Blog

  • गर्ल्स हॉस्टल के पास हुआ हादसाः यूनिवर्सिटी की PHD छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    गर्ल्स हॉस्टल के पास हुआ हादसाः यूनिवर्सिटी की PHD छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में सुबह से बारिश हो रही है। सड़के पानी से भरी हुई है। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा हैकि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ज्योति रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली थी। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर है और कैंपस की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 के पास हॉस्टल नंबर-8 और यूआईईटी को जोड़ने वाली सड़क से सटे कच्चे रास्ते पर हुआ। उन्हें तुरंत जीएमसीएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद कैंपस में बिजली सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। छात्र भी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुई SingerJassie Gill की माता

    Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुई SingerJassie Gill की माता

    दुख सांझा करने पहुंचे कई पंजाबी गायक

    लुधियानाः पंजाबी गायक जस्सी गिल के घर शोक की लहर छा गई। दरअसल, गायक की माता रविंदर कौर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविंदर कौर कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शोक कार्ड के अनुसार माता सरदारनी रविंदर कौर (सुपुत्नी स. गुरमिंदर सिंह) का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव जंडाली (पायल, जिला लुधियाना) में किया गया। ऐसे में अंतिम दर्शनों और संस्कार के लिए गांव जंडाली में भारी संख्या में लोग और गायक पहुंचे। जहां नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। गायक की माता के निधन के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई और कई गायक जस्सी के घर दुख सांझा करने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार जस्सी की माता पिछले लगभग 6 महीने से कैंसर जैसी गंभीर और नामुराद बीमारी से जूझ रही थीं। उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें बचाया नहीं जा सका। जस्सी गिल पंजाबी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और सम्मानित नाम हैं। उनके गाने पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब चाव से सुने जाते हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर उम्र के लोग उनके संगीत के दीवाने हैं। इतने बड़े स्टारडम के बावजूद, जस्सी गिल को उनके बेहद सादे, निग्ये और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। गायक बब्बल राय के साथ उनकी गहरी और पुरानी दोस्ती भी इंडस्ट्री में एक मिसाल मानी जाती है।
  • टोरंटो में अमेरिका वाणिज्य दूतावास पर गोलीबारी, जांच तेज

    टोरंटो में अमेरिका वाणिज्य दूतावास पर गोलीबारी, जांच तेज

    कनाडाः टोरंटो में अमेरिका वाणिज्य दूतावास को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार चार महीने में अमेरिका दूतावास पर दूसरी बार गोलीबारी की घटना सामने आई है। इसी जगह पर 10 मार्च को भी गोलीबारी हुई थी। उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बाद में RCMP ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला घोषित किया और व्यापक जांच के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

    दूतावास के पास नियमित गश्त पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने सुबह करीब 4:45 बजे गोली चलने की आवाज सुनी। इसके कुछ ही देर बाद उसने बिना लाइसेंस प्लेट वाली एक सफेद कार को घटनास्थल से तेजी से भागते देखा। पुलिस ने डॉन वैली पार्कवे पर कार का पीछा किया, लेकिन पीछा करना रोक दिया गया क्योंकि गाड़ी 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चल रही थी।

    टोरंटो पुलिस के डिप्टी चीफ फ्रैंक बैरेडो ने घटना को बेहद निंदनीय बताया। पुलिस ने पाया कि दूतावास के पास की इमारत के बाहरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अभी हमले के मकसद और कार में मौजूद लोगों की संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    टोरंटो की मेयर ओलिविया चाउ ने कहा कि उन्होंने शहर में अवैध हथियारों और गोलीबारी पर रोक लगाने के उपायों के बारे में कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगरी से चर्चा की है। उन्होंने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने का वादा किया।

     

