Blog

  • पंजाबः आप विधायक का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    मौके पर छोड़कर दूसरी कार से निकले विधायक

    तरनतारनः आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की कार को बीते दिन किसानों ने घेर लिया। यह घटना उस समय हुई जब वह इलाके में पार्टी वर्करों से मिलकर लौट रहे थे। हालात ऐसे बने कि उन्हें अपनी कार को मौके पर छोड़, सुरक्षा घेरे में दूसरी कार से निकलना पड़ा।

    मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन के गांव गोहलवड़ की है। डॉ. सोहल अपने समर्थकों के साथ पार्टी वर्कर से मिलकर लौट रहे थे। अचानक ही गांव गोहलवड़ में किसान सांझा मोर्चा के झंड लेकर पहुंच गए और आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने डॉ. सोहल की कार को घर लिया।

    पुलिस ने तुरंत मौका संभालते हुए किसानों को रोका। कुछ समय तक डॉ. सोहल कार में ही बैठे रहे। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बनाया और उन्हें कार से निकाला। जिसके बाद डॉ. सोहल दूसरी गाड़ी में बैठ अपने निवास के लिए रवाना हुए।

    किसानों का कहना है कि आप सरकार ने सत्ता में आते ही नशा खत्म करने का वादा किया था। वादा था कि चार महीनों में नशा खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन आज भी नशा खुलेआम बिक रहा है। नशा खत्म होने की जगह अब घर-घर तक पहुंच चुका है। इस बारे में जब विधायक डॉ. सोहल से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन कॉल का उत्तर नहीं दिया।

  • कारोबारी संगठनों की हड़ताल, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    कारोबारी संगठनों की हड़ताल, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    नई दिल्ली :  पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में देशभर में विभिन्न कारोबारी संगठनों ने हड़ताल की। दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी और व्यापारिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया और उन्हें वकीलों से भी समर्थन मिला। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और पेशावर के साथ-साथ अन्य शहरों में वाणिज्यिक गतिविधियां बंद रहीं। वहीं मुख्य सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन अधिकतर बंद रहा। कराची में ताजिर एक्शन कमेटी ने सरकार को बिजली बिल घटाने और हाल ही में बढ़ाई गईं पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए 72 घंटे का समय दिया था। पाकिस्तानी संस्था ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने उसकी मांगें पूरी नहीं की तो 10 दिन लंबी हड़ताल की जाएगी।

    ताजिर एक्शन कमेटी के संयोजक मोहम्मद रिजवान ने कहा कि हड़ताल में शामिल होने के लिए किसी पर कोई जबरदस्ती नहीं है। यह स्वैच्छिक है, कराची चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने हड़ताल के आह्वान का समर्थन किया। हालांकि उसके अध्यक्ष मोहम्मद तारिक यूसुफ ने कहा कि बड़े उद्योग हड़ताल का हिस्सा नहीं है। फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष इरफान इकबाल शेख ने कहा कि सरकार हालात को समझने में नाकाम रही। उन्होंने कहा आर्थिक संकट से उबरने के लिए हटकर सोचना होगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੜਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੜਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪੀ.ਏ.ਸੀ ਮੈਬਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਖੜਾ-ਬਿਆਸ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਗਲਤ ਨੀਤੀ ਕਾਰਨ ਆਏ ਹੜਾਂ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਜਾਇਜਾ ਲਿਆ। ਸੰਗਰੂਰ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਮੈਂਬਰ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧੰਨ ਹੋ ਤੁਸੀ ਲੋਕ ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਬਦੌਲਤ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਡੁਬਣੋ ਬਚ ਗਿਆ। ਜੇਕਰ ਤੁਸੀ ਸਾਰੇ ਬਜ਼ੁਰਗ/ਯੂਥ ਰਲ ਕੇ ਬੰਨ੍ਹ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿੱਟੀ ਪਾ ਕੇ ਮਜ਼ਬੂਤ ਨਾ ਕਰਦੇ ਤਾਂ ਪਿੰਡ ਬਰਬਾਦ ਹੋ ਜਾਣੇ ਸੀ।  ਉਥੇ ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸਹਿਰ, ਛਾਉਣੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ,  ਜਿਸ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਮਿਲਟਰੀ ਦਾ ਅਸਲਾ ਖਾਨਾ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਸਾਜੋ ਸਮਾਨ ਵੀ ਖਰਾਬ ਹੋ ਜਾਣਾ ਸੀ।

