Blog

  • कलश यात्रा के साथ कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का शुभारंभ

    कलश यात्रा के साथ कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के निकटवर्ती गांव कुरियाला में श्रीमदभागवत पुराण का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। ब्यास पीठ से स्वामी दिव्या नन्द जी ने महाराज कथा वाचन किया। पहले दिन सुबह शोभा यात्रा व कलश स्थापना की गई । शोभा यात्रा नरेश कुमार शर्मा के निवास से आरम्भ हुई व शिव मंदिर कुरियाला,, बाबा बालक नाथ मन्दिर, जठेरे, श्री रविदास मन्दिर, गुरूद्वारा होते हुए कथा पंडाल पहुंची। इस में 51 कलश सहित सैकड़ों की संख्या में गांव वासियों ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। सर्व धर्म समभाव का अनूठा भाव प्रस्तुत करती इस यात्रा को बाहर से आए हुए लोगों ने भी बहुत सराहा। यात्रा के बाद प्रीती भोज का भी आयोजन किया गया। कथा शाम 3:30 अपराह्न से 6 बजे रोज 11 मई तक अनवरत चलेगी। प्रभात फेरी प्रतिदिन सुबह निकाली जाएगी।
  • जालंधर सहित इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    जालंधर सहित इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    जालंधर/वरुणः पंजाब के मौसम में बार-बार परिवर्तन आ रहा है। अक्सर गर्मी से तपाने वाले बैशाख के महीने में इस बार सावन जैसी बारिश हो रही है। जो ठंडक का अहसास करा रही है। बीते दिन हरियाणा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह जनवरी जैसा कोहरा छाया हुआ नजर आया। विजिबिलिटी 100 मीटर तक दर्ज की गई। वहीं राज्य हुई बारिश के बाद पंजाब में तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में  पंजाब के बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर, तरनतारन व अधिकांश स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी आने की संभावना है। 

  • इंडियन ऑयल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर आज करेंगे शांति मार्च

    इंडियन ऑयल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटर आज करेंगे शांति मार्च

    मैहतपुर बाजार में दुकानदारों से मांगा समर्थन
    ऊना/सुशील पंडित: रायपुर गांव में इंडियन ऑयल डिपो से एक सौ तीस ट्रकों को बाहर करने के विरोध में ट्रक यूनियन मैहतपुर ने शनिवार को शांति मार्च निकलने का निर्णय लिया है। यूनियन के पदाधिकारियों व ऑपरेटरों ने अपने समर्थन में स्थानीय दुकानदारों से समर्थन करने की अपील की। यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन की अगुवाई में यूनियन ने स्थानीय दुकानदारों से शनिवार को अपनी अपनी दुकानें बंद करने का आह्वान किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा की शनिवार को एक दिन के शांति मार्च में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा की डिपो से एक सो तीस गाडियों को बाहर करने का खामियाजा पूरे इलाके को भुगतना पड़ेगा। जहा ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान होगा वहीं उनके ड्राइवर भी बेरोजगार होंगे और उनको अपने परिवार को दो वक्त की रोटी का जुगाड करना मुश्किल हो जायेगा। यूनियन के प्रधान अविनाश मेनन ने बताया की शनिवार को इंडियन ऑयल डिपो के बाहर शांति स्वरूप प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके माध्यम से लोगों को उनके साथ हो रहे अन्याय के वारे बताया जाएगा। उन्होंने बताया की इस शांति मार्च में स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ समीपवर्ती गांवों के लोग शामिल होंगे।
    दोपहर एक बजे तक मैहतपुर बाजार रहेगा बंद
    ट्रक यूनियन द्वारा शनिवार को शांति मार्च पर मैहतपुर बाजार आधे दिन बंद रहेगा। यूनियन के समर्थन में दुकानदार दोपहर एक बजे तक अपने अपने व्यवसाय बंद रखेंगे।
  • पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाना सही निर्णय: डॉ विजय डोगरा

    पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाना सही निर्णय: डॉ विजय डोगरा

