Blog

  • बरसात में क्यों नहीं खाने चाहिए गोलगप्पे? यकीन करना होगा मुश्किल

    बरसात में क्यों नहीं खाने चाहिए गोलगप्पे? यकीन करना होगा मुश्किल

    हैल्थ टिप्सः अधिकतर लोगों को गोलगप्पे खाना पसंद होता है। पूरे देश में गोलगप्पे खूब खाए जाते हैं और यह सबसे ज्यादा पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। गोलगप्पे खाने में स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। कई जगहों पर गोलगप्पे खाने से टाइफाइड, हैजा और पेट के इंफेक्शन के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों कर्नाटक में गोलगप्पे के पानी में FSSAI को बेहद खतरनाक तत्व मिले थे। ऐसे में सवाल है कि क्या इस मौसम में गोलगप्पे खाने चाहिए?

    एक रिपोर्ट के अनुसार गोलगप्पे (पानीपूरी) बरसात के मौसम में अवॉइड करने चाहिए। यह फूड और वॉटर बॉर्न डिजीज फैलने का कारण बन सकते हैं। बरसात में डेंगू, मलेरिया ही नहीं, बल्कि पेट का इंफेक्शन, हैजा और खूनी दस्त का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। गोलगप्पे खिलाने या बनाने वाला व्यक्ति अगर बिना ग्लव्स पहने ऐसा कर रहा है, तो इससे उसके हाथों पर लगे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस गोलगप्पे के पानी में मिल सकते हैं. इससे गोलगप्पे खाने वाले लोग बीमार पड़ सकते हैं।

    हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गोलगप्पे बनाते और सर्व करते समय हाइजीन का ध्यान न रखा जाए, तो ऐसे गोलगप्पे बीमारियों की वजह बन सकते हैं। हालांकि अगर लोगों का गोलगप्पे खाने का ज्यादा मन है, तो उन जगहों पर जाकर खाएं, जहां साफ-सफाई हो और हाइजीन का ध्यान रखा जा रहा हो।

  • Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट हुआ हादसे का शिकार

    Bigg Boss का ये कंटेस्टेंट हुआ हादसे का शिकार

    नई दिल्ली : ‘बिग बॉस 17’ फेम सनी आर्य जिन्हें तहलका भाई के नाम से भी जाना जाता है। तहलका भाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आई है। सनी आर्य खतरनाक हादसे का शिकार हो गए। इस खबर के बाद से उनके फैंस के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। बिग बॉस कंटेस्टेंट, यूट्यूबर और कॉमेडियन तहलका को इस हादसे के बाद तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इस हादसे में उनका एक हाथ जल गया। सोशल मीडिया पर सनी के फैंस उनकी रिकवरी के लिए दुआ कर रहे है। तहलका भाई को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ पहचान मिली थी। वहीं एक बार फिर सनी आर्य चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार कारण कुछ और है। तहलका भाई फायर एक्सीडेंट में घायल हो गए।

     यूट्यूबर अपने घर के बाहर नई गाड़ी खरीदने का जश्न मना रहे थे तभी उनकी पत्नी दीपिका अपने हाथ में जैसे ही गैस बैलून जलती है वो ब्लॉस्ट हो जाता है, जिसमें सनी आर्य का हाथ जल जाता है। यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हादसे की जानकारी यूट्यूबर की पत्नी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दी थी। वायरल वीडियो में तहलका भाई स्ट्रेचर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सनी आर्या की पत्नी दीपिका अपने हाथ में गैस बैलून जलती हैं तभी वो इस हादसे का शिकार हो जाते हैं। उनकी पत्नी दीपिका आर्या और आस-पास खड़े लोगों को कोई चोट नहीं आई है।

    तहलका भाई ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वो अब ठीक हैं, लेकिन पूरी तरह से रिकवर होने में उन्हें कुछ समय लगेगा। सनी आर्य एक फेमस यूट्यूबर और कॉमेडियन हैं, जिन्हें लोग तहलका भाई के नाम से जानते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें असली पहचान ‘बिग बॉस 17’ से मिली है। इस शो में उन्होंने धूम मचा दी थी

