Blog

  • आयुष्मान योजना के मरीजों का PGI में नहीं होगा इलाज, जानें मामला 

    आयुष्मान योजना के मरीजों का PGI में नहीं होगा इलाज, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब में आयुष्मान भारत योजना का दिवाला निकल गया है। इस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजाब सरकार 7 महीने का बकाया 16 करोड़ पीजीआई चंडीगढ़ को नहीं दे सका। इस वजह से पीजीआई चंडीगढ़ ने पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया है। पीजीआई पंजाब के 1200 से 1400 मरीजों का इस योजना के तहत इलाज करता है। पंजाब के स्वास्थ्य सचिव अजय शर्मा ने कहा कि पीजीआई को एक हफ्ते में इसका भुगतान कर दिया जाएगा। अजय शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार का 300 करोड़ रुपये बकाया है। मामला वित्त विभाग के पास है और उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

    पंजाब के लोग एक अगस्त से योजना के पात्र नहींः डिप्टी डायरेक्टर

    पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर गौरव धवन ने कहा कि पंजाब के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी एक अगस्त से योजना के तहत लाभ के लिए पात्र नहीं हैं। नए प्रवेश पाने वाले किसी भी लाभार्थी को नियमित रोगियों की तरह उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा। योजना के लिए पीजीआई के नोडल अधिकारी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अन्य राज्यों के लाभार्थी हमेशा की तरह सेवाओं का लाभ उठाते रहेंगे।

    इन अस्पतालों का है बकाया

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 ने इस साल मार्च से पंजाब के मरीजों का इलाज 2.3 करोड़ रुपये बकाया होने के बाद रोक दिया था। पंजाब सरकार पर इस योजना के तहत जीएमसीएच सेक्टर 32, जीएमएसएच सेक्टर 16 और चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों का तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। आयुष्मान भारत सेहत बीमा योजना 20 अगस्त 2019 को शुरू की गई थी। इस योजना को पंजाब की कम से कम 65 प्रतिशत आबादी को वित्तीय सहायता को तहत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किया जाता है। यह प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का पात्रता-आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर है।

  • फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की प्रमोशन को लेकर जालंधर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, देखें वीडियो

    फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की प्रमोशन को लेकर जालंधर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण):  नई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की प्रमोशन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज जालंधर पहुंचे। फिल्म की प्रमोशन को लेकर आमिर खान जालंधर के क्यूरो मॉल और एमबीडी मॉल में पहुंचे। बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान आज जालंधर पहुंचे हैं, इसी कारण पुलिस ने जगह-जगह रूट को वायवर्ट किया है। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की सुरक्षा को लेकर पुलिस रूट से शहरवासी काफी परेशान होते दिखे। पुलिस द्वारा रूट के डायवर्शन से लोग काफी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, तो वहीं स्कूली बच्चे भी इस जाम में फंसते दिखाई दिए। 

    बता दें कुछ दिन पहले ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकाट करने की मांग उठ रही थी जिसको लेकर अभिनेता वह फिल्म मेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर आमिर खान की फिल्म को लेकर जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है। आमिर खान की इस फिल्म के प्रति लोगों में निगेटिव सोच और विरोध प्रदर्शन के चलते निर्माता को नुक्सान झेलना पड़ सकता है। 

  • पंजाबः बैंक से 35 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हुआ बच्चा, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

    पंजाबः बैंक से 35 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हुआ बच्चा, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

    पटियाला : जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले में एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रतिबंधित क्षेत्र से एक बच्चा 35 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया है। सारी घटना वहां बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहां पर बैंक का कैश पड़ा हुआ है वहां कोई प्रवेश नहीं कर सकता।

    परंतु फिर भी बच्चा नोटों से भरा भैग लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस के मुताबिक यह कैश एटीएम में जमा करने के लिए रखा गया था और इसमें 35 लाख रुपए कैश थे। इस घटना के बाद बैंक के कर्मचारियों में रोष देखा गया। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए टीम के प्रभारी निरीक्षक शमिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। 

