Blog

  • बादल फटने से मची तबाही, 10 से ज्यादा घर हुए तबाह, देखें Live

    बादल फटने से मची तबाही, 10 से ज्यादा घर हुए तबाह, देखें Live

    डोडाः देश भर में बारिश का कहर जारी है। पंजाब, उतराखंड, हिमाचल सहित जम्मू-कश्मीर में हो रही बारिश से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से एक बार फिर तबाही मच गई है। 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। डोडा जिले में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण कई संपर्क सड़कों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बंद हो गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये बादल डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में फटा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਜੰਮੂ-ਕਸ਼ਮੀਰ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਨਾਲ ਹੜ੍ਹ, ਭੱਦਰਵਾਹ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਬਾੜ ਆਈ

    Read in English:- Cloudburst in Doda Sparks Flash Floods, Over 10 Houses Damaged in J&K

    जहां अचानक से तबाही मच गई है। इससे पहले किश्तवाड़ और थराली में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। किश्तवाड़ जिले और डोडा के कई इलाकों में बादल फटने की सूचनाएं मिल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा जमा हो गया और कई मकान तबाह हो गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य के लिए टीम पहुंच चुकी है। इसके अलावा प्रशासन ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोडा में चिनाब नदी बेहद खतरनाक स्तर पर बह रही है। बांधों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए बघलियार पावर प्रोजेक्ट और सलाल प्रोजेक्ट के गेट खोले जा सकते हैं। एसडीएम अरुण कुमार बड्या ने घटना से पहले बताया था कि पिछले 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। लगभग 4-5 घर खतरे में हैं। वे रहने लायक नहीं हैं। हम प्रभावित परिवारों को पास के सरकारी संस्थानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे हैं। सभी घरों का आकलन किया जा रहा है। हम जल्द ही एक रिपोर्ट भेजेंगे। हमारी प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है।

     

     

  • Punjab News: उफान पर माधोपुर हेडवर्क्स, दीवारे फांदकर बाहर आ रहे पानी का दिखा डरावना मंजर, देखें Live

    Punjab News: उफान पर माधोपुर हेडवर्क्स, दीवारे फांदकर बाहर आ रहे पानी का दिखा डरावना मंजर, देखें Live

    कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल व सांसद चब्बेवाल ने लिया इलाके का जायजा

    पठानकोट/होशियारपुरः पंजाब में बारिश से कई इलाकों में भारी नुक्सान हुआ है। वहीं पौंग डैम भी उफान पर है। माधोपुर डैम की दिवारों के उपर से पानी बह रहा है तथा बांध के बाहर पानी आ रहा है। इस दौरान एक कर्मचारी ने डैम की एक वीडियो भी बनाई है जो काफी वायरल हो रही है। जहां हालात पानी साफ तौर पर डैम की दिवारों से उछाल मारते हुए बाहर आ रहा है। माधोपुर हेडवर्क्स के अधिकारियों का कहना है कि यह 1988 की बाढ़ के स्तर से सिर्फ 2 फीट कम है, जब 9,000 गांव जलमग्न हो गए थे और 34 लाख लोग विस्थापित हुए थे। हिमाचल में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और घग्गर नदियां उफान पर हैं, जिससे पंजाब में बाढ़ का ख़तरा मंडरा रहा है।

    अब प्रशासन भी इसको लेकर सतर्क हो गया है। इसी के चलते पठानकोट के चक्की पुल के टूट जाने से प्रभावित हुए इलाकों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल, दसूहा विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन, हलका टांडा विधायक जसवीर सिंह राजा, डीसी आशिका जैन, एसडीएम अंकुश, हलका इंचार्ज प्रोफेसर जी.एस. मुल्तानी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।

    कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि डैम के पास मेहताबपुर गांव में बहती नदियों में चक्की दरिया से करीब 97 हजार क्यूसिक पानी आया जिसके चलते इलाके में बहती नदियों के किनारों के उपर से पानी बहना शुरू हो गया जिसके चलते स्थिति गंभीर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां भी बांध मजबूत हो सकते थे, वहां उनको पक्का किया गया था, लेकिन बारिश हद से ज्यादा होने के चलते कई इलाकों में पानी आ गया है जिसके चलते सभी डीसी, एसएसपी, बीडीपीओ और कई अधिकारी मौजूद है जो लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। सरकार लोगों के साथ खड़ी है और लोगों को हर तरह की सहायता दी जाएगी।