  • बर्थडे के दिन कार सवार बदमाशों ने युवक को गोलियां मार किया कत्ल

    बर्थडे के दिन कार सवार बदमाशों ने युवक को गोलियां मार किया कत्ल

    5 बहनों का था इकलौता भाई

    रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के सुठाना के पास एक युवक की उसके जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक दुकान बंद कर अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। तभी कार और बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली युवक के सीने में लगी और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रानौली प्राणपुरा निवासी दिनेश के रूप में हुई है। मृतक 5 बहनों का इकलौता भाई था। उसकी 3 बड़ी बहनें और 2 छोटी बहनें हैं। दिनेश शादीशुदा था। उसका एक 5 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से कुछ देर पहले मृतक व्यक्ति का मोमोज की दुकान पर झगड़ा हुआ था। हमलावरों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा CIA की टीमें छापेमारी कर रही हैं। गोली मारने वाले 2 हमलावरों की पहचान हो गई है। इनमें एक जलियावास गांव तो दूसरा गांव पातुहेड़ा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के गांव रानौली प्राणपुरा निवासी दिनेश (35) की बावल रोड पर सुठानी-जलियावास के बीच मसाले की दुकान है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। वह अपने ही गांव के एक दोस्त, जो रेवाड़ी के एक मॉल में काम करता है। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त के साथ दुकान पर बैठा था। जन्मदिन होने के कारण उसने अपने नौकर को दोस्त के लिए पार्टी देने के लिए मोमोज लाने के लिए सुठाना के पास एक दुकान पर भेजा था। बताया जा रहा है कि मोमोज की दुकान पर खड़े एक शख्स ने किसी बात को लेकर दिनेश के नौकर को थप्पड़ मार दिए। नौकर ने वापस दुकान पर आकर दिनेश को बताया। दिनेश तुरंत मोमेज की दुकान पर पहुंचा और उसने नौकर की पिटाई करने वाले शख्स को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद वह वापस दुकान पर आकर बैठ गया। ​​​​​​ रात करीब पौने 9 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकलने वाला ही था। तभी एक कार और बाइकों पर सवार होकर कुछ बदमाश आए। बदमाशों ने आते ही दिनेश पर फायरिंग कर दी। एक गोली दिनेश की छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। दिनेश के दोस्त ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
  • Punjab: 500 रुपये को लेकर युवक का कत्ल, पिता घायल, देखें वीडियो

    Punjab: 500 रुपये को लेकर युवक का कत्ल, पिता घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा काहनूवान में महज 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो गुटों के बीच हुई लड़ाई में 19 वर्षीय राजन मसीह की मौत हो गई, जबकि उनके पिता बलविंदर मसीह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल काहनूवान ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते डॉक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर रेफर कर दिया।

    जहां से अमृतसर रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार 500 रुपए को लेकर हुए झगड़े दौरान ईंट पत्थर चले। इस दौरान एक पत्थर राजन मसीह के सिर पर जा लगा। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं पिता पिता बलविंदर मसीह भी गंभीर जख्मी चल रहै है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बिगड़ा रसोई का बजटः प्याज का शतक तो टमाटर के दामों में भी हुई बढ़ौतरी

    बिगड़ा रसोई का बजटः प्याज का शतक तो टमाटर के दामों में भी हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्ली: मानसून की एंट्री के बाद बेशक लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। मगर अब बारिश का असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। बरसात की वजह से एक बार फिर सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। खासकर उत्तर भारत में भारी बारिश की वजह से सड़कें और परिवहन बाधित हो रहा है। जिसकी वजह से टमाटर के भाव 80 रुपये तक पहुंच गए हैं।

    टमाटर के भाव बढ़े
    उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार टमाटर का खुदरा मूल्य एक महीने पहले 35 रुपये था, जोकि अब 55 रुपये हो गया है। इसका बड़ा कारण हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश है। दरअसल हिमाचल प्रदेश बड़ी संख्या में टमाटर सप्लाई करता है। मगर बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर लैंडस्लाइड देखने को मिली है। ऐसे में सड़कें बंद हो गई हैं और उत्तर भारत में टमाटर की सप्लाई भी कम होने लगी है।

    प्याज और आलू के दाम में बढ़ोत्तरी
    हालांकि ये पहली बार नहीं है जब टमाटर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। पिछले साल मानसून के दौरान टमाटर 350 रुपये किलो मिल रहा था। टमाटर के अलावा प्याज और आलू के दाम में भी उछाल देखने को मिल सकता है। 30 जून तक प्याज का थोक मूल्य 1,260 प्रति क्विंटल से 2,603 प्रति क्विंटल हो गया है। वहीं आलू का थोक मूल्य 1,076 प्रति क्विंटल से 2,116 प्रति क्विंटल है। देखें दिल्ली एनसीआर में आज सब्जियों का दाम क्या है?

  • Punjab: स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, 2 गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab: स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, 2 गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    अमृतसरः वेरका बाईपास पर स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा स्कॉर्पियो गाड़ी का टायर फटने से हुआ है। जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • घर के बाहर 6 बाइकसवारों ने चाकू-तलवारों से हमला कर बसपा प्रदेश अध्यक्ष का किया कत्ल

    घर के बाहर 6 बाइकसवारों ने चाकू-तलवारों से हमला कर बसपा प्रदेश अध्यक्ष का किया कत्ल

    तमिलनाडु: बसपा प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम उनके घर के बाहर 6 हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक से छह लोग आए और उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ता आर्मस्ट्रॉन्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ​आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या को पिछले साल गैंगस्टर अर्कोट सुरेश की हत्या से जोड़कर देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदले की भावना से बसपा नेता की हत्या की आशंका है। अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। चेन्नई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, छह में से चार हमलावरों ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो की टी-शर्ट पहन रखी थी। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज की जांच की है।