    नगर निगम शिमला की चुनावी जीत पर नगर वासियों को दी बधाई
    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में देश के सबसे पुराने नगर निगम शिमला में हुए चुनावों में मिली जीत से यह सिद्ध होता है कि जनमानस कांग्रेस पार्टी की नीतियों से खुश हैं। वहीं सुक्खू सरकार द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णयों पर मोहर लगाकर जनता ने यह दर्शा दिया है कि कांग्रेस सरकार जन हितेषी है। शिमला नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा ने समस्त पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जिला मुख्यालय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी डॉ विजय डोगरा ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा कांग्रेस की इस जीत के बाद की जा रही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 8 महीने पूर्व ही यह चुनाव होने चाहिए थे। लेकिन भाजपा ने अपनी हार को देखते हुए शिमला नगर निगम के चुनावों पर ही रोक लगा दी थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर शिमला की प्रबुद्ध जनता ने कांग्रेस को नगर निगम चुनावों में भारी बहुमत से जीत दिलाई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बाहर के लोगों के शिमला में वोट बनवाए जाने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है जबकि भाजपा के पास अपने सत्ता काल में इन वोटों को कटवाने का भी मौका था। परंतु अब तो चोर मचाए शोर वाली स्थिति ही पैदा की जा रही है। 
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाने का सही निर्णय लिया।
    डॉ विजय डोगरा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थी प्रदेश की तीसरी पार्टी वहां सीपीएम भी चुनाव लड़ रही थी आम आदमी पार्टी के लोग भी चुनाव लड़ रहे थे लेकिन मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी का था और बीजेपी के लोग जिस हताशा के साथ वहां प्रचार प्रसार में डटे थे वह आपके सामने है 34 सीटों में से 24 सीटें कांग्रेस ने जीती हैं जबकि भाजपा नौ पर सीमित हुई है। एक सीट सीपीएम ने जीती हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पिछले 5 वर्षों जो 11% डीए कर्मचारियों को मिलना था वह भी नहीं दे पाए।उस डीए का 3% कांग्रेस की सरकार ने आते ही कर्मचारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि जब-जब भी कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है कर्मचारियों को उनकी जो भी मांगे हैं उनको कांग्रे सरकार ही पूरा करती है। 
  • ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटे जख्मी

    ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटे जख्मी

    ऊना/सुशील पंडित: थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव बीजापुर में  ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे व पत्नी जख्मी हुए हैं। मृतक की पहचान सौरभ धीमान निवासी भैरा के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा व घायल दोनों बेटों का अम्व अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ धीमान बीती देर शाम अपने दो बेटों वीरेन व नविश के साथ स्कूटी पर सवार होकर अम्व के हीरानगर जा रहा था। बीजापुर मंदिर से पीछे बडूही की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। लोगों ने हादसे में घायल तीनों को उपचार के लिए अम्व अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ धीमान को मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने मृतक सौरभ धीमान की पत्नी अनुराधा की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में हर पंचायत प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी: मनोज कुमार

    जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में हर पंचायत प्रतिनिधि की सहभागिता जरूरी: मनोज कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के एसडीएम मनोज कुमार  ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आठ मई को आईटीआई बंगाणा में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मनाया जा रहा है। जिसमें रक्तदान शिविर ओर दिव्यांगों को फ्री उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उपमण्डल बंगाणा की हर पंचायत के प्रतिनिधियों को जैसे प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य जिला पार्षद सदस्य व वार्ड सदस्यों के साथ साथ हर पंचायत सचिव को सूचना दी गई है कि हर पंचायत प्रतिनिधि की 8 मई को जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में सहभागिता जरूरी है।  पंचायत प्रतिनिधि अपनी पंचायत व वार्ड से रक्तदान शिविर में युवाओं की सहभागिता करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें। ताकि कार्यक्रम पूर्णत सफल हो सके। एसडीएम मनोज कुमार  ने कहा कि इस 8 मई के जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग,आयुर्वेदिक विभाग, ग्रामीण विभाग, पंचायती राज,बाल विकास व अन्य विभाग भी अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे। हर विभाग अपनी अपनी प्रदर्शनियां भी लगाएगा।
    उन्होंने कहा कि इस जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ हर बीमारी की जांच करेंगे। हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए टिप्स ओर फ्री दवाइयां भी वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष बोर्ड भी रहेगा। जिसमे बाल रोग, हड्डी विशेषज्ञ व अन्य सभी स्वस्थ्य जांच विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। दिव्यांगों के लिए 8 मई को आईटीआई डुमखर बंगाणा में एक लोक मित्र केंद्र भी स्थापित किया जा रहा है। जिसमें तत्काल दिब्यगों को आई डी बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय अंग कृमिक निर्माण निगम मोहाली द्वारा जिला के सभी अपंग दिव्यांगों के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।  सभी दिव्यांग व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड या पैन कार्ड 2 फ़ोटो ओर अढाई लाख प्रति बर्ष आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। उन्होंने कहा कि सभी के लिए दोपहर का भोजन भी कार्यक्रम में उपलब्ध होगा। एसडीएम मनोज कुमार  ने कहा कि  आठ मई को बंगाणा के डुमखर में होने वाले जिला स्तरीय रेडक्रॉस कार्यक्रम में जनता ज्यादा से ज्यादा भागेदारी सुनिश्चित करके कार्यक्रम को सफल बनाये ओर अपनी स्वास्थ्य जांच भी करवाये। 
  • बड़ा हादसा: क्रैश हुआ सिमरिक एयरलाइंस का हेलीकॉप्टर

