Blog

  • पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को हुईं रवाना

    पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को हुईं रवाना

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर 2022 को ऊना जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर 2022 को जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान पार्टियों को रवाना कर दिया गया है तथा सभी मतदान पार्टियों द्वारा अपने-अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच चुकी हैं। सभी मतदान पार्टियों द्वारा अपने गंतव्य पर पहुंचने के पश्चात मतदान केंद्रों में बूथ स्थापित कर लिए गए हैं।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया ऊना जिला में कुल 515 मतदान केंद्र हैं जिनके लिए 2060 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा पोलिंग पार्टियों के साथ 1030 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो मॉडल मतदान केंद्र तथा दो महिला मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का संचालन दिव्यांग  मतदान कर्मियों द्वारा भी किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि ऊना जिला के 272 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान की गई है जिनकी उपमंडल तथा जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त ऊना ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले तथा  निर्भीक होकर धर्म, मूल वंश जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
  • किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें मतदाता : डीसी 

    किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें मतदाता : डीसी 

    सभी मतदान पार्टियां अपने अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंचीं 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर 2022 को ऊना जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर 2022 को जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान पार्टियों को रवाना कर दिया गया है तथा सभी मतदान पार्टियों द्वारा अपने अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच चुकी हैं। सभी मतदान पार्टियों द्वारा अपने गंतव्य पर पहुंचने के पश्चात मतदान केंद्रों में बूथ स्थापित कर लिए गए हैं।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया ऊना जिला में कुल 515 मतदान केंद्र हैं जिनके लिए 2060 मतदान कर्मी लगाए गए हैं।

    इसके अलावा पोलिंग पार्टियों के साथ 1030 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो मॉडल मतदान केंद्र तथा दो महिला मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का संचालन दिव्यांग  मतदान कर्मियों द्वारा भी किया जा रहा है।  उन्होंने जानकारी दी कि ऊना जिला के 272 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा प्रदान की गई है जिनकी उपमंडल तथा जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। उपायुक्त ऊना ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले तथा  निर्भीक होकर धर्म, मूल वंश जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
  • इनोसेंट हार्ट्स में यूफोरिया-2022 धूमधाम से संपन्न

    इनोसेंट हार्ट्स में यूफोरिया-2022 धूमधाम से संपन्न

    जालंधर:  इनोसेंट हार्ट्स स्कूल द्वारा ‘मिराकी’ थीम (प्रेम, रचनात्मकता तथा जज़्बे के साथ किया गया कार्य) के तहत ‘ फिट इंडिया’ का संदेश देते हुए यूफोरिया-2022 बड़ी धूमधाम से मनाया गया‌। पढ़ाई व अनुशासन के लिए वचनबद्ध विद्यार्थियों ने कार्निवाल यूफोरिया-2022 के दौरान विभिन्न गतिविधियों का खूब आनंद लिया‌। कार्निवाल में इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वर्ल्ड व कपूरथला रोड) के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्यातिथि के रूप में श्री दीपक बाली  (आप पार्टी , मीडिया इंचार्ज इन पंजाब एवं हिमाचल) एम डी ऑफ प्लाज़्मा रिकॉर्डस, जनरल सैक्रेटरी ऑफ हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन, उत्साही पंजाबी-प्रेमी, पंजाब जागृति मंच सहित पंजाबी को बढ़ावा देने वाले कई संगठनों से जुड़े,हिंद-पाक दोस्ती मंच से जुड़े)  विशेष रूप से पहुँचे तथा गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका इनोसेंट हार्ट्स विद्यालय की एलुम्ना द बॉलीवुड सिंगिंग सेंसेशन कुमारी ज्योतिका तांगड़ी ने निभाई। मुख्यातिथि का स्वागत बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी, मेडिकल सर्विसेज के चेयरमैन डॉ. चंदर बौरी व मैनेजमेंट के प्रमुख अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर विशेष रुप से बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के प्रेसिडेंट डॉ. रमेश सूद, फाइनेशियल एडवाइजर श्री के. के. सरीन,  ट्रस्टी श्री संदीप जैन, डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज डॉ.रोहन बौरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

