जालंधर/वरुण: नगर निगम की टीम एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में निगम की टीम ने अवैध इमारतों पर कार्रवाई की थी। वहीं आज निगम टीम ने इमाम नासिर बाजार में स्थित तेल वाली गली में एक अवैध इमारत पर कार्रवाई की है। निगम ने अवैध रूप से बनी ग्राउंड फ्लोर और कर्मशियल दुकानों को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से दुकान के मालिक को पहले भी नोटिस जारी किया गया था परंतु मालिक ने काम करना बंद नहीं नहीं किया जिसके चलते आज निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के निर्देशों पर उनकी टीम ने यह कदम उठाया है।
Blog
-

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बर्खास्त इस पुलिसकर्मी ने की थी मूसेवाला की रेकी
लुधियाना: पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या में बटाला के गांव चक्क खासा कुलिया का निवासी गुरमीत सिंह भी शामिल था। पंजाब पुलिस से बर्खास्त और राष्ट्रीय ज्येवलिन थ्रो खिलाड़ी रहा गुरमीत सिंह दूसरे गैंगस्टरों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी में सवार था। सीआईए-2 पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना लेकर आई थी और रिमांड के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने सिद्धू मूसेवाला की रेकी भी की थी और वह पुलिस की वर्दी पहनकर उसके घर में घुसकर हत्या करने की फिराक में भी था।
पुलिस ने उसके द्वारा गांव में छिपाकर रखा हुआ 30 बोर का पिस्टल बरामद किया है। सीआइए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि सलेम टाबरी थाने में दर्ज हत्या के एक आपराधिक मामले की जांच उनके पास है। इस मामले की जांच के लिए बटाला पुलिस द्वारा इरादा हत्या के मामले गिरफ्तार किए गए गुरमीत सिंह मीता को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले 19 मई 2022 को फार्चूनर गाड़ी से हथियारों की सप्लाई की गई थी और यह गाड़ी डबवाली के पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आई थी।
जांच में सामने आया था कि इस गाड़ी में मनप्रीत सिंह मनी राइया और मनदीप सिंह उर्फ तूफान के साथ तीसरे साथी गुरमीत सिंह की पहचान नहीं हुई थी। हत्या के बाद बटाला पुलिस ने गुरमीत सिंह को इरादा हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था और उसे जेल में बंद करवा दिया था। सीआईए 2 पुलिस द्वारा हथियार सप्लाई करने में अहम योगदान देने वाले बलदेव चाैधरी समेत अन्य से मिले इनपुट के आधार पर जब गुरमीत सिंह मीता से इस संबंधी पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि वह इस हत्या में शामिल था। पुलिस के अनुसार गुरमीत सिंह उर्फ मीता पंजाब में सिपाही भर्ती हुआ था। वह ज्येवलिन थ्रो का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। नशे करने के कारण और आपराधिक गतिविधियों के कारण उसे पुलिस से निकाल दिया गया था और वह गैंगस्टरों के साथ मिल गया था। पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह दूसरे गैंगस्टरों के साथ मिलकर पुलिस वर्दी में ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की भी योजना बना चुका था।
-

सीएम भगवंत मान के घर बाहर दिव्यांगों का हल्ला बोल, लगाया धरना
चंडीगढ़: चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के जन्मदिन पर दिव्यांगों ने मान के घर के बाहर आज सुबह दिव्यांगों ने धरना लगा दिया है। अपनी मांगों को लेकर दिव्यांगों की सीएम मान के साथ 22 जून मीटिंग भी हुई थी, लेकिन इस मीटिंग के बावजूद अभी तक कोई हल नहीं हुआ। जिसके बाद गुस्साए दिव्यांग आज सीएम के घर के बाहर धरना लगाने पहुंचे है।
वहीं पुलिस ने दिव्यांगों को सीएम निवास के पास ही रोक लिया। जहां वह धरना लगाकर सीएम मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। पंजाब दिव्यांग एक्शन कमेटी के लखबीर सिंह शैनी ने बताया कि हमारी मांग है कि दिव्यांग व्यक्ति का आरक्षण 4 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी किया जाए। योग्य दिव्यान्गों को ई रिक्शा दिया जाए।
सरकारी या अर्ध सरकारी भर्ती के समय हमारे से ली जाने वाली फीस को माफ किया जाना चाहिए। दिव्यांग और उनके बच्चों की पढ़ाई सरकारी और अर्ध सरकारी कॉलेज, यूनिवर्सिटी तक फ्री की जाए।
-