  • 16 दिन नहीं टिक पाया 16 करोड़ रुपए की लागत का पुल, धंसी सड़क, देखें वीडियो

    16 दिन नहीं टिक पाया 16 करोड़ रुपए की लागत का पुल, धंसी सड़क, देखें वीडियो

    देहरादूनः राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से बना एक पुल फिर सवालों के घेरे में आ गया। दरअसल, प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित यह पुल महज 16 दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था। लेकिन पहली ही बरसात में पुल के एक हिस्से में भारी क्षति हो गई। पुल के ऊपर एक बड़ा जानलेवा गड्ढा बन गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि एप्रोच रोड पर गड्ढा हुआ है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    देहरादून से प्रेमनगर की और जाने वाले लोगों के लिए ये पुल सबसे बड़ा विकल्प है। इसी महीने 11 जुलाई की रात टौंस नदी के उफान ने ह्यूम पाइप के सहारे बनाई गई अस्थाई पुलिया को बहा दिया था, जिससे इलाके का संपर्क पूरी तरह टूट गया था। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने बचा काम निपटाकर 12 जुलाई से ही नवनिर्मित मुख्य पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी थी। तब इसे विभाग की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा था। लेकिन 16 दिनों में ही पुल में धंसाव आ गया। वहीं डीएम ने कहा कि दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पिछले साल बरसात में बहने के बाद इस पुल का करीब 16 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कराया गया था। पुल पहली मानसून की बारिश ही नहीं झेल पाया। अब इसके दोबारा क्षतिग्रस्त होने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 11 जुलाई की रात टौंस नदी के तेज बहाव में ह्यूम पाइप डालकर बनाई गई अस्थाई पुलिया धंस गई थी। आवाजाही के संकट को देखते हुए इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने द्रुत गति से काम पूरा कर 12 जुलाई से पुनर्निर्मित मुख्य पुल पर गाड़ियों का संचालन शुरू कराया था। नए पुल में बड़ा गड्ढा होने से एक बार फिर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
  • आर्थिक तंगी से परेशान परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

    आर्थिक तंगी से परेशान परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

    अहमदाबादः साधु वासवानी रोड स्थित योगेश्वर पार्क के पास एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार खौफनाक कदम के पीछे परिवार की आर्थिक तंगी मुख्य कारण हो सकती है।

    पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त कर्मचारी दिलीप खाखर, उनकी पत्नी स्मिता और उनके बेटे निशित ने सोमवार दोपहर अपने घर पर जहर खा लिया। घटना के तुरंत बाद तीनों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सबसे पहले स्मिता खाखर की मौत हुई। दिलीप और निशित की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

    शुरुआती जांच के अनुसार निशित को दोपहर 3:27 बजे एक कर्जदार का फोन आया था, जो अपने दिए हुए पैसे वापस मांग रहा था। निशित ने फोन करने वाले व्यक्ति से कहा था कि मैं अभी पैसे देने आ रहा हूं। पुलिस को शक है कि इस फोन कॉल के कुछ ही देर बाद परिवार ने जहर खा लिया। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों को खंगाल रही है।

    जांचकर्ताओं ने बताया कि निशित के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था और उसने अपने दोस्तों और अन्य लोगों से काफी पैसा उधार ले रखा था। पुलिस का मानना है कि लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानियां और कर्ज चुकाने का भारी दबाव इस पूरी घटना का मुख्य कारण रहा होगा।

    इसके अलावा, यह परिवार पहले भी एक बड़े निजी सदमे से गुजर चुका था। दिलीप के बड़े बेटे पराग की कुछ समय पहले एक हादसे में मौत हो गई थी, जिसने परिवार के इस मानसिक व भावनात्मक बोझ को और बढ़ा दिया था।

  • Punjab News: तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, चालक फरार

    Punjab News: तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, चालक फरार

    खरड़ः कुराली एक गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा हरजिंदर ढाबा के निकट उस समय हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक टैंकर ने बाइक को कट मारते हुए टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार चप्पड़चिड़ी स्थित स्वराज फैक्टरी में काम करता था। वहीं पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर टैंकर अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281, 106(1) और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    बलजीत कुमार के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को अमित अपने सहकर्मी एवं दोस्त उमेश कुमार के साथ हीरो डीलक्स (काले रंग) मोटरसाइकिल नंबर PB-27-K-9103 पर घूमने के लिए खरड़ की ओर गया था। रात काफी हो जाने पर बलजीत कुमार भी अपने मोटरसाइकिल पर बेटे को लेने खरड़ पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात अमित से हुई तो उन्होंने उसे घर चलने के लिए कहा। अमित अपने दोस्त के साथ आगे-आगे बाइक पर चल पड़ा, जबकि बलजीत कुमार कुछ दूरी पर पीछे आ रहे थे। रात करीब 11:05 बजे जब वे हरजिंदर ढाबा, गांव सहौड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रहे टैंकर ने पहले बलजीत कुमार को ओवरटेक करते हुए कट मारा और फिर आगे चल रही अमित की बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और काफी दूर तक घिसटते चले गए। बलजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने तुरंत बाइक रोकी। इस दौरान टैंकर चालक ने कुछ दूरी पर वाहन धीमा कर रोका और नीचे भी उतरा, जिससे उन्होंने चालक को देख लिया लेकिन दोनों युवकों की गंभीर हालत देखकर चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में अमित कुमार और उमेश कुमार को गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बलजीत कुमार ने निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों को पहले प्रभ आसरा अस्पताल, कराली पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल फेज-6, मोहाली रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

