Blog

  • Maruti e Vitara को PM Modi ने दी झंडी, दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में होगा Export

    Maruti e Vitara को PM Modi ने दी झंडी, दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में होगा Export

    नई दिल्लीः 2 दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘Maruti e Vitara’ को फ्लैग-ऑफ किया। पीएम ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन किया। आज से मारुति सुजुकी की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है, जिसे जापान, यूरोप सहित दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

    Read in English:

    PM Modi Flags Off Suzuki’s First Global Electric SUV ‘e-VITARA’ from Gujarat Plant

    इस कार में 49kWh और 61kWh के 2 बैटरी पैक ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा चलेगी। इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन फरवरी-2025 से सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में हो चुका है।

    20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है कीमत
    मारुति ई विटारा के 49kWh बैटरी पैक वाले बेस मॉडल की कीमत 20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। वहीं, हाई पावर वाली मोटर के साथ 61kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हो सकती है। इसके अलावा ई-ऑलग्रिप AWD वर्जन की कीमत 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। भारतीय बाजार में ई विटारा इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला MG ZS EV, टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा EV और महिंद्रा BE05 से रहेगा।

  • Punjab News: धुस्सी बांध टूटने से कई गांव पानी में डूबे, कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क टूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: धुस्सी बांध टूटने से कई गांव पानी में डूबे, कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क टूटा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के कारण लोगों के घर और फसलें पानी में डूब गई हैं वहीं कई पुल और मकान भी ढह गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने विभाग ने 26 और 27 तारीख को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों और जिला पठानकोट में बारिश का तांडव पिछले चार दिनों से जारी है। मंगलवार सुबह छह बजे बॉर्डर क्षेत्र के गांव पम्मा में रावी दरिया का जलस्तर बढ़ जाने से धुस्सी बांध टूट गया है। जिसके चलते करीब 10 गांव डूब गए है। चार हजार के करीब आबादी प्रभावित हुई है।

    जिले में चक्की रेलवे पुल चक्की नदी की चपेट में आ गया है और चक्की नदी के कारण पुल का अधिकतर निचला हिस्सा चक्की नदी में बह गया है, जिससे पुल के गिरने का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस पुल को बंद करने की अनुमति दे दी है और इस पुल से जालंधर या दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट करके अमृतसर के रास्ते भेजा जा रहा है। इस संबंध में जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चक्की नदी के कारण रेलवे पुल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण ट्रेनों को अमृतसर के रास्ते डायवर्ट किया गया है। बता दें कि विभाग के इस फैसले से एक तरफ कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क पूरी तरह से ठप हो गया है।

    विभाग द्वारा आज जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 27 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर सहित अन्य जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। बारिश के कारण, खासकर सीमावर्ती इलाकों के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रेलवे ने पठानकोट के साथ लगते चक्की खड्ड पर बना अंग्रेजों के जमाने के रेलवे पुल डाउन लाइन को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। उसके साथ वाले रेल पुल की अप लाइन से कुछ ट्रेनें निकाली जा रही है।

    रेल अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है क्योंकि जिस तरह पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से खड्डे, दरिया, नाले उफान पर है उससे किसी भी तरह का जानी नुकसान भी हो सकता है। अब पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन से वाया अमृतसर-ब्यास से ट्रेनों को दिल्ली-कटड़ा अप-डाउन करवाया जा रहा है। गांव पम्मा में धुस्सी बांध टूटने के बाद लोगों का कहना है कि रणजीत सागर डैम से छोड़ा जा रहा पानी रावी दरिया से होकर उनके घरों और खेतों तक पहुंचा है। लोग घरों का सामान छतों और रिश्तेदारों के पास रख रहे हैं। कई गांव तो खाली हो चुके हैं। लोग अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच रहे है।