  • ऊना को भाया समूहों के खाने का स्वाद, दो दिन में 10 हजार के पार हुई सेल

    ऊना को भाया समूहों के खाने का स्वाद, दो दिन में 10 हजार के पार हुई सेल

    राखी उत्सव मेले में अन्नपूर्णा फूड वैन लुभा रही मन, ईसपुर की सपना हैं वैन की ड्राइवर व कुक

    ऊना/सुशील पंडित: एमसी पार्क ऊना में एक अगस्त से आरंभ हुए राखी उत्सव मेले में फूड वैन ऊनावासियों के दिलों की लुभा रही हैं। यूं तो मेले में पांचों विकास खंडों के अलग-अलग स्टॉल लगे हैं, लेकिन मात्र दो दिन में अकेले फूड वैन ने 10 हजार रुपए से अधिक की सेल की है। 

    अन्नपूर्णा फूड वैन विकास खंड हरोली के 14 स्वयं सहायता समूहों के योगदान से चलाई जा रही है। सभी महिलाएं उनके खाने को लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं। फूड वैन के साथ काम कर रही अंजलि ने बताया कि फूड वैन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से 1.15 लाख रुपए की सहायता ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त भी विभाग ने काफी मदद एवं प्रोत्साहन दिया है। फूड वैन पर लोगों को किफायती दामों पर खाना परोसा जाता है और लोग खाने का काफी पसंद कर रहे हैं। 

    वहीं फूड वैन की ड्राइवर व हैडकुक सपना भी जिला प्रशासन व ग्रामीण विकास विभाग का धन्यवाद करते हुए बताती हैं कि महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य खाना बनाने के कारोबार से जुड़कर काफी खुश हैं। सपना ने बताया कि वह फूड वैन को स्वयं चलाती हैं और खाना भी बनाती हैं। इस काम में उन्हें काफी आनंद आ रहा है और लोग काफी संख्या में खाना खाने के लिए आ रहे हैं।

    एनआरएलएम के तहत ग्रामीण विकास विभाग अपना काम आरंभ करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को काफी मदद प्रदान करता है। उन्हें रिवॉल्विंग फंड के साथ-साथ 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण भी प्रदान किया जाता है, ताकि वह अपना कारोबार अच्छे से चला सकें। 

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि फूड वैन सोमभद्रा के तहत एक नई शुरूआत है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। शुरूआती परिणाम काफी अच्छे मिल रहे हैं और आने वाले समय में सरस मेले सहित अन्य मेलों में फूड वैन को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय त्यौहारों, मौसम व कारोबार की संभावना को देखते हुए भी फूड वैन का इस्तेमाल किया जाएगा। फूड वैन के सफल संचालन के लिए एक पूरी कार्य योजना तैयार की जा रही है और विभिन्न सरकारी विभागों की बैठकों में, जहां भी पका-पकाया खाने की डिमांड होगी, वहां भी फूड वैन को भेजा जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिला स्वयं सहायता समूहों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। पहले भी सभी स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए जा रहे उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए उन्हें सोमभद्रा ब्रांड नेम प्रदान किया गया है। यह प्रयास सफल रहा है और इससे स्वयं सहायता समूहों अब तक 8.60 लाख रुपए की आय हुई है।

    वहीं परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि एक अगस्त से आरंभ हुए राखी उत्सव मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जहां फूड वैन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वहीं पहले दो दिन में मेले में लगाए गए स्टॉल से कुल 50 हजार रुपए से अधिक का कारोबार हुआ है। यहां पर इको फ्रैंडली राखियों बेची जा रही हैं और सोमभद्रा के अन्य उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे हुए हैं। अगले कुछ दिनों में और बेहतर नतीजे आने की उम्मीद है।

