Blog

  • मौसम विभाग ने 36 जिलों में जारी किया Alert

    मौसम विभाग ने 36 जिलों में जारी किया Alert

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। कल कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदी-नाले-तालाब सभी उफान पर आ गए। सबसे ज्यादा बारिश नर्मदापुरम के पिपरिया में हुई। दूसरी तरफ भारी बारिश की वजह से सतपुड़ा डैम के 14 में से 11 गेट को खोल दिया गया। मौसम विभाग ने आज सोमवार को भी प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा. कई गांवों के रास्ते बंद हो गए तो वहीं घरों और मकानों में भी पानी घुसने की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को भी 36 जिलों में भारी और तेज बारिश होगी. रायसेन, श्योपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला में भारी बारिश का ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार सहित अगले चार दिन बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कल 23 जुलाई को प्रदेश के रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, दमोह, सिवनी और मंडला बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

  • Punjab: Rajindra Hospital में टार्च की रोशनी में मरीज का ईलाज कर रहे डॉक्टर, देखें वीडियो

    Punjab: Rajindra Hospital में टार्च की रोशनी में मरीज का ईलाज कर रहे डॉक्टर, देखें वीडियो

    मरीजों के परिजनों ने लगाया धरना

    पटियालाः जिले के राजिंदरा अस्पताल में देर रात लाइट जाने से मरीज और परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइट जाने से अस्पताल में ब्लैक आउट हो गया। वहीं देर रात मरीजों के परिजनों ने Emergency के बाहर देर रात धरना लगाकर प्रदर्शन किया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। इस दौरान एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें डॉक्टर टार्च के जरिए मरीज का ईलाज कर रहे है। देर रात अस्पताल में लाईट जाने से अस्पताल प्रशासन पर मरीजों के परिजनों द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए। जानकारी देते हुए मरीजों के परिवार वालों ने कहा कि लगभग 2 घंटे हो गए हैं यहां पर बिजली गुल है। प्रशासन की तरफ से यहां कोई प्रबंध नहीं किए गए। मरीजों के लिए कोई जनरेटर की सुविधा भी नहीं दी जा रही। वहीं एक मरीज ने आरोप लगाए है कि डॉक्टर ने उसके पिता को लेकर टेस्ट करने के लिए लिखकर दे दिए। जिसके बाद परिजन का आरोप है कि उसने कहा कि वह टेस्ट कहां से करवाए तो डॉक्टर ने उसे कहा कि वह मरीज को कहीं ओर ले जाए। परिजन का आरोप है कि ऐसे में उसकी क्या गलती है। पातड़ा से आए रामपाल ने आरोप लगाए है कि एक वार्ड में लाइट है जबकि 2 वार्ड में लाइट नहीं है। पीड़ित के परिजन ने कहाकि उसके पिता को सांस लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब लाइट नहीं है ऐसे में अगर उसके पिता को कुछ हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा। वहीं समाना से आए कर्मजीत ने कहा कि उसकी माता को लीवर की दिक्कत है। परिजन ने आरोप लगाए हैकि अगर अस्पताल में यह हालात है तो गरीब व्यक्ति कहां जाकर ईलाज करवाएं। उन्होंने कहा कि इस हालत में वह मरीज को कहां लेकर जाएं। ऐसे में लोगों ने धरना लगाते हुए अस्पताल में जरनेटर के पुख्ता प्रबंध करने की सरकार से अपील की है। बताया जा रहा है कि गायनी वार्ड में डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की मदद से एक डिलीवरी करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने मामले की जांच के आदेश जारी किए हैं, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने खुद अधिकारियों के साथ मीटिंग करके इस समस्या के स्थाई हल पर चर्चा की। गौरतलब है कि अस्पताल के 25 वार्डों में आमतौर पर 12 से 15 मरीज अलग-अलग बीमारियों के कारण दाखिल रहते हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री का दावा है कि अस्पताल के पास पावर बैकअप के लिए 20 जेनरेटर मौजूद हैं, लेकिन वह केवल इमरजेंसी और इमरजेंसी वार्ड के लिए ही हैं, जबकि अन्य वार्डों के लिए पावर बैकअप की कोई सुविधा नहीं है।
  • नहीं थम रहे हादसेः अब इस जगह पटरी से उतरी Train, देखें वीडियो

    नहीं थम रहे हादसेः अब इस जगह पटरी से उतरी Train, देखें वीडियो

    कोलकाताः देश में लगातार ट्रेन हादसों के मामले सामने आ रहे है। दरअसल, लगातार 2 ट्रेन हादसे यूपी में कुछ दिन पहले ही हुए है, वहीं अब पश्चिम बंगाल में ट्रेन हादसा होने का मामला सामने आया है, जहां मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। इस हादसे की वजह से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। तुरंत रेलवे राहत दल को मौके पर भेजा गया।

    गौर हो कि शनिवार को अमरोहा के कल्याणपुरा इलाके में एक मालगाड़ी के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे से लखनऊ और दिल्ली के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ था। मालगाड़ी के दो कंटेनरों में रासायनिक पदार्थ थे जिनके रिसाव का खतरा था। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग को खोल दिया गया था। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे क्रॉसिंग तोड़कर एक ट्रेन से जा टकराई।

    दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी और करीब एक घंटे तक रेल घटनास्थल पर ही रुकी रही। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार तड़के करीब पांच बजे भदोही जिले के ऊंज थानाक्षेत्र के राम किशुनपुर बसहीं गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन की एक क्रासिंग तोड़कर आनंद विहार से सीतामढ़ी जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आ गयी और ट्रेन से टकरा गयी।

  • Punjab: सांसद सरबजीत सिंह ने किया बड़ा ऐलान, Amritapl Singh के साथ मिलकर बनाएंगे पार्टी, देखें वीडियो

    Punjab: सांसद सरबजीत सिंह ने किया बड़ा ऐलान, Amritapl Singh के साथ मिलकर बनाएंगे पार्टी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से सांसद भाई सरबजीत सिंह खालसा ने कल एक समारोह के दौरान बड़ा ऐलान किया, जिससे सिख राजनीति में हलचल मच गई है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भाई सरबजीत सिंह खालसा ने जहां अपने चुनाव अभियान के बारे में विस्तार से संगत के साथ विचार साझा किये, वहीं उन्होंने अपनी अगली रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि यह तय है, वह जल्द ही एक ऐसी पार्टी बनाएंगे जो सिख समुदाय और पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि वह यह पार्टी अकेले नहीं बनाएंगे।

    उन्होंने कहा कि वह सिख संगत और पंजाब के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए खंडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर यह पार्टी बनाएंगे।उन्होंने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह जेल से बाहर आने के बाद या उनके कहने पर ही पार्टी बनाएंगे। उन्होंने सिखों से आगामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनावों में अधिक से अधिक वोट बनाने के लिए अपील की।

  • बड़ी खबरः इस इलाके में परिवार के 5 लोगों का कत्ल, की गई लाशों को जलाने की कोशिश

    बड़ी खबरः इस इलाके में परिवार के 5 लोगों का कत्ल, की गई लाशों को जलाने की कोशिश

    अंबालाः जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव पीर माजरी के पास दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही भाई के परिवार का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी ने भाई समेत 5 लोगों का कत्ल किय है। बताया जा रहा हैकि कत्ल करने के बाद लाशों को जलाने की कोशि भी की गई।

    कहा जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था, जिसके चलते रिटायर्ड फौजी ने भाई सहित 5 का बेहरमी से कत्ल कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर अंबाला SP सुरेंद्र कुमार ने रात को ही करीब 3 बजे घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

     

  • Punjab : इस मंदिर में सोने की जगह पहने जाते हैं फूल और मोती के आभूषण, देखें वीडियो

    Punjab : इस मंदिर में सोने की जगह पहने जाते हैं फूल और मोती के आभूषण, देखें वीडियो

    अमृतसर : भारत में सावन के महीने का बहुत महत्व है। इस महीने में होने वाली बारिश हर जगह हरियाली और खुशियां लेकर लाती है लेकिन अमृतसर के विश्व प्रसिद्ध दुर्गियाना तीर्थ में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में इस महीने का विशेष महत्व है। यहां माथा टेकने के लिए नवविवाहित जोड़े मंदिर में सोने के आभूषणों के बजाय मोती और अन्य फूलों के हार पहनते हैं और अपने परिवार के कल्याण और पुत्र के जन्म के लिए भगवान लक्ष्मी नारायणजी से प्रार्थना करतीं हैं।

    सावन के महीने का इंतजार पूरी दुनिया को रहती है, लेकिन खास तौर पर भारत और अमृतसर के नवविवाहित जोड़ों को इसका खास इंतजार रहता है, दरअसल इस महीने में नवविवाहित जोड़े सोने के आभूषणों की जगह फूलों से श्रृंगार करते हैं। वे फूलों की कलियों की मालाओं के साथ आते हैं। दुर्गियाना तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में जहां सपरिवार माथा टेकने के लिए लोग आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नवविवाहित जोड़ों के बीच सावन माह की खुशी का माहौल देखने को मिला, नवविवाहित जोड़ों ने यहां सोने के गहनों की बजाय फूलों की मालाओं से आभूषणों से सजावट की।

    शादी करने वाले जोड़ों के चेहरे पर खुशी के साथ उनके चेहरे फूल की तरह खिले हुए थे, इन नवविवाहित जोड़ों का कहना है कि उनके माता-पिता की इच्छाएं भी यहां से पूरी हुईं और उन्हें भी इस बात का पूरा विश्वास है कि उनकी इच्छाएं भी पूरी होंगी और भगवान उन्हें आशीर्वाद देंगे। इस महीने में श्री कृष्ण राधा जी को फूलों से सजाया जाता है, इसीलिए मंदिर में भगवान की पूजा भी की जाती है, मूर्तियों को फूलों से सजाया जाता है, इस महीने में नवविवाहित जोड़े फूलों से सजकर मंदिर में आते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं। परिवार की खुशहाली और पुत्र प्राप्ति के लिए प्रार्थना की जाती है, ताकि उनका वंश चलता रहे। और नवविवाहितों के बीच प्यार बना रहे।

  • Actress Jasmine Bhasin को दिखना हुआ बंद ! दर्द से घंटों तक रही तड़पती

    Actress Jasmine Bhasin को दिखना हुआ बंद ! दर्द से घंटों तक रही तड़पती

    मुबंईः टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जैस्मिन को अचानक से दिखाई देना बंद हो गया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के आंखों की अचानक से रोशनी चली गई है। एक्ट्रेस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वो एक इवेंट में आंखों में लेंस पहनकर गई थी। लेंस पहनने के बाद जैस्मिन की आंखो में जलन होने लगी थी। लेंस पहनने के बाद परेशानी इतनी बढ़ गई की दर्द से जैस्मिन को दिक्कत होने लगी थी। जैस्मिन के डॉक्टर के पास जाने के बाद पता चला कि उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई है।

    डॉक्टर ने एक्टेस को 4-5 दिनों में ठीक होने का समय बताया है। जैस्मिन भसीन ने ईटाइम्स को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो 17 जुलाई को एक इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं। इस इवेंट के लिए जैस्मिन ने अपनी आंखों में लेंस लगाया था, जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत हुई। पहले उनकी आंखों में जलन हुई, उसके बाद वे दर्द से तड़पने लगीं और थोड़ी देर बाद उन्हें दिखाई देना बंद हो गया।