    जिला प्रशासन ने नरोट जैमल सिंह बमियाल के रावी दरिया साथ लगते क्षेत्रों में जहां-जहां भी कलस्टर सेंटर बनाए गए हैं उन अधिकारियों की लिस्ट भी सोशल मीडिया पर अपलोड की है। अगर लोग किसी तरह की परेशानी में है तो उक्त अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। दूसरी तरफ, जिला प्रशासन ने दो शरणार्थी स्थल भी बनाए है जिनमें एक राधा स्वामी सत्संग भवन पठानकोट 1 डल्हौजी बाईपास और राधा स्वामी सत्संग घर पठानकोट 2 निकट गांव गौंसाईपुर है। बाढ़ संभावित पठानकोट कंट्रोल रूम नंबर.01862-346944 है, इस पर भी लोग संपर्क कर सकते है।

  • Jalandhar News: बारिश के कारण Flyover पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश के कारण Flyover पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में आज तीसरे दिन लगातार बारिश हो रही है। हालांकि अब बारिश बंद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन राज्य भर में कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। दूसरी और देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण डीएवी कॉलेज के पास स्थित फ्लाईओवर पर सफेदे का पेड़ गिर गया।

    गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सड़क पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और नगर निगम प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

    जहां प्रशासन द्वारा सड़क से पेड़ को हटाकर ट्रैफिक को दोबारा से चलाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते वह और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई है। पेड़ को सड़क से हटा दिया गया है। दूसरी ओर ट्रैफिक को भी दोबारा से सुंचारू ढंग से चला दिया गया है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Donald Trump की चीन को सरेआम धमकी, बोले – ‘बर्बाद कर सकता हूं’

    Donald Trump की चीन को सरेआम धमकी, बोले – ‘बर्बाद कर सकता हूं’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने चीन को अमेरिका से न टकराने की चेतावनी दे डाली है। उनका कहना है कि वॉशिंगटन के पास ऐसे कई कार्ड हैं जो कि यदि वह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर सकते हैं। सोमवार को ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस से कहा है कि चीन के साथ व्यापार विवाद में अमेरिका की स्थिति ज्यादा मजबूत है। ट्रंप का कहना है कि चीन के पास कुछ कार्ड तो है परंतु उनके पास अविश्वसनीय कार्ड है। उन्होंने यह भी कहा कि वो बीजिंग का दौरा कर सकते हैं। Read in English:
    Donald Trump Claims U.S. Holds ‘Incredible Cards’ That May Destroy China, Floats 200% Tariffs on…

    चीन को कर दूंगा बर्बाद

    ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया है कि अमेरिका चीन के साथ कामकाज के लिए संबंध बनाए रखेगा। ट्रंप का कहना है कि – ‘चीन के साथ हमारे रिश्ते बेहतरीन होंगे। उनके पास कुछ कार्ड है पर हमारे पास अविश्वसनीय कार्ड है लेकिन मैं ये कार्ड नहीं खेलना चाहता। यदि मैं यह कार्ड खेलता हूं तो इससे चीन ही बर्बाद हो जाएगा मैं ये कार्ड नहीं खेलूंगा’। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी उन्होंने बात की है और वह बीजिंग जाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि किसी समय शायद इसी साल या इसके तुरंत बाद वो चीन जाएंगेे। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग ने उन्हें आने का निमंत्रण दिया है। गौरतलब है कि ट्रंप की चीन को लेकर ताजा टिप्पणी वॉशिंगटन के बीजिंग के साथ व्यापार युद्धविराम को 90 दिनों के लिए बढ़ाने के बाद आई है।

    चीन को ट्रंप ने दे डाली नई धमकी

    अमेरिका और चीन 12 अगस्त को व्यापार युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमत हो गए थे। इसका उद्देश्य वार्ताकारों को आम सहमति के लिए समय देना है। पिछले एक साल में टैरिफ की लड़ाई तेज हो चुकी है। ट्रंप की ओर से कई बार चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। अप्रैल में यह सबसे ज्यादा 145% पहुंच चुका था। वर्तमान में ज्यादातर चीनी आयात 30% टैरिफ के अंतर्गत है।