  • जालंधरः कांग्रेस एमएलए सुखपाल खेहरा ने Lovely Professional University पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस एमएलए सुखपाल खेहरा ने Lovely Professional University पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण): फगवाड़ा में चर्चित लवली प्रोफेसिनल यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस कांग्रेस के नेता और भुल्लथ के विधायक सुखपाल खेहरा प्रेस क्लब में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फगवाड़ा के आधीन पड़ते गांव नानक नगरी के सरपंच और पंचों द्वारा प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि लवली प्रोफेसिनल यूनिवर्सिटी द्वारा 2010 में गांव नांकनगरी की 13.25 एकड़ जगह को गलत तथ्य पेश कर के तबादला अपने नाम पर करवा लिया, जिसकी मौजूदा कीमत 100 करोड़ है।

    वहीं इसके बदले एलपीयू ने पंचायत को बई के साथ लगती बंजर जगह दे दी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 75 लाख है। खेहरा ने कहा कि मामले को लेकर पंचायत को पूछा ही नहीं गया। जिसको लेकर अब गांव की पंचायत और कांग्रेस के नेता सुखपाल खेहरा ने मौजूदा सरकार को छुड़वाने के लिए कहा है। इसी के साथ खेहरा ने इसकी विजिलेंस से जांच करवाने को कहा है और अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

    जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस में सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि निजी यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जमीन से कब्जा छुड़ाना आम आदमी पार्टी सरकार के लिए मुश्किल काम बन गया है क्योंकि उसके चांसलर आम आदमी पार्टी के ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनके प्रभाव के कारण सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बता दें कि खैहरा इससे पहले चंडीगढ़ में भी प्रेस कांफ्रेंस करके निजी यूनिवर्सिटी पर यही आरोप लगा चुके हैं।

    उधर, निजी यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों का कहना है कि गांव हरदासपुर की 6 कनाल और 19 मरला जमीन के मामले में बिना किसी जांच पड़ताल के उसका नाम उछाला जा रहा है। यह जमीन गुरुद्वारा साहिब से जुड़ी हुई है। इससे उसका कोई लेना-देना नहीं हैं। गुरुद्वारा कमेटी ने 26 हजार रुपये के ठेके पर यह जमीन खेती के लिए दी है।

  • पंजाब: सीएम मान का बड़ा फैसला- PPS Commission के सदस्यों की संख्या की कटौती 

    पंजाब: सीएम मान का बड़ा फैसला- PPS Commission के सदस्यों की संख्या की कटौती 

    चंडीगढ़ः पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने पीपीएससी यानी पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्यों की संख्या घटा दी है। अब पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन में पांच सदस्य होंगे। पहले पीपीएससी में 10 सदस्य होते थे। इस फैसले पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब के करदाताओं का पैसा बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से कमीशन का कामकाज सुचारू रूप से होगा।

    इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंगलवार की शाम चंडीगढ़ में किसानों से मुलाकात की। सीएम ने भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल के नेतृत्व में किसान नेताओं के साथ चार घंटे लंबी बैठक की। मुख्यमंत्री द्वारा गन्ना किसानों के लंबित भुगतानों को मंजूरी देने सहित उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार करने के बाद मंगलवार को कई किसान संगठनों ने 3 अगस्त का अपना प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने का फैसला किया।

    राज्य सरकार के गन्ना बकाया भुगतान सहित उनके विभिन्न मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहने की स्थिति में किसानों ने 3 अगस्त को माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में तीन जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने की घोषणा की थी। बैठक के बाद सीएम मान ने मंगलवार को कहा, “मैं किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरे कार्यकाल में उन्हें अपनी वास्तविक मांगों के लिए विरोध-प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि गन्ना बकाया 195.60 करोड़ रुपये है और इसमें से 100 करोड़ रुपये 15 अगस्त, जबकि शेष 95.60 करोड़ रुपये 7 सितंबर तक चुका दिए जाएंगे।

  • जालंधरः माईहीरां गेट में हंगामा- निगम के सफाई कर्मचारी के साथ हाथापाई

    जालंधरः माईहीरां गेट में हंगामा- निगम के सफाई कर्मचारी के साथ हाथापाई

    सिर फटा, मौके पर पहुंचे प्रधान चंदन ग्रेवाल, रास्ता बंद

    जालंधर, (अनिल वर्मा): माईहीरां गेट में माहौल तनावपूर्ण हो गया है यहां से गुजर रहे कूड़े के टिप्पर को ले जा रहे ड्राईवर के साथ झगड़ा करते हुए एक युवक ने सिर फोड़ दिया है। घायल को तुरन्त सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है मौके पर पंजाब सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान चंदन ग्रेवाल अपने साथियों सहित पहुंच गए हैं तथा माईहीरा के सभी रास्तों को टिप्पर लगाकर बंद कर दिया गया है।

