Blog

  • इस दिन होगी निर्जला एकादशी, जल का दान करने से मिलती है दोषों से मुक्ति

    इस दिन होगी निर्जला एकादशी, जल का दान करने से मिलती है दोषों से मुक्ति

    व्रत करने से सभी 24 एकादशी व्रतों का पुण्य लाभ प्राप्त हो सकता है 

    Religious: निर्जला एकादशी का व्रत इस साल 18 जून मंगलवार को रखा जाएगा। यह व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखते हैं। इस बार यह तिथि 17 जून सोमवार को 04:43 AM से 18 जून को 07:28 PM तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य का कहना है कि निर्जला एकादशी एक ऐसा व्रत है, जिसे सभी लोगों को रखना चाहिए। पांच पांडवों में से भीमसेन ने भी इस व्रत को रखा था। 

    धार्मिक मान्यताओें के अनुसार, निर्जला एकादशी एक ऐसा व्रत है, जिसको करने से आपको पूरे साल के सभी 24 एकादशी व्रतों का पुण्य लाभ प्राप्त हो सकता है। इसका अर्थ है कि आप पूरे साल में मात्र निर्जला एकादशी का व्रत विधि विधान से करके सभी एकादशी व्रत के समान फल को प्राप्त कर सकते हैं।

    निर्जला एकादशी के दिन आपको जल का दान जरूर करना चाहिए। इसके लिए एक कलश में पानी भर लें और उसे किसी जरूरतमंद या गरीब ब्राह्मण को दान कर दें। निर्जला एकादशी पर जल का दान करने से हर प्रकार की समस्याओं से निजात मिलता है। आर्थिक संकट, गृह क्लेश, रोग आदि से मुक्ति मिल सकती है। जल का दान करने से पितृ दोष और कुंडली के चंद्र दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।

  • खत्म हुआ इंतज़ार! इस तारीक को Release होगी Mirzapur 3

    खत्म हुआ इंतज़ार! इस तारीक को Release होगी Mirzapur 3

    नई दिल्लीः मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का लोग पिछले 2 साल से बेसबरी से इंतज़ार कर रहे हैं। सीजन 2 में धमाका मचाने वाले कालीन भैया को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्र हैं।  ‘मिर्जापुर सीजन 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। 

    पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर शो ‘मिर्जापुर’ अपने धमाकेदार एक्शन, रंगबाजी और उलझी-सुलझी कहानी के लिए दर्शकों के बीच काफी फेमस है। इस वेब सीरीज़ का सीजन 3 प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इस शो में कालीन भैया के साथ गुड्डू भैया, गोलू गुप्ता, बीना त्रिपाठी और सत्यानंद त्रिपाठी एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। इन सभी के अलावा शो में कई नए किरदार भी देखने को मिलेंगे।

    ‘मिर्जापुर सीजन 2’ लोगों को काफी पसंद आई थी जिसके बाद इसका अगला पार्ट सीजन 3 को बनाया गया। गुड्डू भैया और गोलू गुप्ता अपना बदला लेने सीजन 2 में आए थे, सीज़न 2 के अंत में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की मौत होती दिखाई गई थी, वहीं कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) बुरी तरह जख्मी थे।  ‘मिर्जापुर’ पर कालीन भैया का राज खत्म हो जाएगा या फिर वो फिर अपनी गद्दी पर वापस आएंगे। इस सवाल का जवाब हम सभी को 5 जुलाई को मिलेगा

  • Punjab: लोगों ने बैंक के बाहर किया रोष प्रदर्शन, देखें Video

    Punjab: लोगों ने बैंक के बाहर किया रोष प्रदर्शन, देखें Video

    अमृतसर : जिले के ढपई रोड पर यूनियन बैंक के बाहर सीपीआईएम की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस प्रशासन पहुंचा। गौरतलब है कि मसू नाम का युवक फतहपुर का निवासी है और उसके माता-पिता एक भट्ठे पर काम करते थे और उनकी मृत्यु हो गई थी। जिनका लेबर कार्ड के अधीन ग्रांट मिलनी थी। ग्रांट लेने के लिए जब बैंक गया तो, बैंक ने उसे बहुत परेशान किया। 