  • Jalandhar के रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में शहजाद भट्टी खिलाफ NIA कोर्ट का एक्शन, गैर-ज़मानती वारंट जारी

    Jalandhar के रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में शहजाद भट्टी खिलाफ NIA कोर्ट का एक्शन, गैर-ज़मानती वारंट जारी

    मोहालीः जिले की स्पेशल NIA कोर्ट ने जालंधर के इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह (उर्फ़ रोजर संधू) के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहज़ाद भट्टी के ख़िलाफ़ गैर-ज़मानती वारंट (NBW) जारी किया है। दरअसल, यह घटना 16 मार्च 2025 की है। थाना मकसूदां क्षेत्र में इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रॉजर संधू के घर की बालकनी में एक संदिग्ध धातु की वस्तु मिली, जो जांच में हैंड ग्रेनेड निकली। शुरुआत में मामले की जांच पंजाब पुलिस ने की।

    जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी ने टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए नवदीप संधू पर लाइव स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गिफ्टिंग के माध्यम से पैसे देने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने अपने भारतीय नेटवर्क के जरिए ग्रेनेड हमला कराने की साजिश रची। NIA की जांच में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा था, जिसमें कई भारतीय नंबर जुड़े हुए थे। एजेंसी के अनुसार, इसी ग्रुप के जरिए हमले की योजना बनाई गई, आरोपियों के बीच संपर्क कराया गया और पूरी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की गई।

    ऐसे में NIA के अनुसार, भट्टी अभी ब्राज़ील में छिपा हुआ है और वहीं से भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इस वारंट के आधार पर, अब इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस NBW के आधार पर आगे इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने और प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह वारंट आरोपी की गिरफ्तारी तक प्रभावी रहेगा। यह वारंट कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ भी जारी हो चुका है।

  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की गोली मारकर हत्या, बच्चों के प्रति यौन आकर्षण का था आरोप

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पत्नी की गोली मारकर हत्या, बच्चों के प्रति यौन आकर्षण का था आरोप

    वॉशिंगटनः अमेरिका में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सारा गिलसन की पति द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सारा का पति उससे अलग रह रहा था। बीते दिनों सारा ने पति पर बच्चों के प्रति यौन आकर्षण का आरोप लगाया था, जिससे पति नाराज था।

    पुलिस ने बताया कि सारा गिलसन (43) और उनके अलग रह रहे पति 48 साल के जेरेमिया शॉन डफी वीरवार रात ओक्लाहोमा के तुलसा के पास कॉलिन्सविले में अपने घर पर मृत पाए गए। सारा को गोली लगी थी। जांच में सामने आया कि डफी ने खुदकुशी करने से पहले गिलसन को गोली मारी थी। मामले की जांच अभी चल रही है।

    सारा ने 10 जून को डफी को घर से दूर रखने के लिए सुरक्षा आदेश की मांग की थी। कोर्ट के रिकॉर्ड से पता चलता है कि उसी दिन एक और महिला ने भी सुरक्षा आदेश के लिए अर्जी दी। महिला का आरोप था कि डफी ने उसकी टीनएज बेटी के साथ गलत व्यवहार किया था।

