जालंधर/वरुण: महानगर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केसों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। वहीं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 2 महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौर हो कि बीते दिन 29 दिन के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार ने पहले से सख्ती बरतने के निर्देश जारी कर दिए है।
Blog
-

पंजाबः भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार
पठानकोटः शहर में एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख की टीम ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत दो व्यक्तियों को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से आ रहे एक ट्रक में 3.16 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपूरथला के बूट गांव के सलिंदर सिंह, मोगा के दौलेवाल गांव के बोहर सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के आदेशानुसार पुलिस नशा तस्करों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर से पंजाब राज्य में आने वाले वाहनों की जांच के लिए डीएसपी नारकोटिक्स व एसएचओ थाना सुजानपुर सहित विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस विशेष टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर नाका माधोपुर में हाईटेक ताला लगा दिया।
-

होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में स्टूडेंट्स सीखेंगे आपदा से लड़ना
मुबारिकपुर में 9 जनवरी से तीन दिवसीय कैंप शुरू
ऊना/सुशील पंडित : होमगार्ड ट्रेनिंग सैंटर मुबारिकपुर में दिनांक 9 जनवरी से 11 जनवरी तक स्कूली छात्रों को जागरुक करने के लिए शिवर का आयोजन किया जा रहा है। कमाडेंट होमगार्ड मेजर विकास सकलानी ने बताया कि इस शिवर में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बढ़ेडा राजपूता के 61 स्टूडेंट्स को होमगार्ड अधिकारी आपदा समेत हथियारों के बारे में व फायर रेंज आदि को लेकर प्रेक्टिकल करवाएंगे व विभिन्न अनुशासन विषयो की विस्तार से जानकारियां देगें।
-

भाजपा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देगी
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी ऊना के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कुछ लोग कार्यालय में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकियां देकर डराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अनैतिक तरीके से ट्रांसफर करने का भय भी दिखाया जा रहा है जिसे किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अपने विकास कार्यों और अच्छे के लिए नई सरकार का चुनाव करती है लेकिन कांग्रेस ऐसी सरकार है जिसका चयन होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया जाता है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार आती और जाती रहती हैं कांग्रेस के लोगों को यह बात अपने लिए भी याद रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के कार्यों को अमलीजामा पहनाने और जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। लेकिन कांग्रेस के लोग स्वार्थ पूर्ति के लिए कर्मचारियों को डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। जल्द ही ऐसे छुटभैया नेताओं का पर्दाफाश भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा डराने धमकाने की रही है और कांग्रेस के नेताओं ने इसे समय-समय पर साबित भी किया है लेकिन भाजपा अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं होने देगी यदि कांग्रेस नेताओं ने जल्द अपनी हरकतों पर काबू नहीं पाया तो भाजपा सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
-

जालंधरः भारत जोड़ो यात्रा के कारण ये रास्त होंगे बंद, जानें रूट प्लान
जालंधर/वरुण: देशभर में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ये यात्रा 17 जनवरी को जालंधर से निकलेगी। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या को सुलझाने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। इस दौरान सारी फोर्स के रैली रूट पर तैनात रहने के साथ शहर का यातायात पीसीआर द्वारा कंट्रोल करने की प्लानिंग भी की गई है। बताया जा रहा है कि रैली दौरान परागपुर से नूरपुर तक के सभी कट बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ बड़े कटों पर भी ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी देगी। इसके इलावा रैली निकलने वाले रास्तों पर 44 प्वाइंट से ट्रैफिक को डायवर्ट करने योजना भी बन गई है।
जानकारी के अनुसार, रैली परागपुर पहुंचने पर उसे जालंधर पुलिस हैंडल करेगी। रैली दौरान राहगीरों के वाहन घुसने पर मनाही होगी। इसके कारण परागपुर, बीएसएफ चौक, बीएमसी चौक, नामदेव चौक, जीपीओ चौक, शास्त्री मार्कीट चौक, मदन फ्लोर मिल चौक, रेलवे स्टेशन, दोमोरिया पुल, किशनपुरा चौक, दोआबा चौक, पठानकोट चौक, रेरू पिंड चौक और नूरपुर में सभी छोटे बड़े कट और रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। जिन रास्तों से रैली गुजरेगी उन रूट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा ताकि शहर का जाम एक साथ इकट्ठा ना हो जाए।
हालांकि यातायात को सही तरीके से चलाने के लिए पीसीआर टीमों को नियुक्त किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी अभी भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी बैठकों में प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस को 4 सैक्टर्स में बांट कर अलग-अलग इलाके चुन लिए जाएंगे। ऐसे में जब यात्रा सैक्टर 1 से निकलकर 2 सैक्टर के इलाकों में पहुंचेगी तो उस समय सैक्टर 1 की ट्रैफिक टीम सैक्टर 3 पर तैनात हो जाएगी। इसी तरह जब यात्रा 2 सैक्टर से 3 में जाएगी तो सैक्टर 2 की सारी ट्रैफिक टीम सैक्टर 4 में पहुंच जाएगी। इससे सभी सैक्टर भारत जोड़ो यात्रा के यात्रियों को खाली मिलेंगे।
-

