फरीदकोटः बहबल कलां गोलीकांड का ट्रायल केस को लेकर कोर्ट का अहम फैसला आया है। दरअसल, इस मामले में कोर्ट ने फरीदकोट से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है। दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए ये आदेश जारी किए हैं। सेवानिवृत्त एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा ने सुरक्षा का हवाला देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बहबल कला गोलीकांड मामले को पंजाब से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की थी। जिस पर हाई कोर्ट के जस्टिस संदीप मोदगिल ने यह अहम फैसला सुनाया है।
Blog
-

Punjab: Chotti Baradari में लगी आग, देखें Video
पटियालाः जिले की छोटी बारादरी में संडे सेल वाली जगह पर आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कपड़े की दुकानों को आग लगी है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया जा है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दूर से ही धुंआ दिखाई दे रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना में दुकानदारों का भारी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि घटना दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
-

Punjab: ग्रंथी सिंह की नाबालिग बेटी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में CM को अकाल तख्त का अल्टीमेटम
पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में ग्रंथी सिंह की नाबालिग बेटी के अपहरण और बलात्कार किया गया। मामला श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पहुंचा तो ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने यूपी सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दे दिया है, अन्यथा संगत को कड़ी कार्रवाई के लिए मजबूर होने की चेतावनी दी गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। ज्ञानी रघबीर सिंह का कहना है कि अगर आरोपियों को एक सप्ताह में पकड़ा नहीं जाता तो सिख संगत अपने स्तर पर बड़ी कार्रवाई करने को मजबूर हो जाएगी।
दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब कार्यालय की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार पीलीभीत जिले में कुछ व्यक्तियों द्वारा ग्रंथी सिंह की 13 वर्षीय बेटी का पहले अपहरण किया गया, उसके साथ उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में आरोपी व्यक्तियों की पहचान की है। यूपी सिख संगत ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस कुछ अमीर आरोपी व्यक्तियों की मदद कर रही है। स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि पूरा सिख समुदाय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
यूपी पुलिस को इस मामले में लापरवाही भरा रवैया नहीं अपनाना चाहिए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े दावे करते हैं कि यूपी में जो बेटी के साथ एक चौक पर अपराध करता है, उसे दूसरे चौक पर गोली मार दी जाती है। जत्थेदार ने सवाल किया कि ग्रंथी सिंह की बेटी के अपहरण और रेप मामले में कानून उचित कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है। जत्थेदार ने यूपी सरकार से कहा कि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। अन्यथा सिख समुदाय अपने स्तर पर कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा। अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद इस मामले में न्याय दिलाने के लिए नेतृत्व करेंगे और नतीजों की जिम्मेदारी पूरी तरह से यूपी सरकार की होगी।
-

जब बिना AC के दौड़ी Superfast Express, परेशान यात्रियों ने चलती Train की खींचीं चेन
नई दिल्लीः गर्मी के मौसम में सफर करते समय ज्यादातर लोग ट्रेन के एसी कोच में रिजर्वेशन करवाते हैं। मगर एसी के डिब्बे में एसी ना चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, सुबेदारगंज स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एसी ना चलने के कारण भीषण गर्मी में लोग काफी परेशान हुए। बताया जा रहा है कि बिना एसी के ट्रेन अपने तय समय पर स्टेशन से चली और 200 किलोमीटर तक बिना एसी के दौड़ती रही। एसी कोच में बंद यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल हो गया और आखिरकार तंग आकर उन्होंने चलती ट्रेन की चेन खींच दी।
प्रयागराज के सूबेदारगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 04121 स्पेशल फेयर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 3 बजकर 50 मिनट तक स्टेशन से छूटी। ट्रेन में कुल 7 एसी कोच थे। मगर इस दौरान ट्रेन के पांच कोचों में एसी नहीं चल रहा था। ट्रेन में बैठे यात्री एसी चालू होने का इंतजार करते रहे और ट्रेन पटरी पर सरपट दौड़ती रही। कई किलोमीटर का सफर तय करने के बावजूद ट्रेन में एसी नहीं चला। लगभग 200 किलोमीटर तक चलने के बाद ट्रेन एक घंटे देरी से सुबह 7 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। यात्रियों को लगा शायद अब ट्रेन में एसी चलेगा। मगर काफी देर प्लेटफॉर्म पर खड़े रहने के बावजूद ट्रेन का एसी नहीं चला। ऐसे में जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से छूटी तो गुस्साए यात्रियों ने चेन खींच दी।
खबरों की मानें तो एसी खराब होने की सूचना लोको पायलट ने पहले ही कंट्रोल रूम को दे दी थी। मगर इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिर में गर्मी से परेशान यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी और एसी ठीक ना होने तक ट्रेन चलने पर आपत्ति दर्ज करवाई। ट्रेन के एसी की तकनीकी जांच करने पर पता चला कि बैटरियां ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसे ठीक करने में चार घंटे का समय लगा। ऐसे में ट्रेन चार घंटों तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़ी रही और एसी ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
ट्रेन में एसी खराब होने की वजह यात्रियों में आक्रोश कोई नई बात नहीं है। इससे पहले गोरखधाम एक्सप्रेस में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह के अनुसार कुछ दिनों पहले कानपुर के पास मौजूद गोविंदपुरी स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस का एसी खराब हो गया था। ऐसे में गुस्साए यात्रियों ने एक दो नहीं बल्कि 10 बार चेन पुलिंग की और एसी ठीक होने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी।
-
President के घर को लगी आग
नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति पुतिन का अल्ताई स्थित मकान के जलकर राख हो जाने की खबर सामने आ रही है। रूसी मीडिया के अनुसार अल्ताई में पुतिन के आवास में आग लगने की खबर है। रूसी टेलीग्राम चैनल ने बताया है कि अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में क्रेमलिन शासक व्लादिमीर पुतिन के निवास में से एक इमारत आग से लगभग पूरी तरह से जल गई। सूत्रों के अनुसार पुतिन यहां मेडिसिनल बॉथ के लिए आते थे। पुतिन के इस मकान पर यूक्रेन की सेना ने हमला किया है या आग लगने का कोई और रहस्यमयी कारण है।

इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई सूचना सामने नहीं आ पा रही है। पुतिन के इस आवास की जलती हुई तस्वीरें रूसी मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं। तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद, पत्रकारों ने पाया कि अल्ताई निवास के क्षेत्र में एक इमारत जल गई है। आधिकारिक तौर पर यह गज़प्रोम के स्वामित्व वाला अल्ताई यार्ड सेनेटोरियम और रिसॉर्ट कॉम्प्लेक्स है। जहां रूसी राष्ट्रपति मेडिसिनल बॉथ के लिए आते हैं, लेकिन यह आम रूसियों के लिए बंद है।
पुतिन का यह मकान 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च पर तैयार किया गया था। अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में एक वर्गीकृत निर्माण परियोजना के बारे में जानकारी 2010 में सामने आई। इसके बाद इस पर हुआ खर्च का ब्यौरा सामने आया। स्थानीय स्तर पर विपक्षी लोग बार-बार इस मकान का संबंध पुतिन से होने का दावा करते रहे हैं। यहां किसी आम रूसी के आने पर मनाही रहती है। रूसी मीडिया का यह भी दावा है कि परिसर में मराल हिरण के सींग को निकालने के लिए एक छोटी सी जोत वाला विशेष खेत शामिल है।
-

Jalandhar: चुनावों में शराब बांटने के मामले में DC Himanshu Agarwal का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन शराब पर 3 दिनों के लिए पाबंदी लगाई है। वहीं इस मामले में नकोदर में कांग्रेस नेता द्वारा शराब पकड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद डीसी हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के पहले बीते दिन 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगा दी गई थी। वहीं जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। डीसी ने कहा चुनावों को लेकर पोलिंग बूथ पर मशीनें पहुंचाने का काम किया जा रहा है। चुनावों के लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जा चुके है।
डीसी ने कहा कि 1 जून को जब लोग वोट डालने के लिए निकले तो उनके मन में किसी तरह का भय ना हो। दूसरी ओर नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को लुभाने के मामले में डीसी ने कहा कि सैकेटर मजिस्ट्रेट और सैक्टर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि वह वोटरों को लुभाने की सूचना मिलने पर रोकेंगे और उन पर कार्रवाई करेंगे। डीसी ने कहा कि कल भी उनकी टीम को वोटरों को लुभाने के मामले की 2 शिकायतें मिली थी। जिसमें वोटरों को लुभाने का आशंका जताई गई थी। जिसके बाद टीम मौके पर गई और वहां से शराब की पेटियां बरामद करके पर्चा दर्ज किया। डीसी ने कहा कि इस मामले को लेकर ड्रोन के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।
वहीं एक्साइज विभाग की टीम भी इस मामले में एक्टिव है और चुनावों को सही ढंग से करवाने के लिए टीमों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर किसी पार्टी या उम्मीदवार द्वारा वोटरों को लुभाने की सूचना मिलती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएंगी। डीसी ने बताया कि बीते दिन 30 से 35 शराब की पेटियां पकड़ी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वोटरों को लुभाने के मामले में कार्यकर्ताओं को रोकने की प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की जाएंगी। डीसी ने कहा कि जिन लोगों से शराब पकड़ी गई है उन पर पर्चा तो दर्ज किया गया है, साथ ही यह जानने की कोशिश की जा रही है वह शराब किस गोदाम से आई थी।
-

बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति को मारी गोली, मौ’त
हरियाणा : रोहतक में जींद बाइपास पर आज सुबह बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर दी गई। गोली व्यक्ति के सीने पर लगी है। मृतक की पहचान अनिल (40) निवासी रोहतक के गांव मोखरा के तौर पर हुई है। गोली चलने के दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने व्यक्ति को रोहतक PGI भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को जींद बाइपास पर अनिल मौजूद था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर गोली लगने के कारण अनिल घायल होकर गिर गया। इसकी सूचना डायल-112 पर दी मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दी गई।
सूचना मिलने के बाद ERV की गाड़ी मौके पर पहुंची और पीड़ित को बेसुध अवस्था में लेकर रोहतक PGI पहुंचाया। अभी तक हमलावरों की जानकारी नहीं लग पाई है। बताया जा रहा है कि अनिल गोशाला में पशुओं की देखभाल करता था। आज भी वह गोशाला से घर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।
-

RBI ने England से कई टन गोल्ड लिया वापिस!
नई दिल्लीः भारत द्वारा खरीदा गया Gold अब Bank Of England की तिजोरियों में नहीं रहेगा। बल्कि अब उसे भारतीय रिजर्व बैंक के वॉलेट्स में रखा जाएगा। इसी योजना के तहत इंग्लैंड में RBI द्वारा खरीदकर रखे गए 1,000 क्विंटल सोने को भारत लाया गया है। बैंक ऑफ इंग्लैंड की तिजोरियों में कई देश अपना सोना रखते हैं।
इसके लिए उन्हें ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक को शुल्क भी चुकाना पड़ता है। भारत भी यह शुल्क अदा कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि अभी इंग्लैंड में रखा और सोना भी वापस भारत लाया जाएगा। बैंक ऑफ इंग्लैंड दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा भंडारक है।
आरबीआई ने कुछ साल पहले सोना खरीदना शुरू किया था और उसने इस बात की समीक्षा करने का फैसला किया कि वह इसे कहां स्टोर करना चाहिए। चूंकि विदेशों में सोने का ज्यादा स्टॉक जमा हो रहा था, इसलिए कुछ सोना भारत लाने का फैसला किया गया। 1991 के शुरुआती दौर के बाद यह पहला मौका है जब भारत ने अपने घरेलू स्वर्ण भंडार में इतनी बड़ी मात्रा को जोड़ा है। 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था की खस्ता हालत के कारण भारत को अपना सोना गिरवी रखना पड़ा था। लेकिन, अब हालत इसके बिल्कुल उल्ट हैं और भारत धड़ाधड़ सोना खरीद रहा है। आने वाले महीनों में फिर से इतनी ही मात्रा में सोना देश में आ सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाहर रखे सोने की 100 टन की एक खेप जल्द ही भारत लाई जा सकती है। मार्च, 2024 के अंत तक भारतीय रिजर्व बैंक के पास 822.1 टन सोना था। इसमें से 412.8 टन सोने को दूसरे देशों में भंडारित किया गया था। यानी भारत के कुल सोने का लगभग आधा हिस्सा दूसरे देशों की तिजोरियों में रखा गया है। भारतीय रिजर्व बैंक तेजी से अपना स्वर्ण भंडार बढा रहे दुनिया के शीर्ष केंद्रीय बैंकों में शामिल है। पिछले वित्त वर्ष में आरबीआई ने 27.5 टन सोना खरीदा। यह अर्थव्यवस्था की मजबूती और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
इंग्लैंड से एक हजार क्विंटल सोना लाना आसान काम नहीं था। इसके लिए कई सारी औपचारिकताएं तो पूरा करनी ही पड़ी, साथ ही इसे सुरक्षित भारत लाने को कड़े सुरक्षा इंतजाम भी करने पड़े। इसे एक विशेष विमान से भारत लाया गया था। इस सोने पर सरकार ने ‘विशेष कस्टम छूट’ प्रदान की। हां, इस पर जीएसटी से छूट केंद्र सरकार नहीं दे पाई, क्योंकि जीएसटी संग्रह को राज्यों के साथ बांटना होता है।
-