    जिससे दुखी होकर उसने सीपीआईएम की सहायता से बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने बैंक के मैनेजर से बात की और मामले को सुलझाया। बैंक मैनेजर ने कहा कि उनका काम जल्द ही हो जाएगा। आश्वासन के बाद कामरेड सुच्चा सिंह ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर इस युवक का काम नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर संघर्ष किया जायेगा। 

    इस मौके पर कामरेड जसवंत सिंह ने कहा कि हम हमेशा गरीबों की मदद के लिए आते हैं और गरीबों के साथ हमेशा खड़े रहते है। इस मौके पर कामरेड विजय कुमार ने कहा कि बैंक मैनेजर द्वारा आश्वासन दिया गया है और वे पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते है।

  • Punjab: नशे में झूलता युवक, 2 दिन पहले ही AAP MLA ने भी उठाया था यह मुद्दा, देखें Video

    Punjab: नशे में झूलता युवक, 2 दिन पहले ही AAP MLA ने भी उठाया था यह मुद्दा, देखें Video

    युवक के पास से निकल गई पुलिस की कार, नहीं ली सुध

    अमृतसरः आए दिन पंजाब में नशे से किसी न किसी नौजवान की मौत हो रही है, नशा पंजाब के लिए गंभीर मुद्दा बन रहा है, लेकिन बावजूद इसके किसी भी सरकार की ओर से इस पर काबू नहीं पाया गया। अभी पिछले दिन ही आम आदमी पार्टी के विधायक ने खुद नशे मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि नशे की लत पहले से ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन इस लत को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

    ऐसा ही एक मामला अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में देखने को मिला है। जिसमें युवक नशे में झूल रहा है और उसे किसी भी तरह की कोई होश नहीं है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाबा बकाला के पुलिस अधिकारी की कार इस युवक के पास रुकती है और उसे देखकर आगे बढ़ जाती है। 

    मामले संबंधी जब पुलिस प्रशासन से बात की तो उनका कहना था कि हम नशे को रोकने में काफी सफल रहे हैं, लेकिन आप वीडियो देख सकते हैं कि पुलिस की एक गाड़ी युवक के ठीक पास में रुकती है और फिर आगे बढ़ जाती है। अगर पुलिस प्रशासन नशे को रोकने में सफल हो रहा है और इस युवक की सुध क्यों नहीं ली जा रही है। 

    एक तरफ पंजाब सरकार की ओर से नशा रोकने के लाख दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अगर पुलिस प्रशासन की बात करें तो पुलिस प्रशासन नशे को रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है।

  • Murder के मामले में Superstar गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली : पॉपुलर कन्नड़ एक्टर दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने एक मर्डर के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मैसूर में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए उन्हें बेंगलुरु लेकर जा रही है। चित्रदुर्गा के रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक आरोपी ने दर्शन का नाम उजागर किया है और पुलिस उसी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपी के संपर्क में था। रेणुकास्वामी का शव रविवार को मिला था।

    पुलिस ने बताया कि हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने दर्शन का नाम बताया है और पुलिस आरोपी के बयान के आधार पर ही दर्शन को हिरासत में लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ चल रही है। रेणुकास्वामी चित्तदुर्ग में एक मेडिकल शॉप में काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से पहले किडनैप किया गया था और इसके बाद शहर के वेस्टर्न हिस्से कामाक्षीपाल्या में उसका शव मिला था. बेंगलुरु पुलिस ने कहा, “सीसीटीवी की जांच की गई और पीड़ित की पहचान चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी के रूप में हुई। बेंगलुरु पुलिस ने कहा, “कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनके सहयोगी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