पंजाबः ट्रक चालक ने आंगनबाडी सुपरवाइजर कुचला, मौत
गढ़दीवालाः खालसा स्कूल गढ़दीवाला के सामने आज दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर पीबी 07 ए 2939 जो कि होशियारपुर से दसूहा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह स्कूल गढ़दीवाला के सामने पहुंचा तो स्कूटरी के पीछे बैठी एक औरत गिर गई, जोकि ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से गंभीर घायल हो गई।
स्थानीय लोगों ने महिला को सरकारी अस्पताल दसूहा में लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृतक घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान आंगनवाड़ी सुपरवाइजर हरविंदर कौर पत्नी इंद्रजीत सिंह निवासी गांव अटवाल हाल, गढ़दीवाला के रूप में हुई है। वहीं घटना दौरान ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते मौके पर पहुंची गढ़दीवाला की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः रामामंडी में ट्रक और बाइक की टक्कर में 6 वर्षीय बच्ची की मौत
बठिंडाः जिले की रामामंडी में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। आज शाम 4 बजे के करीब रिफाइनरी रोड पर बाइक और ट्रक की भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार चालक और उसकी बहन घायल हो गए, जबकि चालक की 6 साल की भांजी की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान वीरपाल कौर निवासी गांव संदोहा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत हैल्पलाइन वेल्फेयर सोसायटी के स्वयंसेवक बोबी सिंगला साथियों सहित एबुलेंस लेकर हादसे वाली जगह पर पहुंचे और गंभीर लड़की को तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
-

पंजाबः PSIDC के कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह गिरफ्तार
मोहालीः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्लॉट घोटाला मामले में पीएसआईडीसी के कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसपी सिंह को उनके पिता के अंतिम संस्कार के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिंह वरिष्ठ पत्रकार एनएस परवाना के बेटे हैं जिनका शनिवार को मोहाली के फेज 6 श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने वीरवार को पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और आईएएस अधिकारी नीलमा समेत पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पीएसआईडीसी) के 10 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ औद्योगिक प्लाट को एक डिवेल्पर (रियाल्टार), कंपनी को तबदील करने, आवंटित करने और प्लॉट काटकर टाउनशिप की स्थापित करने की मंजूरी देने के आरोप में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। इनमें कार्यकारी डायरेक्टर एसपी सिंह का नाम भी शामिल है। इस केस में रियाल्टार फर्म गुलमोहर टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के तीन मालिकों, भागीदारों को भी नामजद किया गया।
-

पंजाबः पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प
संगरूरः सीएम भगवंत मान की रिहायिश के सामने कंप्यूटर टीचर्स यूनियन की ओर से मार्च निकालने का प्रोग्राम रखा गया था। इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की ओर से 6वें पे कमिशन को लागू करने की मांग को लेकर सीएम हाउस तक पहुंच की गई थी। इस मौके पर उनकी ओर से सीएम मान के आवास की ओर मार्च निकालने की कोशिश की गई, जिस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।
-