    सर्वप्रथम मुख्यातिथि ने लोहारां में तैयार किए गए शूटिंग रेंज तथा बास्केटबॉल ग्राउंड का उद्घाटन किया तथा स्कूल की एलुम्ना बॉलीवुड सिंगर ज्योतिका तांगड़ी ने म्यूज़िक रिकॉर्डिंग स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहर के कई प्रसिद्ध व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का आरंभ श्री गणेश इन्वोकेशन से हुआ। ‘मिराकी’ थीम के तहत विद्यार्थियों द्वारा प्रेम ,जज़्बे तथा रचनात्मकता को डांस के माध्यम से आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया। बॉलीवुड सिंगर ज्योतिका तांगड़ी की लाइव गीत-प्रस्तुति ने समां बाँध दिया‌। डॉ. अनूप बौरी व डॉ. चंदर बौरी ने मुख्य अतिथि व सम्माननीय अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोहारां कैम्पस में पौधे भी लगाए गए।  सभी ने फूड ज़ोन का भी आनंद लिया। साइंस क्लब के विद्यार्थियों ने साइंस मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विद्यार्थियों ने अतिथियों को उनके द्वारा बनाए मॉडल्स के बारे में विस्तार से समझाया।ईको क्लब के बच्चों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान को प्रोत्साहित करने वाले प्रोजेक्ट ऑर्गेनिक दिशा के तहत फल और औषधि युक्त पौधे
    और लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया इसके साथ ही फैंसी ड्रेस, गायन,सोलो डांस, कलरिंग एवं लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता आदि आकर्षण के केंद्र रहे। बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वाधान में चलाए जा रहे ‘ दिशा-एक अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘नशे को न कहें’, ‘प्लास्टिक को न कहें’ विशेष संदेश के साथ प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही किड्स ज़ोन में छोटे बच्चों ने राइडस का आनंद लिया। गेम ज़ोन में भी विद्यार्थियों ने कई प्रकार की खेलों का आनंद उठाया।
    विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यूफोरिया 2022 का आयोजन पांचो विद्यालयों की स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों ने मिलकर किया।

  • जालंधर सहित 5 जिलों के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के नाम घोषित, देखें नोटिफिकेशन की कॉपी

    जालंधर सहित 5 जिलों के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन के नाम घोषित, देखें नोटिफिकेशन की कॉपी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 5 चेयरमैन के नामों की घोषणा कर दी है। सरकार की ओर से पांच जिलों के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयमैन के नाम के नोटिफिकेशन भी  आज कर दिए गए है। सरकार ने जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा और होशियारपुर के चेयरमैनों के नामों के साथ नोटिफिकेशन जारी किया है।

    नोटिफिकेशन के मुताबिक जालंधर से जगतार संघेड़ा , लुधियाना से तरसेम भिंदर, मोगा से दीपक अरोड़ा, पटियाला से मेघ चंद्र शेरमाजरा और होशियारपुर से हरमीत औलख को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

    देखें लिस्ट

  • चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए 102 पोलिंग टीमें रवाना 

    चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए 102 पोलिंग टीमें रवाना 

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए नगर पंचायत अम्व के महाराणा प्रताप कॉलेज व सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्व में दो पिंक बूथ बनाए गए हैं। जबकि नगर पंचायत कार्यालय में पीडब्ल्यूडी  को बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ पर सभी महिला कर्मचारी ही चुनावी ड्यूटी को पूरा करेंगी जबकि पीडब्ल्यूडी बूथ पर पर्सन विद डिसेबिलिटी कर्मचारी चुनावी ड्यूटी देंगे। आर ओ एसडीएम अम्व डॉ  मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की इसका मुख्य उद्देश्य इन लोगों को चुनावी प्रक्रिया की मुख्य धारा में लाना है। सरकार चाहती है की इन लोगों के आत्मविश्वास को बूस्ट अप किया जा सके कि यह लोग भी चुनावी प्रक्रिया में सफलतापूर्वक अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
    वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ पूरे विधानसभा के क्षेत्र में चुनाव भी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 102 पोलिंग टीम रवाना कर दिया। डॉ मदन कुमार ने जानकारी देते हुए कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के 102 पोलिंग स्टेशन 612 कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगे।  उन्होंने बताया की इन सभी कर्मचारी को ईवीएम मशीन के साथ अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई है। इन लोगों को एचआरटीसी की 17 बसों के जरिए इनके गंतव्य की तरफ रवाना किया गया है। उन्होंने बताया की चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी को अलग-अलग तीन सेशन में ट्रेनिंग दी गई है और उन्हें चुनाव आयोग के सभी निर्देशों को पालन करने की पुरी जानकारी भी दी गई है। उन्होंने बताया की इन कर्मचारी की सहायता के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान सभी पोलिंग स्टेशनों पर दौरा करते रहेंगे।

