चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए 102 पोलिंग टीमें रवाना 

ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए नगर पंचायत अम्व के महाराणा प्रताप कॉलेज व सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्व में दो पिंक बूथ बनाए गए हैं। जबकि नगर पंचायत कार्यालय में पीडब्ल्यूडी  को बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ पर सभी महिला कर्मचारी ही चुनावी ड्यूटी को पूरा करेंगी जबकि पीडब्ल्यूडी बूथ पर पर्सन विद डिसेबिलिटी कर्मचारी चुनावी ड्यूटी देंगे। आर ओ एसडीएम अम्व डॉ  मदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की इसका मुख्य उद्देश्य इन लोगों को चुनावी प्रक्रिया की मुख्य धारा में लाना है। सरकार चाहती है की इन लोगों के आत्मविश्वास को बूस्ट अप किया जा सके कि यह लोग भी चुनावी प्रक्रिया में सफलतापूर्वक अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ पूरे विधानसभा के क्षेत्र में चुनाव भी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 102 पोलिंग टीम रवाना कर दिया। डॉ मदन कुमार ने जानकारी देते हुए कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के 102 पोलिंग स्टेशन 612 कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगे।  उन्होंने बताया की इन सभी कर्मचारी को ईवीएम मशीन के साथ अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई है। इन लोगों को एचआरटीसी की 17 बसों के जरिए इनके गंतव्य की तरफ रवाना किया गया है। उन्होंने बताया की चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी को अलग-अलग तीन सेशन में ट्रेनिंग दी गई है और उन्हें चुनाव आयोग के सभी निर्देशों को पालन करने की पुरी जानकारी भी दी गई है। उन्होंने बताया की इन कर्मचारी की सहायता के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव के दौरान सभी पोलिंग स्टेशनों पर दौरा करते रहेंगे।

बच्चों के लिए बनाए गए क्रच

महाराणा प्रताप कॉलेज  व सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए पिंक बूथ में यहां दीवारों टेबल से लेकर ड्यूटी देने वाली कर्मचारी की ड्रेस तक पिंक नजर आएगी। वहीं प्रशासन ने यहां दूधमुंहे बच्चों को साथ लाने वाली महिलाओं का भी खास ख्याल रखा है। महिलाओं को दूध पिलाने के लिए अलग जगह बनाई गई है वहीं बच्चों को खेलने के लिए क्रच बनाए गए हैं। यहां पर दो-दो आंगनबाड़ी कार्य कर्ता इन बच्चों को संभालने के लिए तैनात की गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *