Blog

  • Jalandhar News: हेरोइन सहित Punjab Roadways के 3 कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हेरोइन सहित Punjab Roadways के 3 कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंजाब रोडवेज के 3 कर्मियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में चैकिंग की जा रही थी।

    इस दौरान पासपोर्ट दफ्तर की ओर से एक व्यक्ति हाथ में लिफाफा लेकर पैदल आ रहा था। उक्त व्यक्ति नाके पर पुलिस को देखकर वह घबरा गया और उसने अपने हाथ से लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया, जिसके बाद वह तेजी से वापस मुड़ गया। इस दौरान उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को रोककर घटना स्थल से लिफाफे की चैकिंग की गई तो लिफाफे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अजीत सिंह उर्फ ​​राजू पुत्र अवतार सिंह निवासी संजय गांधी नगर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। इस दौरान आरोपी मोहल्ला अमरगढ़ बशीरपुरा रामा मंडी जालंधर में रह रहा है।

    आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एफआईआर नंबर 18 दिनांक 31.01.2025 को 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के बाद 29 एनडीपीएस एक्ट, थाना डिवीजन नंबर 6 जालंधर में दर्ज की गई। आरोपी से पूछताछ के दौरान 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अजीत ने कबूल किया कि उसने दीपक शर्मा पुत्र वरिंदर शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी और कीरत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी सुलतानविंड, अमृतसर के व्यक्तियों से हेरोइन खरीदी है। अजीत पंजाब रोडवेज में इंस्पेक्टर के पद पर तैनाता है। वहीं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करके दोनों के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रानिक मशीन बरामद की गई।

  • Punjab News: भाई की तलाश में हाथों में Poster लेकर सड़कों पर उतरी बहन, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई की तलाश में हाथों में Poster लेकर सड़कों पर उतरी बहन, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में भाई की तालाश में बहन सड़कों पर उतर आई। इस दौरान महिला ने हाथों में पोस्टर पकड़ा हुआ है और प्रशासन से भाई को ढूंढने में मदद की गुहार लगा रही है। नॉवेल्टी चौक पर पहुंची महिला रो-रोकर अपने भाई को ढूंढने की गुहार लगा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि उसका नाम नीतू खानवाल है और उसके भाई का नाम हरकिशन सिंह बब्बा है और वह 6 जनवरी से सुलतानविंड रोड़ से लापता हो गया था।

    महिला ने कहा कि उसका भाई भी मानसिक रूप से परेशान था क्योंकि उसकी पत्नी भी काफी समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी और वे दोनों भाई-बहन अकेले रहते थे। 6 जनवरी से उसका भाई लापता हो गया, लेकिन उसके बाद से भाई की तालाश जारी है। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस को शिकायत भी दी हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते अब वह खुद हाथों में पोस्टर लेकर भाई को ढूंढने की कोशिश कर रही है। वहीं महिला ने भाई को ढूंढने के लिए पोस्टर भी लगाए है। इस दौरान प्रशासन और शहर वासियों से भाई को ढूंढने में मदद करने के लिए महिला ने गुहार लगाई है।

  • Punjab News: Businessman की गिरफ्तारी के मामले में हाईकोर्ट सख्त, चीफ सेक्रेटरी और DGP को दिए ये निर्देश

    Punjab News: Businessman की गिरफ्तारी के मामले में हाईकोर्ट सख्त, चीफ सेक्रेटरी और DGP को दिए ये निर्देश

    फिरोजपुरः जिले के प्रसिद्ध कारोबारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने महिला अमनदीप कौर के बयानों पर पुलिस ने यौन शोषण का मामला महिला अमनदीप कौर के बयानों पर पुलिस ने यौन शोषण का मामला थाना कुलगढ़ी में10 अक्टूबर 2020 को 376 धारा के सहित अलग-अलग आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। लेकिन इस मामले में 4 साल बीत जाने के बाद पीओ करार आरोपी को गिरफ्तार ना किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां रेप के आरोपी बिजनेसमैन की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है।

    कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी और गृह सचिव से कहा है कि या तो फिरोजपुर के इस आरोपी बिजनेसमैन को गिरफ्तार करें या फिर 11 फरवरी को कोर्ट में मौजूद रहें। बता दें कि यह बिजनेसमैन पिछले 4 साल से फरार है और पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बिजनेसमैन वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उफ वीपी हांडा 10 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब राज्य महिला आयोग की दखल पर उसे फिरोजपुर में कुलगढ़ी पुलिस थाने में पकड़ा गया था। उसके ऊपर बलात्कार समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

    वरिंदर पाल सिंह की अग्रिम जमानत 28 अक्टूबर 2020 को सत्र न्यायालय फिरोजपुर द्वारा, 12 नवंबर 2020 को उच्च न्यायालय द्वारा और 5 फरवरी 2021 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज हो चुकी है। 24 मार्च 2022 को फिरोजपुर की अदालत ने उसको घोषित अपराधी डिक्लेयर कर दिया था। हालांकि, 15 नवंबर 2022 को उसने आत्मसमर्पण करने का वादा किया था। वरिंदर की इस याचिका पर सेशंस कोर्ट फिरोजपुर ने घोषित अपराधी वाले आदेश को रद्द कर दिया था। साथ ही उसे जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फिर से घोषित अपराधी डिक्लेयर कर दिया गया। उसने जमानत सुरक्षित करने की भी कोशिश की, लेकिन 13 जनवरी 2023 को याचिका वापस ले ली गई।