    बड़ा हादसा: क्रैश हुआ सिमरिक एयरलाइंस का हेलीकॉप्टर

    संखुवासभाः नेपाल के संखुवासभा जिले में शुक्रवार को सिमरिक एयर का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर भारत की तरफ से फंडेड अरुण- III हयडल प्रॉजेक्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था। संखुवासभा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी मोहनमणि घिमिरे ने कहा, “स्थानीय लोगों ने बताया कि सिमरिक एयर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना से जुड़ी स्थिति के बारे में डिटेल जानकारी जुटाई जा रही है। संखुवासभा जिले के मुख्य जिला अधिकारी मोहनमणि घिमिरे ने कहा की हमने गृह मंत्रालय से बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर की मांग की है। जिला अधिकारी ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर अपर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था।

    नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर का सुबह से ही संपर्क टूट गया था और उसकी तलाश की जा रही थी। सितौला ने पुष्टि करते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर का संपर्क सुबह से ही तुमलिंगतार एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया था। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार कप्तान सुरेंद्र पौडेल और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए काठमांडू स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया। 

    सिमरिक एयर नेपाल की लोकप्रिय हेलीकॉप्टर कंपनियों में से एक है। सिमरिक कंपनी की स्थापना 2001 में हुई थी। ये एंडवेचर स्पोर्टस और पर्यटन स्थल पर ले जाने के लिए किया जाता है। इसे नेपाल की एक अग्रणी कंपनी के रूप में माना जाता है, जो बचाव, तीर्थयात्रा / पवित्र यात्रा, हेली स्की, फिल्मिंग, बाहरी कार्गो स्लिंग / लोड लिफ्टिंग, हवाई सर्वेक्षण के लिए लंबी लाइन मिशन पूरी करती है। सिमरिक एयर काठमांडू एयरपोर्ट से नेपाल के दूरदराज के हिस्से में चार्टर उड़ानों के लिए सुविधा मुहैया कराती है।

  • सुनेहरा में पंच इन्दु बाला को बधाई देने पहुंचे, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा

    सुनेहरा में पंच इन्दु बाला को बधाई देने पहुंचे, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित: गांव सुनेहरा में पंच पद के हुए उपचुनाव में विजयी रही इन्दु बाला को पूर्व विधायक सतपाल रायजादा बधाई देने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गांव के विकास कार्यों बारे प्रस्ताव भेजें। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और गांव का विकास ही कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है। इसमें प्रत्येक  व्यक्ति को अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। रायजादा ने कहा पूर्व भाजपा सरकार में विकास कार्यों के लिए गांव स्तर पर भेदभाव रवैया अपनाया था। जिसके चलते प्रदेश में समान विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही व्यवस्था बदली है। हर व्यक्ति की समस्या सुनी जा रही है और उन अतिशीघ्र निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी गांव वासियों से संवाद कर विकास कार्यों को करवाए। इस मौके पर ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, लंबरदार जतिंद्र कुमार, एनएसयूआई की कार्यकर्ता अंकिता शर्मा और राम कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • ऊना के किसान फसल खरीद केंद्रों का उठा रहे लाभ

    ऊना के किसान फसल खरीद केंद्रों का उठा रहे लाभ

    जिला के रामपुर और टकारला में खोले गए हैं फसल खरीद केंद्र

    फसल खरीद केंद्र खुलने से किसानों के समय और पैसों की हो रही बचत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य तेज़ी से चल रहा है। किसान दिन-रात अपनी फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। वहीं सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार गेहूं खरीद केंद्रों पर फसल की खरीद भी शुरू कर दी गई है। गेहूं की खरीद कर रही सरकार का प्रयास है कि गेहूं बेचते समय किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों से गेहूं की खरीद हेतू आॅनलाईन सुविधा उपलब्ध करवाई है जिसके माध्यम से किसान http://hpappp.nic.in आॅनलाईन पाॅर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर  टोकन की बुकिंग के समय जारी किए गए टोकन तिथि के दिन ही अपनी फसल बेच रहे हैं। विक्री की गई फसल की राशि सरकार सीधे तौर पर 24 से 48 घंटों के भीतर किसानों के खाते में भेज रही है।