हटली स्कूल के छात्र दो दिवसीय टूर पर रवाना
बिधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हरी झंडी देकर किया रवाना
पढ़ाई के साथ साथ हर गतिविधि में छात्रों को निपुण बनाऐ स्कूल स्टाफ : देवेन्द्र भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली के 87 छात्र दो दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना हुए। ओर दो दिवसीय भ्रमण में हटली स्कूल के छात्र बाघा बॉर्डर गोल्डन टैम्पल अमृतसर एवं साइंस सिटी जालंधर को निहारेंगे। वहीं हटली के दो दिवसीय भ्रमण पर निकले छात्रों को कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने हरी झंडी देकर रवाना किया। कुटलैहड़ कांग्रेस के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेलकूद ओर छात्रों को भ्रमण करवा कर देश अभिन्न कलाकृत्यों एवं जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए कुर्वानीया दी हैं उनके इतिहास को भी बताना चाहिए। हटली स्कूल के छात्र बाघा बॉर्डर में जाकर यह जानकारी हासिल करेंगे। कि हिंदुस्तान ओर पाकिस्तान की सीमा पर किस प्रकार हमारे भारतीय सैनिक देश के 140 करोड़ आवादी की रक्षा करते है।
कांग्रेस विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र को शिक्षा का एक मॉडल बनाया जाएगा और कुटलैहड़ के हर स्कूल में शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिवधियों पर भी छात्रों के कॉम्पीटिशन करवाये जाएंगे। जिससे स्कूल में आने वाला हर छात्र आत्म निर्भर बनकर कही भी अपने जीवन को निखार सके। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि पंजाव के साथ लगते जिला ऊना बीते कुछ समय मे नशे की गिरिफ्त में धंसता जा रहा है। जो एक चिन्ता का विषय है। लेकिन कुटलैहड़ विस क्षेत्र में अधिकतर स्कूलों में स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों पर रखी नजर से नशे का प्रभाव न के बरावर है। लेकिन हमारे बच्चे नशे जैसे विकारों में न धंसे ओर पढ़ाई पर अपना फोकस रखें। उसके लिए हमें अपने बच्चों पर पैनी नजर रखनी होगी ताकि हमारे बच्चे और हमारा समाज नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर एक अच्छा समाज बन सके।
देवेन्द्र भुट्टो ने हटली स्कूल के छात्रों को दो दिवसीय भ्रमण की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों के भ्रमण के खर्च के लिए 5100 रुपये की नकद राशि भी स्कूल प्रिंसिपल को प्रदान की। इससे पूर्ब हटली स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह ठाकुर प्रवक्ता बिबेकशील शर्मा ,सुशील रिंकू, इंद्र सिंह, नीलम कंचन, अरुण शास्त्री, एवं समस्त स्कूल स्टाफ द्वारा भुट्टो का स्वागत किया गया।
– गरीबी रेखा से नीचे परिवार का बच्चा भी करेगा परीक्षा में टॉप
भुट्टो ने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवार का बच्चा आर्थिकी में मजबूत न होने के कारण पढ़ाई मध्य में छोड़ देता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा परिवार है। और मेरे कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कोई भी बच्चा आर्थिकी से तंग आकर पढ़ाई मध्य में नहीं छोड़ेगा ओर सभी बच्चों की तरह वह भी टॉपर बनेगा। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में हम खुद जाकर यह चयनित करेंगे। कि कही कोई छात्र पैसे की तंगी से आकर पढ़ाई को मध्य में तो नहीं छोड़ रहा है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के उस अंतिम परिवार तक हम पहुँचेगे। जिनकी न कोई पार्टी है। और न ही कोई मदद करने वाला है। हमारा प्रयास कुटलैहड़ विस क्षेत्र में खुशहाली ओर समग्र विकास एवं हर छात्र को टॉप तक पहुंचाना है।