    बच्चों के लिए बनाए गए क्रच

    महाराणा प्रताप कॉलेज  व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए पिंक बूथ में यहां दीवारों टेबल से लेकर ड्यूटी देने वाली कर्मचारी की ड्रेस तक पिंक नजर आएगी। वहीं प्रशासन ने यहां दूधमुंहे बच्चों को साथ लाने वाली महिलाओं का भी खास ख्याल रखा है। महिलाओं को दूध पिलाने के लिए अलग जगह बनाई गई है वहीं बच्चों को खेलने के लिए क्रच बनाए गए हैं। यहां पर दो-दो आंगनबाड़ी कार्य कर्ता इन बच्चों को संभालने के लिए तैनात की गई है।
  • AAP को बड़ा झटकाः मेयर चुनाव की याचिका हाईकोर्ट ने की रद्द

    AAP को बड़ा झटकाः मेयर चुनाव की याचिका हाईकोर्ट ने की रद्द

    चंडीगढ़ः नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर आठ जनवरी को हुए चुनावों के खिलाफ हाईकोर्ट में जो याचिका दायर कर इन चुनावों को जो चुनौती दी गयी थी वह याचिका शुक्रवार को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। हालांकि अभी इस याचिका पर हाईकोर्ट का विस्तृत फैसला आना बाकि है।

    बता दें कि चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल सहित अन्य दो ने नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिकाकर्ताओं ने नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए बताया है कि चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्ड के लिए 24 दिसंबर को चुनाव हुए थे और 27 दिसंबर को इन चुनावों के नतीजे घोषित किए गए थे, जिसमे आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल के तौर पर सामने आया था और उसे 14, भाजपा को 12 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थी। लेकिन बाद में कांग्रेस की एक पार्षद भाजपा में शामिल हो गई थी और एक वोट सांसद की भाजपा के खाते में पहले से ही था।

    इस तरह दोनों दलों के 14-14 वोट हो गए थे। इसके बाद मेयर पद के लिए चुनाव होने थे जोकि आठ जनवरी को करवाए गए। आम आदमी पार्टी सबसे बड़े दल था। बावजूद इसके मतदान प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी ने उनके एक वोट को अवैध करार दे रद्द कर दिया था और इस तरह भाजपा की उम्मीदवार सरबजीत कौर को मेयर पद पर विजयी घोषित कर दिया। इस नतीजे को लेकर उस समय काफी विवाद भी हुआ था। इसी चुनाव को आप के उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए इसे रद्द कर नए सिरे से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए दोबारा चुनाव करवाए जाने की मांग की थी।

  • पंजाबः वकीलों की फर्जी डिग्री करवाने के मामले में 3 पर FIR दर्ज

    पंजाबः वकीलों की फर्जी डिग्री करवाने के मामले में 3 पर FIR दर्ज

    लुधियाना: वकीलों की फर्जी डिग्री करवाने के मामले में डेविड गिल, सुखमनी सिंह व दीपक प्रजापति के खिलाफ दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता परमिंदर सिंह पुत्र तरनजीत सिंह ने डेविड गिल, सुखमनी सिंह व दीपक प्रजापति पर B.A.LLB की फर्जी डिग्री करवाने और फर्जी सर्टिफिकेट और कार्ड नंबर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर उक्त डेविड गिल, सुखमनी सिंह व दीपक प्रजापति खिलाफ 294, तारीख 11/11/2022 दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इन जिलों में पुलिस का चला सर्च अभियान, 93 लोगों को लिया हिरासत में