    ਅਜੇ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ ਹੜ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀਆਂ ਨਾ ਤਾਂ ਗਿਰਦੋਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੋਈ ਮੁਆਵਜਾ ਦਿੱਤਾ। ਸਗੋ ਦਰਿਆ ਦੇ ਵਹਾਅ ਕਾਰਨ ਜਮੀਨਾਂ ਉੱਚੀਆਂ ਨੀਵੀਆਂ ਹੋ ਗਈਆ ਜਿਹਨਾ ਨੂੰ ਪੱਧਰ ਕਰਨ ਤੇ ਬਹੁਤ ਟਾਈਮ ਲੱਗੇਗਾ ਅਤੇ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਕਿ ਕਈਆਂ ਲੋਕਾਂ ਤੋ ਕਣਕ ਵੀ ਨਾ ਬੀਜੀ ਜਾ ਸਕੇ । ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋ ਜਲਦ ਜਿਥੇ ਹੜਾਂ ਦਾ ਮੁਆਵਜੇ ਦੇਣਾ ਹੈ ਉਥੇ ਨਾਲੋ ਨਾਲ ਹੜਾਂ ਨਾਲ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਈ ਜਮੀਨ ਪੱਧਰ ਕਰਨ ਦਾ ਵੀ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਨਾਲ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਸਮੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਸਮੇ ਸਮੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਹੁੰਦੇ ਜ਼ੁਲਮ ਦੀ ਅਵਾਜ ਉਠਾਉਣ ਦੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸ: ਪਰਗਟ ਸਿੰਘ ਵਾਹਕੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜੀ ਦੀ ਉੱਦਮ ਸਦਕਾ ਮਾਨ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਕਈਆਂ ਲੋਕਾਂ ਲੜ ਫੜਿਆ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਬਸਤੀ ਰਾਮਲਾਲ, ਰਾਜਬੀਰ ਸਿੰਘ ਮੁਹਾਲਮ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਾਹਕੇ ਮੋੜ,ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਬਸਤੀ ਵਕੀਲਾਂ ਵਾਲੀ।

    ਇਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਮਾਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਹਕੇ, ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਸਰਪੰਚ, ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ, ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਚਾਨਣ ਸਿੰਘ, ਦੇਵਾ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਬਸਤੀ ਰਾਮ ਲਾਲ,ਸੁੱਚਾ ਸਿੰਘ, ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਮੱਖ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ ਬਸਤੀ ਭਾਨੇ ਵਾਲੀ ਜਗਮੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗ੍ਰੰਥੀ ਸਿੰਘ ਚੋਕੀ ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਹੋਸਲਾ ਅਫਜ਼ਾਈ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਿਰੋਪਾਓ ਪਾ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਥਾਣਾ ਆਰਿਫ ਕੇ ਦੇ ਮੁਖੀ ਗੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਵੀ ਹੜਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਸਮੇ ਮਾਨ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਖੜਾ-ਬਿਆਸ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਗਲਤ ਤਾਰੀਕੇ ਨਾਲ ਛੱਡੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਚੜਦੇ ਅਤੇ ਲਹਿੰਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੀ ਲਹਿੰਦੇ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਵੀ ਹਮਦਰਦੀ ਪਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਦਿਨ ਸਾਡੇ ਦੋਨੋ ਪੰਜਾਬ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣਗੇ ਅਤੇ ਦੋਵਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲੇਗਾ ਇਸ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਸੰਸਾਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਤੀ ਹੋਵੇਗੀ।ਮੋਕੇ ਤੇ ਨਾਲ ਹਾਜਰ ਤੇਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਿਉਲ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਥਿੰਦ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਮਹਾਲਮ, ਸੂਰਤ ਸਿੰਘ ਮਮਦੋਟ, ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵੇਹੜੇ,ਮੋਹਰ ਸਿੰਘ, ਜਗਜੀਤ ਸਿੰਘ ,ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਨੇ ਵੀ ਲੋਕਾ ਦੀ ਹੌਸਲਾ ਅਫਜਾਈ ਕੀਤੀ ।

