Blog

  • पंजाब : नंबरदार की गाड़ी से टक्कर होने के मामले में ASI ने चलाई गोली, FIR दर्ज

    लुधियाना : देर रात एक ASI ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि उसने हवाई फायर कर दिया। चौकी कटानी कलां की पुलिस ने ASI के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर दी है। आरोपी ASI की पहचान सराजदीप के रूप में हुई है। सराजदीन समराला थाना में तैनात था। 


    जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि सराजदीन की बीते रात नंबरदार दपिंदरपाल सिंह के साथ गाड़ी की टक्कर लगने क कारण काफी बहसबाजी हुई। मामला इतना बढ़ गया कि उसने हवाई फायर कर दिया। सराजदीप शराब के नशे की हालत में था। 
    दपिंदरपाल ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे आरोपी सराजदीप को पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल उसे अदालत में पेश आज किया जा रहा है।

  • पंजाब : कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने BJP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : कांग्रेस पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला के पक्ष में रूपनगर जिले के नूरपुर बेदी में एक चुनावी रैली आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर सचिन पायलट और वजिंदर सिंगला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने केंद्र सरकार के तहत देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है और देश के उद्योगपतियों को अमीर करके आम लोगों को गरीब बना दिया है।

    उन्होंने कहा कि देश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी का 400 पार का नारा सिर्फ एक नारा है और अब इसकी हवा निकलेगी। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस और गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को प्राथमिकता के आधार पर एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने पंजाब की जनता से जो वादे किये थे वो पूरे नहीं किये और अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

    इस मौके पर विजेंद्र सिंघला ने अपने भाषण के दौरान कहा कि बीजेपी सरकार ने सेना में भर्ती प्रक्रिया बदल दी है और जब देश में कांग्रेस और गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर भर्ती का सिस्टम बंद करके पुरानी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। बहाल किये जायेंगे और सेना में भर्ती युवाओं को पेंशन भी दी जायेगी। इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि वह राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे है और यह देखकर अच्छा लग रहा है कि राज्य की जनता कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है और खासकर इन चुनावों में विजय इंदर सिंगला बड़े अंतर से जीतेंगे।

  • जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर किसानों ने लगया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर किसानों ने लगया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले किसानों द्वारा जालंधर फगवाड़ा हाईवे और मैकडॉनेल के बेहद करीब एक बड़ा धरना लगाया गया है। किसानों का कहना है कि आज उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें यहां रोक दिया। किसानों ने कहाकि अर्धसैनिक बल के साथ-साथ गुजरात पुलिस भी तैनात की गई है। इस बारे में बात करते हुए बीकेयू के किसान नेता मंजीत सिंह राय का कहना है कि पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बल किसानों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, किसानों को विरोध नहीं करने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

    बता देंकि इससे पहले किसानों ने नकोदर-जालंधर हाईवे को जाम कर दिया। किसान संगठनों ने अहलोवाल गांव के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को रोका गया। वहीं किसानों द्वारा बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने धरना देते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के खिलाफ रोष मार्च निकालेंगे। जिसको लेकर किसानों ने नकोदर जालंधर हाईवे को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किसानों द्वारा हाईवे जाम किए जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जालंधर ग्रामीण एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और पुलिस द्वारा किसानों को शांत करवाने का प्रयास किया गया।

  • पंजाब दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने

    पंजाब दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधे निशाने

    कहा-1 जून के बाद कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जाएंगे जेल 

    गुरदासपुरः हिमाचल में रैली करने के बाद गुरदासपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया तो उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई नहीं भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते।

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे पंजाब की धरती पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मुझे सौगंध इस मिट्‌टी की कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा। ये विश्व में जाकर कहते हैं भारत कोई राष्ट्र ही नहीं है। अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना, लेकिन कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया। उन्होंने कहाकि राम मंदिर के लिए लड़ने वाला सबसे पहला व्यक्ति सिख था। इस बार राम मंदिर के कार्यक्रम में वे मौजूद थे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले फिर से कश्मीर में धारा 370 शुरू करने की बात कर रहे हैं। ये फिर से वहां अशांति फैलाएंगे। ये फिर से पाकिस्तान को दोस्ती के फूल भेजेंगे। पाकिस्तान बम धमाके करता रहेगा, देश पर आतंकी हमले करते रहेंगे। इन्होंने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इनके नेता कह रहे हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। किसी हिंदुस्तानी को ये सुन कर डर लगता है क्या, लेकिन इन्हें लगता है।

    ये कहते हैं पाकिस्तान से डर के रहना होगा। ये इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1 जून के बाद कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जेल जाएंगे। क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगी। क्या आपको ऐसी सरकार मंजूर है। ये वीरभूमि का अपमान है। आज पंजाब में जो स्थिति है, मैं उसके लिए आपसे कुछ मांगने आया हूं। पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए पंजाब ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के सांसद चुन के भेजे। आप वोट देकर अपना काम कीजिए, अगले 5 साल मैं आपके सपनों के लिए जीऊंगा।