    पंजाबः इन जिलों में पुलिस का चला सर्च अभियान, 93 लोगों को लिया हिरासत में

    मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर लोगों के दरमियान सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए, रूपनगर रेंज पुलिस ने आज रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब समेत तीन जिलों में विशेष घेराबन्दी और तलाशी मुहिम (सीएएसओ) चलाई। इस मुहिम का नेतृत्व डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ)-कम-रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की और यह मुहिम तीन जिलों के एसएसपीज जिनमें एसएसपी मोहाली विवेक शील सोनी, एसएसपी फतेहगढ़ साहिब रवजोत गरेवाल और एसएसपी रूपनगर संदीप गर्ग शामिल हैं, पुलिस बलों द्वारा साझे तौर पर चलाई गई।

    पुलिस टीमों ने ज़ीरकपुर में ऑरबिट सोसायटी, लोहगढ़ में पार्क प्लाज़ा, डेराबस्सी में गुलमोहर सिटी, लालड़ू में ड्रीम हाऊस सोसायटी, खरड़ में मॉडर्न वैली सोसायटी, सैक्टर-91 में कोऑपरेटिव होम और सैक्टर-91 में वैंबली समेत सात सोसायटियों के अलावा भीड़-भाड़ वाले बाज़ार समेत 3बी-टू में छापेमारी करके कम से कम 93 व्यक्तियों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने बलियाली, बिलौंगी, बड़माजरा कॉलोनी, जुझार नगर कॉलोनी और मटौर समेत पांच गांवों में भी घेराबंदी और तलाशी मुहिम चलाई।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को भरोसेयोग्य सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ किरयेदार बिना सत्यापन किए वहां रह रहे हैं और कईयों ने अपने फ्लैटों को आगे किराये पर दिया हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने चैकिंग के दौरान किराए के मकानों में रहने वाले किरयेदारों की भी पड़ताल की। उन्होंने बताया कि हरेक सोसायटी की घेराबन्दी करके सम्बन्धित एसएसपीज की निगरानी अधीन तलाशी मुहिम चलाई गई।

    उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत आने वाले दिनों में भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे। डीआईजी ने बताया कि रैज़ीडैंट्स वैलफेयर सोसायटियों ने भी पंजाब पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। गौरतलब है कि पुलिस टीमों द्वारा बरामद किए गए हथियारों और नकदी संबंधी और जांच के लिए शक के आधार पर काबू किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः शोरूम के निर्माण दौरान गिरा लेंटर, एक की मौत, कई घायल

    पंजाब से बड़ी खबरः शोरूम के निर्माण दौरान गिरा लेंटर, एक की मौत, कई घायल

    लहरागागाः गांव सलेमगढ़ के पास एक शोरूम में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। शोरुम के निर्माण दौरान आज गिरने से एक की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक लेंटर लगाते समय सहारे के न होने के कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि लेंटर के गिरने से यह हादसा हुआ है।

    लेंटर के नीचे दबे करीब छह लोगों को बड़ी सावधानी से निकाल कर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से करीब 5-6 लोग घायल हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। ये सभी लोग मजदूरी करते थे। मिली जानकारी से पता चला है कि लेंटर लगाते समय शटरिंग स्पॉट नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

  • पंजाबः खेतों से मिला श्री गुटका साहिब, बेअदबी की घटना से लोगों में रोष

    पंजाबः खेतों से मिला श्री गुटका साहिब, बेअदबी की घटना से लोगों में रोष

    फिरोजपुर: पंजाब में एक बार फिर से बेअदबी की घटनाए बढ़नी लग गई है। वहीं आज फिरोजपुर के गांव महालम से बेअदबी की घटना का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां श्री गुटका साहिब खेतों में पड़े गंदगी के ढेर में से बरामद हुआ।

    मामले का पता चलते ही गांव के लोगों में रोष जाहिर करते हुए पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सरदार गुरमीत सिंह चीमा और डीएसपी सुरेंद्र बंसल के नेतृत्व में पुलिस गांव में पहुंच गई। घटना की जानकारी देते हुए सत्कार कमेटी पंजाब के प्रधान भाई लखवीर सिंह महालम और गांव के लोगों ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

    उनके द्वारा श्री गुटका साहिब उठाकर श्री गुरुद्वारा साहिब में लाया गया। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह घटिया कार्य किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर विशेष तौर पर पहुंचे एसपी सरदार गुरमीत सिंह चीमा ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि ऐसा घटिया कार्य करने वालों को पुलिस बहुत जल्द पकड़ लेगी। इस घटना का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं तथा इस घटना संबंधी पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया जा रहा है।