    इस दौरान सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने बताया कि सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी सतर्कता से निभा रहे हैं। सरकार प्रभावित इलाकों का लगातार जायजा ले रही है। अधिकारियों की पूरी कोशिश है कि जितना हो सके, नुक्सान को कम किया जा सके। इस पूरे हफ्ते में बारिश का अर्ल्ट है, जिसके चलते सरकार सभी पुलों का जायजा लेकर उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाया जा रहा है।

  • Food Products समेत ये चीजें होंगी सस्ती, जल्द आएंगे 5% के Slab

    Food Products समेत ये चीजें होंगी सस्ती, जल्द आएंगे 5% के Slab

    नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इस 15 अगस्त को जीएसटी सुधार का ऐलान किया था। इसमें जीएसटी की दो दरें 5% और 18% को लागू करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके बाद 20 और 21 अगस्त को दिल्ली में हुई ग्रूप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में 12% और 28% जीएसटी स्लैब को खत्म करने के केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई। अब इसको लेकर एक ओर अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार टेक्सटाइल और फूड प्रोड्क्ट्स को 5 फीसदी के टैक्स स्लैब में लाने पर विचार कर रही है।

    आम आदमी पर टैक्स को बोझ होगा कम

    नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के अंतर्गत अब आम आदमी पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए खासतौर पर खाद्य पदार्थों और कपड़े को 5% के स्लैब में ला सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार कुछ सामान्य तौर पर प्रयुक्त सेवाओं पर जीएसटी दरों का भी मूल्यांकन कर रही है ताकि यह देख पाए कि उन्हें 18% की दर से कम करके 5% तक किया जाए। इसमें यह कहा गया है कि अगले महीने की शुरुआत में होने वाली GST Council की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सीमेंट बाकी कई चीजें और सैलून व ब्यूटी पॉर्लर जैसी सेवाओं पर भी जीएसटी कटौती करने पर चर्चा हो सकती है। अभी फिलहाल छोटे सैलून जीएसटी से फ्री हैं परंतु मिड और हाई कैटेगरी के सैलून पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगती है जिसकी भरपाई के लिए सीधे तौर पर ग्राहकों पर बोझ डाल दिया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो GST On Cement 28 फीसदी से कम करके 18 फीसदी तक हो सकती है। गौरतलब है कि कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर यह लंबे समय से डिमांड कर रहा है। इसके अलावा बाकी संभावित बदलावों पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे में टर्म इंश्योरेंस और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी खत्म हो सकती है वहीं 4 मीटर तक लंबी छोटी कारों पर 18 फीसदी और बड़ी कारों पर 40 फीसदी जीएसटी स्लैब रह सकती है।

    मिठाईयों और कपड़ों पर अभी लगती है इतनी जीएसटी

    अभी फिलहाल मिठाईयों और कपड़ों पर जीएसट की यदि बात करें तो बिना ब्रांड वाली मिठाईयों पर 5 फीसदी के दर से जीएसटी लागू होती है वहीं ब्रांडेड और पैकेज्ड मिठाईयां 18 फीसदी स्लैब में आती हैं। इसके अलावा कॉर्बोनेटेड ड्रिंक्स भी इसी स्लैब में आती है। कपड़ों पर भी मूल्य के हिसाब से 5% से 12% के Tax Slab में आते हैं। वहीं 1000 रुपये या उससे कम कीमत के कपड़ों पर 5 फीसदी और इससे ज्यादा कीमत के कपड़ों पर 12 फीसदी की जीएसटी लागू होती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को सुबह 11 बजे प्रस्तावित होगा। इससे पहले 2 सितंबर को नई दिल्ली में जीएसटी से जुड़े अधिकारियों के साथ भी विचार-विमर्श होगा हालांकि जीएसटी काउंसिल की बैठक को लेकर विस्तृत एजेंडा और स्थान की घोषणा का अभी इंतजार है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जीएसटी की नई संरचना से केंद्र और राज्य सरकारों की आय पर असर होगा। जीएसटी सचिवालय के अधिकारियों की फिटमेंट कमेट ने इस नुकसान का एक मसौदा भी बनाया है जिसमें करीबन 40,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है।