  • मैच के दौरान हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

    मैच के दौरान हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

    न्यूयार्कः अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के एक हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान हुई गोलीबारी में 16 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वेस्ट बैटन रूज पैरिश शेरिफ कार्यालय के सर्जेंट लैंडन ग्रोगर ने बताया कि मामले में पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है और जांचकर्ता शुक्रवार को हुई इस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिशों में जुटे हैं।

    ग्रोगर के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पोर्ट एलन हाईस्कूल के मैदान में एक मेडिकल हेलिकॉप्टर उतारकर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

  • प्रॉपर्टी डीलर ने व्यक्ति पर स्कूटी चोरी करने का लगाया आरोप

    प्रॉपर्टी डीलर ने व्यक्ति पर स्कूटी चोरी करने का लगाया आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: अम्ब उपमंडल के प्रॉपर्टी डीलर ने एक व्यक्ति पर उसकी स्कूटी चोरी करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस चोरी में नामजद किए गए गांव अप्पर अंदौरा के आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब कस्बे में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले सुरेन्द्र कुमार निवासी नैहरी खालसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अम्ब के ऊना रोड़ पर उसकी दुकान है, उसकी स्कूटी दुकान के सामने खड़ी थी व जिसकी चाबी दुकान के अन्दर रखी थी। इस दौरान वह निजी काम से बाजार गया था तो वापस आकर देखा कि उसकी स्कूटी गायब थी। आसपास पूछताछ करने पर एक दुकानदार से उसे पता चला कि अप्पर अंदौरा से संजय कुमार नाम के व्यक्ति को उसने उसकी दुकान से जाते हुए देखा था। सुरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध कानुनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
  • ऊना जिला के 37 स्वास्थ्य केंद्रों में क्रियांवित की जा रही है मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना

    ऊना जिला के 37 स्वास्थ्य केंद्रों में क्रियांवित की जा रही है मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना

    58, 835 रोगियों ने लिया योजना का लाभ
     
    क्रसना डायग्नोस्टिक्स के माध्यम से किए जा रहे निःशुल्क टेस्ट
    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना के तहत ऊना जिला के 37 स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा क्रसना डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 23 मई 2022 से आरंभ की गई इस सुविधा के तहत 31 जुलाई 2023 तक विभिन्न रोगों से ग्रस्त 58 हजार 835 रोगियों के 9 लाख 72 हजार 643 टेस्ट निशुल्क किए गए हैं जिस पर सरकार द्वारा 3 करोड 56 लाख 98 हजार 886 रुपए खर्च किए गए हैं। योजना के तहत हार्ट, किडनी तथा लिवर सहित अनेक गंभीर रोगों से संबंधित 133 प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं यही नहीं सरकार द्वारा करसना लैब के माध्यम से रोगियों को निःशुल्क एक्स-रे सुविधा भी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना के तहत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 133 प्रकार के टैस्ट, नागरिक चिकित्सालयों में 110 प्रकार के टैस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 96 प्रकार के टैस्ट, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 63 प्रकार के टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित 133 निशुल्क टेस्टों के अतिरिक्त अन्य टेस्ट भी सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर किए जा रहे हैं जो के मार्केट में निजी प्रयोगशालाओं द्वारा किए किए जा रहे टेस्ट दरों की तुलना में काफी सस्ते हैं।

    मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना की सुविधा जिला ऊना में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के अतिरिक्त नागरिक चिकित्सालय चिंतपूर्णी, अंब, गगरेट, बंगाना, हरोली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर थानांकलां, बीटन, बसदेहड़ा, संतोषगढ़, भदसाली, दुलैहड़, कुंगड़त, धुसाड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़, चुरूडू, अकरोट, धर्मशाला महंता, चक सराय, बढेड़ा राजपूतां, मरवाड़ी, शिवपुरी, सोहारी टकोली, बसाल, लठियाणी, रायपुर मैदान, चमियाड़ी, बठरी, पंजावर, पालकवाह, कुठार बीत, खड्ड ,सलोह, बढेड़ा, चलोला तथा देहलां में निशुल्क प्रदान की जा रही है। 

    मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना के तहत निशुल्क टेस्ट करवाने संबंधी प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉक्टर एस के वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आने वाले रोगियों की जिस जांच पर्ची पर चिकित्सकों द्वारा टेस्ट लिखे जाते हैं उसे पर कमरा नंबर 110 में चिकित्सा अधिकारी की मोहर लगाने के बाद संबंधित रोगी द्वारा अपनी पर्ची की एक प्रतिलिपि करसना लैव के जांच कक्ष में उपलब्ध करवानी होती है इसके पश्चात उस व्यक्ति के डॉक्टर द्वारा लिखे गए टेस्ट मुफ्त में किए जाते हैं जिसका खर्चा सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
    योजना के लाभार्थी
    योजना के लाभार्थियों में रजनीश वाला निवासी गांव खोलीं, प्रीतम चंद निवासी गांव घंगरेट, राम प्रसाद लट्ठ निवासी गांव धुसाड़ा, रुचिका निवासी गांव चताड़ा, इत्यादि कई लोगों ने सरकार की इस योजना की सराहना करते हुए अपने सकारात्मक अनुभव साझा किया। गांव खोलीं निवासी रजनीश वाला ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य उपचार के लिए चंडीगढ़ में उपचाराधीन है तथा चिकित्सकों के परामर्शानुसार मुझे निरंतर अंतराल में अपने कुछ जरूरी टेस्ट करवाने पड़ते हैं जिसके लिए पहले दो हजार रुपए तक खर्च करने पड़ते थे मगर जब से मुझे प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री निशुल्क निदान योजना के बारे में पता चला तब से मैंने यह टेस्ट क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाने शुरू किए जहां पर मुझे कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ रहा है तथा मेरी हजारों रुपए की बचत हो रही है।
  • घर में घुसकर 4 साल की मासूम को तेंदुआ ने बनाया शिकार, दहशत में लोग

    घर में घुसकर 4 साल की मासूम को तेंदुआ ने बनाया शिकार, दहशत में लोग

    सर्च टीम को 2 किमी दूर मिला शव

    उधमपुरः जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 4 साल की बच्ची को तेंदुआ उसके घर से उठा ले गया। इसके बाद लोगों को बच्ची का शव घर से दो किमी दूर बुरी हालत में मिला। बता दें कि यह घटना 2 सितंबर की शाम 7-8 बजे के बीच की है। ऊधमपुर कंट्रोल को इस बाबत जैसे ही जानकारी मिली तो तत्काल एक टीम को तैयार कर बच्ची की खोजबीन के लिए भेजा गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मौके पर पहुंची टीम ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। इस बाबत बोलते हुए ऊधमपुर में जम्मू कश्मीर वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के रेंज ऑफिसर राकेश शर्मा ने बताया कि यह मामला शाम की 7-8 बजे की बीच का है। यहां तेंदुआ एक 4 साल की बच्ची को ले गया है।

    उन्होंने कहा कि सूचना पाकर हमने तुरंत टीम तैयार की और टीम को ऊधमपुर के लिए रवाना कर दिया। इस तरह की घटना भविष्य में न हो इसलिए हम यहां पर आए हैं। रेंज ऑफिस ने कहा,’यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम पीड़ित के परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही लोगों से जागरूक अभियान के तहत अनुरोध करते हैं कि सुबह के समय और शाम के समय अपने बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अकेले न जाने दें।’ उन्होंने बताया कि जब बच्ची की खोजबीन की गई तो घर से करीब 2 किमी दूर बच्ची का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

