Blog

  • पंजाबः नवजन्में बच्चे को कुत्तों ने नोंचा, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नबीपुर कालोनी में नवजन्में बच्चे का शव बरामद हुआ। जिसे कुत्ते नोच कर खा रहे थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इस संबंधी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्चे के अंगों को इकट्ठा कर उसे सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भेज दिया है। जानकारी देते हुए गांव नबीपुर के रहने वाले पूर्व सरपंच गुरजीत जलवा ने बताया कि उन्हें दोपहर के वक्त उसकी भाभी ने बताया कि गांव के पास खड़ी एक कार के पीछे कुछ कुत्ते सुअर के बच्चे को नोच कर खा रहे हैं। जब गुरजीत ने खुद वहां जाकर देखा तो वह कोई सुआर का बच्चा नहीं बल्कि मानवीय नवजन्मा बच्चे का शव को कुत्ते नोच रहे थे।

    उन्होंने तुरंत इस संबंधी गांव के लोगों तथा पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उस नवजन्में बच्चे के आधे अधूरे शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंधी जब थाना सदर के प्रभारी अमनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एएसआई तिलक की डयूटी जांच के लिए लगाई गई है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जायेगी। शव के मिलने के बाद पूरे गांव में मानों सनसनी सी फैल गई है। पूरा दिन इस शव को लेकर चर्चा होती रही आखिर यहां पर दिन दिहाड़े एक नवजन्में बच्चे का शव कहां से आया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। 

  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा में 15 दोषियों को हुई उम्र कैद, देखें वीडियो

    लुधियानाः 2017 में फैक्टरी मालिक की हत्या के मामले में एडिशनल सेशन जज हरबंस सिंह लेखी की अदालत ने 15 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। देर रात कड़ी सुरक्षा में आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। अदालत ने सभी दोषियों को 20-20 हजार रुपए जुर्माना भरने का अभी आदेश दिया है। अदालत ने साहबज़ादा फतेह सिंह नगर के इंद्रजीत सिंह उर्फ भाऊ उर्फ विक्की, कोट मंगल निवासी मनु गर्ग उर्फ मनु, विशाल शर्मा, गांव लोहारा निवासी दलबीर सिंह उर्फ काका, हरचरण सिंह नगर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ चीमा, दीपक राणा, गुरु अंगद देव निवासी अशोक कुमार उर्फ अशोक समेत 8 अन्य लोगों को डाबा निवासी गुरपाल सिंह की हत्या के दोष में उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों को सजा भी देर शाम को सुनाई।

    अभियोजन ने अदालत को बताया कि यह मामला डाबा निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना डाबा में दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने अदालत को बताया कि 3 अक्टूबर 2017 को रात करीब 10 बजे वह अपनी गुरपाल नगर स्थित फैक्ट्री में अपने भाई गुरचरण सिंह, छोटे भाई गुरपाल सिंह, दोस्त बिट्टू कुमार, हरप्रीत सिंह और कमलजीत सिंह के साथ बैठा था। इतने में दोषी अशोक कुमार उक्त सभी दोषियों और 30-40 अन्य लोगों समेत जबरदस्ती उसकी फैक्ट्री में लेकर घुस आया।

    दोषी ने आते ही तलवार से उसके भाई हरप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। उक्त सभी दोषियों ने हाथ में पकड़े अपने हथियारों से शिकायतकर्ता और वहां मौजूद उसके भाइयों और साथियों पर हमला कर दिया| दोषी अशोक कुमार ने उसके भाई गुरपाल सिंह पर हथोड़े से वार किया जिससे उसका भाई लहू-लुहान होकर वहां गिर पड़ा। सभी दोषियों ने मारपीट करने के बाद फैक्ट्री में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। बाद में लोगों ने शिकायतकर्ता और उसके भाइयों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके भाई गुरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया।

  • पंजाबः इस इलाके में बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गाड़ियों के तोड़े शीशे, देखें CCTV

    लुधियानाः शिंगार सिनेमा के बैकसाइड इलाके में देर रात बाइक और एक्टिवा पर सवार बदमाशों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान बदमाशों ने गली में खड़ी कारों के बेसबाल के डंडे और तलवारें मार कर शीशे तोड़े। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी अनुसार करीब 10 से 12 युवकों ने पहले महाराजा रणजीत सिंह नगर में गलियों में खड़ी कारों की तोड़फोड़ की। गली में बदमाशों का शोर शराबा सुन लोग एकत्र हुए।

    उनके हाथों में बेसबाल के डंडे व अन्य हथियार देख लोग भी डर गए। गलियों में ललकारे मारते हुए बदमाश भाग गए। जानकारी देते हुए इलाका निवासी मंगा शर्मा ने बताया कि वह अपने घर के अंदर मौजूद थे। खाना खाकर बच्चों के साथ बैठे थे। इतने में इलाके में शीशे टूटने की आवाजें आई। उन्होंने जब बाहर जाकर देखा तो एक इनोवा कार का शीशा टूटा हुआ था। कई अन्य कारों के शीशों पर दरारें आई थी। मोहल्ले के बाकी लोगों ने उसे बताया कि कुछ अज्ञात युवक नशे की हालत में इलाके में हुड़दंग मचाकर भागे है।