    वारदात के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए दस टीमें बनाई हैं। अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए 8 संदिग्धों से पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे का सही मकसद पता लगा पाएंगे।

    आर्मस्ट्रॉन्ग ने स्टालिन के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था बसपा नेता आर्मस्ट्रांग पेशे से एक वकील थे। वे 2006 में चेन्नई कॉर्पोरेशन काउंसिल के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2007 में बसपा जॉइन की। 2011 में उन्होंने तमिलनाडु के कोलाथुर सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, हार गए थे। आर्मस्ट्रांग ​​​​​​​दो साल पहले चेन्नई में एक मेगा रैली आयोजित करने के बाद चर्चा में आए। उन्होंने इस रैली में बसपा प्रमुख मायावती को बुलाया था। आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

  • Jalandhar: जमीनी विवाद को लेकर चाचा का कत्ल करने के मामले में भतीजा गिरफ्तार

    Jalandhar: जमीनी विवाद को लेकर चाचा का कत्ल करने के मामले में भतीजा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: शाहकोट कस्बे के पास जमीनी विवाद के चलते दोनों भतीजों ने चाचा कत्ल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके तीन साथी अभी भी फरार चल रहे हैं। दरअसल, 65 वर्षीय चाचा लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा की जमीनी विवाद को लेकर दोनों भतीजों ने हत्या कर दी थी। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी आश्वासन मिलने के बाद उनका संस्कार कर दिया था।

    बताया जा रहा है कि भतीजा जसविंदर सिंह चाचा लखवीर सिंह को खेतों में सिंचाई करने और कुएं पर जाने से रोकता था। जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच केस भी चल रहा था। बीते रविवार सुबह करीब 10 बजे लखवीर सिंह खेतों में घूम रहा था, तभी अचानक मक्के के खेत से निकल रहे उसके भतीजों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी भतीजे ने उस पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, जब गांव वालों ने लक्खा को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत परिजनों को मामले की जानकारी दी।

    जिसके बाद लक्खा को उपचार के लिए शाहकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।सोमवार को अस्पताल में उपचार के दौरान लखवीर सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद जब घटना की जानकारी शाहकोट थाने की पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी अमन सैनी अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने भतीजे तीर्थ राम व सरबजीत (दोनों), उनकी मां इंद्रजीत कौर व सुखजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर फरार चल रहे आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।

  • Amarnath Yatra: नहीं हो पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, जाने वजह

    Amarnath Yatra: नहीं हो पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, जाने वजह

    श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अमरनाथ गुफा में बढ़ती गर्मी की वजह से शिवलिंग समय से पहले पिघल गया है। ऐसे में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। खराब मौसम के कारण आज अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से स्थगित कर दी गई है। मौसम ठीक होते ही यात्रा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

    इस साल अब तक डेढ़ लाख से ज़्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 19 अगस्त तक जारी रहेगी। यात्रा के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड 1.51 लाख यात्रियों ने दर्शन किए, लेकिन नए अमरनाथ यात्रियों को निराशा हुई क्योंकि पवित्र गुफा में बर्फ का शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान बहुत अधिक तापमान के कारण पिघलने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

    2008 के बाद यह पहली बार है कि यात्रा के पहले 10 दिनों के भीतर बर्फ का शिवलिंग पूरी तरह से गायब हो गया है। इस साल यात्रा 52 दिनों की है और 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त को ख़त्म होगी।

  • Jalandhar: साइबर ठग ने केस में फंसाने की धमकी देकर ठगे 80 लाख रुपए

    Jalandhar: साइबर ठग ने केस में फंसाने की धमकी देकर ठगे 80 लाख रुपए

    जालंधर, ENS: साइबर ठग ने देहात के मेहतपुर में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बता अश्लील वीडियो के मामले में फंसाने का बोल 80 लाख रुपए ठग लिए। ठगी के बारे में पता लगते ही पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को दी, जिसकी जांच एसएसपी ने साइबर सेल को सौंप दी है। साइबर सेल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को पंजाब पुलिस का बड़ा अधिकारी बताया।

    पीड़ित ने बताया कि ठग उसके खिलाफ पोर्नोग्राफी का मामला दर्ज करने के लिए धमकाने लगा और मामले को दबाने के लिए पैसों की मांग की। पीड़ित हर बार डर के मारे पैसे दे देता था। उसने अब तक 80 लाख रुपए दे दिए थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। साइबर सेल ने पीड़ित से ठग के फोन नंबर व बैंक खातों की जानकारी ली है। पीड़ित के बैंक स्टेटमेंट भी निकाला गया है, ताकि पता लग सके कि जिस खाते में पैसे गए हैं, वह किस बैंक का खाता है। ताकि पुलिस उस बैंक से बात कर आरोपी की डिटेल निकाल सके।