    दीवाली से पहले मिलेगा लोगों को तोहफा

    सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, केंद्र का लक्ष्य दशहरा-दीवाली त्योहार आने से पहले ही जीएसटी की दरों में कटौती लागू करने का है। इस साल दीवाली 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी और सरकार के द्वारा जीएसटी रिफॉर्म की दिशा में उठाया गया है। ये कदम उपभोक्ताओं और व्यवसायों को राहत भरा तोहफा देगा। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस में अपने भाषण पर यह कहा था कि सरकार अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लाएगी। इसमें आम आदमी पर कर का बोझ कम होगा। यह सरकार की ओर से देशवासियों के लिए दीवाली का तोहफा होगा।    
  • चंद सैकेंड में सेउ बाग में बह गई पुलिया, आबादी वाले इलाके में घुसा पानी, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    चंद सैकेंड में सेउ बाग में बह गई पुलिया, आबादी वाले इलाके में घुसा पानी, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    मनालीः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर चलातार जारी है। मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट के बाद मनाली में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। बीती रात को लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण ब्यास नदी का पानी आलू ग्राउंड तक सड़क पर आ गया और आलू ग्राउंड, वॉल्वो बस स्टैंड, ग्रीन टैक्स बैरियर डूब गए। कुल्लू के मनाली के 14 मील में ब्यास नदी का पानी बढ़ने से आबादी वाले इलाके में घुस गया। जिसे आबादी वाले इलाके में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लगघाटी में लैंडस्लाइड होने से सड़के टूट गई है। वहीं इसकी वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क टूटने के कारण कैसे लोग जान जोखिम में डालकर स्कूटी को निकाल रहे है।

    दरअसल, लगघाटी में लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई दी है। जिसके चलते पेड़-बिजली के खंभे गिर गए। वहीं जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है, ऐसे में लोगों से यात्रा ना करने की अपील की जा रही है। वहीं कुल्लू के सेउ बाग की पुलिया देखते ही देखते चंद सैंकेड में बह गई। उधर, बाहंग क्षेत्र के किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। उधर, मनाली के बाहंग में कुछ दुकानें, और शेरे-ए-पंजाब होटल और घर नदी में बह गया है। बीती रात को ब्यास नदी के ऊफान में कैफे का केवल गेट ही बचा, बाकी सामान सहित सब कुछ बह गया। इसके साथ में शेड्स भी नदी में बह गए हैं।

    जानकारी के अनुसार, रात को आलू ग्राउंड में सब्ज़ी मंडी किसान भवन (एपीएमसी बिल्डिंग) में एपीएमसी का एक कर्मचारी दीप चंद (36, निवासी कटराई, कुल्लू भवन में फंस गया था। ब्यास नदी का पानी भवन के दोनों ओर भर गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया और बाद में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिर हाइड्रा क्रेन और स्थानीय कर्मचारियों की मदद से दीप चंद को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसी बीच मनाली-केलांग-लेह मार्ग पर समाहन के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

    भूस्खलन और कटाव से कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ है। प्रशासन ने कहा कि हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। मनाली में ब्यास नदी की तबाही से लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं प्रशासन ने अपील की है कि लोग नदी किनारे न जाएं और सावधानी बरतें। मनाली में होटल में फंसे ओम ठाकुर ने बताया कि वह टूअर लेकर स्पीति गए थे और फिर लौटते हुए 3 दिन से मनाली में फंसे हुए हैं। बीती रात से ही मनाली में बारिश हो रही है और ब्यास नदी पूरे ऊफान पर है।

  • Running Speed बढ़ाना चाहते है तो नियम के साथ Follow करे यह Steps

    Running Speed बढ़ाना चाहते है तो नियम के साथ Follow करे यह Steps

    हेल्थः अगर आप भी दौड़ने की स्पीड को बढ़ाना चाहते है तो ये मुश्किल नहीं। रुटीन की प्रेक्टिस के दौरान आप अपनी दौड़ने की स्पीड में सुधार ला सकते है। ये 5 आसान तरीके आपके लिए बेहद मददगार साबित होंगे। इन तरीकों के जरिए आप अपने स्टेमिना और स्पीड दोनों को ही बढ़ा पाएंगे, लेकिन इन्हें आपको नियम के साथ फॉलो करना पड़ेगा।

    रनिंग स्पीड को तेज करने के लिए आप इंटरवल ट्रेनिंग शुरू कर दें, इसमें आप छोटी, तेज दौड़ और फिर धीमी जॉगिंग या पैदल चलना बारी-बारी से करते हैं। इसे करने से कैलोरी बर्न और स्टेमिना दोनों बढ़ते हैं, इससे रनिंग स्पीड तेज होती है।

    लंबी दौड़ में स्प्रिंट जोड़ने का मतलब है कि आप दौड़ने के साथ-साथ बीच में 20–30 सेकंड की तेज दौड़ें। ऐसा करने से आपकी इंडोरेंस और स्पीड दोनों में सुधार होता है। इससे आप अपनी दौड़ की गति को धीरे-धीरे तेज करते हैं।