  • पंजाबः आप उम्मीदवार के जाति को लेकर छिड़ा विवाद, इस नेता ने की चुनाव आयोग से शिकायत

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों को लेकर फरीदकोट से आप पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद छिड़ गया है। आजाद उम्मीदवार अवतार सिंह सहोता का दावा है कि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक अनमोल एससी जाति से नहीं बल्कि ओबीसी जाति से हैं और उन्होंने मोहाली में रहते हुए गलत एससी जाति का सर्टिफिकेट बनवा लिया है। निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव आयोग और अन्य संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि सहोता के अलावा शिअद ने भी आप उम्मीदवार के जाति प्रमाणपत्र को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

    बता दें कि फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अवतार सिंह सहोता का दावा है कि मरासी जाति ओबीसी में आती है, जबकि डोम मरासी जाति एससी में आती है। आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक आप प्रत्याशी करमजीत सिंह अनमोल ने पढ़ाई के दौरान स्कूल में मरासी जाति लिखी है। उन्होंने मोहाली में रहते हुए डोम मरासी यानी एससी का अलग सर्टिफिकेट बनवाया है और इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनका मानना है कि आप उम्मीदवार ने एससी समुदाय के एक उम्मीदवार के अधिकारों का उल्लंघन किया है। ऐसे में उन्होंने सबूतों के साथ चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों को अपनी शिकायत सौंपी है, ताकि जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके।

    हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सहोता की ओर से फरीदकोट जिला चुनाव अधिकारी को एक शिकायत भी की गई थी, जिसमें उनकी शिकायत को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया गया था. अब देखने वाली बात यह है कि क्या सहोता द्वारा किए गए सबूत और दावे साबित हो पाएंगे। चुनाव आयोग ने AAP उम्मीदवार पर क्या फैसला लिया है। बताया जाता है कि आजाद प्रत्याशी सहोता के अलावा शिअद प्रत्याशी राजविंदर सिंह ने भी आप प्रत्याशी की जाति को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। ऐसे में मामला शांत होने की बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है।

  • पंजाबः रंजिश के चलते व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः रंजिश के चलते व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः हलका दीनानगर के कसबा टाली साहिब के पास पैली और जमीनी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की सूचना मिली है। जहां पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उस पर दूसरे पक्ष द्वारा तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया गया, लेकिन उसके बावजूद उशकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते पीड़ित ने एसएसपी गुरदासपुर से न्याय की मांग की है।

    सिविल अस्पताल गुरदासपुर में इलाज करवा रहे राज सिंह पुत्र हरबंस सिंह गांव गलड़ी गुरदासपुर ने बताया कि उनका गुरुद्वारा टाली साहिब के पास दो कनाल का प्लॉट है और उनका पास में ही घर है। पीड़ित ने कहाकि हमारे साथ लगते गांव के कुछ लोगों की दीवार उनकी दीवार के साथ लगती है जिस कारण वह हमारे प्लाट में गंदा पानी और कूड़ा फेंकते है। पीड़ित ने कहा कि जब वह उस गंदे पानी को अपने प्लॉट में निकाल रहा था तो पीचे से आकर दूसरे पक्ष ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

    इस घटना के बाद आसपास के लोग उसे सिविल अस्पताल ले गये जहां उनका इलाज किया गया। पीड़ित का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते वह एसएसपी गुरदासपुर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे है। वहीं डॉक्टर विशाल ने बताया कि हमारे पास एक लड़ाई-झगड़े में घायल एक मरीज आया है। जहां पीड़ित की एमएलआर काट कर पुलिस को दी गई है। वहीं पीड़ित का उनके द्वारा इलाज किया गया। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ+त, घटना की Live वीडियो आई सामने 

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ+त, घटना की Live वीडियो आई सामने 

    लुधियानाः प्रीत पैलेस के पास कार और एक्टिवा की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कार चालक एक्टिवा सवार को हिट कर रहा है। इस मामले में दो लोगों को काबू कर लिया गया है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार की सुनिता ने बताया कि देर रात यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहाकि उसने बेटी को कुलफी लाने के लिए कहा था। पीड़िता ने बताया कि उसने 11.25 पर फोन किया लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी।

    इस दौरान उसके देवर ने गुस्सा भी किया कि भाभी फोन क्यों नहीं उठा रही। पीड़िता ने कहा कि किसी ने उनका सिम अपने फोन में डालकर उन्हें सूचना दी कि दोनों का एक्सीडेंट हो गया है और दोनों को सिविल अस्पताल लेकर जा रहे है। पीड़िता ने कहाकि जब वह मौके पर सिविल अस्पताल पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। सुनिता ने कहाकि उनके गले से डेढ तोले की चैनी भी अभी तक नहीं मिली। इस दौरान पीड़ित परिवारे ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं अमित ने कहाकि देर रात भाई-भाभी शिमलापुर में ससुराल पक्ष को मिलने के लिए गए थे। इस दौरान घर वापिस आते समय प्रीत पैलेस वाली रोड़ पर कार सवार चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस दौरान लोगों ने घटना की फोन पर सूचना दी।