    मंगा ने बताया कि उसके घर से कुछ दूरी पर ही शगुन मैरिज पैलेस है। उन्हें सूचना मिली है कि बदमाशों ने वहां भी सड़क पर खड़ी कारों के शीशे तोड़े है। युवकों की हरकत से लोगों में दहशत के साथ भय का माहौल है। शहर में पहले भी कई बार इस प्रकार की वारदातें हो चुकी हैं। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हो गए है। इस मामले संबंधी वह थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाएंगे। इलाके के लोगों की पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल से मांग है कि सरेआम बदमाशी कर रहे लोगों पर तुरंत एक्शन लिया जाए।

  • दिनदहाड़े PNB बैंक में 18.85 करोड़ रुपए लूटकर लुटेरे हुए फरार

    नई दिल्ली : मणिपुर के उखरूल कस्बे में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में लूट की एक बड़ी घटना हो गई। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उखरूल में स्थित PNB की ब्रांच में अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने डाका डाला और 18.85 करोड़ रुपये लूट लिए। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि 8 से 10 हथियारबंद लोगों ने दोपहर बाद उखरूल शहर के व्यूलैंड-1 में स्थित PNB बैंक की ब्रांच में धावा बोल दिया। उन्होंने कहा कि जब बैंक पर बदमाशों ने धावा बोला उस समय कर्मचारी दिन भर के लेनदेन के बाद पैसे गिन रहे थे।

    पुलिस के मुताबिक हथियारबंद बदमाश पैसे गिनते कर्मचारियों तक पहुंचे और 18.85 करोड़ रुपये लिए। कथित तौर पर अज्ञात नकाबपोश लोगों के पास अत्याधुनिक हथियार थे और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पीएनबी शाखा के कर्मचारियों पर कब्जा कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा सुरक्षाकर्मियों और बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर रस्सियों से बांध दिया गया और नकदी लेकर भाग गए हथियारबंद लोगों ने स्टोर रूम के अंदर बंद कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बैंक प्राधिकरण ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

  • 5 लोगों के इकट्ठे होने पर लगी पाबंदी, 144 धारा लागू

    नई दिल्ली : हरियाणा के भिवानी जिले में 2 और 3 दिसंबर को 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के इक्ट्ठा होने पर रोक लगी है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने आदेश जारी किए है 2 और 3 दिसंबर को प्रदेश में एचटेट (HTET) की परीक्षा होनी है एचटेट परीक्षा को लेकर भिवानी जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए है पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने थाना प्रभारियों से परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। 

    यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से चलाने के निर्देश

    इसके साथ परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल, पेजर, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी व मुद्रित कागजात नहीं ले जाते सकते वहीं एसपी ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वो कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें  

    एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

    पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला की तरफ से थाना प्रभारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए है पुलिस अधीक्षक ने अपने आदेश में कहा है कि परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी स्टाफ, पुलिस स्टाफ के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा इसके साथ ही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को परीक्षा केंद्रों पर गश्त करने और पीसीआर राइडर को भी गश्त करने के निर्देश दिए है वहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों और कोचिंग सेंटरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है

  • LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

    LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

    नई दिल्ली : LPG गैस की कीमत में एक बार फिर वृद्धि की गई है। हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। एलपीजी की कीमत में 21 रुपये तक का इजाफा हुआ है, इससे पहले 1 नवंबर को भी इसकी कीमत में 100 रुपये का इजाफा किया गया था। हालांकि, उसके बाद 16 नवंबर को इसकी कीमत में 57 रुपये की कटौती भी की गई थी। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 1796.5 रुपये में मिलेगा।

    दिल्ली के अलावा मुंबई में अब कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1,749 रुपये , चेन्नई में 1,968.50 व कोलकाता में इसकी कीमत 1,908 रुपये हो गई है। घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 30 अगस्त को नॉन सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। तब दिल्ली में इसे घटाकर 1103 रुपये से 903 रुपये कर दिया गया था। कोलकाता में इसकी कीमत 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है.

  • पंजाबः किसानों के चक्का और रेलवे ट्रेक रोकने से पहले सीएम मान ने दी बड़ी राहत

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार किसानों के सड़क और रेलवे ट्रेक रोकने से पहले सीएम भगवंत मान ने बड़ी राहत दी है। सीएम मान ने किसानों को राहत देते हुए गन्ने का रेट 11 रुपये बढ़ा दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी। अब पंजाब में गन्ने का रेट पूरे देश से 391 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा हो गया है।

    सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा, पंजाब में 11 रुपए का एक शुभ शगुन होता है..आज पंजाब के गन्ना किसानों को 11 रुपए कीमत में बढ़ावा करके पंजाब का गन्ने का रेट सारे देश से अधिक पंजाब में 391 रुपए करके शुभ शगुन किया जाता है। साथ ही लिखा गया कि आने वाले दिनों में हर वर्ग के पंजाबियों को खुशखबरी मिलेंगी.. आपका पैसा आपके नाम..”