    रनिंग स्पीड बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप हल्के रनिंग शूज और गियर चुनें। क्योंकि हल्के रनिंग शूज पैरों पर कम दबाव डालते हैं और परफॉर्मेंस को अच्छा करते हैं। भारी शूज पहनने से आपके पैरों पर प्रेशर पड़ता है और दौड़ने में दिक्कत आती है।

    स्किपिंग रोप एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है जो स्टेमिना बढ़ाता है और जल्दी फैट बर्न करता है। इससे पैर और कोर मसल्स भी मजबूत होते हैं और स्पीड भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। दौड़ने की गति को तेज करने के लिए स्किपिंग रोप वर्कआउट बेहद कारगार है।

    कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से जबरदस्त फायदा होता है, इसलिए स्पीड बढ़ाने के लिए दौड़ने के साथ-साथ पुश-अप्स, स्क्वैट्स और लंजेस जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना भी बहुत अहम है और इनकी मदद से आप अपनी दौड़ने की स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

  • B.Tech की छात्रा ने की आत्महत्या, College के हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला शव

    B.Tech की छात्रा ने की आत्महत्या, College के हॉस्टल में फंदे से लटकता मिला शव

    गुरुग्रामः जिले में बीटेक की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान राजस्थान के अलवर की रहने वाली भूमिका (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को वह अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी। बाद में वह बीच में ही पार्टी छोड़कर आ गई और कमरे पर आकर उसने फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया तथा परिवार को घटना की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते बिलासपुर थाने के जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि सोमवार रात हॉस्टल में थर्ड ईयर की छात्रा भूमिका की एक फ्रेंड का बर्थडे था। 10 बजे वह अपनी रूम पार्टनर के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने गई थी। भूमिका बर्थडे पार्टी खत्म होने से पहले ही 12 बजे अपने रूम पर लौट आई।

    पुलिस मुताबिक, रात डेढ़ बजे बर्थडे पार्टी में रिबन की जरूरत पड़ गई। कॉलेज की गिफ्ट शॉप में रिबन नहीं मिला तो भूमिका की रूम पार्टनर अपने रूम पर रिबन लेने के लिए गई, लेकिन रूम अंदर से लॉक मिला। काफी देर तक भी दरवाजा नहीं खोला गया तो रूम पार्टनर ने इसकी जानकारी हॉस्टल वॉर्डन को दी। हॉस्टल वार्डन ने प्लम्बर को मौके पर बुलाया और किसी तरह दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे तो भूमिका दीवार पर लगे कुंडे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही हॉस्टल की अन्य छात्राएं भी वहां पहुंच गईं, जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।

    जांच अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पुलिस को छात्रा के सुसाइड करने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। साथ ही भूमिका के पेरेंट्स को भी कॉल किया गया। अभी सुसाइड के कारण नहीं पता चल पाए हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उसके फ्रेंडस से पूछताछ जारी है।

  • दुनिया के 5वें गेंदबाज बने यह खिलाड़ी, आखिरी गेंद पर Out कर बनाया Record

    दुनिया के 5वें गेंदबाज बने यह खिलाड़ी, आखिरी गेंद पर Out कर बनाया Record

    स्पोर्ट्सः बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इतिहास रच दिया है। दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। शाकिब ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में रविवार को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ एंटिगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स की ओर से खेलते यह मुकाम हासिल किया है। शाकिब ने 2 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके गेंदबाजी से फाल्कन्स ने 7 विकेट की जीत हासिल की। टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। इस मैच से पहले शाकिब को 500 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी, जो उन्होंने अपनी छठी गेंद पर हासिल कर लिया।

    शाकिब ने न केवल गेंद से, बल्कि बल्ले से भी अपनी काबिलियत दिखाई। टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले अन्य चार गेंदबाजों के पास शाकिब के 7574 रन नहीं हैं। इस मैच में शाकिब ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए, जिसमें उन्होंने अश्मीद नेद की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर छक्का और अगली गेंद पर रिवर्स स्वीप से चौका जड़कर फाल्कन्स की जीत को आसान बना दिया।

  • Sultanpur Lodhi में आहली कलां का एडवांस बांध टूटा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें Live

    Sultanpur Lodhi में आहली कलां का एडवांस बांध टूटा, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, देखें Live