  • अगर आप 12वीं के बाद करियर बनाने का सोच रहे हैं तो यह विकल्प आपके लिए बेहतर

    अगर आप 12वीं के बाद करियर बनाने का सोच रहे हैं तो यह विकल्प आपके लिए बेहतर

    ग्रामीणों के साथ-साथ शहर के लोग भी एग्रीकल्चर की ओर बढ़ रहे

    मुरादाबादः अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं और सोच रहे हैं कि किस क्षेत्र में करियर बनाना है, तो कृषि का क्षेत्र आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदी रता ने बताया कि वर्तमान स्थिति में कृषि की पढ़ाई के लिए लोगों का रुझान बढ़ रहा है। पहले ग्रामीण क्षेत्र से कृषि पढ़ने के लिए छात्र आते थे, लेकिन अब शहर के लोग भी एग्रीकल्चर की ओर बढ़ रहे हैं। तमाम विश्वविद्यालय के द्वारा एग्रीकल्चर कॉलेज खोले जा रहे हैं।

    युवाओं के लिए एग्रीकल्चर सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। चाहे वह स्वयं का रोजगार हो या नौकरी। नौकरी के लिए यहां पर विभिन्न तरीके के बीज की कीटनाशक दवाइयों की कंपनियां हैं, जो नौकरी के लिए बेहतर विकल्प है। इसके अलावा मशीनरी को लेकर भी नौकरी में प्रबल संभावना है। इसके अलावा सिंचाई (Government Job) को लेकर भी नौकरी मिलने के प्रबल संभावना होती है। इसमें किसानों को जानकारी दी जाती है कि किस फसल के लिए कितने पानी की आवश्यकता होती है। ड्रिप कैसे लगेगी और कितना फायदा होता है।

  • Punjab : Kangana Ranaut मामले में Kulwinder Kaur के भाई का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : Kangana Ranaut मामले में Kulwinder Kaur के भाई का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथला : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से बदसलूकी मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी है। सीआईएसएफ की महिला आरोपी जवान को जहां पंजाब में समर्थन मिला। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने घटना की निंदा की। सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल ने माफी मांगने की बात का खंडन किया। शेर सिंह ने बताया कि उसकी बहन से किसी से माफी नहीं मांगी है। शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन से मुलाकात की।

     मुलाकात के दौरान कुलविंदर कौर ने माफी मांगने की बात से इंकार किया है। शेर सिंह को कुलविंदर कौर ने बताया कि उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा कि कुलविंदर कौर ने उन्हें बताया कि जब किसान आंदोलन चल रहा था, तब कंगना रनौत ने किसानों और वहां बैठी महिलाओं के खिलाफ बयान जारी किया था, जिसमें कंगना रनौत ने कहा था कि 100 रुपये के बीच बैठी है। कुलविंदर कौर को यह बात बहुत अच्छी लगी और भावुक होकर इस घटना को अंजाम दिया।  

     शेर सिंह ने कहा कि इस घटना के बाद कुलविंदर कौर ने कहा कि उन्होंने इस घटना के लिए कभी माफी नहीं मांगी है और न ही कभी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत भी शुरू से ही पंजाबियों के खिलाफ जहर उगलती रही हैं और उन्होंने आज तक कभी इसके लिए माफी नहीं मांगी और हम क्यों मांगें।

  • पार्क स्ट्रीट के पास बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पार्क स्ट्रीट के पास बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कोलकाताः पार्क स्ट्रीट के पार्क सेंटर में भीषण आग लग गई है। घटनास्थल पर दमकल की 9 गाड़ियां मौजूद है। बता दें कि इस ब्लिडिंग के आसपास कई कार्यालय भवन हैं। आस-पास फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दरअसल, एलन पार्क से सटे एक कैफे की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। दमकलकर्मी घटनास्थल पर आगे बुझाने की प्रयास में जुटे हैं। कैफे के ऊपर छत से धुएं की लपटें देखी गई। आग एलन पार्क के पास पार्क स्ट्रीट और कैममैक स्ट्रीट के चौराहे के पास लगी। यहां पार्क सेंटर नाम की एक बहुमंजिला इमारत है। जहां यह घटना घटी है।