    चीन पर लगेगा 200% टैरिफ

    इसी बीच में ट्रंप ने चीन की रेयर अर्थ पॉलिसी को लेकर बीजिंग को धमकी दे डाली है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि बीजिंग अमेरिका को चुंबक की आपूर्ति जारी नहीं रखेगा तो हमें उन पर 200% या फिर कुछ ऐसा ही टैरिफ लगाना पड़ेगा। चीन ने अमेरिकी टैरिफ के जवाब में अप्रैल में रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर निर्यात प्रतिबंध भी कड़े कर दिए थे। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेेसेंट ने हाल ही में प्रतिबंधित देशों के साथ चीन के तेल व्यापार को एक बड़ा मुद्दा बताया है। स्वीडन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बीजिंग के ईरान और रुस से तेल खरीदने को एक प्रमुख विवाद भी बताया था। बेसेंट ने बीजिंग पर निर्यात पर निर्भरता को कम करने और वैश्विक व्यापार को मजबूत आयात के तौर पर खुद खोलने का दबाव डाल दिया है। इसके अलावा अमेरिका ने यह साफ किया है कि वह दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्र के तौर पर चीन की भूमिका को कम करना चाहेंगे।
  • ब्यास नदी में Sher-e-Punjab Cafe सहित बही दुकानें, स्कूल कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    ब्यास नदी में Sher-e-Punjab Cafe सहित बही दुकानें, स्कूल कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने खूब कहर ढाया है। कई जिलों में स्कूल और कॉलजों में छुट्टियां कर दी गई हैं तो नेशनल हाईवे सहित सैंकड़ों सड़कें बंद हैं। मनाली में बीते 24 घंटे की बारिश के चलते काफी नुकसान हुआ है। वाहंग में एक होटल ब्यास नदी में बह गया है। शेरे-ए-पंजाब रेस्टोरेंट का केवल गेट ही बचा और बाकी का पूरा होटल सामान सहित बह गया। अहम बात है कि होटल के पास की दुकानें भी बीती रात को ब्यास नदी बहा ले गई है। लेह मनाली हाईवे भी शहर से तीन चार किमी आगे समाहण में पूरा बह गया है।

    कुल्लू से मनाली के बीच भी चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे कई स्थानों पर टूट गया है। उधर, 8 जिलों में स्कूल कॉलेज बंद किए गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए, मंडी, कांगड़ा चंबा और कुल्लू में रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले, सोमवार को भारी बारिश के चलते चंबा की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा को रोक दिया। उधर, ऑक्सीजन की कमी के चलते मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के 4 श्रद्धालुओं की मौत भी हो गई। ऐसे में चंबा के हंडसर और भरमौर में बड़ी संख्या श्रद्धालु फंस हुए हैं। उधर, नूरपुर में डडवाड़ा गांव के रहने वाले गुरुदेव सिंह (72) की खड्ड में बहने से मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में मौसम में खासा बदवाल हुआ है और सर्दियों का सीजन शुरू होने से पहले ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

    लाहौल स्पीति के शिंकुला, कुगती जोत, बारालाचा पर लगातार दो दिन से बर्फ गिर रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते मंगलवार के लिए शिमला, सोलन, ऊना, कांगड़ा, चंबा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू के बंजार, सदर और मनाली में शिक्षण संस्थानों बंद रहेंगे। उधर, हिमाचल में इस बार का अब तक 20 जून से 25 अगस्त 2025 तक बारिश और आपदाओं में प्रदेशभर में 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 367 लोग घायल हुए हैं और 372 लोग लापता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1,843 मवेशियों की मौत हुई है और 25,755 पोल्ट्री बर्ड्स भी काल का ग्रास बने हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार 321 मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि 1,641 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह कई दुकानें, गोशालाएं और शेड भी नुकसान की चपेट में आए।

    किसानों को अब तक लगभग 38.87 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, सड़कों के टूटने और बह जाने से लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा क्षति हुई है। विभाग को अब तक 1,310.79 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जलशक्ति विभाग को 813.85 करोड़, बिजली विभाग को 139.46 करोड़ और शिक्षा विभाग को 20.45 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र को भी करीब 4.30 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों की बात करें तो मंडी में 1,321.64 करोड़, कांगड़ा में 741.72 करोड़, चंबा में 622.84 करोड़ और कुल्लू में 619.78 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर हिमाचल प्रदेश को इस मानसून सीज़न में अब तक लगभग 2,394 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

