिस कारण यहां पर काफी मात्रा में थिनर रखा हुआ था। यह आग उस समय लगी जब फैक्ट्री बंद थी। आग लगने से फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र कुमार सहोता ने बताया कि दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • जालंधरः महिला ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त

    जालंधरः महिला ने फंदा लगाकर की जीवनलीला समाप्त

    जालंधर,ENS: संतोखपुरा में मानसिक तनाव का इलाज करवा रही महिला ने घर की ग्रिल से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भानु प्रिया पत्नी दीपक कुमार निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। इसका पता तब चला जब मृतिका का बेटा मनदीप रोशन स्कूल से छुट्टी के बाद का लौटा। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह गेट फांद कर घर के अंदर घुसा तो देखा मां की लाश ग्रिल से लटक रही थी। दीपक ने बताया की उसकी पत्नी भानु प्रिया की काफी लंबे समय से एक निजी अस्पताल से डिप्रेशन की दवाई चल रही थी। 

    वहीं दूसरी तरफ़ सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना आठ की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और एएसआई मनजीत राम ने बताया कि मृतिका के परिजनों के बयान  लेकर मामले की जांच की जा रही है

  • सड़क पर थार के बंपर पर बैठकर युवती ने बनाई रील, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    सड़क पर थार के बंपर पर बैठकर युवती ने बनाई रील, पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः नेशनल हाईवे पर युवती द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में सभी नियमों को तार-तार करते हुए थार के बंपर पर बैठकर चलती गाड़ी में डांस करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इस युवती की रील लगातार लगातार लोगों द्वारा ट्रैंड की जा रही थी। जिसके बाद हरकत में आई दसूहा पुलिस द्वारा गाड़ी का नंबर ट्रेस करें गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और थार चालक तथा युवती के व अन्य कार में सवार व्यक्तियों पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एक्ट कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।

    इस संबंध में थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि यह युवती द्वारा जो थार पर बैठकर जो रील बनाई गई वह दसूहा के पास नेशनल हाईवे पर बनाई गई थी। जो लगातार वायरल हो रही थी इसी वीडियो के चलते हमारे द्वारा इस गाड़ी का नंबर ट्रेस पर लगाया गया और इसका एड्रेस पता कर कर इस गाड़ी को आज दसूहा थाना में लाकर बॉन्ड कर दिया और युवती वा अन्य पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।