    जिला के दो स्थानों रामपुर और टकारला में गेहूं खरीद केंद्र खुलने से किसानों को अपनी तैयार फसलों को विक्री के लिए अब पड़ोसी राज्यों का रूख नहीं करना पड़ रहा और साथ ही किसानों को बिचैलियों से राहत मिली है। रामपुर और टकारला केंद्रों में गेहूं फसल की खरीद अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से शुरू हो चुकी है। किसान इन केंद्रों में प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन 2,125 रूपये प्रति क्विंटल की दर से अपनी फसल को आसानी से बेच रहे हैं। 

    रामपुर में 2 करोड़ रूपये की धन राशि व्यय करके 500 मिट्रिक टन गेहूं भंडारण वाला तथा टकाराला में भी लगभग 3.50 करोड़ रूपये की लागत से गेहूं खरीद केंद्र खोला गया है। पिछले लगभग 3 वर्षों से किसानों को इन गेहूं खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेचने की सुविधा मिल रही है। गेहूं खरीद केंद्रों पर अब तक 500 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी हैं। इन केंद्रों में जून माह के अंत तक फसल खरीद का कार्य चलेगा।

    एपीएमसी के सचिव भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्यों मुहैया करवाने के उद्देश्य से ऊना जिला के रामपुर और टकारला में गेहूं की खरीद की जा रही है। किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए स्वयं आॅनलाईन या लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 30 रूपये का शुल्क अदा कर पंजीकरण करवा सकते हैं। भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि किसानों को अपनी गेहंू बेचने की राशि का भुगतान 24 से 48 घंटे के भीतर सीधे उनके खाते में ट्रांस्फर की जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि खरीद केंद्रों पर गेहूं को सुखाकर लाएं। गेहूं में नमी 12 प्रतिशत से कम होनी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से आहवान किया है कि जिला में खोले गए गेहूं खरीद केंद्रों का लाभ उठाएं। 

    टक्का के किसान बृज मोहन 160 कनाल पर गेहूं की पैदावार कर रहे हैं। उनका कहना है कि गेहूं का बीज सरकार से उपदान पर मिलता है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद केंद्र खुलने किसानों को काफी लाभ हुआ है। उन्हें पहले अपनी फसल की विक्री हेतू पंजाब जाना पड़ता था या बिचैलियों के माध्यम से काफी कम दरों पर अपनी फसल को बेचना पड़ता था। जिससे उन्हें काफी नुक्सान होता था। खरीद केंद्र खुलने से उनकी फसल के अच्छे दाम भी मिल रहे और बेची गई फसल की राशि सीधे तौर पर खाते में जा रही है। बृज मोहन का कहना है कि फसल बेचने के लिए नियमों में और ज्यादा सरलीकरण होना चाहिए।

    हरोली के किसान अवतार का कहना है कि खरीद केंद्र खुलने से उन्हें फसल बेचने में आसानी हो रही है। पूर्व में वह फसल पंजाब जाते थे जिससे समय के साथ-साथ पैसे की बर्बादी होती थी। उन्होंने बताया कि इन खरीद केंद्रों पर वह गेहूं की फसल के साथ-साथ धान की फसल को भी विक्रय कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में गेहूं खरीद केंद्र खुलने से स्थानीय किसानों का काफी सुविधा मिली है।

    झलेड़ा के किसान रणबीर बताते हैं कि पहले उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए होशियारपुर जाना पड़ता था। लेकिन अब रामपुर और टकारला में खरीद केंद्र खुलने से फसल को इन केंद्रों पर बेचने की बेहतर सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया सरकार द्वारा गेहूं की कटाई हेतू उपदान पर रिपर प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी अच्छा निर्धारित किया गया है जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

  • जालंधरः पुलिस के खिलाफ लोगों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः पुलिस के खिलाफ लोगों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः पंजाब सरकार भले ही नशे को खत्म करने के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कुछ जगह पर नशा अभी भी सरेआम बिक रहा है। वहीं बूटा मंडी के लोगों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर कई बार थाना 5 को शिकायत दी, लेकिन कोई उचित कार्रवाई ना किए जाने के बाद आज लोगों ने थाना 5 की पुलिस के खिलाफ धरना लगा दिया है। रोड पर दरिया बिछाकर पुलिस ने खिलाफ लोगों द्वारा नारेबाजी की जा रही है। लोगों का आरोप है कि उनके इलाके में सरेआम नशा बिक रहा है लेकिन पुलिस को शिकायत देने के बावजूद को उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण आज परेशान होकर इलाकानिवासियों ने पुलिस के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी है।