    2023 में भी इसी जगह से बांध टूटने से 35 गांवों की फसलें हो गई थी बर्बाद

    कपूरथलाः पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण लोगों के घर और फसलें पानी में डूब गई हैं वहीं कई पुल और मकान भी ढह गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने विभाग ने 26 और 27 तारीख को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं ब्यास दरिया में पानी के स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पानी के बढ़ने से किसानों की सांसे अटकी हुई हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि सुल्तानपुर लोधी इलाके से संबंधित गांव आहली कलां में किसानों द्वारा बनाया गया एडवांस बांध टूट गया है। हालांकि बचाव के लिए इलाके के लोग और संत महापुरुषों की अगुवाई में दिन-रात प्रयास जारी थे। कमजोर जगहों पर बांध को मजबूत करने का काम कई दिनों से चल रहा था। ज्ञात हो कि साल 2023 में भी इसी जगह से बांध टूटा था, जिसके बाद करीब 35 गांवों की हज़ारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई थीं। 2023 के जख्म अभी ठीक नहीं हुए थे कि 2025 में फिर से दरिया ब्यास ने यहां भारी तबाही मचाई है। बता देंकि मौसम विभाग द्वारा आज जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 27 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण, खासकर सीमावर्ती इलाकों के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रेलवे ने पठानकोट के साथ लगते चक्की खड्ड पर बना अंग्रेजों के जमाने के रेलवे पुल डाउन लाइन को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। उसके साथ वाले रेल पुल की अप लाइन से कुछ ट्रेनें निकाली जा रही है।
  • Punjab News: देश के आखिरी गांव में बने बाढ़ के हालात, लोगों के घरों व खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: देश के आखिरी गांव में बने बाढ़ के हालात, लोगों के घरों व खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार हो रही के चलते जनजीवन अस्त-वस्त हो गया है। लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिके हेड से एक लाख 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से फिरोजपुर के सीमावर्ती गांवों में पानी घुसने लगा है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित देश का आखिरी गांव गट्टी राजोके में भी सतलुज का एक बांध टूट गया है, जिससे पानी खेतों और घरों में घुसने लगा है।

    पानी का बहाव इतना तेज है कि कुछ ही घंटों में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन ने अपनी जेबें गर्म करने के लिए बांध को भरने के लिए मनरेगा मजदूरों को तैनात तो कर दिया, लेकिन इस बांध को मजबूत करने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। खाद्यान्न की कमी के कारण बांध टूट गया और पानी खेतों व घरों में घुसने लगा है। पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे जल्द ही इन गांवों का शहर से संपर्क टूट जाएगा।

  • उफनते नाले में बही SUV Car, 3 लोगों की मौत

    उफनते नाले में बही SUV Car, 3 लोगों की मौत

    उदयपुरः एक एसयूवी कार बरसाती नाले में गिरने से 3 लोगों की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। वहीं, 2 लोग शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। हादसा बीती रात 10 बजे खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के लकोड़ा गांव में हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने 2 शव रात को निकाल लिए। वहीं, एक बॉडी हादसे के 12 घंटे बाद भी नहीं मिली है।

    जानकारी देते खेरवाड़ा थाने के एएसआई दिग्विजय सिंह ने बताया कि ध्रुव और लव खेरवाड़ा से बायड़ी गांव जा रहे थे। जबकि अन्य तीन युवकों ने उनसे रास्ते में लिफ्ट ली थी। घटना लकोड़ा गांव में उस जगह हुआ, जहां सड़क के दोनों ओर बारिश में नाला तेज उफान पर है। घटना स्थल वाले पॉइंट पर ढलान और यू-टर्न है। ऐसे में तेज रफ्तार कार जब ढलान से उतरी और यू-टर्न लेने की कोशिश की, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। आशंका है कि रात होने से कार सवार को पानी का बहाव और गहराई नजर नहीं आई।

    हादसे में ध्रुव पटेल (लकोड़ा), लव पटेल (बायड़ी) और नरेश मीणा (महुडिया बावलवाड़ा) की मौत हुई है। नरेश मीणा और ध्रुव पटेल का शव रात को ही मिल गए थे। जबकि लव पटेल की बॉडी की तलाश की जा रही है। वहीं, प्रवीण मीणा निवासी महुड़िया और लक्ष्मण मीणा निवासी सागवाड़ा ने कांच तोड़कर अपनी जान बचाई है।

    पुलिस के अनुसार बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी हुई। हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद 12.30 बजे उदयपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दो बॉडी टीम ने करीब एक से दो घंटे में बरामद कर ली। वहीं, तीसरी बॉडी की तलाश मंगलवार सुबह भी जारी रही। जल्द ही उसका शव भी मिलने की उम्मीद है।