  • Punjab News: बारिश से 8 जिलों में बिगड़े हालात, जान जोखिम में डालकर चौं से निकल रहे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से 8 जिलों में बिगड़े हालात, जान जोखिम में डालकर चौं से निकल रहे लोग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सूबे में दरिया उफान पर हैं। बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। जिससे 8 जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं।

    वहीं होशियारपुर भींग चौं में आए फिर से पानी के कारण प्रशासन की ओर से लोगों को दूर रहने की अपील की जा रही है। लेकिन चौं से लगातार पानी ऊपर सड़कों पर आ रहा है। लेकिन प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही अपील के बावजूद लोग मान नहीं रहे। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि 2 साईकिल सवार अपनी जान खतरे में डालकर पानी में होकर काम के लिए जा रहे हैं।

    फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे सीमावर्ती गांव टेंडी वाला में बाढ़ आ गई। सभी घर पानी की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व सेहत विभाग की टीमें लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गांव में पहुंची। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर राजविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने इमरजेंसी के तौर पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एंबुलेंस मंगवाई हैं। जरूरत पड़ने पर और भी वाहन मंगवाए जा रहे हैं। लोगों को गांव से सुरक्षित जगह पर पहुंचा जा रहा है। गांव में पानी प्रवेश करना शुरू कर गया है। स्थिति गंभीर होती जा रही है।

  • Punjab News: AMITY University में गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: AMITY University में गुंडागर्दी, छात्र को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में पड़ती एक यूनवर्सिटी में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके बाद 3 से 4 छात्रों ने एक विद्यार्थी को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। घटना सोमवार की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जानकारी अनुसार एमिटी यूनिवर्सिटी में सुबह साढ़े 11 बजे के करीब कुछ छात्रों में मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ता गया। जिसके बाद 4-5 युवकों ने छात्र पर हमला कर घायल कर दिया। जिसका नाम पर्व बताया जा रहा है। पीड़ित को मोहाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ छात्रों ने वीडियो बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि सवाल यह खड़ा होता है कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी जहां पर सिक्योरिटी से लेकर CCTV कैमरा है वहां पर इस तरह की घटना होना कई सवाल खड़े करता हैं। जानकारी के अनुसार हमला करने वाला पंजाब के एक सीनियर पॉलिटिशियन का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।
  • Punjab News: पाक की बड़ी साजिश हुई नाकाम, इम्पोर्टेड हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: पाक की बड़ी साजिश हुई नाकाम, इम्पोर्टेड हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में लगातार माहौल खराब करने की शरारती अनसंरों द्वारा साजिश रची जा रही है, लेकिन पुलिस द्वारा लगातार शरारती अनंसरों द्वारा रची जा रही साजिश को नाकाम किया जा रहा है। इसी के चलते हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने वडाली छेहर्टा निवासी अमित सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 ग्लॉक पिस्टल, 4 मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। ये सभी हथियार अवैध रूप से पंजाब में पहुंचाए गए थे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਹਥਿਆਰ ਤਸਕਰੀ ‘ਤੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਮਿਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ, ਮਿਲਿਆ ਵੱਡਾ ਜ਼ਖੀਰਾ

    माना जा रहा है कि इनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों और अशांति फैलाने में किया जाना था। प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी अमित सिंह अपने साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ गिन्नी के साथ मिलकर पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में था। यह गिरोह सीमा पार से पंजाब तक हथियारों की खेप भेज रहा था। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क का मकसद प्रदेश में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों को हथियार उपलब्ध कराकर अमन-शांति को भंग करना था।

    अमित सिंह की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी से पुलिस को तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में मदद मिली है। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते यह कार्रवाई न होती, तो प्रदेश में कोई बड़ी आपराधिक या आतंकी वारदात हो सकती थी। अब पुलिस की विशेष टीमें आरोपी के साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गिन्नी समेत अन्य फरार सहयोगियों की तलाश कर रही हैं। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना जताई जा रही है। पंजाब में हाल के समय में पुलिस द्वारा की गई हथियार बरामदगी की कार्रवाई में सबसे अधिक संख्या ग्लॉक पिस्टल की रही है।