    जैस्मिन भसीन ने बताया कि इतना दर्द होने के बाद भी उन्होंने चश्मा पहनाकर अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया। जब उनसे दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ, तब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि देर तक लेंस पहनने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हुई है। इसके बाद वो मुंबई आईं और अपना इलाज कराया। फिलहाल उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और अभी भी उन्हें दर्द में आराम नहीं मिल पाया है। जैस्मिन की तस्वीर सामने आते फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। सभी उनके जल्दी ठीक होने की विश कर रहे हैं।

  • सुबह-सुबह 2 बसों की हुई आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत, कई घायल

    सुबह-सुबह 2 बसों की हुई आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत, कई घायल

    रामपुर: जिले में आज तड़के 2 बसों की आमने-सामने होने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 49 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दोनों बसों की टक्कर में सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस में सवार लोग हरिद्वार से वापस सीतापुर जा रहे थे, इसी दौरान मिलक हाइवे पर स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना।

    दरअसल, पूरा मामला थाना मिलक नगर का है। यहां से गुजरने वाले हाइवे पर सुबह करीब साढ़े चार बजे रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बसों में करीब 100 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 49 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। आनन-फानन में किसी तरह से घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। करीब 40 से ज्यादा यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य यात्रियों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र, एडिशनल एसपी अतुल श्रीवास्तव, सीओ आरएस परिहार व कोतवाल धनंजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों बसों को हाइवे से हटवाया तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली। वहीं जिला अस्पताल में रेफर किए गए घायलों को देखने के लिए भी जिला प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे। घायलों के अनुसार प्राइवेट बस से श्रावस्ती के 60 से ज्यादा यात्री गुरुपूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार स्थित शांतिकुंज गए थे। सभी शांतिकुंज से वापस घर के लिए रवाना हुए थे। वहीं रोडवेज बस लखनऊ से रवाना हुई थी, जिसमें ज्यादातर यात्री सीतापुर के सवार थे जो दिल्ली जा रहे थे। रूट डायवर्जन के कारण प्राइवेट बस रॉन्ग साइड आ रही थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ।

  • दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौ’त, जाने मामला

    दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : दिल्ली के द्वारका में एक इमारत की बालकनी से गिरने के बाद 29 साल की महिला की मौत हो गई। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पति ने ककरोला इलाके में उसे दूसरी मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में एक महिला के इमारत से गिरने के संबंध में कॉल आई थी।

    पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ पाई गईय़ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में द्वारका के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट द्वारा मजिस्ट्रेट जांच भी की गई। अधिकारी ने कहा, अभी भी जांच चल रही है। पुलिस पोस्टमार्टम और एसडीएम की रिपोर्ट आने के बाद उसके मुताबिक कार्रवाई करेगी।

  • Punjab : मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने 12 जिलों में येलो Alert किया जारी

    चंडीगढ़ :  लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से छुटकारा मिल सकता है। अब दो दिन बारिश की चेतावनी है। हालांकि गत 24 घंटे में तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह औसत तापमान से 4.3 डिग्री अधिक रहा है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

     मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश बारिश वाले इलाकों को दो श्रेणियों में बांटा है। मध्यम बारिश वाले एरिया में हिमाचल से लगते कुछ इलाके भी शामिल हैं।   मौसम विभाग ने आज राज्य के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आज सुबह नौ बजे 30 शहरों में हलकी बारिश से मध्यम बारिश, आसमानी बिजली चमकने और 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने अलर्ट जारी किया है।

    वहीं, पटियाला, रापजुरा, डेराबस्सी, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, खडूर साहिब, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर, कपूरथला, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, , भुलत्थ, दसूहा, मुकेरिया, धार कलां में हलकी बारिश की संभावना है। बाबा बकाला, अमृतसर, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक, दसूहा, मुकेरिया, गुरदासपुर, पठानकोट में मध्यम बारिश, आसमानी बिजली चमकने और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।