    मौके पर थाना-2 तथा 3 की पुलिस भी पहुंच चुकी है। मिली जानकारी अनुसार यहां से गुजर रहे वाहन चालक ने टिप्पर चालक को रास्ता छोड़ने के लिए गालीगलौच किया और बाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हाथापाई दौरान निगम के ड्राईवर रमन के सिर तथा मुंह पर गहरी चोट आई है युवक ने अपने कड़े के साथ ड्राईवर के सिर पर वार किए थे। फिलहाल मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

  • भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: विजय डोगरा

    भाजपा की कथनी और करनी में अंतर: विजय डोगरा

    राजबहादुर प्रकरण पर सेहत मंत्री पंजाब को दी नसीहत 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने आज प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी कि हिमाचल प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार पर कई सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है चाहे वह किसान बागवान हों, बेरोजगार युवाओं, गृहणीयां हो और महंगाई का मुद्दा हो। 

    विजय डोगरा ने कहा की पिछले साढे 4 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में कौन सा ऐसा थे वर्ग है जो अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर नहीं उतरा हो लेकिन प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनकर देखती रही उसका कोई हल व समाधान नहीं ढूंढा अब जबकि प्रदेश के किसान बागवान 5 अगस्त को होने वाले आंदोलन में सरकार को घेरेंगे तो सरकार अब यह कह रही है कि किसान वागवानों के लिए हमने नई नीति बनाई है जिसके तहत हम उन से चर्चा करने जा रहे हैं इस सरकार द्वारा जितने भी फैसले लिए गए वह तुरंत पलट दिए गए इससे यह साबित होता है की सरकार की करनी और कथनी में कितना अंतर है वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी संसद के अंदर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के ऊपर जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया है वह बड़ा खेद जनक व दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा की स्मृति ईरानी जब यूपीए सरकार  में कहीं ₹5 सिलेंडर की कीमत भी बढ़ती थी तो सड़कों पर उतर कर कांग्रेस को कोसने का काम करती थीं लेकिन आज जिस तरह से घरेलू गैस के दाम बढ़े हैं रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े हैं वह इस पर बोलने से कतरा रही हैं । इस से यह साबित होता है कि भाजपा की करनी और कथनी में कितना अंतर है।

    स्वास्थ्य मंत्री पंजाब जौड़ेमाजरा को दी नसीहत

    प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि डॉ राज बहादुर एक कुशल चिकित्सक ही नहीं अपितु कुशल प्रशासक भी हैं वह हिमाचल की शान के साथ-साथ हमारे देश की धरोहर भी हैं उनके साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने किया है वह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने इस प्रकरण की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह किया इस सारे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच की जाए व अपने दोषी मंत्री पर अंकुश लगाया जाए।

  • जालंधरः निगम प्रशासन के खिलाफ परमजीत सिंह रायपुर ने लगाया धरना, कहा सारी रिपोर्ट तैयार मगर अफसर नहीं बंद करवा रहे काम

    जालंधरः निगम प्रशासन के खिलाफ परमजीत सिंह रायपुर ने लगाया धरना, कहा सारी रिपोर्ट तैयार मगर अफसर नहीं बंद करवा रहे काम

    जालंधर, (अनिल वर्मा): कूल रोड पर स्थित विवादित इमारत का काम रुकवाने के लिए आज कांग्रेसी नेता परमजीत सिंह रायपुर ने निगम दफ्तर के बाहर दो घंटे धरना लगा कर ईओ कम सहायक कमिशनर राजेश खोखर के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। रायपुर ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से नगर निगम के चक्कर लगा रहे है और कूल रोड पर उनके प्लाट में भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ धक्केशाही करके निर्माण कर रहे हैं कई बार निगम कमिशनर को शिकायत दी और मौके पर चल रहे काम की तस्वीरें दी गई मगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर काम रुकवाने नहीं पहुंच रहा।