    इसकी लगातार हो रही रिकवरी इस बात का संकेत है कि गैंगस्टर नेटवर्क में इस हथियार की मांग तेजी से बढ़ी है। इसकी प्रमुख वजह है, ग्लॉक की हल्की बनावट, अचूक निशाना और इस्तेमाल में आसान है। ग्लॉक पिस्टल मूल रूप से ऑस्ट्रिया में निर्मित होती है और यह दुनिया के 70 से अधिक देशों की सेनाओं और सुरक्षा बलों द्वारा उपयोग की जाती है, जिनमें अमेरिका, इंग्लैंड और भारत भी शामिल हैं। यह मिलिट्री कैटेगरी की सबसे हल्की और कॉम्पैक्ट पिस्टलों में से एक मानी जाती है। इसमें एक मैगजीन में 17 गोलियों की क्षमता होती है।

     

  • AAP Party के पूर्व मंत्री के 13 ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

    AAP Party के पूर्व मंत्री के 13 ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली में आप पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी टीम ने रेड की। इस दौरान ईडी की टीम द्वारा पूर्व मंत्री के घर पर भी रेड की जा रही है। दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने AAP सरकार के दौरान स्वास्थ्य ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ जून में केस दर्ज किया था। मामले में ईडी ने जुलाई में केस दर्ज किया था।

    आप के कार्यकाल के दो स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन की भूमिका 5,590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में जांच के दायरे में है। ईडी के मुताबिक, 2018-19 में आम आदमी पार्टी सरकार ने 24 अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। योजना थी कि छह महीने के भीतर आईसीयू अस्पताल तैयार कर दिए जाएंगे, लेकिन दावा है कि अब तक काम पूरा नहीं हुआ, जबकि 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं।

    अब तक सिर्फ 50% काम ही पूरा हुआ है। ईडी ने यह भी पाया कि दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल में निर्माण लागत 488 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। एजेंसी का आरोप है कि कई अस्पतालों में बिना सही मंजूरी के ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए। एसीबी ने अपने बयान में कहा था कि साल 2018-19 में अस्पताल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जिनमें 11 ग्रीनफील्ड और 13 ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट शामिल थे।

    एसीबी द्वारा दर्ज मामले में कहा गया था कि शहरभर में अस्पतालों, पॉलीक्लिनिक और आईसीयू इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में भारी अनियमितताएं, बिना वजह देरी और बड़े पैमाने पर फंड की हेराफेरी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई सौ करोड़ रुपये तक की लागत बढ़ोतरी दर्ज की गई और तय समय सीमा के भीतर एक भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ।

     

  • Punjab News: राजबाहे में पड़ा 20 फुट चौड़ा पाड़, 100 एकड़ फसल में भरा पानी

    Punjab News: राजबाहे में पड़ा 20 फुट चौड़ा पाड़, 100 एकड़ फसल में भरा पानी

    बठिंडाः पहाड़ों और पंजाब में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सूबे में दरिया उफान पर हैं। बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। वहीं तलवंडी साबो में उक्त इलाके में भी परसों से हो रही भारी बारिश के कारण राजबाहे में पानी के बढ़े स्तर से राजबाहे में पाड़ पड़ने का खतरा तब सच साबित हुआ जब उप मंडल के गांव जंबर बस्ती के पास गुजर रहे राजबाहे में बीती आधी रात के बाद दरार पड़ गई।

    जब तक गांव के लोगों को दरार का पता चला, तब तक राजबाहे में दरार बढ़कर करीब 20 फुट चौड़ी हो गई। राजबाहे में पानी का स्तर बहुत ज्यादा होने के कारण पानी तेजी से खेतों में घुसने लगा और सुबह तक करीब 100 एकड़ क्षेत्र में पानी भर गया जिससे झोने की फसल के खराब होने का खतरा बन गया है। गांव के निवासी जे. सी. बी. और अन्य साधनों के जरिए जोर-शोर से दरार को पूरा करने में लगे हुए हैं।