  • पंजाबः आप विधायक ने फिर से इस गोलीकांड को लेकर खड़े किए सवाल

    अमृतसरः बहिबल कलां गोलीकांड की जांच पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) के अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर जांच कमेटी (SIT) और सरकारी पैरोकारों पर आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस गोलीकांड का फैसला गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में होगा और जंग जारी रहेगी। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट सांझा कर SIT और सरकारी गवाहों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    कुंवर ने ट्वीट कर कहा- बहिबल कलां गोलीकांड का जिम्मेदार कौन है। तीन साल बाद अब एप्रूवर (वादा माफ गवाह) के मुद्दे पर राजनीति क्यों हो रही है? जबकि तब के समय की सरकार ने इस को अप्रूवल दे दी और हाई कोर्ट ने भी इस बारे में 4 जुलाई 2022 को दोषियों की अर्जी खारिज कर दी। सरकारी SIT और सरकारी पैरोकार सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। मुझे पहले दिन से ही पूरी आस है कि इंसाफ गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में ही होगा। मेरी जंग जारी रहेगी, हर तसदद (जुल्म) सहने के लिए तैयार हूं।

  • आज का राशिफल, 01 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 01 दिसंबर 2023

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 3 मिनट शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 40 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।  इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 40 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, वह ऑनलाइन शॉपिंग में समय बिता सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए आपको कॉल आ सकती है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग सहायता करेंगें। इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना चाहत हैं तो आज खरीद सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके चंचल स्वाभाव के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहें तो थोड़ा रूक जाये। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। जिसके

    प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा कर सकते है। माता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, पूराने किये गये कार्यो की प्रशंसा होगी। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मिठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच
    रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। पिता बच्चों के साथ समय बितायेंगे। आज आपको अपने सेहत का खास ज्याद ध्यान रखने की जरूरत है।

    कर्क राशि-

    आज आप परिवार के साथ समय बितायेंगें। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेन्ट हाउस  के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।
    स्वास्थ्य फिट रखने के लिए फल खायें, फायदा मिलेगा। धार्मिक कार्यो में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बढो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉव का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते है। लवमेट्स आज कहीं घूमने जायेंगे। आज आपका
    दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। नन्हें मेहमान के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों मिलकर आज मनोरंजक गतिविधियों का आनन्द उठायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपके व्यापार में वृद्धि होने के योग बने हुए है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज भाई बहन के साथ गेम खेलने का प्लान करेंगे। आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य को पूरा करने में सफल होंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बीजनेस में अचानक कहीं से धनलाभ होगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज कोई भी काम माता-पिता का आर्शीवाद लेकर शुरू करेंगे, तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज जरूरतमंद की मदद करेंगे। लोग आपकी
    प्रशंसा करेंगे, समाज में आपका नाम होगा। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नई जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे,
    इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी। बाहर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार  से मिलने का मौका मिलेगा।

    धनु राशि-  आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आज आप ठीक रहेंगे। आज कई दिनों से चल रही कोई पारिवारिक समस्या समाप्त होगी, घर में खुशहाली बनी आएगी। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अच्छा लाभ होगा।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार- चढ़ाव से आज आप निपटने में सक्षम होंगे। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा
    टाइम बितेगा। माता पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्रों को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी लेकिन आप इनका डटकर मुकाबला करने में सफल होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। करियर संबंधी चुनाव करने के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। सेहत के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा है मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगो को पदोन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले से चल रही किसी दोस्त से अनबन आज समाप्त हो जायेंगी। आज परिवार के साथ घर पर स्वादिष्ट डीनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपके जीवन में चल रही सारी समस्याओं का हल निकल जाएगा। महिलाए आज घर के कामो में बिजी हो सकती है, बच्चे उनकी मदद करेंगे। आज योगा करने से सेहत अच्छी रहेगी।

  • ਪੰਜਾਬ: ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕੀਤਾ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਤਰਨਤਾਰਨ ਅਸ਼ਵਨੀ ਕਪੂਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਤਹਿਤ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 2 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਜੁਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦਾਸੂਵਾਲ ਨੂੰ ਮਸਤਗੜ੍ਹ ਏਰੀਏ ਵਿਚੋਂ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ 515 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। 

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ. ਐਸ ਤਹਿਤ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਸਬੰਧ ਪਿੰਡ ਦਾਸੂਵਾਲ ਦੇ ਸਮਗਲਰ ਨਾਲ ਹਨ ਜੋ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ ਜੋ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਸਬੰਧ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਏ ਪਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਾਧਾ ਜ਼ੁਲਮ ਏਅਰਕਰਾਫਟ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।