    जिसके बाद जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां पर उसकी भाभी की मौत हो गई। जिसके बाद वह भाई को सिविल से डीएमसी अस्पताल लेकर गए, जहां उसके भाई धर्मवीर की मौत हो गई। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने खुद सड़क हादसे के दौरान सीसीटीवी निकाली और पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कहाकि उन्हें पता चला है कि 2 लोगों को मौके पर काबू किया गया था। पीड़ित ने कहाकि घटना में 5 लोग शामिल है। इस दौरान पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं पीड़ित का आरोप हैकि काबू किए दोनों व्यक्तिय नशे में धुत्त थे। जिनकी अभी तक रिपोर्ट भी उन्हें नहीं मिली है। पीड़ित परिवार ने कहाकि घटना को लेकर 4 दिन बीत गए है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

  • पंजाब : किसानों ने PM मोदी का किया विरोध, देखें वीडियो

    पंजाब : किसानों ने PM मोदी का किया विरोध, देखें वीडियो

    बटाला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनानगर जिला गुरदासपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंच रहे है। जिसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और अन्य किसान संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का एलान किया गया है। इसे लेकर सुबह से ही किसान संगठन और बड़ी संख्या में किसान रैली स्थल से कुछ दूरी पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठे हुए है। किसान संगठन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि वे शांतिपूर्वक आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

    लेकिन पुलिस प्रशासन उन पर आगे न जाने का दबाव बना रहा है। माझा किसान संघर्ष कमेटी की ओर से बबेहाली गुरदासपुर रोड पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारी पुलिस बल द्वारा  किसानों को रोका गया और किसानों ने वही धरना लगाकर भाजपा का विरोध किया और कहा की वह प्रधानमंत्री का विरोध करने के लिए मार्च करेंगे। अगर पुलिस ने रोका तो वह वहीं पर बैठकर धरना देंगे।

  • जालंधरः PM Modi के दौरे को लेकर लोगों में भारी उत्साह, पहुंचने शुरू हुए कार्यकर्ता, देखें वीडियो

    जालंधरः PM Modi के दौरे को लेकर लोगों में भारी उत्साह, पहुंचने शुरू हुए कार्यकर्ता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी आए हुए है। आज पीएम मोदी गुरदासपुर के बाद जालंधर दौरे पर कुछ देर में आएंगे। वहीं जालंधर में पीएम मोदी के दौरे को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री के पीएपी ग्राउंड पहुंचने से पहले ही लोग पहुंचना शुरू हो गए है। इसकी कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें लोगों में पीएम मोदी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    इस दौरान लोग पीएम मोदी के मुखौटे पहनकर हाथों में पास लेकर पीएपी ग्राउंड पहुंच गए है। बता दें कि अभी पीएम मोदी गुरदासपुर में दिनेश बब्बू के प्रचार के लिए पहुंच रहे है। जिसके बाद 5 बजे प्रधानमंत्री जालंधर दौरे पर आएंगे।

  • ड्राई-डे के बावजूद शराब बेचना पड़ा भारी, ठेके सील

    ड्राई-डे के बावजूद शराब बेचना पड़ा भारी, ठेके सील

    कैथल : लोकसभा चुनाव को लेकर ड्राई डे घोषित करने के बावजूद भी शराब बेचना कई ठेकेदारों को भारी पड़ा। जिन पर कार्रवाई करते हुए एक्साइज विभाग के डीटीसी विपिन बैनीवाल ने 2 ठेकों को 7 दिनों के लिए सील किया और एक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग द्वारा 23 मई शाम 6 बजे से लेकर 25 मई शाम 6 बजे तक 48 घंटों के लिए ड्राई डे घोषित किया हुआ है।

    इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। किसी भी रेस्तरां, होटल या शराब के ठेकों पर शराब की बिक्री नहीं की जा सकती। इस कड़ी में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में शराब की बिक्री ना हो। इसको एक्साइज विभाग द्वारा दो टीमों का गठन किया गया था। टीम द्वारा रात्रि को जात के दौरान करनाल रोड पर शुगर मिल के पास कुरुक्षेत्र वाइन के ठेके पर शराब बिक्री होती मिली।

    इसी तरह गांव फरल में भी  एक ठेके को सील किया गया, इसके बाद टीम जैसे ही शहर के प्यौदा रोड पर पहुंची, वहां टीम को एक अवैध खुर्दा मिला, इसके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। इस कार्रवाई में वीके बैनिवाल, डीटीसी एक्साइज, डॉ. दिनेश काजल इंस्पेक्टर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर छोटू राम मौजूद रहे