राशिफल (सोमवार 17 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
मेष: रोजगार में वृद्धि होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। गर्व-अहंकार को दूर करें। राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा। साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे।
वृष: फालतू खर्च होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। आय से व्यय अधिक होंगे। अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है।
मिथुन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। पत्नी के बतलाए रास्ते पर चलने से लाभ की संभावना बनती है। यात्रा से लाभ। वाहन-मशीनरी खरीदी के योग हैं। व्यवसाय में अड़चनें आएंगी।
कर्क: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नेत्र पीड़ा हो सकती है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे। ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा आज नहीं करें। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।
सिंह: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
कन्या: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें। कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। खर्चों में कमी करें। सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे।
तुला: भ्रम की स्थिति बन सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें। रुका धन मिलेगा।
वृश्चिक: भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा। सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी। दुस्साहस न करें। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
धनु: स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। आलस्य से बचकर रहें। परिवार की मदद मिलेगी।
मकर: कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है। परिवार में तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
कुंभ: पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।
मीन: पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा।
-

पंजाब: BSF ने ड्रोन गिराकर 12 किलो खेप की बरामद, देखें विडियो
अमृतसर: भारतीय सीमा पर ड्रोन के जरिए नशे व हथियारों की तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं अमृतसर में बीती रात बीओपी के पास बीएसएफ ने ड्रोन की घुसपैठ को नाकाम करते हुए उसे मार गिराया। इतना ही नहीं ड्रोन के साथ कुछ खेप भी बंधी हुई मिली जिसे बरामद कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 बटालियन के बीएसएफ सैनिक अमृतसर बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) रानिया में तैनात थे। इस दौरान उन्हें एक ऑक्टा-कॉप्टर (8 प्रोपेलर) संदिग्ध हालत में उड़ता दिखा। जिसके बाद जवानों ने उसे मार गिराया। वहीं ड्रोन का वजन करीब 12 किलो है जिसके साथ खेप भी बंधी हुई मिली। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आस-पास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
-

जालंधर: ईसाई समुदाय पीएपी में करेंगे प्रदर्शन
जालंधर (वरुण) जालंधर में सोमवार को पीएपी चौक में सुबह 10 बजे ईसाई भाईचारे के लोग एकत्रित होंगे। इस दौरान रोष जताते हुए वह ट्रैफिक में भी बाधा पेश कर सकते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन के साथ देर रात तक चली बैठक में केवल पीएपी ग्राउंड के सामने रोष प्रदर्शन करने पर सहमति बनी थी। लेकिन कुछ ईसाई नेताओं द्वारा ट्रैफिक में बाधा पेश करने के संकेत भी दिए जा रहे हैं। दरअसल, वारिस पंजाब दे संस्था के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से लेकर ईसाई भाईचारे के लोगों में भारी रोष है। उनका आरोप है कि प्रभु यीशु मसीह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से ईसाई भाईचारे के लोगों की धार्मिक भावनाएं तो आहत हुई ही हैं, साथ ही उनमें रोष बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते उक्त फैसला लिया गया है।
इस बारे में पंजाब क्रिश्चियन मोमेंट के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समूचे संसार को नेक राह पर चलने को प्रेरित किया था। जबकि इस संस्था के प्रमुख द्वारा प्रभु यीशु मसीह को लेकर की गई टिप्पणी से समाज आहत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अमृतपाल सिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पहले पीएपी चौक जाम करने की योजना थी, लेकिन प्रशासन द्वारा उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जिसके चलते पीएपी ग्राउंड के सामने ईसाई भाईचारे के लोग एकत्रित होकर रोष जताएंगे। यह रोष प्रदर्शन शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।
-

निजी अस्पताल को 18 लाख रुपये मुआवजा व 25 हजार रुपये कानूनी खर्च अदा करने के आदेश
ऊना/सुशील पंडित: उपभोक्ता फोरम की भुवनेश अवस्थी की अदालत ने ऊना के एक निजी अस्पताल को 18 लाख रुपये मुआवजा नौ प्रतिशत ब्याज सहित चुकाने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा माननीय कोर्ट ने 25 हजार रुपए कानूनी खर्च भी शिकायतकर्ता को देने का आदेश दिए हैं। अधिवक्ता आशीष सचदेवा ने बताया कि पीड़ित राजीव वशिष्ठ वासी गांव ओयल तहसील अम्ब जिला ऊना ने अपनी पत्नी साक्षी जोकि गर्भवती थी को प्रसव के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। शिकायतकर्ता की पत्नी ने लड़के को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के बाद मरीज की तबीयत सुधरने के बजाय ज्यादा खराब हो गई।
इसका जिम्मेदार शिकायतकर्ता ने निजी अस्पताल प्रबंधन के इलाज में की गई लापरवाही को बताया। मजबूरन शिकायतकर्ता को अपनी पत्नी को उपचार के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ को ले जाना पड़ा। वहां उपचार के दौरान 24 फरवरी 2016 को पीड़ित की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम ऊना में निजी अस्पताल के खिलाफ साल 2016 में शिकायत दर्ज करवाई। उपभोक्ता फोरम ने सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आकलन के बाद शिकायत को सही मानते हुए शिकायतकर्ता के हक में अपना फैसला सुनाया। कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेशों में 15 लाख रुपए बच्चें के नाम पर जमा होंगे। इसके साथ ही उपभोक्ता फोरम ऊना ने निजी अस्पताल प्रबंधन को उपचार में की गई लापरवाही पर 18 लाख रुपये मुआवजा नौ प्रतिशत ब्याज के समेत और 25 हजार रुपये कानूनी खर्च अदा करने के आदेश जारी किए हैं। उपभोक्ता फोरम ने छोटे बच्चे के हित को ध्यान में रखते हुए 18 लाख में से 15 लाख रुपए की एफडीआर बच्चे के नाम बैंक में सुरक्षित रखने का आदेश भी सुनाया।
-

गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर 7 नवंबर को होगा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन
गुरु नानक मिशन संस्था की बैठक का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: गुरु नानक मिशन संस्था की बैठक आयोजन रविवार को गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर गांव हीरां थड़ा तहसील हरोली जिला ऊना किया गया। बैठक की अध्यक्षता गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने की। बैठक में आगामी 8 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर आयोजित होने वाले नगर कीर्तन तथा अन्य कार्याक्रमों के बारे में रूपरेखा तैयार की गई।
जानकारी देते हुए बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने कहा की हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिवस 8 नवंबर को श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया की इस अवसर पर 7 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातकाल गुरुद्वारा बाबा बन्दा सिंह बहादुर से प्रारंभ हो करधुगा, कुंगडत, ललडी, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, संतोषगढ़, सनोली, बीनेवाल, ढाडा, रायपुर सहोड़ा, मेहतपुर, देहलां, बहडाला, रक्कड़, ऊना पहुँच कर किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में समाप्त होगा।
उन्होंने बताया की नगर कीर्तन के दौरान गतका अखाड़ा के वीर जोधा पुरतं युद्ध की कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया की 8 नवंबर को जिला सत्रीय कार्याक्रम बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी जी के मार्गदर्शन में किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संगत से अपील की वह कार्याक्रम में बढ़- चढ़ कर भाग लेकर गुरु की खुशिया प्राप्त करें जी।
इस अवसर पर गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह, अमरीक सिंह सनोली, करनैल सिंह, हिमाचल सिख फेडरेशन के अध्यक्ष गुरमेज सिंह पुबोवाल, गोपाल सिंह बालीवाल, डा. हरभजन सिंह, परमजीत सिंह कुरियाला, सुखवंत सिंह, अर्जन सिंह, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह प्रधान बिलना, केसर सिंह, कश्मीर सिंह, राजविंदर कौर, हरदीप सिंह, तलविंदर सिंह, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
-

‘प्रदेश विधानसभा चुनावों में आने वाली नहीं है कांग्रेस पार्टी, इसलिए हर मुद्दे पर कर रही झूठे वायदे’
मंडी (नितेश सैनी)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी आने वाली नहीं है, इसलिए इनके नेता हर मुद्दे पर कभी न पूरा होने वाले झूठे वायदे कर देते हैं। यह बात रविवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इस अवसर पर गोविंद ठाकुर ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता आने वाली नहीं है और विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस द्वारा झूठे वायदे किए जा रहे हैं।
लोगों को पता है कि कांग्रेस पार्टी अब समाप्ति की ओर है और अपने बचाव के लिए हर मुद्दे पर हामी भर देते हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के साथ अन्य मुद्दों पर केवल भारतीय जनता पार्टी ही समाधान निकाल कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा ही कई क्षेत्रों को टीसीपी से बाहर निकालने और मंडी को नगर निगम का दर्जा आदि कई अन्य सौगातें दी गई हैं। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और भविष्य में भी प्रदेश में विकास की गति जारी रहेगी।
-

जालंधरः छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार
जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना 6 की पुलिस ने छीना झपटी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौरव मलिक उर्फ गोरा पुत्र अनिल मलिक वासी मोहल्ला राजपूत नगर, माडल टाऊन और पृथ्वी उर्फ दाना पुत्र सोनू दलीप वासी माडल टाऊन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि श्री गुरू रविदास चौक के पास से 2 अज्ञात बाईक सवार उसका मोबाईल छीन फरार हो गए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को दौरान पृथ्वी और गौरव मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाईल और वारदात में इस्तेमाल किया हुआ बाईक काबू कर लिया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