    बता दें कि आज मंगलवार(11 जून) सुबह करीब 10:30 बजे कैफे के ऊपर वाले फ्लोर से काफी धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घटनास्थल पर अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि काले धुएं के कारण अंदर प्रवेश करना काफी मुश्किल है। इसके अलावा, पार्क स्ट्रीट  कोलकाता की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है और इसके आस-पास कई दफ्तर है इसलिए यहां चारों ओर भीड़-भाड़ की स्थिति रहती है। फिलहाल दमकल की टीम लोगों को बाहर निकालकर आग बुझाने की प्रयास में जुटी है।

  • Punjab के बाद अब इस राज्य में विधानसभा चुनाव में AAP के साथ गठबंधन नहीं करेंगी कांग्रेस

    Punjab के बाद अब इस राज्य में विधानसभा चुनाव में AAP के साथ गठबंधन नहीं करेंगी कांग्रेस

    रोहतक: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की एकजुटता टूट सकती है। रोहतक से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक ही था। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, “हमें हरियाणा को बचाना है और बदलाव लाना है।” हरियाणा में कांग्रेस ने पांच लोकसभा सीटें जीतकर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की और सत्तारूढ़ भाजपा को झटका दिया, जिसकी संख्या राज्य में 10 से घटकर पांच रह गई, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

    कांग्रेस ने वापसी करते हुए रोहतक से अपने उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा को सबसे अधिक अंतर से जीत दिलाई, जबकि पार्टी की दिग्गज कुमारी शैलजा ने भी सिरसा में बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा के लिए, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (करनाल) और केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव) और कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद) उल्लेखनीय विजेताओं में से थे। 2019 के चुनावों में भाजपा ने राज्य की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में जेजेपी (जिसने सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ा था) तथा इनेलो (जिसने क्रमशः 7 और 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था) और बसपा (जिसने क्रमशः 7 और 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था) के उम्मीदवारों को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

  • NEET UG Exam Result को लेकर Supreme Court का NTA को नोटिस, नहीं रुकेगी काउंसिलिंग 

    नई दिल्लीः नीट (NEET) यूजी 2024 की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विवाद लगातार जारी है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान परिणामों के आधार पर होने वाली काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल, याचिकाकर्ता ने दलील दी कि पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं बरती गई और हम इसको लेकर जवाब चाहते हैं। इस पर कोर्ट ने कहा कि हम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से नोटिस जारी कर जवाब मांगते हैं और मामले की अगली सुनवाई जवाब आने के बाद 8 जुलाई को करेंगे।  सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में मांग की गई है कि NEET रिजल्ट को रद्द घोषित कर दोबारा परीक्षा हो। इसी के साथ ही 4 जून को आए परिणामों के आधार पर होने वाली काउंसलिंग को रोका जाए। 

    छात्रों ने क्या आरोप लगाया है?

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 जून को नीट यूजी-2024 परीक्षा के परिणाम जारी किए थे और इसमें 67 छात्र टॉपर हैं। इसको लेकर छात्रों ने आरोप लगाया है कि रिजल्ट में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी हुई है। छात्रों ने इसके अलावा कहा कि पहले नंबर के 7 छात्र तो हरियाणा के एक ही सेंटर से आते हैं। मामले को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भी केंद्र सरकार को घेर रहे हैं।

    कांग्रेस ने क्या कहा?

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस साल पहले पेपर लीक होने का समाचार आया, जिसे दबा दिया गया। अब मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के कई परीक्षार्थियों ने छात्रों के अंक बढ़ाए जाने के आरोप लगाए हैं। वहीं, इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में कहा था कि पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार नीट समेत कई परीक्षाओं का अभिन्न अंग बन गई है। इसकी सीधी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में भाग लेना, फिर अनेकों अनियमितताओं से जूझना, पेपर लीक के चक्रव्यूह में फंसना, उनके भविष्य से खिलवाड़ है।

    एनटीए ने क्या कहा?

    एनटीए ने अनियमितता के आरोप को नकराते हुए कहा है कि एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) पाठ्य पुस्तकों में बदलाव और परीक्षा केंद्र में समय जाया होने के लिए दिए गए ग्रेस नंबर अधिक अंक आने का कारण है। हाल ही में एनटीए ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने ग्रेस नंबर पाने वाले 1,500 से अधिक अभ्यर्थियों के परिणामों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।