Punjab: Lok Sabha Election की 13 सीटों के लिए मैदान में 328 उम्मीदवार, 5.38 लाख नए वोटर, देखें वीडियो
चंडीगढ़: चंडीगढ़ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने कहा है कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर कुल 328 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जबकि 2014 में 253 और 2019 में 278 उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। वहीं इस चुनावों में 5.38 लाख नए वोटर वोट का इस्तेमाल करेंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक कुल 25 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले, राज्य में 466 उम्मीदवारों ने 598 नामांकन पत्र दाखिल किए थे और कागजात के सत्यापन और पत्रों की वापसी के बाद, कुल उम्मीदवारों की संख्या 328 हो गई है, जिनमें 302 पुरुष और 26 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लुधियाना लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 43 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने उम्मीदवारों से दूसरों की आलोचना करते समय निराधार आरोप लगाने और विवादास्पद बयान देने से बचने को कहा।
उन्होंने कहा कि बिना पूर्व लिखित अनुमति के रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउड स्पीकर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय यातायात नियमों का पालन करने को भी कहा गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को जारी किए जाने वाले अनौपचारिक पहचान पत्र सादे (सफेद) कागज पर होने चाहिए और उन पर किसी पार्टी का प्रतीक चिन्ह और उम्मीदवार का नाम या नाम अंकित नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर के मतदाताओं और उम्मीदवारों से प्रचार का दिन समाप्त होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र छोड़ने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं पर रिश्वतखोरी और किसी भी तरह से प्रभाव डालना और मतदान केंद्रों के 100 मीटर के भीतर चुनाव प्रचार जैसे अन्य चुनावी अपराध सख्ती से प्रतिबंधित हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से चुनावों की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नकद लेनदेन और बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने से परहेज करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों की सभाओं और जुलूसों में खलल डालना प्रतिबंधित है और मतदान केंद्रों के आसपास प्रचार सामग्री का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए।
सिबिन सी ने कहा कि निजी आवासों के बाहर प्रदर्शन या धरना भी प्रतिबंधित है और राजनीतिक बैठकों में किसी भी तरह के व्यवधान के खिलाफ पुलिस की सहायता ली जानी चाहिए। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127 के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो सार्वजनिक बैठक में माहौल बिगाड़ता है, उसे छह महीने की कैद, दो हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
मुखबिर सिबिन सी ने बताया कि गुरदासपुर से 26 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 23 पुरुष और 3 महिलाएं हैं, जबकि अमृतसर से 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 26 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। खडूर साहिब से 27 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें सभी उम्मीदवार पुरुष हैं। जालंधर से 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 17 पुरुष और 3 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कुल 16 उम्मीदवारों में से 14 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार होशियारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। आनंदपुर साहिब से कुल 28 उम्मीदवारों में से 26 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।
लुधियाना से 43 उम्मीदवारों में से 41 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 14 उम्मीदवारों में से 13 पुरुष और 1 महिला उम्मीदवार फतेहगढ़ साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। फरीदकोट से कुल 28 उम्मीदवारों में से 26 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। फिरोजपुर से कुल 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सभी पुरुष हैं। बठिंडा से कुल 18 उम्मीदवारों में 15 पुरुष और 3 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 23 उम्मीदवारों में से 22 पुरुष और 1 महिला उम्मीदवार संगरूर से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि 26 उम्मीदवारों में से 23 पुरुष और 3 महिला उम्मीदवार पटियाला से चुनाव लड़ रहे हैं।
-
Punjab: Central Jail में नशीली वस्तु फेंकने के मामले में 2 तस्कर काबू
लुधियानाः सेंट्रल जेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई। दरअसल, सेंट्रल जेल के बाहर से दो युवकों जेल के अंदर कुछ सामान फेंकते पकड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसरा जेल में जिस जगह उक्त काबू किए तस्करों ने सामान फेंका है, वहां से पुलिस को तंबाकू से भरी कांच की बोतल मिली है। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को जेल के सहायक सुपरीडेंट हरमिन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 30 मई को वह जेल में गश्त और चैकिंग कर रहे थे।
जेल की दीवार टावर नंबर 60 नजदीक जेल कर्मचारियों को मोटरसाइकिल पर दो युवक जेल में फेंका गिराते हुए दिखे। युवकों को चैकिंग के लिए रोका और सख्ती से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि दोनों युवकों ने कांच की तंबाकू से भरी बोतल जेल में गिराई है। आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह और लुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। उधर, जांच अधिकारी ASI गुरदियाल सिंह मुताबिक फेंके के गई मामले सामने आते है। करीब 1500 से 2 हजार रुपए के लालच में ये तस्कर जेल में फेंका गिराते है। पुलिस ने Prision ACT के तहत 52A,42,45 के तहत मामला दर्ज किया है।