    वरिंदर के खिलाफ कई याचिकाओं पर 30 जनवरी को अदालत ने एक आदेश पारित किया। इनमें से एक याचिका में पीड़िता ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था। वहीं, कुछ अन्य याचिकाओं में विभिन्न आदेशों को चुनौती दी गई थी। इनमें से एक चुनौती संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया से भी संबंधित थी। हाई कोर्ट में हालिया जांच रिपोर्ट के मुताबिक वरिंदर के तीन बैंक अकाउंट सीज किए जा चुके हैं। इसके अलावा 28 जनवरी 2025 को लुधियाना के भुखरी कलां गांव में करीब 4 एकड़ जमीन भी जब्त की गई है।

    पुलिस ने 3 दिसंबर, 2024 को वरिंदर की फोटो के साथ नोटिस भी अखबारों में छपवाई थी, ताकि उसके बारे में पता चले। लेकिन उसको गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिरोजपुर पुलिस के अनुसार, संभावित छिपने के स्थानों पर नियमित छापे मारे गए हैं। फिरोजपुर एसपी (जांच) की देखरेख में दो टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अदालत ने पाया कि चार साल और चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हर सुनवाई पर पुलिस द्वारा यही आश्वासन दिया जाता है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। कोर्ट ने आगे कहाकि 19 दिसंबर को एक समन्वय बेंच ने एसएसपी और डीआईजी, फिरोजपुर को बुलाया था। आदेश की एक प्रति DGP को भी भेजी गई थी। लेकिन पुलिस अभी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही है।

  • Punjab News: Fortuner ने बाइक सवार को मारी टक्कर; मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Fortuner ने बाइक सवार को मारी टक्कर; मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़िया से 3 किलोमीटर दूर रंधावा फ्यूल सैंटर के सामने एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक फार्च्यूचन कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार प्रवासी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे पड़ोसी और अन्य रिश्तेदारों ने कहा कि किआरा राम जो की पत्थर लगाने का काम करते है। आज वह फतेहगढ़ चूड़िया से काम के लिए गांव जा रहा था। अचानक सामने से एक फार्च्यूचन सवार ने टक्कर मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है।

    मौके पर पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बिंदू देवी ने कहा कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। यहा फतेहगढ़ चूड़िया के वार्ड नंबर-4 दशमेश नगर रहते है। पति सुबह काम के लिए घर से निकला था। जिसके बाद सूचना मिली की पति का एक्सिडेंट हो गया। उसने बताया कि बेटा भी साथ था, लेकिन वह नहीं मिल रहा। मौके पर पहुंचे एएसआई सुखदेव सिंह ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। बयानों के बाद जांच में जो सामने आएगा उसकी के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

  • 300 रुपए की T-Shirt को लेकर दोस्त का किया कत्ल

    300 रुपए की T-Shirt को लेकर दोस्त का किया कत्ल

    नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर से कत्ल की घटना सामने आई है, जहां टीशर्ट के 300 रुपये के लिए 2 दोस्तों में लड़ाई हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे दोस्त की गला रेतकर कत्ल कर दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना शांतीनगर पुलिस थाना अंतर्गत कावरापेठ इलाके की है। जानकारी के अनुसार अक्षय ने ऑनलाइन टीशर्ट ऑर्डर की थी। जिसकी कीमत 300 रुपये थी। हालांकि, वह टीशर्ट उसे ठीक से नहीं आ रही थी। जिसके चलते उसने टीशर्ट को अपने दोस्त शुभम को दे दिया, लेकिन शुभम ने टीशर्ट के 300 रुपये देने से इनकार कर दिया। इस वजह से दोनों का आपस में झगड़ा हुआ।

    हालांकि, गाली गलौज के बाद शुभम ने अक्षय को 300 रुपये मुंह पर फेंक मारा। बस यही बात अक्षय को बुरी लग गई। जिसके बाद गुस्साए अक्षय ने अपने भाई प्रयाग के साथ मिलकर शुभम की गला रेतकर हत्या कर दी। इधर हत्या की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नागपुर डीसीपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: मेन रोड़ पर हिंदू संगठनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन रोड़ पर हिंदू संगठनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आज हिंदू संगठनों और मंदिर कमेटी की ओर से धरना लगाया गया। इस दौरान हिंदू संगठनों ने लुधियाना फिरोजपुर रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे संगठनों के नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने शीतला माता मंदिर में करीब 40 किलो चांदी चुराने और मंदिर को अपवित्र करने वाले दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।


    वह कई बार इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते उन्हें प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा, जिसके चलते आज उन्होंने धरना प्रदर्शन करके आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने धरना उठाने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना के दौरान पुलिस और नेताओं में तीखी नोकझोक हो गई।