    टीनएज ने अपनी मां को बताया कि डफी ने उसे गलत टेक्स्ट मैसेज भेजे थे, बास्केटबॉल ट्रिप के दौरान उसे अपने होटल के कमरे में बुलाया था और उसे चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। इन आरोपों की सूचना ओवास्सो, ओक्लाहोमा में पुलिस को दी गई थी। गिलसन ने कोर्ट में अपनी अर्जी में डफी पर लगे आरोपों का जिक्र किया और यह भी दावा किया कि उसके पास हथियार थे, उसने आत्महत्या की धमकी दी थी और वह भाग गया था। एक महीने बाद 11 जुलाई को गिलसन ने अपने हजारों फॉलोअर्स के साथ एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया।

    बारह दिन बाद वीरवार की रात लगभग 11:15 बजे पुलिस को कॉलिंसविले के एक घर से 911 पर कॉल आया। कॉल कटने से पहले डिस्पैचर ने एक महिला के चीखने की आवाज सुनी और उसके बाद गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी।

    पुलिस ने बताया कि कुछ ही देर बाद एक लड़के ने पड़ोसी के घर से 911 पर कॉल किया और डिस्पैचर को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसकी मां को गोली मार दी है। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्हें गिलसन और डफी मृत मिले। उनके सिर पर गोली लगने के निशान थे। अधिकारियों का मानना है कि यह हत्या और आत्महत्या का मामला है। हालांकि इसकी जांच अभी चल रही है।

  • श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, पहली बार 2 नए खिलाड़ियों को मिली जगह

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, पहली बार 2 नए खिलाड़ियों को मिली जगह

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में दो खिलाड़ियों को पहली बार जगह मिली है। वहीं वनडे डेब्यू कर प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया था और फिर इंग्लैंड भी गए थे। अब वह श्रीलंका भी जाएंगे, लेकिन जर्सी का रंग अलग होगा। वहीं सारांश जैन को भी पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। मध्य प्रदेश से आने वाले इस ऑलराउंडर ने लगातार प्रभावित किया है।

    उनको सुंदर की जगह टीम में जगह मिली है। सारांश ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। सीरीज से पहले, टीम 7 अगस्त से कोलंबो में 4 दिनों का एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी। वॉशिंगटन सुंदर का नाम टीम में नहीं है। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 15 अगस्त से होना तय है। बीसीसीआई की ओर से आज यानी 28 जुलाई को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। लाल गेंद के खेल में बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम में सारंश जैन की एंट्री हुई है। वह संभावित रूप से वाशिंग्टन सुंदर की जगह लेते हुए नजर आएंगे जो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन शामिल हैं। भारतीय टेस्ट स्क्वाड के ऐलान के साथ ही कुछ अहम खिलाड़ियों की स्थिति को लेकर भी अपडेट जारी किया गया है। साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई सीओई (BCCI COE) से मिलने वाले फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।

    बता दें कि इंदौर के रहने वाले सारांश जैन घरेलू क्रिकेट के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक हैं। वह ऑफब्रेक गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। मुख्य तौर से उन्हें लाल गेंद के खेल का स्पेशलिस्ट माना जाता है। यह उनके आंकड़ों में भी झलकता है। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 54 मैचों की 97 पारियों में 188 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं 85 पारियों में 31 की औसत से 2223 रन भी बनाए हैं। खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में सारांश 2 शतक और 14 फिफ्टी लगा चुके हैं। इसके अलावा लिस्ट-ए और टी20 में उन्होंने क्रमश: 38 और 18 विकेट अपने खाते में जोड़े। जैन उन खिलाड़ियों से अलग हैं, जिन्होंने आईपीएल की चकाचौंध से अपना नाम नहीं बनाया। बल्कि घरेलू क्रिकेट के संघर्ष से आगे आए हैं। 33 साल की उम्र में उनके लिए नेशनल टीम के दरवाजे खुले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उनका करियर कैसा गुजरता है।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत, देखें वीडियो

    चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के बीच देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ क्षेत्र के पास ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार अपनी मासूम बच्ची का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में कराने के बाद घर लौट रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद बचाव दल ने खाई से सभी शवों को बाहर निकाला।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने पुष्टि की कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी 5 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि दुर्घटना के समय इलाके में तेज बारिश, घना कोहरा और सड़क पर फिसलन थी। खराब दृश्यता के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। एसपी विजय कुमार सकलानी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, “हादसा सोमवार देर रात हुआ है। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाने में जुटी है।” पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुई ऑल्टो कार भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा के निवासी पप्पू राणा की बताई जा रही है। कार किसी कारणवश अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है।