    बता दें कि यह घटना ऊधमपुर की पंछरी तहसील के ऊपर गांव बांजला का है। राकेश शर्मा ने इस मामले में आगे कहा कि जंगली तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए हमने फाइल पूरी कर ली है। जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। राकेश शर्मा ने लोगों को चौकन्ना रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय और शाम के वक्त अंधेरा होने के समय सतर्क रहें व बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं को अकेला न छोड़ें। क्योंकि जंगली जानवर इस समय काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने कहा कि समम-समय पर हमारे द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाता रहता है।

  • पंजाबः तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक और कार की टक्कर, देवरानी-जेठानी की मौत

    पंजाबः तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक और कार की टक्कर, देवरानी-जेठानी की मौत

    तरनतारन : पट्टी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने राह जाती कार को बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे दौरान कार चालक परमजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया जबकि उनकी पत्नी अमनदीप कौर और भाभी मनप्रीत कौर घायल की मौके पर मौत हो गई। गांव जोड़ा से संबंधित परमजीत सिंह अपनी पत्नी अमनदीप सिंह और भाभी मनप्रीत कौर के साथ कार नंबर पीबी 02बी वाई 1290 पर स्वार होकर श्री हरमिंदर साहिब के दर्शन लिए रविवार को सुबह रवाना हुए। अभी कार गांव जंडोके के पास पहुंची थी कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक पीबी 08 एफ 1523 आया और कार को रौंद दिया।

    कार चालक परमजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी अमनदीप कौर और भाभी मनप्रीत कौर की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता चलते ही सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायल परमजीत सिंह को निजी अस्पताप दाखिल करवा दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मरने वाली दोनो महिलाओं के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब : सुखबीर बादल का हुआ विरोध, कार्यकर्ताओं पर मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : सुखबीर बादल का हुआ विरोध, कार्यकर्ताओं पर मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    फरीदकोट : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का गांव दीप सिंह वाला में विरोध हुआ। इस दौरान पार्टी के वर्करों पर आरोपी लगे हैं कि उन्होंने ने विरोध करने वाले लोगों से मारपीट की। लोगों का आरोप है कि शिअद वर्करों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय नौजवान सभा के नेता नौनिहाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी एक मामले में फरीदकोट अदालत में पेशी थी और सुखबीर सिंह बादल की कोटकपूरा गोलीकांड की सुनवाई में पेश होने के लिए आए थे।

    पुलिस ने उन्हें बेवजह हिरासत में ले लिया। जैसे ही सुखबीर सिंह बाद पेशी के बाद लौट गए तो उन्हें छोड़ दिया गया। नौनिहाल सिंह ने बताया कि सुखबीर बादल का एक कार्यक्रम गांव दीप सिंह वाला में था । जिसे देखते हुए नौजवान सभा के सदस्यों द्वारा बादल के काफिले का विरोध किया जा रहा था। उसी दौरान काफिले से गाड़ियां उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश हुई और उनके लोगों के साथ मारपीट की गई।

  • पंजाब : बेटी को उपहार देकर लौट रहे दंपती को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत

    पंजाब : बेटी को उपहार देकर लौट रहे दंपती को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत

    संगरूर :  सुनाम में फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिंडी अमर सिंह वाली के नजदीक लौंगोवाल का रहने वाला जसवंत सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ बाइक पर गांव संगतीवाला से अपनी बेटी को तीज का गिफ्ट देकर गांव लौट रहा था। सुनाम फ्लाईओवर के पास सामने से एक कैंटर आ रहा था जिसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे में जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरणजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चरणजीत कौर को सिविल अस्पताल सुनाम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर पाई और उन्हें पटियाला रेफर कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।