    इस मामले में बीते दिनों लोकल बॉडी मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर से भी मुलाकात की गई थी उन्होने निगम कमिशनर को खुद फोन करके कानूनी कारवाई करने के लिए कहा था जिसके बाद चार बार कमिशनर दविंदर सिंह को मिलने पहुंचे मगर उन्होने हर बार ईओ कम सहायक कमिशनर राजेश खोखर को मिलने के लिए कहा। रायपुर ने आरोप लगाया कि राजेश खोखर लोकल बाडी मंत्री की भी बात नहीं मान रहे और न ही मौके पर काम बंद करवाया जा रहा है। 

    परमजीत सिंह रायपुर ने कहा कि उनकी फर्म टी.एम.एस रीयल एस्टेट प्राईवेट लिमिटेड ने कूल रोड पर खसरा नंबर 18/19/1(2-2) का चौथा हिस्सा साढ़े दस मरले खरीदा है इसमें सिर्फ दो मालिक दिलबाग सिंह ¼ तथा टी.एम.एस रीयल एस्टेट ¼ के मालिक है। मगर जगत प्रकाश सिंह गिल ने बैनामा में गल्त खसरा नंबर शामिल करके हमारे प्लाट में कब्जा किया है और वहां नगर निगम से नक्शा पास करवा कर कंस्ट्रक्शन करवाई जा रही है जबकि जिस जगह कंस्ट्रक्शन की जा रही है उसके खसरा मंजूरशुदा नकशे में शामिल नहीं है इस मामले में कई शिकायतें करने के बावजूद बिल्डिंग विभाग के अधिकारी काम बंद नहीं करवा रहे।

    रायपुर ने कहा कि अभी भी वहां पर काम जारी है। आज निगम दफ्तर के बाहर परमजीत सिंह रायपुर अपने साथियों सहित धरना प्रदर्शन करने पहुंचे मगर कमिशनर दविंदर सिंह जालन्धर में नहीं थे जिसके कारण परमजीत सिंह रायपुर अपने साथियों सहित ईओ कम सहायक कमिशनर राजेश खोखर के दफ्तर पहुंचे जहां रायपुर ने खोखर को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा कि आप जानबूझ कर मामले को लटका रहे हो जबकि आपके दफ्तर में पूरी फाईल है जिसमें सारी रिपोर्टे बनी हुई है उसके अनुसार जो कारवाई बनती है वह क्यों नहीं कर रहे। ज्वाब देते हुए राजेश खोखर ने कहा कि उन्हे एक सप्ताह का समय दिया जाए इसी दौरान मामले का हल कर दिया जाएगा। इस मामले में भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ से संपर्क नहीं हो सका।

  • पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने दिया इस्तीफा,  इस पार्टी में होंगे शामिल

    पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने दिया इस्तीफा,  इस पार्टी में होंगे शामिल

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को सौंप दिया है। वह गुरुवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने चंडीगढ़ में कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुझे इस्तीफा देने की चुनौती दी थी और मैंने उनकी चुनौती स्वीकार की। मैं उन्हें आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने और जीतने की चुनौती देता हूं। कल बीजेपी ज्वाइन करूंगा। आप से निवेदन है कि आप दिल्ली के बीजेपी हेड ऑफिस पहुंचे।

    आदमपुर से मौजूदा विधायक बिश्नोई (53) ने विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा सौंपा। बिश्नोई के इस्तीफे के बाद अब हिसार जिले की आदमपुर सीट पर उपचुनाव कराना होगा। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

    चार बार के विधायक और दो बार के सांसद पहले से ही पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस साल की शुरुआत में उन्हें कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रमुख पद पर नियुक्त ना किए जाने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई दूसरी बार कांग्रेस से नाता तोड़ रहे हैं। पार्टी से अलग होने के बाद करीब छह साल पहले ही वह दोबारा कांग्रेस से जुड़े थे।