    महिला ने कहा कि मंदिर में चोरी होने की घटना को लेकर एक माह का समय बीत गया है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते आज हिंदू नेताओं में रोष पाया जा रहा है। पुलिस के साथ हुई बहसबाजी के बाद कुछ नेताओं ने सर्किट हाउस में जाने का फैसला लिया, लेकिन कुछ नेताओं ने सर्किट हाउस में जाने से मना कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहाकि मंदिर सभी लोगों का है, ऐसे में इस घटना को लेकर बैठकर मसले को हल किया जाएगा। नेताओं की बात सुनकर पुलिस अधिकारी ने कहाकि वह मामले की जांच कर रहे है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

    उन्होंने बताया कि जब से मंदिर में घटना हुई है उसके बाद 10 दिन थाना प्रभारी थाने में नहीं पहुंचा, वह घटना की जांच में लगा हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह खुद मामले की गहराई से जांच कर रहे है। इस दौरान मंदिर कमेटी और शिवसेना जत्थेबंदियों में तीखी नोकझोक के बाद पुलिस ने मामला गंभीर होता देख कुछ लोगों को डिटेन कर लिया। बताया जा रहा है कि शिवसेना द्वारा धरना को समाप्त करने के लिए कहा गया, लेकिन मंदिर कमेटी ने धरने को खत्म नहीं करने का कहा गया। इस दौरान पुलिस द्वारा धक्का मुक्की भी हुई। जिसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण बन गया।

  • Plastic File बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Plastic File बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    आग पर काबू पाने में Fire Brigade की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटना सामने आई है। बवाना के औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक फाइल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। सोमवार की सुबह दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में हादसा हो गया। जहां प्लास्टिक फाइल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दमकल की 16 गाड़ियां पहुंची हुई है, दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में जुटे हुए है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली। वहीं फैक्टरी के अंदर लोगों को समय रहते ही बाहर निकाल लिया गया था।
  • Punjab News: दूसरे राज्यों की जेलों में बंद 46 गैंगस्टरों को वापस लाएगी पुलिस

    Punjab News: दूसरे राज्यों की जेलों में बंद 46 गैंगस्टरों को वापस लाएगी पुलिस

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस उन गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है, जिन्हें दूसरे राज्यों की पुलिस ने रिमांड पर लिया था, लेकिन उसके बाद वे पंजाब वापस नहीं लौटे हैं। पंजाब पुलिस ने ऐसे करीब 46 आरोपियों की सूची तैयार की है। जल्द ही उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

    इन गैंगस्टरों में 22 लॉरेंस-गोल्डी बराड़ गैंग से संबंधित, 10 दविंदर बंबीहा लकी पटियाल गैंग से संबंधित, 6 हरविंदर रिंदा-लखवीर लांडा गैंग से संबंधित और 4 जग्गू भगवानपुरिया से संबंधित और 4 हैरी चट्ठा गैंग से से संबंधित हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये सभी आरोपी हत्या, जबरन वसूली जैसे मामलों में संलिप्त हैं। इन्हें वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। इन्हें दूसरे राज्यों की जेलों से रिमांड पर लिया गया था। ऐसे में ये पंजाब पुलिस से बचकर भागे हुए हैं। लेकिन ये जेलों से ही अपना सिंडिकेट चला रहे हैं।

    वहीं, अब पुलिस ने इन आरोपियों को उनकी जेलों में लाने की तैयारी कर ली है। पुलिस के पास जेलों से इनके अपराध में शामिल होने के सबूत हैं। इसके लिए सभी राज्यों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही इन राज्यों की अदालतों में भेजने के लिए डोजियर तैयार किए जा रहे हैं। ज्यादातर गैंगस्टर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड की जेलों में बंद हैं। ये आतंकियों के मददगार भी बन रहे हैं।

  • Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव बल्लूआना में व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बसंत पंचमी के दिन व्यक्ति के कत्ल को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक की पहचान सुखराज सिंह के रूप में हुई है। मृतक सुखराज बेटे के लिए पतंग खरीदने गुरुद्वारा साहिब के पास स्थित एक दुकान की ओर जा रहा था।


    पुरानी रंजिश के चलते करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुखराज को पहले बठिंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

    मामले की सूचना मिले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले का जानकारी देते हुए एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक सुखराज सिंह दर्शन सिंह के पुत्र थे, गांव बल्लूआना में खेतीबाड़ी का काम करते थे। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: 2 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 किलो अफीम सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों 2 किलो अफीम बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी बाल कृष्ण ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर मोगा पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह पुत्र बग्गा सिंह निवासी दयालपुरा तरनतारन, जरनैल सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी जैतो जिला फरीदकोट के रूप में हुई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआए स्टाफ की टीम ने आरोपियों के कब्जे से डिस्कर बाइक नंबर PB-05-W-3802 बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर अफ़ीम तस्करी कर रहे थे। दोनों आरोपियों को तालाशी के दौरान कब्जे से अफीम बरामद करके गिरफ्तार किया है। जिसके बाद दोनों के खिलाफ थाना अजीजवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके दोनों का रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। हालांकि जांच के दौरान दोनों पर पहले कोई नशे का मामला दर्ज नहीं है।